मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ, शिक्षकों को मिला स्वास्थ्य सुरक्षा का बड़ा उपहार
![]()
फर्रुखाबाद । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में वाराणसी से आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का जनपद में सजीव प्रसारण किया गया। इस दौरान"मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना" का शुभारंभ किया गया । शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए गए। साथ ही विद्यार्थियों हेतु डीबीटी के माध्यम से धनराशि अंतरण एवं शिक्षकों एवं कर्मचारियों के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सहयोग से संचालित सुरक्षा बीमा योजना का भी शुभारंभ किया गया। इस दौरान राज्य मंत्री, महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग उत्तर प्रदेश सरकार प्रतिभा शुक्ला मुख्य अतिथि एवं विधायक अमृतपुर सुशील कुमार शाक्य, विधायक कायमगंज डॉ0 सुरभि तथा जिलाध्यक्ष भाजपा फतेहचंद्र वर्मा की गरिमामयी उपस्थित रही।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश की राज्यमंत्री (महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार) प्रतिभा शुक्ला ने मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना को शिक्षकों के स्वास्थ्य एवं सामाजिक सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षकों के कल्याण एवं सम्मान के लिए निरंतर कार्य कर रही है तथा यह योजना शिक्षकों एवं उनके आश्रित परिवारों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में मील का पत्थर सिद्ध होगी। योजना के अंतर्गत बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षक, अनुदानित एवं राजकीय विद्यालयों के शिक्षक, शिक्षामित्र, विशेष शिक्षक, अनुदेशक, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के वार्डन, पूर्णकालिक एवं अंशकालिक शिक्षक तथा उनके आश्रित परिवार के सदस्य लाभान्वित होंगे। योजना के तहत प्रति शिक्षक प्रतिवर्ष 05 लाख रुपए तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। राज्य सरकार द्वारा प्रीमियम का वहन किया जाएगा तथा योजना का संचालन स्टेट एजेंसी फॉर कॉम्प्रिहेन्सिव हेल्थ एंड इंटीग्रेटेड सर्विसेज के माध्यम से किया जाएगा। योजना के अंतर्गत सरकारी एवं सूचीबद्ध निजी चिकित्सालयों में लगभग 1900 उपचार पैकेजों का लाभ प्राप्त होगा।
कार्यक्रम में शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए गए, साथ ही राज्य सरकार द्वारा विद्यार्थियों के लिए डीबीटी के माध्यम से विभिन्न मदों की धनराशि सीधे अभिभावकों के बैंक खातों में अंतरित की गई। डीबीटी व्यवस्था से लाभार्थियों को पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से सहायता उपलब्ध हो रही है।
इस दौरान बेसिक शिक्षा विभाग एवं स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के मध्य हुए समझौता (एमओयू) के अंतर्गत शिक्षकों एवं कर्मचारियों के लिए विभिन्न बीमा सुरक्षा योजनाओं की जानकारी भी दी गई। योजना के तहत पात्र कार्मिकों को ग्रुप टर्म लाइफ इंश्योरेंस, पर्सनल एक्सीडेंट इंश्योरेंस, एयर एक्सीडेंट कवर, स्थायी एवं आंशिक दिव्यांगता कवर सहित विभिन्न सामाजिक सुरक्षा लाभ उपलब्ध कराए जाएंगे, साथ ही पात्र कार्मिकों के बच्चों की शिक्षा एवं पुत्रियों के विवाह हेतु भी विशेष सहायता प्रावधान किए गए हैं।
कार्यक्रम का संचालन जिला बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा किया गया। अंत में उपस्थित सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर, मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, बैंक अधिकारियों सहित जनपद के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।![]()


कायमगंज और अमृतपुर तहसील में जिलाधिकारी के आदेश को डाल देते रेड्डी की टोकरी में, भा कि यू ने मांगों को लेकर दिया धरना, आज ज्ञापन नहीं मांगो पर चर्चा हो
फर्रुखाबाद। पूरे प्रदेश के 12 लाख शिक्षकों और उनके परिवार को स्वास्थ्य में कैशलेस की सुविधा देकर मुख्यमंत्री ने शिक्षकों को एक उपहार स्वरूप दिया है । प्रदेश की शिक्षा मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने बुधवार को जनपद मुख्यालय पर कैशलेस की सुविधा का शुभारंभ करते हुए कहा कि इस सुविधा से शिक्षकों के साथ ही साथ उनके परिवार को भी इसका लाभ मिलेगा । उन्होंने कहा कि शिक्षक काफी लंबे समय से कैशलेस की सुविधा की मांग को करते आ रहे थे मुख्यमंत्री ने इस सुविधा को गंभीरता से लेते हुए आज से शुरू कर दी है, इस योजना का योजना का लाभ जनपद के सभी शिक्षकों एवं उनके परिवार को मिलना शुरू हो जाएगा । शिक्षक संगठन ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सुविधा देकर मुख्यमंत्री ने शिक्षकों की काफी लंबे समय से चली आ रही मांग को स्वीकार कर उसे लागू कर दी है l
फर्रुखाबाद:
अमृतपुर– फर्रुखाबाद। बदायूं मार्ग पर मंगलवार को एक सड़क हादसा हो गया। अमृतपुर कस्बे में दयानंद इंटर कॉलेज के पास सीमेंट के पिलर लेकर जा रहा एक ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद चालक को ट्रैक्टर से बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
सड़क दुर्घटनाओं को रोकने पर चर्चा हुई संबंधित को दिए गए निर्देश
Jul 08 2026, 19:07
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.5k