यूपी को देश का अग्रणी स्किल स्टेट बनाएगी योगी सरकार
![]()
- आईटीआई और कौशल विकास केंद्रों की होगी नियमित मॉनिटरिंग, रोजगारपरक शॉर्ट टर्म कोर्स पर रहेगा विशेष फोकस
लखनऊ। उत्तर प्रदेश को देश का अग्रणी कौशलयुक्त (स्किल) राज्य बनाने के लक्ष्य के साथ योगी सरकार युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप प्रशिक्षित करने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। इसके तहत प्रदेश के आईटीआई और कौशल विकास केंद्रों की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी तथा रोजगारपरक शॉर्ट टर्म कोर्स शुरू करने पर विशेष जोर दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य सरकार युवाओं को आधुनिक तकनीक, उद्योगों की आवश्यकताओं और रोजगारोन्मुखी कौशल से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने विभागीय अधिकारियों को सभी योजनाओं का समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
मंत्री ने स्पष्ट कहा कि प्रशिक्षण की गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा। अधिकारियों को जवाबदेही और संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए यह सुनिश्चित करना होगा कि प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवाओं को रोजगार या स्वरोजगार के बेहतर अवसर मिलें।
सरकार युवाओं के लिए अधिक से अधिक शॉर्ट टर्म एवं रोजगारपरक कौशल पाठ्यक्रम शुरू करेगी। इन पाठ्यक्रमों में सॉफ्ट स्किल, डिजिटल लर्निंग, संवाद कौशल, इंटरव्यू की तैयारी, रिज्यूमे लेखन और व्यक्तित्व विकास जैसे विषयों को भी शामिल किया जाएगा, ताकि प्रशिक्षण के साथ युवाओं की रोजगार क्षमता भी बढ़ सके।
रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से विभाग उद्योगों के साथ समन्वय और मजबूत करेगा। स्थानीय उद्योगों की मांग के अनुरूप प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे, जिससे प्रशिक्षित युवाओं को सीधे रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकें। साथ ही, आईटीआई एवं कौशल विकास संस्थानों में आयोजित रोजगार मेलों की जानकारी अधिक से अधिक युवाओं तक पहुंचाने के निर्देश भी दिए गए हैं।
प्रदेश के अटल आवासीय विद्यालयों में आधुनिक कौशल आधारित प्रशिक्षण पहले से संचालित है, जबकि अगले माह से आश्रम पद्धति विद्यालयों में भी स्किलिंग कोर्स शुरू किए जाएंगे। इसके अलावा प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार हासिल करने वाले युवाओं की सफलता की कहानियों का सोशल मीडिया सहित विभिन्न माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा, ताकि अन्य युवाओं को भी प्रेरणा मिल सके। सरकार प्रशिक्षण संस्थानों में रोबोटिक्स, ऑटोमेशन, सीएनसी, डिजिटल मैन्युफैक्चरिंग और इंडस्ट्री 4.0 जैसी आधुनिक तकनीकों से संबंधित पाठ्यक्रमों को भी बढ़ावा दे रही है, जिससे प्रदेश के युवाओं को भविष्य की औद्योगिक जरूरतों के अनुरूप दक्ष बनाया जा सके।
बैठक के दौरान विभागीय अधिकारियों ने विभिन्न योजनाओं की प्रगति, प्रशिक्षण कार्यक्रमों, प्लेसमेंट, उद्योगों के साथ समन्वय, डिजिटल प्लेटफॉर्म, प्रशिक्षण भागीदारों, निर्माण कार्यों और भविष्य की कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। सरकार का लक्ष्य है कि प्रत्येक योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, हर प्रशिक्षित युवा को रोजगार या स्वरोजगार का अवसर मिले और उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास के लिए कुशल मानव संसाधन तैयार हो।![]()


- आईटीआई और कौशल विकास केंद्रों की होगी नियमित मॉनिटरिंग, रोजगारपरक शॉर्ट टर्म कोर्स पर रहेगा विशेष फोकस

लखनऊ /अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की नोएडा यूनिट ने मंगलवार तड़के अंबेडकरनगर जिले के बेवाना थाना क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान एक लाख रुपये के इनामी कुख्यात बदमाश आसिफ उर्फ विक्की छैमार को मार गिराया। मुठभेड़ में गोली लगने के बाद उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके कब्जे से पिस्टल, देशी बंदूक, कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
लखनऊ । केंद्र सरकार ने देश के पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए तीन वरिष्ठ भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंप दी हैं। मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (Appointments Committee of the Cabinet-ACC) ने गृह मंत्रालय के प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए हरियाणा कैडर के आलोक कुमार मित्तल को पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो (BPR&D) का महानिदेशक (DG), आंध्र प्रदेश कैडर के अमित गर्ग को राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) का निदेशक तथा उत्तर प्रदेश कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुजीत पांडेय को सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी (SVPNPA) का निदेशक नियुक्त किया है।
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार को हुई कैबिनेट बैठक में उत्तर प्रदेश डेटा सेंटर नीति-2026 को मंजूरी दी गई। इसका उद्देश्य उत्तर प्रदेश को ग्रीन, एआई-रेडी और वैश्विक प्रतिस्पर्धी डेटा सेंटर हब के रूप में विकसित करना है। नीति के तहत 2 गीगावाट अतिरिक्त क्षमता विकसित करने और 02 लाख करोड़ रुपये से अधिक निवेश आकर्षित करने का लक्ष्य रखा गया है।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के एकीकृत जनसुनवाई शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) पोर्टल पर जन शिकायतों के त्वरित, संतोषजनक और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के मामले में पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी कार्यप्रणाली का बेहतरीन प्रदर्शन किया है।
- लखनऊ में प्रेस वार्ता में बोले सपा प्रमुख— समाजवादी सरकार के विकास कार्यों का आज भी हो रहा उद्घाटन, राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर भी साधा निशाना
- यूपी राज्य हज समिति की बैठक में हज हाउस के विस्तार, सोशल मीडिया से प्रचार और यात्रियों के लिए नई सुविधाओं पर बनी सहमति
* बोले—भगवान परशुराम की जन्मस्थली को मिली नई पहचान, सांस्कृतिक विरासत और जनभावनाओं का हुआ सम्मान
- कानपुर, गाजियाबाद और फतेहपुर में खुलेंगे नए विश्वविद्यालय; उच्च शिक्षा मंत्री बोले— अंतिम व्यक्ति तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाना सरकार का लक्ष्य
Jul 07 2026, 15:07
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1