सुल्तानपुर पतीपुर नहर में लखनऊ युवक का नर-कंकाल मिलने से मचा हड़कम्प*
सुल्तानपुर जनपद के शिवगढ़ के पतीपुर नहर में शनिवार शाम एक नर कंकाल मिलने से ह्ड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसकी शिनाख्त लखनऊ के गोसाईंगंज के सिठौलीकला निवासी दीपक सिंह के रूप में की। दरअसल मामला शिवगढ़ थानाक्षेत्र पतीपुर गांव नहर में एक शव मिलने का है। जहाँ लखनऊ से पहुंचे सिठौलीकला निवासी विजय सिंह ने बताया कि उनका भतीजा दीपक बीते 18 जून से लापता था। उनका आरोप है कि कुछ लोगों ने उसकी हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया था। उसकी तलाश नहर के आसपास की जा रही थी। लेकिन कुछ जानकारी नहीं हो पाई,परन्तु शनिवार दोपहर करीब तीन बजे लखनऊ के गोसाईंगंज थाने की पुलिस टीम सुल्तानपुर शिवगढ़ के पतीपुर गांव के पास पहुंची। इसी बीच नहर के पुल के पास से नर कंकाल मिला। शिवगढ़ थाने प्रभारी परशुराम ओझा ने बताया कि कंकाल की शिनाख्त घरवालों ने दीपक सिंह के रूप में की है। परिजनों की तहरीर के आधार पर पोस्टमार्टम व अन्य विधिक कार्रवाई की जाएगी। अब सवाल यह उठता है कि इतनी जल्द कैसे बॉडी नर कंकाल में परिवर्तित हुई क्या यह संभव है। खैर यह जाँच का विषय है।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पूर्व विधायक रामबली मिश्र की स्मृति में हुआ पौधरोपण
कटका बाजार, सुलतानपुर। कटका क्लब सामाजिक संस्था के तत्वावधान में कटका–मयांग मार्ग पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पूर्व विधायक स्वर्गीय पंडित रामबली मिश्र की स्मृति में प्रस्तावित वाटिका के अंतर्गत पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पूर्व विधायक पंडित रामबली मिश्र के पौत्र राजीव मिश्र तथा भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद प्रतिनिधि संदीप मिश्र ने पौधरोपण कर संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर संदीप मिश्र ने कहा कि, "वृक्षारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण नहीं, बल्कि महापुरुषों के आदर्शों को जीवंत रखने का सशक्त माध्यम है। हमें अधिकाधिक पौधे लगाकर उनका संरक्षण करना चाहिए।"

इस अवसर पर संस्था के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. ऋषभदेव शुक्ला एवं प्रदेश मंत्री शिव कुमार तिवारी ने कहा कि वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण का सबसे प्रभावी माध्यम है। समाज के प्रत्येक नागरिक को अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की स्मृतियों को सहेजना और उनके आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुँचाना हम सभी का दायित्व है।

संस्था के अध्यक्ष डॉ. सौरभ मिश्र 'विनम्र' ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पूर्व विधायक पंडित रामबली मिश्र ने क्षेत्र और समाज के लिए उल्लेखनीय योगदान दिया था। उनके सम्मान में कटका–मयांग मार्ग का नाम "स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पूर्व विधायक पंडित रामबली मिश्र मार्ग" रखा जाना चाहिए। उन्होंने शासन एवं प्रशासन से इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने की मांग करते हुए कहा कि इससे आने वाली पीढ़ियों को उनके योगदान से प्रेरणा मिलेगी। इस मौके पर सहयोग फाउंडेशन के अध्यक्ष विनय त्रिपाठी, शिव कुमार तिवारी, धर्मेंद्र शर्मा,प्रांजल मिश्र, शिव कुमार मिश्र, दीपक शुक्ला, अंश मिश्र , गौरव राय, केडी मिश्र दर्जनों युवा उपस्थित रहे।
सुल्तानपुर दीवानी सभागार में 'भारत का संविधान एवं इक्कीसवीं सदी का संविधान' पर कार्यशाला आयोजित अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में हुआ आ
विधि विशेषज्ञों ने रखे विचार,उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता जितेंद्र सिंह रहे मुख्य अतिथि

सुल्तानपुर:-अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में सुल्तानपुर दीवानी सभागार में 'भारत का संविधान एवं इक्कीसवीं सदी का संविधान' विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का गरिमामयी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता जितेंद्र सिंह ने विषय पर गहराई से प्रकाश डाला। कार्यशाला के संयोजक अयोध्या जनपद के गायत्री परिवार के जिला समन्वयक महेंद्र सिंह रहे।
सुल्तानपुर में इस महत्वपूर्ण कार्यशाला का सफल संयोजन व आयोजन गोमती मित्र मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह 'मदन' द्वारा किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता करुणाशंकर दुबे व नागेंद्र सिंह ने समसामयिक परिप्रेक्ष्य में संवैधानिक मूल्यों की प्रासंगिकता पर बल दिया। इसके साथ ही विशिष्ट वक्ता के रूप में डॉ. सुधाकर सिंह, राकेश सिंह व प्रभाकर सक्सेना ने भी अपने विचार व्यक्त किए और 21वीं सदी की चुनौतियों के बीच संविधान की भूमिका को रेखांकित किया।
कार्यक्रम के समापन पर सुल्तानपुर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह ने सभी आगंतुकों, अधिवक्ताओं और प्रबुद्धजनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर भारी संख्या में अधिवक्ता, प्रबुद्ध नागरिक और गायत्री परिवार के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सुल्तानपुर भाजपा नेत्री का पुलिस चौकी में थप्पड़ मारने वाला वीडियो वायरल का क्या है सच,जानिए पूरा मामला*
सुल्तानपुर में वरिष्ठ बीजेपी महिला नेता एवं जिला कोषाध्यक्षक्ष गीता गुप्ता उर्फ पूजा कसौंधन द्वारा युवक को थप्पड़ मारने का वीडियो तो लोगों ने खूब देखा,उन्हें बड़ा बुरा भला कहा,जाने क्या न क्या कहा,उनकी जमकर आलोचना की,विपक्षी पार्टियों को कोई मुद्दा नहीं मिला तो वे भी इस मामले में भुनाने में पीछे नहीं रहे,लेकिन पूजा ने युवक को थप्पड़ क्यों जड़ा,और किन परिस्थितियों में जड़ा,इसके पीछे की वजह न किसी ने जानी और न जाननी चाही। वैसे तो भारतीय कानून में किसी महिला की 'रेकी' करना,पीछा करना या तांक-झांक करना एक गंभीर अपराध है। इसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत सख्त कानूनी प्रावधान और सजा का प्रावधान है। इतना ही नहीं अगर दोष सिद्ध हो गया तो रेकी करने वाले और करवाने वाले दोनों को जुर्माने के साथ साथ जेल की हवा खानी पड़ सकती है। पूजा कसौधन के मामले में भी कुछ ऐसा ही हुआ है। दरअसल पूजा के पति संदीप गुप्ता ने अपने घर के सामने अम्बरीश कुमार पाण्डेय की बेशकीमती जमीन का रजिस्टर्ड एग्रीमेंट करवाया था। अम्बरीष की माने तो ये उनकी पुश्तैनी जमीन थी,जिसका विवाद 1981 से चल रहा है, विपक्षी 1991 में मुकदमा हार भी गए,लेकिन हटने के 5 साल बाद उन्होंने अभिषेक बरनवाल को इसका बैनामा कर दिया,विपक्षियों ने उसी बैनामे के आधार पर नक्शा भी पास करवा लिया जिसके बाद अंबरीष ने आलाधिकारियों से गुहार लगाई और अभिषेक का नक्शा निरस्त करवा दिया। साथ ही दीवानी न्यायालय से स्थगन आदेश भी के आए, ताकि कोई यहां निर्माण न करवा सके। इसके साथ ही प्रशासन की देखरेख वहां ताला बंद करवा दिया गया। फिर भी विरोधी लगातार वहां कार्य करवाते रहे,अम्बरीष ने गुहार लगाई फिर भी कोई सुनवाई नहीं हुई और उस पर औने पौने दाम पर जमीन देने के दबाव बनाते रहे। लेकिन अम्बरीष पांडेय ने जमीन देने से इनकार कर दिया। इसी बीच उन्होंने पूजा कसौधन के पति संदीप गुप्ता को रजिस्टर्ड एग्रीमेंट कर दिया, ताकि उन्हें न्याय मिल सके। वहीं विपक्षियों को जब इस बात की भनक लगी कि इस जमीन का एग्रीमेंट पूजा कसौंधन के पति संदीप गुप्ता ने करवा लिया है तो वे बौखला उठे। उधर एग्रीमेंट करवाने के बाद पूजा कसौंधन ने भी अपने तरीके से पैरवी शुरू की। लेकिन बेखौफ विपक्षियों ने पूजा कसौधन की रेकी करवाना शुरू कर दिया। पूजा कसौंधन के घर के सामने 360 डिग्री का कैमरा लगा दिया और उन पर नजर रखने लगें। पूजा ने विरोध किया तो कैमरा वहां से हटाकर उनके घर के बगल लगा दिया गया। इसके साथ ही रात के अंधेरे में उस जमीन के गेट पर लगा ताला तोड़ कर अंदर दाखिल हो गए। पूजा कसौंधन ने फिर भी कुछ नहीं कहा,लेकिन इसी बीच उन्हें आभाष हुआ कोई उनकी रेकी कर रहा है, जानकारी लगी तो पता लगा कि घोषियाना पलटू का पुरवा का रहने वाला अरुण कुमार उनके पीछे लगा हुआ है। जहां जहां वे जाती थी पीछे पीछे जाकर जाकर विपक्षियों को इनके बारे में जानकारी देने लगा,थक हार कर पूजा कसौधन को 8 जुलाई अपने परिवार के साथ पकड़ कर उसे शाहगंज पुलिस चौकी ले गई और पुलिस के हवाले कर दिया। साथ ही अरुण सहित रेकी करने और करवाने वालों के खिलाफ तहरीर दे दी। इस बात की जानकारी लगते ही पूजा के विपक्षी शाहगंज पुलिस चौकी पहुंचे और उनसे माफी मांगने लगे। लेकिन इसी बीच अरुण कुमार ने जब उल्टा सीधा बोलना शुरू किया तो पूजा के सब्र का बाँध टूट गया और उन्होंने कुर्सी से उठकर मोबाइल में विपक्षियों से बात चीत की हिस्ट्री देखी और एक थप्पड़ जड़ दिया। इसी का वीडियो वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने बना लिया। इसके बाद पूजा के विपक्षियों ने अनुनय विनय कर माफी मांगी और आगे की कार्यवाही न करने का अनुरोध किया। साथ ही व्यापारी होने की दुहाई देने लगे। हलांकि पूजा ने उस समय कोई जवाब नहीं दिया और वापस चली आई। देर रात उनके पास विपक्षी और गोपाल हींग के व्यवसाई के परिवार से फोन आया और उन्होंने चेतावनी दी कि फलाने को 12 फिट जमीन दे दीजिए, क्योंकि आप द्वारा अरुण की पिटाई करने वीडियो बन गया और उसे वायरल करने वाले हैं, इस पर पूजा ने ठीक है कहकर बात टाल दी,पहले आप ये ऑडियो सुनिए उसी फोन काल के बाद पूजा कसौंधन की छवि खराब करने के लिए इस वीडियो को वायरल कर दिया गया...............।
24 साल पुराने चर्चित मामले में कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत 14 लोग दोष मुक्त*
सुल्तानपुर,वर्ष 2002 में कादीपुर स्थित संत तुलसीदास महाविद्यालय के सामने बी.ए. द्वितीय वर्ष की छात्रा पूनम श्रीवास्तव की सड़क दुर्घटना में मृत्यु के बाद स्पीड ब्रेकर बनाए जाने की मांग को लेकर छात्रों ने धरना-प्रदर्शन शुरू किया था। आंदोलन के दौरान तत्कालीन कादीपुर कोतवाल शिवराज सिंह के नेतृत्व में पुलिस और छात्रों के बीच झड़प हुई। लाठीचार्ज और फायरिंग में एक छात्र गोली लगने से घायल हो गया, जिसके बाद स्थिति और बिगड़ गई। कादीपुर बाजार बंद रहा और देर रात तक कोतवाली में धरना चलता रहा। हालात को नियंत्रित करने के लिए तत्कालीन फैजाबाद मंडल के कमिश्नर और डीआईजी मौके पर पहुंचे, जिसके बाद छात्रा के शव का पंचनामा हो सका। इस मामले में पुलिस ने 14 लोगों के विरुद्ध हत्या के प्रयास, लूट, अपहरण, डकैती समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। पिछले 24 वर्षों से विचाराधीन इस मामले में शुक्रवार को न्यायालय ने कांग्रेस के वर्तमान जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा समेत सभी 14 आरोपितों को दोषमुक्त करते हुए बाइज्जत बरी कर दिया। फैसले के बाद दीवानी परिसर में खुशी का माहौल रहा। दीवानी परिश्रम बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा को मिष्ठान खिलाकर बधाई दी। दोस्त मुक्त साबित होने पर कांग्रेस के वर्तमान जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि 24 वर्षों के लंबे संघर्ष के बाद न्यायालय के फैसले ने साबित कर दिया कि सत्य को कभी पराजित नहीं किया जा सकता। हमें न्यायपालिका पर पूरा विश्वास था और आज न्याय की जीत हुई है। मैं अपने सभी साथियों,अधिवक्ताओं और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करता हूं। यह फैसला सत्य और न्याय की विजय का प्रतीक है।
सुलतानपुर सपा प्रवक्ता अनूप संडा का बड़ा ब्यान

भाजपा जिला कोषाध्यक्ष पूजा कसौंधन के वायरल वीडियो में चौकी में दलित युवक को थप्पड़ जड़ने के मामले पर सपा राष्ट्रीय प्रवक्ता अनूप संडा का बड़ा बयान, सीएम योगी आदित्यनाथ के दोहरे चरित्र का सुलतानपुर भाजपा नेत्री का वायरल वीडियो ने उजागर किया चेहरा, सूबे में दलित, पीड़िए व गरीब लोगों पर भाजपाई भूमाफियाओं का कहर जारी

वायरल वीडियो पर सुलतानपुर पुलिस ने कसा सिकंजा, भाजपा नेत्री पर कोतवाली नगर में पीड़ित की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा, चौकी इंचार्ज शाहगंज अविनाश चंद्र की मौजूदगी में दलित युवक को भाजपा नेत्री ने जड़ा थप्पड, वीडियो शोसल मीडिया पर वायरल

क्षेत्राधिकारी नगर राघवेन्द्र सिंह ने उक्त प्रकरण पर एफआईआर  दर्ज होने की पुष्टि करते हुए सम्बंधित चौकी इंचार्ज के खिलाफ विभागीय जांच की कही बात

*भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने भाजपा जिला कोषाध्यक्ष पूजा कसौधन के वायरल वीडियो पर लिया संज्ञान , बोले भाजपा जिलाध्यक्ष पार्टी हाईकमान को मामले की भेजी गई रिपोर्ट, पार्टी के आलाकमान के संज्ञान में डाला गया प्रकरण , पार्टी हाईकमान के निर्देश पर की जाएगी कार्यवाही ।
पुलिस चौकी में थप्पड़कांड से गरमाई सियासत, कांग्रेस ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल
*पुलिस चौकी में सत्ता की दबंगई, कानून बना मूकदर्शक : अभिषेक सिंह राणा*

सुल्तानपुर। नगर कोतवाली की शाहगंज पुलिस चौकी में भाजपा नेत्री पूजा कसौधन द्वारा पुलिस की मौजूदगी में एक व्यक्ति को थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा सरकार और कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि भाजपा सरकार में कानून का नहीं, बल्कि सत्ता के संरक्षण में पल रही गुंडागर्दी का राज कायम हो गया है। यदि पुलिस चौकी के भीतर, पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में एक व्यक्ति को थप्पड़ मारा जाता है और पुलिस तमाशबीन बनी रहती है, तो यह केवल एक व्यक्ति का अपमान नहीं बल्कि पूरे कानून और संविधान का सार्वजनिक अपमान है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं को आखिर यह अधिकार किसने दिया कि वे पुलिस चौकी को अपनी निजी जागीर समझकर कानून हाथ में लें, यदि यही घटना किसी आम नागरिक या विपक्षी दल के कार्यकर्ता द्वारा की गई होती, तो अब तक उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी हो चुकी होती। लेकिन सत्ता से जुड़े लोगों पर प्रशासन की चुप्पी साफ बताती है कि भाजपा नेताओं को कानून से ऊपर समझा जा रहा है। वहीं राणा ने कहा कि कांग्रेस इस तरह की सत्ता समर्थित दबंगई को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। यदि दोषियों के खिलाफ तत्काल निष्पक्ष मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई नहीं की गई, तो कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से सड़क से लेकर हर संवैधानिक मंच तक संघर्ष करेगी। कानून सबके लिए समान होना चाहिए, सत्ता के प्रभाव के आधार पर उसका अलग-अलग इस्तेमाल स्वीकार नहीं किया जा सकता। शहर अध्यक्ष शकील अंसारी ने कहा कि पुलिस चौकी न्याय दिलाने की जगह होती है, न कि सत्ता के प्रभाव में किसी को अपमानित करने का मंच। यदि पुलिस की मौजूदगी में इस तरह की घटना होती है तो यह प्रशासनिक विफलता का स्पष्ट प्रमाण है। कानून को हाथ में लेने वालों पर बिना किसी राजनीतिक दबाव के सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, अन्यथा जनता का पुलिस और कानून व्यवस्था से विश्वास उठ जाएगा। जिला महासचिव ममनून आलम ने पूरे प्रकरण के सम्बंध में जिला प्रशासन से वायरल वीडियो का संज्ञान में लेकर निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषियों के विरुद्ध विधिसम्मत और कठोर कार्रवाई करने की मांग की है।                  भवदीय
        अभिषेक सिंह राणा
                  अध्यक्ष
जिला कांग्रेस कमेटी सुल्तानपुर
प्रधान की दबंगई से ग्रामीण परेशान,6 महीने से ग्रामीण अंधेरे में रहने को है मजबूर*
डीएम ने मामले को लिया संज्ञान,टीम गठित कर भेजने का दिया आश्वासन। सुल्तानपुर में पिछले 6 माह बदल विद्युत व्यवस्था से नाराज एक गांव के लोगों का सब्र टूट गया। लगातार विद्युत अधिकारियों से  शिकायतों के बाद जब भी बिजली आपूर्ति में सुधार न हुआ तो नाराज ग्रामीण आज दर्जनों की संख्या में कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी से शिकायत कर विद्युत आपूर्ति सही करवाने की मांग की। दरअसल ये मामला है गोसाईंगंज थानाक्षेत्र के कलखुरा गांव का। इसी गांव दर्जनों की संख्या में महिला और पुरुष आज कलेक्ट्रेट पहुंचे और  जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि कलखुरा गांव में पिछले करीब 6 माह से विद्युत व्यवस्था बदहाल हो चुकी है। लगातार विद्युत विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों से विद्युत व्यवस्था सही करने की मांग की गई, लेकिन उदासीन विभाग ने कोई थोड़ कदम नहीं उठाया, इसी बात से नाराज ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह को शिकायती पत्र दिया। ग्रामीणों ने कहा कि विद्युत आपूर्ति सही न होने से ग्रामीणों को तमाम परेशानी झेलनी पड़ रही है, लेकिन विभाग हाथ पर हाथ धरे बैठा हुआ है, और विद्युत आपूर्ति सही करने में कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। फिलहाल जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया है कि जल्द से जल्द उनके गांव की आपूर्ति सही करवाई जाएगी। गौरलतब हो कि ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान संगम सिंह ने बिजली ठीक करवाने का अनुरोध किया, फिर भी कुछ नहीं हुआ। गौरतलब हो कि ग्राम प्रधान भी विकास कार्यों में लापरवाही बरतने और भ्रष्टाचार उजागर होने पर उन्हें सस्पेंड कर दिया गया था, लेकिन अपनी पहुंच के चलते वे बहाल हो चुके हैं और अब उन्हें ग्रामीणों की समस्याओं से उन्हें कोई लेना देना नहीं है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन पर संस्कृति विभाग के सांस्कृतिक कार्यक्रम में भजन एवं लोकगायक दीनबंधु सिंह देंगे प्रस्तुति


सुलतानपुर,उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के 7 जुलाई 2026, प्रातः 9:00 बजे कुशभवनपुर (सुलतानपुर) आगमन के अवसर पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया जाएगा।

इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रदेश के सुप्रसिद्ध भजन एवं लोकगायक दीनबंधु सिंह अपनी संपूर्ण टीम के साथ भक्ति, लोक संस्कृति एवं भारतीय परंपरा पर आधारित मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देंगे।

कार्यक्रम में भजन, लोकगीत एवं उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का आकर्षक प्रदर्शन किया जाएगा, जो उपस्थित जनसमूह के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा।

दीनबंधु सिंह ने इस अवसर पर कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के समक्ष अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुति देना उनके लिए अत्यंत गौरव एवं सौभाग्य का विषय है। उन्होंने बताया कि उनकी पूरी टीम भारतीय संस्कृति, लोक परंपरा एवं राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रदेश की सांस्कृतिक गरिमा को प्रदर्शित करेगी।

संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, गणमान्य नागरिकों एवं बड़ी संख्या में आमजन की उपस्थिति अपेक्षित है। यह आयोजन प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान, आध्यात्मिक चेतना तथा लोककला के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध होगा।
370 हटाकर मोदी सरकार ने डॉ. मुखर्जी के संकल्प को किया साकार : सुशील त्रिपाठी
*डॉ मुखर्जी का जीवन अखंड भारत के संकल्प का प्रतीक - सुशील*

*राष्ट्रवाद के प्रखर पुरोधा थे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी : सुशील त्रिपाठी*

*डॉ मुखर्जी की जयंती पर पार्टीजनों ने उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प*

सुलतानपुर।भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी नेता एवं महान शिक्षाविद् डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 वीं जयंती पर भाजपा ने जिले के सभी 26 मंडलों एवं 2000 से अधिक बूथों पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए। सोमवार को कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर राष्ट्रवाद और जनसेवा के उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

नगर अध्यक्ष रीना जायसवाल के संयोजन में डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी उद्यान में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का जीवन राष्ट्रभक्ति, त्याग और अखंड भारत के संकल्प का प्रतीक है।उन्होंने एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान के विरोध में संघर्ष करते हुए अपना बलिदान दिया। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में धारा 370 की समाप्ति कर उनकी सोच और संकल्प को साकार किया गया है,जो उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है।
उन्होंने कहा भाजपा कार्यकर्ता उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।भाजपा जिला मीडिया प्रमुख विजय रघुवंशी ने बताया कि जिले के सभी 26 मंडलों एवं 2000 से अधिक बूथों पर जयंती कार्यक्रम, पुष्पांजलि एवं संगोष्ठियों का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह, करूणा शंकर द्विवेदी, डॉ. सीताशरण त्रिपाठी, जगजीत सिंह छंगू,नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण कुमार अग्रवाल, विजय रघुवंशी,आनन्द द्विवेदी,अयोध्या प्रसाद वर्मा, आशीष सिंह रानू, संदीप सिंह, आलोक आर्या, शिवाकांत मिश्रा, रामेन्द्र प्रताप सिंह, अखिलेश जायसवाल, दिनेश चौरसिया,रूपेश सिंह,अशोक कुमार सिंह,अनुज प्रताप सिंह, सौरभ पाण्डेय, लालेन्द्र प्रताप सिंह, मनीष जायसवाल, राकेश जायसवाल, रजनीश मिश्रा, अफजल अंसारी, हिमांशु गुप्ता, प्रदीप जायसवाल, अजय सिंह फौजी, मनीष साहू, प्रिंस सिंह,प्रीति शर्मा,प्रदीप मिश्रा,राजेश श्रीवास्तव,मोहित साहू, संजय सिंह मुन्ना आदि मौजूद रहे।