वन विहार में गूंजा राष्ट्रभाव का स्वर: RSS के शताब्दी वर्ष पर नगरा में सैकड़ों स्वयंसेवकों का समागम
अमर बहादुर सिंह बलिया शहर नगरा नगरा (बलिया)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के अवसर पर नगरा खंड द्वारा श्री बजरंगबली इंटर कॉलेज, ताड़ीबड़ा गांव में वन विहार कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में बाल एवं तरुण स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और सामाजिक समरसता का परिचय दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ भारती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर खंड संघचालक श्री ललन जी, जिला प्रचारक श्री सूर्य प्रभात जी तथा जिला कार्यवाह श्री सतीश जी मंचासीन रहे। मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता श्री सतीश जी ने अपने बौद्धिक उद्बोधन में कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपनी स्थापना के 100 गौरवशाली वर्ष पूर्ण कर चुका है। उन्होंने कहा कि संघ के निरंतर प्रयासों से आज हिंदू समाज समरसता और संगठन की भावना के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि समाज की इसी एकजुटता के परिणामस्वरूप मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण संभव हुआ, जो आज देश ही नहीं बल्कि विदेशों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी आस्था का प्रमुख केंद्र बन चुका है। कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों ने व्यायाम, विभिन्न खेलों और बौद्धिक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। "भारत माता की जय" और "वंदे मातरम्" के जयघोष से पूरा परिसर राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गया। परम पवित्र भगवा ध्वज के समक्ष संघ प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। समापन के बाद सभी स्वयंसेवकों एवं अतिथियों ने समरसता सहभोज में सहभागिता की। वहीं पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए मुख्य अतिथि द्वारा पौधरोपण भी किया गया। इस अवसर पर खंड कार्यवाह श्री बृजेश जी, खंड प्रचारक डॉ. गगन जी, सह खंड कार्यवाह श्री मनोज जी, शारीरिक शिक्षण प्रमुख श्री रजनीश जी, श्री लाल बहादुर जी, श्री प्रेम प्रकाश जी, श्री बबलू सागर जी, श्री सुरेंद्र जी, विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष श्री राजीव सिंह चंदेल सहित विचार परिवार के अनेक पदाधिकारी एवं सैकड़ों स्वयंसेवक उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने संगठन, राष्ट्र सेवा, सामाजिक समरसता और पर्यावरण संरक्षण का सशक्त संदेश देते हुए शताब्दी वर्ष के उत्सव को यादगार बना दिया।
डीएम-सीएमओ के आदेश हवा में! एक सप्ताह बाद भी नगरा सीएचसी पर नहीं शुरू हुआ BPMU, RBSK व प्रशासनिक कार्य
अमर बहादुर सिंह बलिया शहर नगरा बलिया। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय के बावजूद नगरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर बीपीएमयू (BPMU), आरबीएसके (RBSK) यूनिट तथा समस्त वित्तीय एवं प्रशासनिक कार्यों का संचालन अब तक शुरू नहीं हो सका है। इससे शासन एवं जिला प्रशासन के आदेशों के अनुपालन पर सवाल उठने लगे हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) बलिया द्वारा 25 जून 2026 को जारी आदेश में स्पष्ट रूप से निर्देश दिया गया था कि जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार प्रत्येक ब्लॉक की प्रशासनिक गतिविधियां संबंधित चिकित्सा इकाई से संचालित की जाएं। आदेश के अनुसार नगरा ब्लॉक के सभी वित्तीय, प्रशासनिक कार्य, BPMU एवं RBSK यूनिट का संचालन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नगरा से किया जाना था। हालांकि आदेश जारी होने के बाद भी स्थिति में कोई बदलाव नहीं दिखाई दे रहा है। जानकारी के अनुसार आज भी अधिकांश प्रशासनिक गतिविधियां पुराने परिसर से ही संचालित हो रही हैं, जबकि नगरा सीएचसी के नए प्रशासनिक भवन में कार्य प्रारंभ नहीं हो सका है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्साधिकारी के स्पष्ट निर्देश जारी हो चुके हैं, तब भी उनका पालन न होना प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। लोगों का मानना है कि यदि समय पर आदेशों का अनुपालन नहीं होता है तो शासन की मंशा और स्वास्थ्य सेवाओं की पारदर्शिता प्रभावित होती है। अब सभी की निगाहें जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पर टिकी हैं कि आखिर आदेश के बावजूद नगरा सीएचसी से प्रशासनिक संचालन कब शुरू होगा तथा आदेशों की अवहेलना के लिए जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध क्या कार्रवाई की जाएगी।
उत्तर प्रदेश पुलिस की 2021 बैच की महिला कांस्टेबल भारती यादव ने ड्यूटी के साथ पढ़ाई करते हुए UGC-NET पास कर असिस्टेंट प्रोफेसर की हुई नियुक्ति
  संजीव बलिया— उत्तर प्रदेश पुलिस की 2021 बैच की महिला कांस्टेबल भारती यादव ने कठिन UGC-NET परीक्षा पास कर वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर में असिस्टेंट प्रोफेसर का पद हासिल कर बड़ी सफलता हासिल की है। भारती की पहली तैनाती बलिया जिले के नरही थाने में हुई थी। पुलिस की आपातकालीन और अनियमित शिफ्ट के बावजूद उन्होंने पढ़ाई जारी रखी और ड्यूटी के बाद, दिन-रात तथा खाना बनाते समय भी समय निकाल कर तैयारी की। भारती के माता-पिता में पिता शिक्षक हैं और मां गृहिणी। उनकी इस उपलब्धि पर बलिया के पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह और पूरे पुलिस विभाग ने उन्हें बधाई दी है। एसपी ओमवीर सिंह ने कहा कि भारती ने चुनौतीपूर्ण ड्यूटी के बीच अपने ल क्ष्य को प्राप्त कर विभाग का मान बढ़ाया है। जल्द ही वर्ष 2026 में थाने में सेवाएँ देने के बाद भारती विश्वविद्यालय में नए विद्यार्थियों को पढ़ाते हुए नजर आएंगी।
इको क्लब: बच्चों के साथ हर विद्यालय को हरित और जागरूक बनायेंगे पर्यावरणविद एवं इको क्लब प्रभारी शैलेंद्र प्रताप यादव
संजीव सिंह बलिया!उच्च प्राथमिक विद्यालय कोप (न्याय पंचायत कुरेम, रसड़ा) — 10 जुलाई 2026 नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति–2020 के निर्देशों के अनुरूप और पर्यावरण संरक्षण की पुष्ट पहचान बनाते हुए आज उच्च प्राथमिक विद्यालय कोप में इको क्लब पर एक सफल कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में क्षेत्र के 21 विद्यालयों के सम्माननीय प्रधानाध्यापकगण ने भाग लिया और विद्यालय स्तरीय इको क्लब के गठन, संचालन, वार्षिक गतिविधियों तथा विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया। कार्यशाला का प्रमुख निर्णय यह हुआ कि आगामी शनिवार को इको क्लब के सदस्यों तथा कैप्टनों सहित कुल 451 विद्यार्थियों को फलदार एवं औषधीय पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे। जहाँ संभव होगा वहाँ तत्काल विद्यालय परिसर में पौधारोपण कराया जाएगा; अन्यथा विद्यार्थियों को पौधे उनके घर ले जाने के निर्देश दिए गए ताकि वे उनका पालन-पोषण करें और पौधों का संरक्षण सुनिश्चित हो। इसके अतिरिक्त, पर्यावरण संबंधी जागरूकता और रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करने के लिए अगले माह के द्वितीय शनिवार को चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति संवेदना, विचारों की अभिव्यक्ति और व्यवहारिक संकल्प जगाना है। कार्यशाला के समापन अवसर पर पर्यावरणविद एवं इको क्लब प्रभारी शैलेंद्र प्रताप यादव ने कहा, "आज का एक पौधा, आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का आधार है। आइए, बच्चों के साथ मिलकर हर विद्यालय को हरित, स्वच्छ और पर्यावरण के प्रति जागरूक बनाएं।" सभी प्रधानाध्यापकगण ने इस दिशा में सक्रिय भागीदारी और शांति से संकल्प लिया कि वे अपने-अपने विद्यालयों में इको क्लब की गतिविधियों को नियमित और प्रभावी रूप से संचालित करेंगे। इस पहल से न सिर्फ़ विद्यालय परिसरों में हरियाली बढ़ेगी बल्कि बच्चों में स्थायी पर्यावरणीय व्यवहार और समाज में सकारात्मक परिवर्तन की लहर भी फैलेगी
विश्व हिंदू परिषद—बजरंग दल रसड़ा ने कोदई में निःशुल्क चिकित्सा शिविर व वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित
संजीव सिंह बलिया !रसड़ा, नवनागर प्रखंड (बजरंग दल) — विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल रसड़ा की ओर से सेवा सप्ताह के चौथे दिन ग्राम पंचायत कोदई में निःशुल्क चिकित्सा शिविर एवं वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोरक्ष प्रांत सह मंत्री आदरणीय श्री मंगल देव चौबे जी थे। उद्घाटन के अवसर पर श्री चौबे ने सेवा कार्यों और पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर जोर देते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और समाज सेवा में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज और स्वच्छ पर्यावरण के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। कार्यक्रम में बलिया विभाग संयोजक दीपक गुप्ता, जिला अध्यक्ष श्री राजू सिंह चंदेल, बलिया जिला मंत्री श्री भानु तिवारी, जिला संयोजक श्री प्रतीक राय, जिला सह संयोजक श्री विपिन कुमार, जिला सुरक्षा प्रमुख श्री सोनू, जिला गौ रक्षा प्रमुख श्री आशु गिरी, नगरा प्रखंड संयोजक श्री अजीत सिंह, तथा सुमित जी, आदित्य जी सहित विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के अनेक पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व बजरंगी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय नागरिकों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान की गईं, जिसमें प्राथमिक जांच तथा परामर्श शामिल थे। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में पर्यावरण संरक्षण की प्रतिबद्धता के साथ बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण किया गया, जिससे क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने का लक्ष्य हासिल करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। आयोजकों ने कहा कि यह प्रयास सतत रहेगा और आने वाले दिनों में और भी वृक्षारोपण व सेवा गतिविधियाँ आयोजित की जाएँगी।
पांडिचेरी प्रीमियर लीग में चयनित हुए बेल्थरा रोड के युवा क्रिकेटर अमृतेश यादव, बेसिक शिक्षा परिवार में हर्ष
संजीव सिंह

बेल्थरा रोड (बलिया)। मधुबन ढाला, बेल्थरा रोड निवासी युवा क्रिकेटर अमृतेश कुमार यादव ने अपनी प्रतिभा, अनुशासन और छह वर्षों के निरंतर अभ्यास के बल पर पांडिचेरी प्रीमियर लीग (टी-20) में स्थान बनाकर क्षेत्र एवं जनपद का नाम रोशन किया है। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि से क्षेत्र के खेल प्रेमियों के साथ-साथ बेसिक शिक्षा परिवार में भी हर्ष का वातावरण है। अमृतेश, श्री राजेश कुमार यादव एवं श्रीमती मीना यादव के सुपुत्र हैं। उनकी माता मीना यादव प्राथमिक विद्यालय उभाव, शिक्षा क्षेत्र सीयर, जनपद बलिया में प्रधानाध्यापिका के पद पर कार्यरत हैं। अमृतेश ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सेंट जेवियर्स स्कूल, पिपरौली, बेल्थरा रोड (बलिया) से प्राप्त की। बचपन से ही क्रिकेट के प्रति विशेष लगाव रखने वाले अमृतेश ने विभिन्न क्रिकेट अकादमियों में नियमित प्रशिक्षण लेकर अपने खेल को लगातार निखारा। छह वर्षों की कठिन साधना, अनुशासन और अथक परिश्रम का ही परिणाम है कि आज उन्हें पांडिचेरी प्रीमियर लीग जैसे प्रतिष्ठित टी-20 टूर्नामेंट में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का अवसर प्राप्त हुआ है। अब उनकी निगाहें उत्कृष्ट प्रदर्शन के माध्यम से इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) तक पहुँचने पर टिकी हैं। गौरतलब है कि पांडिचेरी प्रीमियर लीग के मुकाबलों का सीधा प्रसारण डिज्नी+ हॉटस्टार एवं स्टार स्पोर्ट्स पर किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र के खेल प्रेमियों और शुभचिंतकों में विशेष उत्साह है। अमृतेश की इस उपलब्धि पर सेंट जेवियर्स स्कूल, पिपरौली, बेल्थरा रोड के डायरेक्टर डॉ. जय राम मिश्रा एवं प्रधानाचार्या शीला मिश्रा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य एवं आईपीएल में चयन के लिए शुभकामनाएँ दीं। वहीं खंड शिक्षा अधिकारी सीयर सुनील चौबे ने भी अमृतेश की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायी बताया। इस अवसर पर अमरजीत यादव, बृजेन्द्र पाल यादव, धनंजय यादव, अरबिंद कुमार मौर्य, अशोक यादव, अवधेश कुमार, देवेंद्र वर्मा, नन्द लाल शर्मा, सरिता यादव, फूल कुमारी, स्वेता वर्मा, पुष्पलता सिंह, अश्वनी कुमार, कृष्ण कांत यादव, विनोद कुमार मौर्य, राकेश यादव, जय प्रकाश यादव तथा जय प्रकाश मौर्य सहित बेसिक शिक्षा परिवार के अनेक शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अमृतेश कुमार यादव एवं उनकी माता मीना यादव को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य तथा आईपीएल में चयन की मंगलकामना की।
पांडिचेरी प्रीमियर लीग में चयनित हुए बेल्थरा रोड के युवा क्रिकेटर अमृतेश यादव, बेसिक शिक्षा परिवार में हर्ष
संजीव सिंह

बेल्थरा रोड (बलिया)। मधुबन ढाला, बेल्थरा रोड निवासी युवा क्रिकेटर अमृतेश कुमार यादव ने अपनी प्रतिभा, अनुशासन और छह वर्षों के निरंतर अभ्यास के बल पर पांडिचेरी प्रीमियर लीग (टी-20) में स्थान बनाकर क्षेत्र एवं जनपद का नाम रोशन किया है। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि से क्षेत्र के खेल प्रेमियों के साथ-साथ बेसिक शिक्षा परिवार में भी हर्ष का वातावरण है। अमृतेश, श्री राजेश कुमार यादव एवं श्रीमती मीना यादव के सुपुत्र हैं। उनकी माता मीना यादव प्राथमिक विद्यालय उभाव, शिक्षा क्षेत्र सीयर, जनपद बलिया में प्रधानाध्यापिका के पद पर कार्यरत हैं। अमृतेश ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सेंट जेवियर्स स्कूल, पिपरौली, बेल्थरा रोड (बलिया) से प्राप्त की। बचपन से ही क्रिकेट के प्रति विशेष लगाव रखने वाले अमृतेश ने विभिन्न क्रिकेट अकादमियों में नियमित प्रशिक्षण लेकर अपने खेल को लगातार निखारा। छह वर्षों की कठिन साधना, अनुशासन और अथक परिश्रम का ही परिणाम है कि आज उन्हें पांडिचेरी प्रीमियर लीग जैसे प्रतिष्ठित टी-20 टूर्नामेंट में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का अवसर प्राप्त हुआ है। अब उनकी निगाहें उत्कृष्ट प्रदर्शन के माध्यम से इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) तक पहुँचने पर टिकी हैं। गौरतलब है कि पांडिचेरी प्रीमियर लीग के मुकाबलों का सीधा प्रसारण डिज्नी+ हॉटस्टार एवं स्टार स्पोर्ट्स पर किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र के खेल प्रेमियों और शुभचिंतकों में विशेष उत्साह है। अमृतेश की इस उपलब्धि पर सेंट जेवियर्स स्कूल, पिपरौली, बेल्थरा रोड के डायरेक्टर डॉ. जय राम मिश्रा एवं प्रधानाचार्या शीला मिश्रा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य एवं आईपीएल में चयन के लिए शुभकामनाएँ दीं। वहीं खंड शिक्षा अधिकारी सीयर सुनील चौबे ने भी अमृतेश की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायी बताया। इस अवसर पर अमरजीत यादव, बृजेन्द्र पाल यादव, धनंजय यादव, अरबिंद कुमार मौर्य, अशोक यादव, अवधेश कुमार, देवेंद्र वर्मा, नन्द लाल शर्मा, सरिता यादव, फूल कुमारी, स्वेता वर्मा, पुष्पलता सिंह, अश्वनी कुमार, कृष्ण कांत यादव, विनोद कुमार मौर्य, राकेश यादव, जय प्रकाश यादव तथा जय प्रकाश मौर्य सहित बेसिक शिक्षा परिवार के अनेक शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अमृतेश कुमार यादव एवं उनकी माता मीना यादव को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य तथा आईपीएल में चयन की मंगलकामना की।
प्रदेश सरकार ने किए बड़े प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अधिकारियों का तबादला
संजीव सिंह बलिया : प्रदेश सरकार ने गुरुवार देर रात बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत 20 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। जारी सूची के अनुसार चिकित्सा शिक्षा, निबंधन, संस्कृति, ऊर्जा, महिला एवं बाल विकास, राजस्व और ग्रामीण विकास सहित कई महत्वपूर्ण विभागों में नई तैनातियाँ की गई हैं। अधिकारियों के पदाधिकार और नए आवंटन पर प्रशासनिक अमल तत्काल प्रभाव से लागू होगा। सरकारी सूत्रों ने बताया कि यह पुनर्रचना राज्य के विकास कार्यक्रमों की बेहतर कार्यान्वयन क्षमता और विभागीय समन्वय को मजबूत करने के उद्देश्य से की गई है। खासकर स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्रों में सुधार तथा ग्रामीण विकास योजनाओं की प्रभावी निगरानी को प्राथमिकता दी गई है। कुछ वरिष्ठ अधिकारियों को संवेदनशील विभागों में तैनात कर रणनीतिक परियोजनाओं को गति देने का भी प्रयास किया गया है। राज्य सरकार की ओर से विस्तृत आदेश जारी कर जिन अधिकारियों के नाम और तैनाती विवरण दिए गए हैं, उन्हें सार्वजनिक टिप्पणी या विवरण के लिए निर्देश दिए गए हैं। प्रशासनिक सर्किलों में यह भी कहा जा रहा है कि आगामी दिनों में और समायोजन संभव हैं ताकि विभागीय आवश्यकताओं के अनुरूप कार्य संचालन सुचारू रहे।
नव नियुक्त खंड शिक्षा अधिकारी पंकज सिंह का नगरा में भव्य अभिनंदन; शिक्षाकर्मियों ने दिया संयुक्त सहयोग का आश्वासन
संजीव सिंह नगरा बलिया, 9 जुलाई 2026। प्राथमिक शिक्षक संघ, नगरा सहित शिक्षा से जुड़े विभिन्न संगठनों ने आज नगरा में नव नियुक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (अतिरिक्त चार्ज) श्री पंकज सिंह का भव्य अभिनंदन किया। समारोह में ब्लॉक की प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने और शिक्षकों के कल्याण के लिए संगठनों द्वारा पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया गया। प्रमुख अतिथियों में प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह 'तेगा', मंत्री राजीव नयन पांडेय, ARP विश्वामित्र सिंह, ARP शशिकांत सक्सेना, ARP अभिषेक यादव, ATEWA के अध्यक्ष राकेश सिंह, राहुल उपाध्याय, राजकुमार यादव, प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ (आजमगढ़ मंडल) के मंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव सिंह तथा TSCT के ब्लॉक अध्यक्ष राहुल तिवारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कंप्यूटर ऑपरेटर (अनुदेशक) मनीष कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि भी कार्यक्रम में मौजूद थे। अध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा, "श्री पंकज सिंह के कुशल नेतृत्व और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता से ब्लॉक की प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद है।" उन्होंने कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने, विद्यालयों के समुचित प्रबंधन और शिक्षकों के हितों के संरक्षण हेतु सभी संगठनों का संयुक्त प्रयास आवश्यक है। कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षाकर्मियों और प्रतिनिधियों ने नव नियुक्त अधिकारी के साथ पूर्ण सहयोग व समन्वय की प्रतिबद्धता व्यक्त की और उनके सफल कार्यकाल की कामना की। समारोह का समापन पुष्पहार पहनाकर और शुभकामनाएं देकर नवागत अधिकारी का स्वागत कर हुआ।
जिलाधिकारी निर्देश पर समय-सारणी बदली — कक्षा 1–8 के विद्यालयों का शैक्षणिक समय सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित
संजीव सिंह बलिया, 9 जुलाई 2026 — जिलाधिकारी के निर्देशानुसार तथा अपर मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन के पत्र संख्या/867-68-5-2020 दिनांक 14 अगस्त, 2020 में दिए गए निर्देशों के पालन में जनपद के समस्त परिषदीय, सीबीएसई, आईसीएसई, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, मदरसा व अन्य बोर्ड से संचालित विद्यालयों के शैक्षणिक समय में परिवर्तन किया गया है। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) मनीष कुमार सिंह ने बताया कि टाइम एण्ड मोशन स्टडी के आधार पर कक्षा 01 से 08 तक के विद्यालयों का नया शैक्षणिक समय 9 जुलाई 2026 से प्रभावी होगा। नए समयानुसार विद्यालय सुबह 08:00 बजे से प्रारम्भ होकर अपराह्न 02:00 बजे तक जारी रहेंगे। बीएसए के दिशानिर्देशानुसार परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में प्रार्थना सभा/योगाभ्यास का समय प्रातः 08:00 बजे से 08:15 बजे रखा गया है। इसके अतिरिक्त मध्यावकाश (ब्रेक) विद्यालयों में पूर्वाह्न 10:30 बजे से 11:00 बजे तक रहेगा। शिक्षकों के उपस्थिति सम्बन्धी निर्देश भी जारी किए गए हैं — शिक्षक निर्धारित शिक्षण अवधि से 15 मिनट पूर्व विद्यालय में उपस्थित रहें तथा शिक्षण समाप्ति के पश्चात न्यूनतम 30 मिनट तक विद्यालय में उपस्थित रहकर अन्य शैक्षणिक एवं कार्यक्रमगत कार्यों का निर्वहन करेंगे। प्रशासन ने विद्यालय प्रबंधन समितियों व प्रधानाध्यापकों से कहा है कि वे समय-सारणी का पालन सुनिश्चित करें तथा यदि किसी विद्यालय विशेष को स्थानीय कारणों से अस्थायी समायोजन की आवश्यकता हो तो वह अनुमोदन के लिए समुचित आधिकारिक प्रक्रिया अपनाएं।