शंकराचार्य से मुलाकात के बाद अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला, बोले— "धर्म नहीं, धन है प्राथमिकता"
- मंदिर प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग, एसआईटी की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल; विपक्ष पर कार्रवाई को लेकर सरकार को घेरा
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शंकराचार्य से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत में भाजपा सरकार और मंदिर प्रकरण की जांच को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि शंकराचार्य गौ माता के मुद्दे को लेकर बेहद चिंतित हैं और इस विषय पर गंभीर चिंता व्यक्त की है।
अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि विपक्ष के नेताओं पर एफआईआर दर्ज की जा रही है, लेकिन विपक्ष द्वारा कराई जाने वाली शिकायतों पर कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि कानून का समान रूप से पालन होना चाहिए।
मंदिर परिसर से जुड़े प्रकरण का उल्लेख करते हुए सपा प्रमुख ने कहा कि सभी संबंधित लोगों के कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) की जांच कराई जाए, उनका दावा है कि इससे कई भाजपा से जुड़े लोगों के नाम सामने आएंगे।
उन्होंने विशेष जांच दल (एसआईटी) की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि जांच में लीपापोती की जा रही है। साथ ही उन्होंने दावा किया कि एसआईटी के एक सदस्य पर धोखाधड़ी (धारा 420) का मामला दर्ज है, इसलिए जांच की निष्पक्षता पर भी प्रश्न उठ रहे हैं।
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के विचार वोट की राजनीति के अनुसार बदलते हैं और उनके लिए धर्म से अधिक धन प्राथमिकता बन गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि "इन लोगों ने महापाप किया है" और कहा कि "सिर्फ सांचा नहीं, पूरा ढांचा बदलना चाहिए।"
सपा अध्यक्ष ने कहा कि सनातन धर्म के अनुयायी इस पूरे घटनाक्रम से आहत हैं। उन्होंने भाजपा से विपक्ष पर हमले की राजनीति बंद करने की अपील करते हुए कहा, "आज विपक्ष में हम हैं, कल भाजपा भी विपक्ष में हो सकती है।"




- कैशलेस चिकित्सा योजना को लेकर अधिकारियों के साथ की विस्तृत चर्चा, बोले— होमगार्ड परिवार की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध
- 75 जिलों में तैयार होंगे 150 मास्टर ट्रेनर्स, रोगों की निगरानी, रिपोर्टिंग और नियंत्रण व्यवस्था होगी और मजबूत
- काकोरी शहीद स्मृति समारोह, अटल जयंती, यूपी दिवस, गुरू लच्छू महाराज समारोह समेत कई ऐतिहासिक व सांस्कृतिक अवसरों पर होंगे आयोजन; स्थानीय कलाकारों को भी मिलेगा मंच और मानदेय
- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही को किया सम्मानित, बोले— मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी बना देश का कृषि ग्रोथ इंजन
- बोले- 'राम की आस्था को बदनाम करने की साजिश बर्दाश्त नहीं'
- समारोह में 1,246 विद्यार्थियों को उपाधियां तथा 125 मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रदान किए गए पदक
लखनऊ। ट्रांसपोर्ट विभाग में सेवानिवृत्त सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ललित कुमार के लखनऊ स्थित आवास पर विजिलेंस ने बुधवार को छापा मारा। इस दौरान 13 किलो सोना, हीरे के जेवर बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 20 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है।
Jul 09 2026, 19:29
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k