वृक्षारोपण अभियान के तहत पीएम श्री महीयसी महादेवी वर्मा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में लगाए गए पौधे
फर्रुखाबाद । प्रदेश सरकार के वृहद वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत पीएम श्री महीयसी महादेवी वर्मा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, फतेहगढ़ में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या दीपिका राजपूत के वृक्षरोपित कर किया।
प्रधानाचार्या दीपिका राजपूत ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अंतर्गत विद्यालय को नर्सरी से 25 पौधे प्राप्त हुए, जिनका विद्यालय परिसर में विधिवत रोपण किया गया। लगाए गए पौधों की जियो-टैगिंग भी कर दी गई है। इनमें आम, अमरूद, अनार, कटहल, जामुन तथा तुलसी सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे शामिल हैं।
इस दौरान"एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत विद्यालय की शिक्षिकाओं ने अपनी माताओं एवं बच्चों के साथ मिलकर पौधारोपण किया। कार्यक्रम में ऋचा तिवारी, अर्चना गुप्ता (ईको क्लब प्रभारी),ज्योति, निर्मला सिंह, दीप्ति, सरिता त्रिवेदी, प्रतिभा, शैलजा मौर्य, मुकेश कुमार, अजय कुमार रिंकू तथा विद्यालय की छात्राओं एवं उनकी माताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने संकल्प लिया कि वे लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करेंगे तथा उन्हें सुरक्षित एवं संरक्षित रखने का पूरा प्रयास करेंगे। प्रधानाचार्या ने कहा कि वृक्षारोपण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उनका संरक्षण करना भी प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।![]()

फर्रुखाबाद । प्रदेश सरकार के वृहद वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत पीएम श्री महीयसी महादेवी वर्मा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, फतेहगढ़ में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या दीपिका राजपूत के वृक्षरोपित कर किया।

दरौंदी में ‘वृक्षारोपण महाकुम्भ-2026’ का जनपद स्तरीय शुभारंभ, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को जनआंदोलन बनाने का आह्वान
फर्रुखाबाद l थाना जहानगंज के गांव रुनीचुरसाई निवासी महेशचन्द्र राजपूत की पत्नी माया उम्र लगभग 50 वर्ष अपनी बीमार बेटी को देखने जा रही थीं तभी अलीगंज रोड पर स्थित खरसुलिया गांव के पास दुर्घटना में मौत हो गई । नयागांव थाना पुलिस ने एम्बुलेंस से सीएचसी अलीगंज में भेजा जहां पर डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, उनका पोस्टमार्टम एटा में हुआ है घटना को पति महेशचन्द्र जो पंजाब में मेहनत मजदूरी करते हैं उनको परिवारी जनों ने सूचना दी है वहां से वह घर के लिए रवाना हो गए हैं । महेशचंद्र की तीन बेटियां व दो बेटा हैं, तीनों बेटियों की शादी हो चुकी हैं, दुर्घटना से हुई मौत पर सभी बेटे बेटियों का रो रो कर हाल बुरा है जिसे देखकर लोगों की आंखें नम हो गईं हैं।
अमृतपुर फर्रुखाबाद 11 जुलाई।अमृतपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम हरिहरपुर में शनिवार को तालाब के पास चावल के तेल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। ड्राइवर अपनी चुस्ती फुर्ती के चलते बाल बाल बच गया। हादसे के बाद टैंकर से तेल का रिसाव शुरू हो गया। सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण बाल्टी, डिब्बे और अन्य बर्तनों के साथ मौके पर पहुंच गए तथा रिस रहे तेल को भरकर अपने घर ले जाने लगे। देखते ही देखते घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई।टैंकर चालक नारायण पुत्र रघुराज सिंह, निवासी ग्राम मुरैनी ने बताया कि वह लुधियाना से मेरठ चावल का तेल लेकर जा रहे थे। मुख्य मार्ग पर जाम होने के कारण उन्होंने हरिहरपुर गांव के रास्ते बाईपास से निकलने का प्रयास किया। इसी दौरान सड़क धंस जाने से टैंकर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया।चालक के अनुसार, टैंकर में ऐसा चावल का तेल भरा था जिसे लगभग तीन से चार बार फिल्टर किए जाने के बाद उपयोग में लाया जाता है। चालक ने दावा किया कि यह तेल मानव उपभोग के लिए सुरक्षित नहीं है और इसका सेवन करने से गंभीर स्वास्थ्य हानि या जान का खतरा भी हो सकता है। उन्होंने लोगों से रिस रहे तेल को अपने घर न ले जाने और उसका उपयोग न करने की अपील की। चालक ने कहा कि चेतावनी के बावजूद यदि कोई व्यक्ति इस तेल का उपयोग करता है और उसके साथ कोई दुर्घटना या स्वास्थ्य संबंधी नुकसान होता है, तो उसकी जिम्मेदारी नहीं होगी।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया और घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। पुलिस ने लोगों को टैंकर से सुरक्षित दूरी बनाए रखने और सावधानी बरतने की सलाह दी। हादसे के बाद क्षेत्र में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
अमृतपुर- फर्रुखाबाद। सर्राफा लूट काण्ड में पांच बदमाशों पर गैंगस्टर एक्ट का मुकद्दमा राजेपुर थाना में दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने चर्चित सर्राफा लूटकांड में शामिल पांच आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए नया मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने एक संगठित गिरोह बनाकर अवैध हथियारों के बल पर लूट जैसी वारदातों को अंजाम दिया और अपराध के जरिए आर्थिक लाभ अर्जित करने के साथ क्षेत्र में अपना प्रभाव कायम करने का प्रयास किया।थानाध्यक्ष नागेंद्र सिंह द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार गिरोह का नेतृत्व एटा जनपद के थाना जैथरा क्षेत्र के गांव प्रहलादपुर निवासी सुमित यादव करता है। इस गिरोह में शिवम यादव, गोविन्द उर्फ विकास यादव, आलोक कुमार तथा अनूप यादव भी शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक 1 फरवरी 2025 को राजेपुर-राठौरी स्थित तिवारी मार्केट से सर्राफा व्यापारी के मुनीम रामअवतार और लकी खान दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। रास्ते में बिना नंबर की सफेद स्विफ्ट डिजायर कार में सवार बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और करीब एक लाख सत्तर हजार रुपये की नकदी, लाखों रुपये मूल्य के आभूषण तथा मोबाइल फोन लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने मुनीम रामअवतार को तमंचे से गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गए थे।घटना की विवेचना के दौरान पुलिस ने अलग-अलग समय पर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से लूटी गई नकदी, आभूषण, अवैध तमंचे और कारतूस बरामद किए गए। इस मामले में पुलिस पहले ही आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल कर चुकी है।थाना पुलिस ने बताया कि आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड का परीक्षण कर गैंग चार्ट तैयार किया गया, जिसे जिला मजिस्ट्रेट से अनुमोदित कराया गया। इसके बाद सभी पांच आरोपियों के खिलाफ गैंगेस्टर के तहत राजेपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है ऐसी संगठित और सिलसिले बार वारदातों को रोकने के लिए कानून किसी तरह की रियायत नहीं करेगा। जो बदमाश थाना क्षेत्र में सक्रिय है उन्हें मुखबिरों के जाल में फंसा कर गिरफ्तार किया जाएगा और फिर सलाखों के पीछे डाला जाएगा।
फर्रुखाबाद। गंगापार क्षेत्र की होनहार बेटी शान्या अग्निहोत्री ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल कर जिले और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। बजरिया मोहल्ला फर्रुखाबाद निवासी एवं मूल रूप से बालीपट्टी रानीगांव, तहसील अमृतपुर की रहने वाली शान्या अग्निहोत्री पुत्री ओंकार अग्निहोत्री ने बद्री विशाल महाविद्यालय से एमए संस्कृत में सर्वोच्च अंक प्राप्त किए हैं।
राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा पार्टी पधाधिकारियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया
अमृतपुर फर्रुखाबाद । थाना क्षेत्र के ग्राम नगला खुशहाली में शुक्रवार सुबह खेतों में जानवर चराने गए एक वृद्ध की सोता नाले में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।जानकारी के अनुसार, गांव निवासी बेचेलाल 60 पुत्र मूंगालाल सुबह करीब 11 बजे रोज की भांति अपने जानवरों को लेकर खेतों की ओर चराने गए थे।इसी दौरान सोता नाले के पास उनका पैर फिसल गया और वह नाले में गिर गए। काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। मृतक के पुत्र मनोज ने बताया कि सूचना मिली थी कि जानवर खेत में खड़े हैं, लेकिन पिता दिखाई नहीं दे रहे हैं। इसके बाद परिवार और ग्रामीणों ने करीब दो घंटे तक उनकी तलाश की। खोजबीन के दौरान सोता नाले में उनका शव दिखाई दिया। ग्रामीणों की मदद से उन्हें बाहर निकालकर 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी रजनी ने बताया कि परिवार में नौ बच्चे हैं। पति की अचानक मौत से पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी दर्शन सिंह सोलंकी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। थाना प्रभारी ने बताया कि डूबने से मौत की सूचना पर पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस समय गंगा का जलस्तर थोडा बढ़ा हुआ है इस वजह से सोता नाला में भी पानी भरा है। जो कही-कही बड़े गड्डो का रूप ले चुका है। जो आज दुर्घटना का कारण बन गया।
Jul 12 2026, 15:44
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.7k