प्रधान की दबंगई से ग्रामीण परेशान,6 महीने से ग्रामीण अंधेरे में रहने को है मजबूर*
डीएम ने मामले को लिया संज्ञान,टीम गठित कर भेजने का दिया आश्वासन। सुल्तानपुर में पिछले 6 माह बदल विद्युत व्यवस्था से नाराज एक गांव के लोगों का सब्र टूट गया। लगातार विद्युत अधिकारियों से  शिकायतों के बाद जब भी बिजली आपूर्ति में सुधार न हुआ तो नाराज ग्रामीण आज दर्जनों की संख्या में कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी से शिकायत कर विद्युत आपूर्ति सही करवाने की मांग की। दरअसल ये मामला है गोसाईंगंज थानाक्षेत्र के कलखुरा गांव का। इसी गांव दर्जनों की संख्या में महिला और पुरुष आज कलेक्ट्रेट पहुंचे और  जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि कलखुरा गांव में पिछले करीब 6 माह से विद्युत व्यवस्था बदहाल हो चुकी है। लगातार विद्युत विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों से विद्युत व्यवस्था सही करने की मांग की गई, लेकिन उदासीन विभाग ने कोई थोड़ कदम नहीं उठाया, इसी बात से नाराज ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह को शिकायती पत्र दिया। ग्रामीणों ने कहा कि विद्युत आपूर्ति सही न होने से ग्रामीणों को तमाम परेशानी झेलनी पड़ रही है, लेकिन विभाग हाथ पर हाथ धरे बैठा हुआ है, और विद्युत आपूर्ति सही करने में कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। फिलहाल जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया है कि जल्द से जल्द उनके गांव की आपूर्ति सही करवाई जाएगी। गौरलतब हो कि ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान संगम सिंह ने बिजली ठीक करवाने का अनुरोध किया, फिर भी कुछ नहीं हुआ। गौरतलब हो कि ग्राम प्रधान भी विकास कार्यों में लापरवाही बरतने और भ्रष्टाचार उजागर होने पर उन्हें सस्पेंड कर दिया गया था, लेकिन अपनी पहुंच के चलते वे बहाल हो चुके हैं और अब उन्हें ग्रामीणों की समस्याओं से उन्हें कोई लेना देना नहीं है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन पर संस्कृति विभाग के सांस्कृतिक कार्यक्रम में भजन एवं लोकगायक दीनबंधु सिंह देंगे प्रस्तुति


सुलतानपुर,उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के 7 जुलाई 2026, प्रातः 9:00 बजे कुशभवनपुर (सुलतानपुर) आगमन के अवसर पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया जाएगा।

इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रदेश के सुप्रसिद्ध भजन एवं लोकगायक दीनबंधु सिंह अपनी संपूर्ण टीम के साथ भक्ति, लोक संस्कृति एवं भारतीय परंपरा पर आधारित मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देंगे।

कार्यक्रम में भजन, लोकगीत एवं उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का आकर्षक प्रदर्शन किया जाएगा, जो उपस्थित जनसमूह के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा।

दीनबंधु सिंह ने इस अवसर पर कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के समक्ष अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुति देना उनके लिए अत्यंत गौरव एवं सौभाग्य का विषय है। उन्होंने बताया कि उनकी पूरी टीम भारतीय संस्कृति, लोक परंपरा एवं राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रदेश की सांस्कृतिक गरिमा को प्रदर्शित करेगी।

संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, गणमान्य नागरिकों एवं बड़ी संख्या में आमजन की उपस्थिति अपेक्षित है। यह आयोजन प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान, आध्यात्मिक चेतना तथा लोककला के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध होगा।
370 हटाकर मोदी सरकार ने डॉ. मुखर्जी के संकल्प को किया साकार : सुशील त्रिपाठी
*डॉ मुखर्जी का जीवन अखंड भारत के संकल्प का प्रतीक - सुशील*

*राष्ट्रवाद के प्रखर पुरोधा थे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी : सुशील त्रिपाठी*

*डॉ मुखर्जी की जयंती पर पार्टीजनों ने उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प*

सुलतानपुर।भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी नेता एवं महान शिक्षाविद् डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 वीं जयंती पर भाजपा ने जिले के सभी 26 मंडलों एवं 2000 से अधिक बूथों पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए। सोमवार को कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर राष्ट्रवाद और जनसेवा के उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

नगर अध्यक्ष रीना जायसवाल के संयोजन में डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी उद्यान में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का जीवन राष्ट्रभक्ति, त्याग और अखंड भारत के संकल्प का प्रतीक है।उन्होंने एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान के विरोध में संघर्ष करते हुए अपना बलिदान दिया। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में धारा 370 की समाप्ति कर उनकी सोच और संकल्प को साकार किया गया है,जो उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है।
उन्होंने कहा भाजपा कार्यकर्ता उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।भाजपा जिला मीडिया प्रमुख विजय रघुवंशी ने बताया कि जिले के सभी 26 मंडलों एवं 2000 से अधिक बूथों पर जयंती कार्यक्रम, पुष्पांजलि एवं संगोष्ठियों का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह, करूणा शंकर द्विवेदी, डॉ. सीताशरण त्रिपाठी, जगजीत सिंह छंगू,नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण कुमार अग्रवाल, विजय रघुवंशी,आनन्द द्विवेदी,अयोध्या प्रसाद वर्मा, आशीष सिंह रानू, संदीप सिंह, आलोक आर्या, शिवाकांत मिश्रा, रामेन्द्र प्रताप सिंह, अखिलेश जायसवाल, दिनेश चौरसिया,रूपेश सिंह,अशोक कुमार सिंह,अनुज प्रताप सिंह, सौरभ पाण्डेय, लालेन्द्र प्रताप सिंह, मनीष जायसवाल, राकेश जायसवाल, रजनीश मिश्रा, अफजल अंसारी, हिमांशु गुप्ता, प्रदीप जायसवाल, अजय सिंह फौजी, मनीष साहू, प्रिंस सिंह,प्रीति शर्मा,प्रदीप मिश्रा,राजेश श्रीवास्तव,मोहित साहू, संजय सिंह मुन्ना आदि मौजूद रहे।
50 लाख रुपये से होगा पयागीपुर तालाब का कायाकल्प, पालिकाध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल ने किया कार्य का शुभारंभ
सुलतानपुर। नगर पालिका परिषद सुलतानपुर द्वारा वार्ड पयागीपुर स्थित पुराने एवं जर्जर तालाब के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य का रविवार को विधिवत पूजन-अर्चन के साथ शुभारंभ किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल ने उत्तर प्रदेश सरकार की "नगरीय झील, तालाब एवं पोखर संरक्षण योजना" के अंतर्गत लगभग 50 लाख रुपये की लागत से होने वाले इस महत्वाकांक्षी कार्य की शुरुआत की।
पालिकाध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल ने बताया कि नगर में तालाबों के संरक्षण और पुनर्जीवन की श्रृंखला में यह तीसरा तालाब है, जिसकी लंबे समय से स्थानीय नागरिकों एवं क्षेत्रीय सभासद द्वारा मरम्मत और सौंदर्यीकरण की मांग की जा रही थी। शासन से प्रस्ताव स्वीकृत होने के बाद अब इस तालाब का व्यापक कायाकल्प कराया जाएगा।
उन्होंने बताया कि लगभग 50×80 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में फैले इस तालाब में खुदाई, सफाई, मिट्टी पटान, बोल्डर पिचिंग, 260 मीटर इंटरलॉकिंग पाथवे, हाईमास्ट लाइट, बैठने के लिए बेंच, शौचालय तथा पौधरोपण सहित विभिन्न विकास कार्य कराए जाएंगे, जिससे यह तालाब आधुनिक सुविधाओं से युक्त होकर स्थानीय लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा।
कार्यक्रम के दौरान पालिकाध्यक्ष ने पौधरोपण भी किया और उपस्थित लोगों को "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संकल्प दिलाया।
कार्यक्रम का संयोजन स्थानीय सभासद गिरीश कुमार मिश्र ने किया। इस अवसर पर सभासद अखिलेश मिश्र, अरविन्द यादव सहित नवीन अग्रवाल, राम शब्द मिश्रा, मनोज पाठक, महेन्द्र पाठक, सतीश पाठक, हर्षू बरन उपाध्याय, धर्मदेव तिवारी, अमिताभ द्विवेदी, हरी पाठक, अशोक पाण्डेय, गोकरन पाठक, रवि पाठक, आशुतोष मिश्रा, सुधाकर पाठक, श्रीष मिश्रा, विमलेश पाठक, शिवाकान्त द्विवेदी, विश्वनाथ मिश्रा समेत बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
गोमती मित्रों को कहां है चिंता गर्मी और घाम की,उन्हें तो बस रहती चिंता सीता कुंड धाम की
सुल्तानपुर :-सवेरे से ही पढ़ने वाली भीषण गर्मी और प्रचंड धूप ने लोगों की दिनचर्या को अस्त व्यस्त कर दिया है,आम दिनों में तो रोजी-रोटी की बाध्यता बाहर निकलने को मजबूर कर देती है लेकिन रविवार को सब अपने घरों में कैद,लेकिन इसके उलट गोमती मित्रों के लिए रविवार का दिन व्यस्तता वाला होता है मौसम चाहे अनुकूल हो चाहे प्रतिकूल।
सवेरे 6:00 बजे से श्रमदान,12:00 बजे से आरती की तैयारी और फिर 6 से 8 आदि गंगा मां गोमती की आरती,रविवार 5 जून को भी प्रातः 6:00 बजे से शुरू हुआ श्रमदान पूरे परिसर की सफाई के बाद 9:00 बजे समाप्त हुआ और तब जाकर पसीने से लथपथ गोमती मित्रों को सीता उपवन में पेड़ों की छांव में सुकून और आराम मिला।
गोमती मित्र मंडल के स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के गंभीर प्रयासों से प्रभावित होकर राणा प्रताप पी. जी.कॉलेज के प्रोफेसर सुनील त्रिपाठी की भी श्रमदान में विशेष उपस्थिति रही,अनौपचारिक वार्तालाप में उन्होंने कहा मैंने अपने जीवन में यह अकेला संगठन देखा जिसकी सक्रियता वर्ष के हर दिन धरातल पर दिखाई पड़ती है।
श्रमदान में संरक्षक रतन कसौधन,प्रदेश अध्यक्ष रूद्र प्रताप सिंह मदन,प्रदेश प्रवक्ता रमेश माहेश्वरी,संत कुमार प्रधान,मुन्ना सोनी,मुन्ना पाठक,अजय प्रताप सिंह,राम क्विंचल मौर्या,राकेश सिंह दद्दू,सुनील त्रिपाठी,आलोक तिवारी,रामू सोनी,अभय सोनी, अभय मिश्रा,आदि उपस्थित रहे।
सीएम योगी के प्रस्तावित दौरे की तैयारियां हुई तेज,मंडलायुक्त मंडल अयोध्या व पुलिस महानिरीक्षक अयोध्या समेत अन्य अधिकारियों ने किया निरीक्षण*
सुलतानपुर,उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के 7 जुलाई 2026 के प्रस्तावित सुलतानपुर दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गई है। स्थलों और तैयारियों का जायजा लेने के लिए अयोध्या मंडल के मंडलायुक्त एवं पुलिस महानिरीक्षक ने जिलाधिकारी,पुलिस अधीक्षक और मुख्य विकास अधिकारी के साथ पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड तथा सर्कस ग्राउंड कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था,यातायात,मंच,पार्किंग,बैरिकेडिंग तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध ढंग से सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। प्रशासन का कहना है कि मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को देखते हुए सभी व्यवस्थाएं युद्धस्तर पर पूरी की जा रही हैं।
सीएम योगी के प्रस्तावित दौरे की तैयारियां हुई तेज,मंडलायुक्त मंडल अयोध्या व पुलिस महानिरीक्षक अयोध्या ने किया निरीक्षण*
सुलतानपुर,उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के 7 जुलाई 2026 के प्रस्तावित सुलतानपुर दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गई है। स्थलों और तैयारियों का जायजा लेने के लिए अयोध्या मंडल के मंडलायुक्त एवं पुलिस महानिरीक्षक ने जिलाधिकारी,पुलिस अधीक्षक और मुख्य विकास अधिकारी के साथ पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड तथा सर्कस ग्राउंड कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था,यातायात,मंच,पार्किंग,बैरिकेडिंग तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध ढंग से सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। प्रशासन का कहना है कि मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को देखते हुए सभी व्यवस्थाएं युद्धस्तर पर पूरी की जा रही हैं।
शंभूगंज बाजार में हाईटेंशन लाइन गिरने से दो की मौत,सब्जी बेचते समय हुआ हादसा, पुलिस जांच जुटी*
सुल्तानपुर के लंभुआ तहसील क्षेत्र के शंभूगंज बाजार में 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन विद्युत लाइन गिरने से दो ग्रामीणों की मौत हो गई। यह हादसा शनिवार शाम को हुआ, जब दोनों व्यक्ति हाईटेंशन तार के नीचे बैठकर सब्जी बेच रहे थे। तार के चपेट में आने से वे गंभीर रूप से झुलस गए। दरअसल यह मामला है शम्भूगंज बाजार का। 11 हज़ार वोल्ट कि चपेट में आने से दो व्यापारी झुलस गए, इस घटना के बाद वहां भारी संख्या में लोग एकत्रित हो गए और आनन फानन में उन दोनों को अस्पताल ले पहुँचाया गया,जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान सकवा गांव निवासी राधेश्याम यादव और गुरु प्रसाद गुप्ता के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे। जहाँ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। हादसे के कारणों की विस्तृत जांच जुटाने में लगा प्रशासन।
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर हो अमहट चौराहा का नामकरण : सुशील त्रिपाठी*
सुलतानपुर,भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती वर्ष के अवसर पर नगर की पश्चिमी सीमा स्थित अमहट चौराहा का नाम "डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक" किए जाने की मांग उठाई है। इस संबंध में उन्होंने 3 जुलाई को जिलाधिकारी को पत्र प्रेषित कर जनभावनाओं के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई की अपेक्षा की है। भाजपा जिला मीडिया प्रमुख विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के उपलक्ष्य में 6 जुलाई तक चल रहे विशेष स्मृति पखवाड़े के दौरान यह मांग की गई है। जिलाध्यक्ष ने अपने पत्र में कहा है कि अमहट चौराहा सुलतानपुर नगर का एक महत्वपूर्ण प्रवेश द्वार और प्रमुख यातायात केंद्र है,जहां प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन होता है। सुशील त्रिपाठी ने कहा कि डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारतीय जनसंघ के संस्थापक,प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक तथा देश की एकता और अखंडता के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले महान व्यक्तित्व थे। उनके नाम पर अमहट चौराहा का नामकरण न केवल उनके राष्ट्र निर्माण में योगदान का सम्मान होगा। बल्कि नई पीढ़ी को उनके आदर्शों,राष्ट्रभक्ति और त्यागपूर्ण जीवन से प्रेरणा भी मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आज डॉ.मुखर्जी के सपनों के अनुरूप एक सशक्त,आत्मनिर्भर और एकात्म भारत के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ रहा है। ऐसे में जनपद के प्रमुख चौराहे का नाम उनके नाम पर किया जाना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। जिलाध्यक्ष ने जिलाधिकारी से इस प्रस्ताव पर सकारात्मक निर्णय लेकर जनभावनाओं का सम्मान करने की अपेक्षा व्यक्त की है।
सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) द्वारा स्कूली वाहनों की फिटनेस एवं परमिट की वैधता समाप्त हो चुकी है, उनके विरूद्ध विशेष अभियान*
सुलतानपुर, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) द्वारा अवगत कराया गया है कि परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश के परिपत्र दिनांक 29.06.2026 द्वारा ‘मिशन सेफ फ्यूचर‘ अभियान के अन्तर्गत 1 से 15 जुलाई तक जिन स्कूली वाहनों की फिटनेस एवं परमिट की वैधता समाप्त हो चुकी है, उनके विरूद्ध विशेष अभियान चलाकर प्रवर्तन कार्यवाही करने एवं शत-प्रतिशत स्कूली वाहनों की फिटनेस एवं परमिट से आच्छादित कराये जाने के निर्देश दिये गये हैं। उक्त के अनुक्रम में कार्यालय स्तर पर समस्त कार्मिको/अधिकारियों की जनपद में तहसीलवार ड्यूटी लगायी गयी है। उनके द्वारा प्रत्येक विद्यालयो में जाकर/दूरभाष से समन्वय स्थापित कर अनुरोध किया जा रहा है कि वे अपने विद्यालय में संचालित वाहनों के समस्त प्रपत्र (फिटनेस,परमिट, बीमा एवं प्रदूषण) दिनांक 07.07.2026 तक वैध करा ले। वैध कराने के उपरान्त ही वाहन का संचालन बच्चो को लाने-ले जाने में प्रयुक्त करें। जनपद मे 78 स्कूली वाहनों के फिटनेस एवं 288 स्कूली वाहनों परमिट समाप्त है, इन सभी वाहनों के पंजीयन निलम्बन की कार्यवाही की गयी है। जिलाधिकारी कार्यालय के माध्यम से भी समस्त प्रधानाचार्य/प्रबन्धक को वाहनों के प्रपत्र पूर्ण कराने हेतु नोटिस प्रेषित की गयी है। परिवहन विभाग के प्रवर्तन टीम द्वारा जनपद के विभिन्न मार्गाे पर चेंकिगं की कार्यवाही भी की जा रही है।

अभियान के प्रथम 3 दिवसों में कुल 152 स्कूली वाहनों को चेक किया गया और बिना वैध/अपूर्ण प्रपत्रो के संचालन होते हुये पाये जाने पर 12 स्कूली वाहनों पर चालान की कार्यवाही तथा 02 स्कूली वाहनों पर बन्द की कार्यवाही की गयी है।