लहवा पोखरी भगेसर  सड़क  दर्द की दास्तान: गड्ढों में समा गई उम्मीदें, डीएम साहब एक नजर इस पर भी



प्रयागराज

Sb न्यूज से ब्यूरो चीफ विश्वनाथ प्रताप सिंह

यमुनानगर क्षेत्र के कोरांव तहसील अंतर्गत ग्राम सभा लहवा भगेसर गांव से होते हुए पोखरी रोड तक जाने वाली यह मुख्य सड़क अब किसी कब्रगाह से कम नहीं लगती। यह वही सड़क है जो पूरे गांव के आवागमन की एकमात्र कड़ी है, लेकिन उसकी हालत देखकर यही सवाल उठता है — क्या यह सड़क कभी बनी भी थी या हमेशा से टूटी ही रही है? सड़क पर जगह-जगह इतने गहरे गड्ढे हैं कि बरसात के दिनों में यह रास्ता तालाब में तब्दील हो जाता है, और सूखे मौसम में धूल का गुबार लोगों की आंखों में चुभता है। पैदल चलना तो दूर, बाइक और साइकिल तक निकालना मुश्किल हो चुका है। ग्रामीणों का कहना है कि “कई साल बीत गए, लेकिन सड़क आज भी विकास के इंतज़ार में है।” न खड़ंजा, न मोरम, न डामरीकरण — बस मिट्टी, कीचड़ और गड्ढों का साम्राज्य। पोखरी गांव के लोगों का सवाल है कि क्या यह गांव सरकार की सूची में दर्ज नहीं है? अगर दर्ज है तो क्या जिम्मेदार अधिकारी इस क्षेत्र में कभी पहुंचे नहीं? क्या किसी ने इस सड़क की दुर्दशा अपनी आंखों से नहीं देखी?गांव वालों की व्यथा साफ है — “सड़क नहीं, सजा मिली है हमारे। बच्चे स्कूल नहीं जा पाते, बीमार को ले जाना मुश्किल है, और किसान अपने खेत से फसल निकालते वक्त गिर पड़ते हैं।” यह सड़क अब सिर्फ रास्ता नहीं, बल्कि प्रशासनिक लापरवाही का प्रतीक बन चुकी है। फोटो और वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सड़क नाम की चीज बची ही नहीं — सिर्फ मिट्टी और गड्ढे हैं, जो मानो कह रहे हों कि “हम भी कभी सड़क थे।”गांव के लोगों ने कई बार शिकायतें कीं, लेकिन हर बार आश्वासन मिला, निर्माण नहीं। अधिकारी आते हैं, देखते हैं, और फिर चले जाते हैं —ठीक वैसे ही जैसे बरसात के बाद पानी सूख जाता है लेकिन कीचड़ रह जाता है।--अब सवाल यह है — क्या प्रशासन तब जागेगा जब कोई हादसा हो जाएगा? क्या लहवा पोखरी भगेसर गांव के लोग इसी टूटी उम्मीदों की राह पर चलते रहेंगे? ग्रामीणों की यही पुकार है “सड़क बनवाइए,हमें भी इंसान समझिए।”अगर सक्षम अधिकारी अब भी नहीं जागे तो यह सड़क नहीं, पूरा गांव प्रशासनिक उदासीनता की चपेट में समा जाएगा।
भदोही में साध्वी राजलक्ष्मी मंदा ने शुरू की नशा मुक्ति मुहिम:सावन में मंदिर स्वच्छता, शाकाहार का संदेश; बुलेट यात्रा भी निकलेगी

रिपोर्टर -‌ नितेश श्रीवास्तव

भदोही। भदोही में द्वादश ज्योतिर्लिंग संगम क्षेत्र रामजानकी मंदिर की पीठाधीश्वर साध्वी राजलक्ष्मी मंदा ने सावन माह में नशा मुक्ति अभियान शुरू किया है। उन्हें 'बुलेट रानी' के नाम से भी जाना जाता है।

इस अभियान के तहत सोमवार को गोपीगंज स्थित बड़े शिव मंदिर परिसर में संत-महंतों और पुरोहितों की एक विशेष सभा आयोजित की गई। इसमें नशा मुक्ति, मंदिर स्वच्छता और शाकाहार का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

यह पहल विशेष रूप से भदोही के सभी मंदिरों, शिवभक्तों, कांवड़ियों और साधु-संतों के लिए है।

साध्वी राजलक्ष्मी मंदा ने बताया कि उन्होंने पिछले वर्ष भी नशा मुक्ति सावन अभियान शुरू किया था। उनके अनुसार, उस मुहिम से प्रेरित होकर पिछले साल छह से अधिक लोगों ने पूरी तरह नशा छोड़ दिया था।

इस सफलता को देखते हुए, इस वर्ष अभियान को और व्यापक रूप दिया जा रहा है। आमजन, साधु-संतों और कांवड़ियों तक संदेश पहुंचाने के लिए एक विशेष बुलेट यात्रा भी निकाली जाएगी।
औराई पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब की बड़ी खेप:3 तस्कर गिरफ्तार, 210 लीटर से अधिक अंग्रेजी शराब बरामद

रिपोर्टर -‌ नितेश श्रीवास्तव

भदोही। पुलिस अधीक्षक भदोही, अभिनव त्यागी के निर्देशन में जनपद में मादक पदार्थों और अवैध शराब की तस्करी पर पूर्णतया रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में औराई पुलिस और स्वाट टीम को महत्वपूर्ण सफलता मिली। मुखबिर की सूचना पर औराई ओवरब्रिज के पूर्वी छोर से अवैध शराब तस्करी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब, एक रेनॉल्ट क्विड कार और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। जब्त की गई कुल शराब की मात्रा 210.54 लीटर है, जिसमें रॉयल स्टैग, ऑफिसर चॉइस और आफ्टर डार्क ब्लू ब्रांड शामिल हैं।

बरामद शराब में रॉयल स्टैग की 106 बोतलें (प्रत्येक 750 एमएल), ऑफिसर चॉइस की 306 बोतलें (प्रत्येक 180 एमएल) और आफ्टर डार्क ब्लू की 190 बोतलें (प्रत्येक 180 एमएल) शामिल थीं। इसके अतिरिक्त, 500 एमएल की 72 बोतलें बीयर भी जब्त की गईं।

गिरफ्तार किए गए तस्करों की पहचान जौनपुर के ग्राम कुम्भ निवासी विजयशंकर प्रजापति उर्फ अंतिम (उम्र करीब 20 वर्ष), भदोही के ज्ञानपुर थाना क्षेत्र के कलियापुर बैराखास निवासी कृष्ण कुमार चौहान उर्फ पंडित (उम्र करीब 34 वर्ष) और रमाशंकर चौहान (उम्र करीब 25 वर्ष) के रूप में हुई है।

इस गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर अभियुक्तों के विरुद्ध थाना औराई में आबकारी अधिनियम की धारा 60/63 के तहत अभियोग *गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम:-*
*टीम - 1* निरीक्षक सेतान्षु शेखर पंकज उ0नि0 श्याम जी यादव,  हे0का कमलेश कुमार यादव , का0 रंजीत सिंह , का0 शेषनाथ वर्मा , रि0का0 रामजी रि0का0 शैलेन्द्र कुमार थाना औराई जनपद भदोही।
*टीम - 2* उ0नि0 राजकुमार पाण्डेय प्रभारी स्वाट/सर्विलांस सेल, हे0कां0 राधेश्याम कुशवाहा, हे0कां0 धीरेन्द्र श्रीवास्तव, हे0कां0 बृजेश सूर्यवंशी,हे0कां0 नागेन्द्र यादव, कां0 गोपाल खरवार, कां0 नीरज यादव, कां0 राघवेन्द्र कुशवाहा,कां0 मन्नू सिंह, कां0 सुनील पाल, कां0 सुनील कन्नौजिया,कां0 हिमांशु सिंह, कां0 दीपक यादव, कां0 प्रत्युष पाठक समस्त सर्विलांस/स्वाट टीम।पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
काशी नरेश विश्वविद्यालय में हुआ बृहद पौधरोपण:'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित


नितेश श्रीवास्तव

भदोही। रविवार को 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत काशी नरेश विश्वविद्यालय, भदोही परिसर में एक वृहद पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति संवर्धन के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. उमा श्रीवास्तव ने पौधरोपण कर किया।
इस अवसर पर कुलपति प्रो. उमा श्रीवास्तव ने वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वृक्ष न केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम हैं, बल्कि वे आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य की आधारशिला भी हैं। उन्होंने सभी से अपनी माताओं के सम्मान में अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।
पौधरोपण कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक, असिस्टेंट रजिस्ट्रार, वरिष्ठ एवं सहायक प्राध्यापक, एनसीसी कैडेट्स और एनएसएस स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी सहभागियों ने परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए, जिसके माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के अंत में, विश्वविद्यालय परिवार ने अधिकाधिक वृक्षारोपण और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। इस पहल के माध्यम से समाज को हरित एवं स्वच्छ वातावरण प्रदान करने की दिशा में सामूहिक प्रयास करने का संदेश दिया गया।
साइबर धोखाधड़ी में पीड़िता के खाते में लौटे 22,999 रुपये:भदोही पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मिली राहत

नितेश श्रीवास्तव

भदोही। भदोही पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी का शिकार हुई एक महिला के खाते में 22,999 रुपये की धनराशि वापस कराई है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देश पर औराई थाना की साइबर हेल्प डेस्क द्वारा की गई।

दरअसल, औराई थाना क्षेत्र की निवासी किरन पत्नी राजेंद्र भारद्वाज ने एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा भेजे गए लिंक को खोल दिया था। लिंक खोलने के तुरंत बाद उनके खाते से 22,999 रुपये कट गए। पीड़िता ने इस संबंध में एक ऑनलाइन साइबर शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत मिलने के बाद औराई थाना की साइबर हेल्प डेस्क ने तत्काल कार्रवाई की। उन्होंने प्राप्त प्रार्थना पत्र और एनसीआरपी पोर्टल का अवलोकन किया और धनराशि की वापसी के लिए प्रक्रिया शुरू की।
वृक्षारोपण महायज्ञ–2026 में जनपदवासियों के सहभागिता से 12,44000 का हुआ पौधरोपण, बना कीर्तिमान
*वृक्षारोपण महाअभियान, ‘‘एक पेड़ मॉ के नाम’’ के अन्तर्गत लगाये गये 12,44000 पौधें*

नितेश श्रीवास्तव

भदोही। वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रदेश स्तर पर 35 करोड़ वृक्षारोपण एक ही दिन 12 जुलाई को करने के क्रम में जनपद भदोही में लक्षित वृक्षारोपण 12,44000 राज्यमंत्री दयाशंकर मिश्रा दयालु (स्वतंत्र प्रभार) आयुष खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग उत्तर प्रदेश, जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी,  विधायक औराई दीनानाथ भाष्कर, एमएलसी प्रतिनिधि संजय बिंद, जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा व अन्य जनप्रतिनिधिगण, शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी सचिव सिंचाई कृष्ण कुमार व जिलाधिकारी शैलेष कुमार, पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी की उपस्थिति व देख-रेख में सकुशल सम्पन्न हुआ। 
नोडल विभाग सचिव सिंचाई विभाग कृष्ण कुमार के आवरण में जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने वृक्षारोपण कार्यक्रम की कार्ययोजना व प्रसंगिकता पर व्यापक प्रकाश डालते हुए बताया कि वर्षा काल में वन विभाग एवं जनपद के अन्य 23 विभागों द्वारा जनसहभागिता से वृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया गया। जनपद स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन तहसील व विकास खण्ड ज्ञानपुर के काशी नरेश विश्वविद्यालय हॉस्टल परिसर में  वृक्षारोपण किया गया।
राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार आयुष खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन विभाग दयाशंकर मिश्रा दयालु ने बताया है कि प्रधानमंत्री  ने ‘‘एक पेड़ मॉ के नाम’’ का आह्वाहन देशवासियों से किया है। उन्होंने कहा कि  मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में ग्लोबल वार्मिंग से बचाव व पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने हेतु वृक्षारोपण महायज्ञ अभियान-2026 ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ चलाया गया है। जिसके अंतर्गत उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में आज एक ही दिन 12 जुलाई को सुबह 6 से शाम 6 बजे तक 35 करोड़ पौधे रोपित किए गये। जिसके क्रम में जनपद भदोही में 12,44000 पौधें भदोहीवासियों द्वारा पौधें रोपित किये गये।     
         मुख्यमंत्री ने सभी से अपील किया है कि ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के साथ 12 जुलाई को एक पेड़ अवश्य लगाएं। उन्होंने कहा कि हम सभी को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कदम बढ़ाना है। पेड़ लगाने के साथ-साथ पेड़ों को बचाना भी जरूरी है। काशी नरेश विश्वविद्यालय हॉस्टल परिसर में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद में 14 प्रकार के विशिष्ट वन की स्थापना किया गया है। उन्होंने पीपल का वृक्षारोपण करते हुए बताया कि पीपल का वृक्ष सबसे अधिक आक्सीजन देता है। कोरोना काल में लोगों ने आक्सीजन उपलब्धता की विभीषिका को देखा है। उन्होंने बताया कि हमारे रीति रिवाज-परम्पराओं वै वैदिक ग्रंथों में भी विभिन्न प्रसंगों के माध्यम से वृक्ष लगाने व उनके सुरक्षित व संरक्षण पर पर्याप्त बल दिया गया है।        
            शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी सचिव सिंचाई विभाग कृष्ण कुमार ने कहा कि पेड़ पौधे युक्त हरी-भरी हरियाली धरती का श्रृंगार व गहना है। ‘‘क्षिति जल पावक गगन समीरा, पंचतत्व से बना शरीरा’’ इन्ही पॉच प्राकृतिक तत्वों से ही मानव शरीर बना है और उसका विकास होता है। हम सभी को पर्यावरण संरक्षण पर बल देना चाहिए। कार्बन उत्सर्जन रोकने के लिए नीम, पीपल, बरगद, सहजन, आदि पौधें लगाये। 
        जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी ने कहा कि पौधे लगाने के साथ ही उन्हें संरक्षित करना भी महत्वपूर्ण है। प्रत्येक भदोहीवासी पौधरोपण करें, और उसके रख-रखाव की जिम्मेदारी निभाये। वृक्षारोपण का महायज्ञ सबके सामूहिक प्रयास से ही सम्भव हुआ है।
विधायक औराई दीनानाथ भास्कर ने कहा कि आक्सीजन के संकट व महत्व को हम सभी ने कोरोना काल में बहुत गम्भीरता से देखा है, उससे सीख लेते हुए हम सभी को एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। जिसे अपने साथ हुआ व आने वाली पीढ़ियों के लिए भी स्वस्थ्य व निःशुल्क आक्सीजन की व्यवस्था किया जा सके। विधायक औराई दीनानाथ भाष्कर ने कहा कि ग्लोबल वार्मिग से बचाव व पर्यावरण संतुलन महायज्ञ–2026 के प्रयास से ही सम्भव होगा। आईये हम सभी एक पेड़ लगाकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कदम बढ़ाये। 
           प्रभागीय वनाधिकारी विवेक यादव ने जनपद में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वन विभाग एवं अन्य विभागों के सहयोग व समन्वय द्वारा वृक्षारोपण कर विभिन्न प्रकार के विशिष्ट वन स्थापित किये गये है।
         आक्सी वन-शहरी क्षेत्रों में ए०क्यू०आई० के उच्च स्तर के कारण पर्यावरण प्रदूषण की स्थिति उत्पन्न होने के कारण शहर वासियों के स्वास्थ्य पर इसका कुप्रभाव पड़ा है। शहरों में वायु प्रदूषण नियंत्रण, पर्यावरण संतुलन तथा जन विविधता संरक्षण एवं ग्रीन लंग्स अवधारणा वन विभाग द्वारा
महर्षि चरक औषधि वन, समरस वन, समृद्धि वन, कपि वन, ऊर्जा वन, अविरल धारा वन, मिशन छाया, पौराणिक वन, विशिष्ट तिथियों पर रोपण, वंदे मातरम वाटिका -15 अगस्त, भाई-बहन वृक्षारोपण – 28 अगस्त, एक पेड़ गुरू के नाम वृक्षारोपण – 5 सितम्बर
पौध भंडारा: सहजन भण्डारा, आम भण्डारा आम बहार आपके द्वार, जनपद में किए जा रहने विशिष्ट कार्य, 200 सघन वन स्थापना, गौशाला में छायादार पौधों का रोपण किया गया। हीट वेव के दुष्प्रभावों के नियंत्रण हेतु एक प्रयास, मार्गों के किनारे एवं सार्वजनिक स्थलों पर छायादार वृक्षों का रोपण, हीट वेव से बचाव हेतु लोक निर्माण, पंचायती राज, आवास विकास, नगर विकास, परिवहन, शिक्षा तथा वन विभाग की सक्रिय भागीदारी, जनपद के अन्तर्गत जंगीगंज- सीतामढ़ी मार्ग, महराजगंज- चौरी मार्ग व कवलापुर-सेमराध मार्ग पर 40000 से अधिक छायादार पौधों का रोपण किया गया। जिसमें महाविद्यालय के शिक्षार्थियों के माध्यम से वृक्षारोपण कराया जाता है।
          हरितिमा एप्प के माध्यम से अन्य विभागों द्वारा पौधों का जियो टैगिंग का कार्य किया गया। वृक्षारोपण जन अभियान 2026 में प्रतिभाग कर रहे समस्त विभागों द्वारा वृक्षारोपण के दौरान ली गई फोटोग्राफ /वीडियो ‘‘मेरी लाइफ’’ पोर्टल पर संबंधित विभाग द्वारा रजिस्ट्रेशन कर अपलोड किया गया। जामुन, आम ,अमरूद ,पीपल, पाकड़ ,बरगद ,आंवला, नीम, शीशम, अर्जुन ,सेमल, कांजी आदि प्रजाति के पौधे रोपित किया गया। 
         जनपद भदोही में वृक्षारोपण महायज्ञ–2026 के तहत उत्तर प्रदेश शासन द्वारा वृक्षारोपण करने का आवंटित लक्ष्य दिया गया है, जिसके अंतर्गत वन विभाग नोडल विभाग के रूप में 336000, पर्यावरण 45000, ग्राम विकास विभाग 474000, पंचायती राज विभाग 59000, आवास विकास विभाग बीड़ा 4800, लोक निर्माण विभाग 7600, नगर विकास विभाग 18300, जल निगम 10000, रेशम विभाग 19000, कृषि विभाग 156700, पशुपालन विभाग 4200, सहकारिता विभाग 3000, उद्योग विभाग 4000, माध्यमिक शिक्षा विभाग 8900, बेसिक शिक्षा 7000, श्रम विभाग 2800, परिवहन 2100, उद्यान विभाग 59000, पुलिस विभाग 6300, स्वास्थ्य विभाग 5000, उच्च शिक्षा 10800, ऊर्जा विभाग 2500, राजस्व विभाग 45000, सहित सत्र 2026 मे कल 12 लाख 44 हजार पौधरोपण किया जाएगा।
            जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने बताया कि तहसील परिसर ज्ञानपुर, भदोही, औराई, के साथ समस्त खण्ड विकास कार्यालय एवं नगर पंचायत/नगर पालिका कार्यालय परिषद-भदोही, सूरियावॉ, अभोली, डीघ, औराई, ज्ञानपुर, सहित जनपद के सभी विद्यालयों, कार्यालयों में बढ़-चढ़कर वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया है। कालीन नगरी का पर्याय एकमा/एक्सपो मार्ट, बीडा, कालीन उद्यमी, नेहरू युवा केंद्र, लायंस क्लब, साइकिल क्लब ,ग्रीन आर्मी, रेड क्रॉस सोसाइटी एवं विभिन्न समाजिक संगठनों, समाज सेवियों, संस्थाओं, व भदोहीवासियों ने पर्यावरण के संरक्षण में वृक्षारोपण कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित किया गया।  डीएम ने बताया कि आज जनपदवासियों द्वारा लक्षित पौधरोपण कर जनपद के ग्रीन कवरेज को बढ़ाया गया।
        पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने बताया कि बढ़ते ग्लोबल वार्मिग व प्रदूषण को कम करने हेतु अधिकाधिक वृक्षारोपण पर बल दिया। जिला विकास अधिकारी सपना अवस्थी ने बताया कि भदोही में वृक्षारोपण महायज्ञ के अंतर्गत 12 जुलाई को 12,44000 वृक्षरोपण कर एक नया इतिहास बनाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित किया। कालीन नगरी को हरा भरा बनाए रखने के लिए सभी ने पौधरोपण किया। वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वन व अवलोकन हेतु सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई थी। जनपद के 546 ग्राम पंचायतों के प्रधानों एवं सातों नगरीय निकाय कार्यालयों को पर्याप्त मात्रा में पौधा रोपित कराया गया। 
      जनपद के पर्यावरण मंत्री गणेश दुबे संस्थापक गणेश ट्री फाउंडेशन अपने पुरी टीम के साथ पौधारोपण कार्यक्रम को सफल बनाया। एक बार फिर से जनपद भदोही ने 12,44000 वृक्षापरोपण कर एक नए इतिहास की रचना किया। 
          कार्यक्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 संतोष कुमार चक, उप जिलाधिकारी ज्ञानपुर भानसिंह, उप जिलाधिकारी औराई श्याममणि त्रिपाठी, उप निदेशक कृषि, वन विभाग के रेंजर फोरेस्ट आफिसर, वन दरोगा, वन विभाग के समस्त स्टॉफ, समस्त ग्राम प्रधान सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
भदोही में गांजा तस्कर गिरफ्तार, 20 किलो अवैध गांजा बरामद:पुलिस ने सिंहपुर नहर मार्ग से पकड़ा, तस्करी में प्रयुक्त बाइक भी जब्त

नितेश श्रीवास्तव

भदोही। भदोही पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 20 किलोग्राम अवैध गांजा और तस्करी में इस्तेमाल की गई एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। यह कार्रवाई ज्ञानपुर पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त रूप से की।

पुलिस अधीक्षक भदोही अभिनव त्यागी के निर्देश पर जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर सिंहपुर नहर मार्ग तिराहे से आरोपी को पकड़ा गया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राधेश्याम गुप्ता उर्फ कल्लू (54 वर्ष) पुत्र स्व० बंशीलाल निवासी ग्राम जलालपुर (बबुआ खुर्द) थाना उत्तरांव, कमिश्नरेट प्रयागराज के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने बताया कि वह छत्तीसगढ़ से सस्ते दामों में गांजा खरीदकर भदोही के विभिन्न स्थानों पर महंगे दामों में बेचता था।

बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर अभियुक्त के खिलाफ थाना ज्ञानपुर, जनपद भदोही में मु0अ0सं0-000/2026 धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। विधिक कार्यवाही पूरी करने के बाद उसे माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

अभियुक्त राधेश्याम गुप्ता उर्फ कल्लू का आपराधिक इतिहास भी है। उसके खिलाफ थाना उतरांव, कमिश्नरेट प्रयागराज में मु0अ0सं0-149/2018 धारा 376, 452, 504, 506, 511 भा0द0वि0 के तहत एक मामला दर्ज है।

इस कार्रवाई में ज्ञानपुर थाना प्रभारी निरीक्षक रामसरीख गौतम, उपनिरीक्षक प्रमोद सिंह यादव सहित हेड कांस्टेबल अजय यादव, कांस्टेबल अनुज राजौरे, चालक कांस्टेबल अंजनी कुमार पाण्डेय और कांस्टेबल विपिन कुमार शामिल थे। स्वाट/सर्विलांस सेल से उपनिरीक्षक राजकुमार पाण्डेय, हेड कांस्टेबल राधेश्याम कुशवाहा, धीरेन्द्र श्रीवास्तव, बृजेश सूर्यवंशी, नागेन्द्र यादव और कांस्टेबल गोपाल खरवार, नीरज यादव, राघवेन्द्र कुशवाहा, मन्नू सिंह, सुनील पाल, सुनील कन्नौजिया, हिमांशु सिंह, दीपक यादव, प्रत्युष पाठक ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
सुरियावां पुलिस ने दो बाइक चोर गिरफ्तार किए:कस्तूरीपुर बिरहा कार्यक्रम से चोरी हुई बाइक बरामद
नितेश श्रीवास्तव


भदोही। भदोही जिले की सुरियावां पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के आरोप में दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल भी बरामद की है। यह गिरफ्तारी मुखबिर की सूचना पर अबरना रोड बंशीपुर गेट के पास से की गई।

सुरियावां थाना क्षेत्र के सिंहपुर निवासी राजनाथ पुत्र लालता प्रसाद ने शिकायत दर्ज कराई थी कि मंगलवार को कस्तूरीपुर प्राथमिक विद्यालय के पास से उनकी मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी। इस शिकायत के आधार पर थाना सुरियावां में मु0अ0सं0 211/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस अधीक्षक भदोही अभिनव त्यागी के निर्देश और अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए कार्रवाई की जा रही थी। इसी क्रम में शनिवार को सुरियावां पुलिस टीम को मुखबिर से सटीक सूचना मिली।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने अबरना रोड बंशीपुर गेट के पास से दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से मु0अ0सं0 211/26 से संबंधित चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई। इस मामले में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी कर आगे की कानूनी कार्रवाई की गई है।

गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि मंगलवार रात वे कस्तूरीपुर में आयोजित बिरहा कार्यक्रम में आए थे। मौका पाकर उन्होंने मोटरसाइकिल चुराई थी। उन्होंने यह भी बताया कि वे आज रात मोटरसाइकिल बेचने जा रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान पंकज वनवासी (21 वर्ष) पुत्र पद्दन उर्फ विश्वनाथ वनवासी निवासी बीसापुर, थाना सुरियावां, जनपद भदोही और नखडू (22 वर्ष) पुत्र बुलटी उर्फ फूलचंद वनवासी निवासी बिसही, थाना सुरियावां, जनपद भदोही के रूप में हुई है।

इस गिरफ्तारी और बरामदगी को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक कमलेश कुमार, उपनिरीक्षक सुरेश यादव और कांस्टेबल रवि कुमार शामिल थे।
कांवड़ यात्रा: गोपीगंज, ऊंज थाने में बैठक:होटल, ढाबा, मदिरा, मीट-मछली दुकान संचालकों को दिए गए निर्देश

नितेश श्रीवास्तव

भदोही। भदोही पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देश पर आगामी सावन माह की कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित बनाने के लिए विशेष बैठकें आयोजित की गईं। गोपीगंज और ऊंज थाना परिसरों में आयोजित इन बैठकों में होटल, ढाबा, मदिरा विक्रेता और मीट-मछली दुकान संचालकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में हुई इन बैठकों में थाना प्रभारी गोपीगंज और ऊंज ने संचालकों को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि सावन मास में लाखों श्रद्धालु भदोही जिले से होकर गुजरेंगे, ऐसे में कानून-व्यवस्था, सार्वजनिक शांति और स्वच्छता बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

बैठक में होटल और ढाबा संचालकों को स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने, भोजन सामग्री की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और उचित दामों पर सेवा प्रदान करने के निर्देश दिए गए। इसी तरह, मीट-मछली दुकानों को पूर्ण स्वच्छता के साथ संचालित करने और कूड़ा-करकट का उचित निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा गया।

पुलिस अधिकारियों ने यात्रा मार्गों पर किसी भी प्रकार के अतिक्रमण से बचने और पार्किंग व्यवस्था का सम्मान करने पर जोर दिया। संचालकों को यह भी निर्देश दिए गए कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अवैध कारोबार की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस या उच्चाधिकारियों को दें। श्रद्धालुओं के साथ सम्मानजनक व्यवहार करने की हिदायत भी दी गई।

थाना प्रभारी गोपीगंज और ऊंज ने स्पष्ट चेतावनी दी कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही या अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
भदोही में बाबा बड़े शिवधाम सरोवार बचाने की मांग:सेवा समिति का दावा- तालाब में डाला जा रहा कूड़ा और गंदगी, मूल स्वरूप बचाने की उठी मांग

नितेश श्रीवास्तव



भदोही। गोपीगंज नगर के ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व वाले बाबा बड़े शिवधाम स्थित प्राचीन तालाब पर कथित अतिक्रमण और उसके स्वरूप को नष्ट करने के आरोप लगे हैं। बाबा बड़े शिवधाम सेवा समिति ने इस संबंध में जिलाधिकारी भदोही को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।
समिति के सचिव रामकृष्ण (खट्टू) द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया है कि राजस्व अभिलेखों के अनुसार, वर्ष 1281 फसली में यह तालाब 20 बीघा 10 बिस्वा 17 धूर क्षेत्रफल में दर्ज था। वर्तमान में इसका क्षेत्रफल घटकर 18 बीघा 15 बिस्वा रह गया है, जो अतिक्रमण या स्वरूप में बदलाव का संकेत है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि नगर पालिका परिषद गोपीगंज तालाब के एक हिस्से में नगर का कूड़ा-करकट, नालियों का अपशिष्ट और शौचालयों की गंदगी डालकर उसे पाटने का काम कर रही है। इससे तालाब का प्राकृतिक और ऐतिहासिक स्वरूप लगातार प्रभावित हो रहा है।
समिति का कहना है कि यह कार्रवाई धार्मिक आस्था, पर्यावरण संरक्षण और सार्वजनिक हित के विपरीत है। यह प्राचीन तालाब नगर की धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यावरणीय धरोहर है, जिसे हर कीमत पर बचाया जाना चाहिए।
समिति ने जिलाधिकारी से मांग की है कि राजस्व अभिलेखों के आधार पर तालाब की वास्तविक स्थिति का सत्यापन कराया जाए। साथ ही, पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर अनियमितता पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों और विभाग के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाए।
समिति ने यह भी मांग की है कि तालाब को उसके मूल स्वरूप में पुनर्स्थापित किया जाए और माननीय उच्चतम न्यायालय तथा शासन के जलाशय संरक्षण संबंधी निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाए। सचिव रामकृष्ण (खट्टू) ने प्रशासन से शीघ्र हस्तक्षेप कर तालाब के अस्तित्व की रक्षा करने का आग्रह किया।