तहसील समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनीं जनसमस्याएं, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश
फर्रुखाबाद । सदर तहसील समाधान दिवस का आयोजन ऑफिसर्स क्लब में जिलाधिकारी डॉक्टर अंकुर लाठर की अध्यक्षता में किया गया। समाधान दिवस में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों ने राजस्व, पुलिस, विकास, विद्युत, नगर पालिका, समाज कल्याण एवं अन्य विभागों से संबंधित शिकायतें प्रस्तुत कीं।
        जिलाधिकारी ने प्रत्येक प्रार्थना पत्र को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए तथा किसी भी शिकायत के निस्तारण में लापरवाही या अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा।
        उन्होंने राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि भूमि विवाद एवं आपसी विवादों का संयुक्त रूप से मौके पर जाकर निस्तारण करें। साथ ही, उन्होंने अधिकारियों से कहा कि समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा में कराते हुए उसकी आख्या पोर्टल पर भी समय से अपलोड की जाए।
        जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस के दौरान कुल 79 शिकायती पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 36 प्रकरण राजस्व विभाग, 21 प्रकरण पुलिस विभाग, 03 प्रकरण विकास विभाग, 03 प्रकरण विद्युत विभाग, 04 प्रकरण चिकित्सा विभाग तथा 12 प्रकरण अन्य विभागों के सम्मिलित रहे, इनमें से 02 प्रकरण मौके पर निस्तारित किए गए।
        इस मौके पर पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 आनन्द उपाध्याय, उप जिलाधिकारी सदर गजराज सिंह, तहसीलदार सदर विक्रम सिंह सहित विभिन्न विभागों के अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
नगर मजिस्ट्रेट का एक्शन: फायर सेफ्टी इलेक्ट्रिक और नक्शा मानकों के अनुसार ही पास कराकर संचालन करें

7 दिन में मानकों को पूरा ना करने पर कार्रवाई की जाएगी

आदेशों का उल्लंघन करने पर रेस्टोरेंट कोचिंग सेंटरो के खिलाफ़ दर्ज कराई जाएंगी रिपोर्ट


फर्रुखाबाद l नगर में संचालित कोचिंग सेंटर रेस्टोरेंट और मॉल मानकों के अनुसार संचालित करने के नगर में मजिस्ट्रेट ने निर्देश दिए हैं ,मानकों की अनदेखी करने पर सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी । सोमवार को पत्रकारों से वार्ता के दौरान नगर मजिस्ट्रेट पारुल कतार ने कहा कि लखनऊ की घटना को लेकर शासन के निर्देश और जिलाधिकारी के आदेश पर शहर के कोचिंग सेंटर रेस्टोरेंट और माल पर मानकों की अनदेखी करने वाले संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाट करने कार्रवाई की जा चुकी है साथ ही सभी को 7 दिन का नोटिस किया गया है यदि इसके बावजूद भी मानकों की पूरी पूरा नहीं करते हैं तो कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है उन्होंने कहा कि 24 घंटे पहले जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कोचिंग संचालक रेस्टोरेंट और माल के सभी को बुलाकर बैठक करके निर्देशित किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि यह यह निरीक्षण लगातार जारी रहेगा इधर-उधर चोरी से कोचिंग चलाने वालों के खिलाफ थी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कोचिंग सेंटर माल माल और रेस्टोरेंट संचालक सेफ्टी के लिए फायर सेफ्टी इलेक्ट्रिसिटी और नक्शा अनिवार्य पास करा कर ही संचालन करें।
तहसील संपूर्ण समाधान दिवस जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुआ संपन्न
दो शिकायतों का हुआ निस्तारण

फर्रुखाबाद । सोमवार को तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन ऑफिसर्स क्लब फतेहगढ़ में हुआ। जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी डॉ अंकुर लाठर ने की। समाधान दिवस में  79 फरियादियों के प्रार्थना पत्र आए। जिसमें राजस्व विभाग 36, पुलिस विभाग 21, विकास विभाग 33, विद्युत विभाग 3, चिकित्सा विभाग 4, अन्य 12, कुल 79, प्रार्थना पत्र आए । जिसमें से 2, प्रार्थना पत्रों में  राजस्व विभाग एक और नगर पालिका की एक शिकायत का मौके पर ही निस्तारण किया गया। जनपद वासियों का कहना है। कि जब से जिला अधिकारी डॉक्टर अंकुर लाठर जी आई है। तब से जनपद वासियों के अंदर एक जिज्ञासा सी जागी है कि अब हमारी समस्या का समाधान हो जाएगा। जिसके चलते चाहे  तहसील संपूर्ण समाधान दिवस हो, या डीएम ऑफिस में  जनसुनवाई, इसीलिए दोनों जगह भारी मात्रा में भीड़ देखने को मिलती है।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, उप जिलाधिकारी गजराज सिंह, परियोजना निदेशक कपिल कुमार,नगर पालिका ईओ विनोद कुमार, और अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे l
शादी से एक दिन पहले गैस सिलेंडर में लगी आग, दूल्हे की बहन झुलसी, लाखों का सामान राख
राजेपुर फर्रुखाबाद

कस्बा राजेपुर में बारात से एक दिन पहले शादी वाले घर में गैस सिलेंडर से गैस रिसाव होने पर भीषण आग लग गई। हादसे में दूल्हे की बहन अनीता झुलस गईं, जिन्हें सीएचसी राजेपुर में भर्ती कराया गया। आग में पांच मोबाइल, कपड़े और घरेलू सामान समेत करीब एक लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सूचना पर डायल-112 पुलिस और थाना प्रभारी नागेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे तथा जांच शुरू कर दी। मंगलवार को दूल्हे घनश्याम की बारात लखीमपुर खीरी जानी है। हादसे से परिवार में शादी की खुशियां चिंता में बदल गईं।
फर्रुखाबाद,जिले में अलग अलग स्थानों पर तीन को सर्प ने डसा, हालत गम्भीर,लोहिया अस्पताल में भर्ती
फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में अलग अलग स्थानों पर सोमवार को तीन लोगों को सांप ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर सर्प दंश के शिकार तीनो को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बीती रात हुई बरसात के बाद मौश्री पत्नी उमेश निवासी कदरागंज थाना अलीगंज अपने ही घर में जमीन पर लेटी थी। तभी सुबह 5:00 बजे उसे सांप ने डस लिया। परिजन उसको लेकर जिला अस्पताल पहुंचे वहां पर उसका प्राथमिक उपचार जारी है।

दूसरी घटना कादरी गेट थाना क्षेत्र की है। जहां लक्ष्मी पुत्री सत्यपाल निवासी मशेनी नगला अपने नानी के घर पर रहकर पढ़ाई कर रही है।आज सुबह 6:00 बजे वह स्कूल जाने के लिए नहाने जा रही थी ।बक्से के पास रखे कपड़ों को लेने गई। वहां छिपे सर्प ने डस लिया ।

नानी ने लक्ष्मी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया । प्राथमिक उपचार जारी है। हालत स्थिर बनी हुई है ।

तीसरी घटना थाना मोहम्मदाबाद क्षेत्र की है। सुबह 7 बजे दयाराम पुत्र हंसराम निवासी रामनगर कुडरिया के घर में मकान की जुडाई हो रही थी।

उसी में प्रयोग ईट लेने गया था । ईट के चट्टों में बैठे सर्प ने उसे डस लिया और उसकी हालत घर पर ही बिगड़ने लगी। परिजनो ने उसको डॉक्टर राम मनोहर लोहिया जिला अस्पताल में लाया गया वहां पर उसका प्राथमिक उपचार जारी है।

आपात काल ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर अभिषेक चतुर्वेदी ने बताया कि पानी बरसने की बजह सांप बिल छोड़ कर घरों की तरफ पहुंच रहे है। इस मौसम में प्रत्येक व्यक्ति को सावधान रहना चाहिए। सोमवार को अब तक 3 रोगी सांप के काटे हुए लोहिया अस्पताल लाये गए है। जिनका उपचार जारी है।
समाज के लोगों को संस्था से अधिक से अधिक जोड़ने का आग्रह किया,सदस्यों को किया गया सम्मानित
फर्रुखाबाद l
रविवार समय 4:00 बजे ऋषि समाज सेवा संस्थान के नए कार्यालय का शुभारंभ पूज्य महंत दुर्वासा ऋषि आश्रम ईश्वर दास जी महाराज के द्वारा संपन्न हुआ l महाराज ने सभी सदस्यों को आशीर्वाद दिया और संस्था से अधिक से अधिक समाज जुड़े इसका प्रचार प्रसार समाज में ठीक तरह से हो संस्था के कार्य पद्धति को लेकर महाराज ने संस्था के द्वारा पुत्र और पुत्री के विवाह पर न्यूनतम 51 हजार रुपए और अधिकतम 5 लाख रुपए तथा किसी दुर्घटना में सदस्य के निधन पर संस्था के जितने भी सदस्य होंगे वह 100 रुपए प्रति सदस्य के हिसाब से नॉमिनी को सीधे खाते में सहयोग करेंगे जिससे सदस्य के निधन के बाद उसके परिवार का ठीक से पालन पोषण हो सके महाराज  के द्वारा जिन्होंने संस्था में सदस्यता अभियान में सहयोग किया उनको महाराज जी के द्वारा सम्मानित किया गया सम्मानित सदस्यों में
नवनीत मिश्रा ने 126 सदस्य बनाए अजय शंकर जी ने 31 सदस्य बनाए शशि भूषण यादव ने 27 सदस्य बनाए सागर श्रीवास्तव ने 13 सदस्य बनाए अजय कुमार मिश्रा ने 11 सदस्य बनाए सुमित मिश्रा ने 8 सदस्य बनाए अमित सक्सेना ने चार सदस्य बनाए विनय कुमार जी ने 6 सदस्य बनाए सुनीत कुमार शर्मा ने चार सदस्य बनाए  स्वामी जी के द्वारा सभी को शील्ड और अंग वस्त्र उड़कर सम्मानित किया गया इस अवसर पर लगभग 100 सदस्य उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन संस्था के संस्थापक अध्यक्ष ऋषि दत्त शर्मा गुड्डू पंडित ने किया ।
श्रीमद्भागवत कथा के समापन के बाद गंगाघाट पर बवाल, महिलाओं-बालिकाओं की फोटो खींचने के आरोप में विवाद; कई ग्रामीण घायल
अमृतपुर - फर्रुखाबाद l थाना क्षेत्र के ग्राम लीलापुर के ग्रामीणों के साथ ढाई घाट गंगा तट पर उस समय विवाद हो गया, जब श्रीमद्भागवत कथा के समापन के बाद विसर्जन के लिए  पहुंचे ग्रामीणों तथा कुछ अज्ञात युवकों के बीच कहासुनी हो गई। घटना में कई ग्रामीणों के घायल होने की सूचना है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रीमद्भागवत कथा के समापन के द्वितीय दिवस पर गांव की महिलाएं, बालिकाएं, युवक, बुजुर्ग और बच्चे धार्मिक परंपरा के तहत जल विसर्जन के लिए शमशाबाद थाना क्षेत्र के ढाई घाट गंगा तट पर पहुंचे थे। इसी दौरान कुछ बालिकाएं गंगा में स्नान कर रही थीं। ग्रामीणों का आरोप है कि तभी दो अज्ञात युवक वहां पहुंचे और मोबाइल फोन से उनकी तस्वीरें बनाने लगे।
ग्रामीणों ने इसका विरोध किया और युवकों को घेर लिया। आरोप है कि युवकों ने मोबाइल से फोटो डिलीट कर दी, लेकिन इसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों युवक वहां से अपने अन्य साथियों को बुला लाए। देखते ही देखते करीब 40 से 50 लोगों का समूह मौके पर पहुंच गया और ग्रामीणों के साथ मारपीट शुरू कर दी।
ग्रामीणों का आरोप है कि हमलावरों ने महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों तक को नहीं बख्शा तथा लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस मारपीट में कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद गंगाघाट पर अफरा-तफरी मच गई और श्रद्धालुओं में दहशत फैल गई।
घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दिए जाने की बात कही जा रही है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी थी और न ही किसी पक्ष की ओर से विस्तृत बयान सामने आया था। पुलिस मामले की जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारण और दोषियों की भूमिका का पता चल सकेगा।
दहेज की मांग पूरी ना होने पर मारपीट कर बहू को घर से निकाला

पीड़ित ने जिलाधिकारी को दिया प्रार्थना पत्र


फर्रुखाबाद थाना कमालगंज क्षेत्र के ग्राम नगला भीखा की रहने वाली पीड़िता हसनुमा पत्नी सलमान का निकाह करीब 4 वर्ष पूर्व सलमान पुत्र शमशाद निवासी भीखा नगला थाना कमालगंज जिला फर्रुखाबाद के साथ हुआ था। निकाह के दौरान मायके वालों ने अपनी सामर्थ के अनुसार दहेज भी दिया था। लेकिन कुछ समय के बाद पति सलमान देवर मुस्लिम, आरिफ, पुत्र शमशाद, नंद रोशनी, नाजिया, बादशाह, रहीसा, बेगम पत्नी शमशाद, ने अतिरिक्त दहेज में सोने की चेन, अंगूठी, एक बुलेट मोटर बाइक की मांग शुरू कर दी। पीड़िता को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित कर दहेज की मांग कर रहे हैं । यही नहीं उसके साथ मारपीट भी  करने लगे पीड़िता के पति से एक पुत्री सालिका उम्र डेढ़ वर्ष की है। जबकि वर्तमान में पीड़िता 8 माह की गर्भवती है। दहेज की मांग को लेकर 21 जून 2026 को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता किसी तरह अपने मायके अलाउद्दीन पर पहुंची और सारी बात अपने मायके वालों को बताई। पीड़िता ने घटना के संबंध में थाना कमालगंज में प्रार्थना पत्र दिया । जिसकी जानकारी होने पर ससुराली जन मायके आए और पंचायत हुई  जिसमें इन लोगों ने कहा था कि ऐसा दोबारा नहीं होगा और समझौता कराकर पीड़िता को अपने घर बुलाकर वापस ले गए। पति सलमान एक ट्रक ड्राइवर है। वह अपनी नौकरी पर चला गया । पीड़िता अपनी डेढ़ वर्षीय पुत्री के साथ ससुराल में रह रही थी। ससुराल वालो ने दहेज की मांग को लेकर उसे ताने देना शुरू कर दिया और गाली गलौज कर मारपीट करने लगे घर का चूल्हा, घरेलू सामान पंखा, दरवाजे ,तोड़ दिए और मारपीट कर घर से निकाल दिया। जब तक मायके से दहेज लेकर नहीं आएगी। तब तक तुझे घर में रहने नहीं देंगे और अगर तू वापस आई तो तुझे और तेरे मायके वालों को जान से मार देंगे ।
कांग्रेस की मुहिम:लोहिया अस्पताल के डॉक्टर आखिर कब तक इसको रेफर सेंटर बनाएगे
सैफई मेडिकल कॉलेज बाद में बना, उसे इतनी तब्जों क्यों दी जा रही, अब गांव गांव स्वास्थ्य के प्रति लोगों को करेंगे जागरूक

फर्रुखाबाद। कांग्रेस ने डॉ राम मनोहर लोहिया जिला अस्पताल की अव्यवस्थाओं को लेकर एक माह पहले उसकी बदहाली को लेकर जिलाधिकारी को पत्र दिया था लेकिन अभी तक स्वास्थ्य व्यवस्थाएं जस की तस बनी हुई है बाहर से आने वाले मरीजों को बाहर की दवाएं के साथ ही गंभीर मरीजों को सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया जाता है जबकि लोहिया अस्पताल पहले बना और बाद में सैफ़ ई मेडिकल कॉलेज बना है इसके बावजूद भी यहां के चिकित्सक पता नहीं  इतनी दिलचस्पी क्यों ले रहे हैं जबकि लोहिया अस्पताल के चिकित्सा अगर सही ढंग से इलाज करें तो मरीज ठीक हो सकता है मगर इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है उन्होंने कहा कि इन व्यवस्थाओं को लेकर जनपद के प्रत्येक गांव में और विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा।
एनआरसी में भर्ती बच्चों का हीमोग्लोबिन 11 से अधिक होने पर ही उन्हें एनआरसी से डिस्चार्ज किया जाए : डीएम
*कुपोषण मुक्त जनपद के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें

जिला पोषण समिति एवं संभव अभियान की समीक्षा बैठक सम्पन्न

फर्रुखाबाद । "जिला पोषण समिति एवं संभव अभियान" की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ अंकुर लाठर की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
       जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि लोहिया अस्पताल के एनआरसी कक्ष में भर्ती अति कुपोषित बच्चों का परीक्षण कराकर उनका टीकाकरण कराएं और जब तक भर्ती बच्चों का हीमोग्लोबिन 11 से अधिक न हो जाए तब तक उन्हें एनआरसी से डिस्चार्ज न किया जाए, इसके साथ ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी ग्रामीण क्षेत्रों में तैनात चिकित्सा अधीक्षक, आशा एवं एएनएम के कार्यों की निगरानी करें। उन्होंने कहा कि कुपोषण मुक्त जनपद के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि अति कुपोषित एवं कुपोषित बच्चों की नियमित पहचान, स्वास्थ्य परीक्षण तथा आवश्यक उपचार एवं पोषण सेवाएं समयबद्ध रूप से सुनिश्चित की जाएं। गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत उपलब्ध कराया जाए तथा जन-जागरूकता गतिविधियों को और प्रभावी बनाया जाए।
       संभव अभियान की समीक्षा में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी संबंधित विभाग निर्धारित समय-सीमा में लंबित कार्यों का निस्तारण करें तथा फील्ड स्तर पर नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और पात्र लाभार्थियों को शासन की योजनाओं का समय पर लाभ दिलाना सभी अधिकारियों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।
      बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित पोषण एवं मातृ-शिशु स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं की प्रगति तथा संभव अभियान के तहत चिन्हित बच्चों की प्रगति, आंगनबाड़ी केंद्रों पर उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं, टीकाकरण, पोषण ट्रैकर, वजन एवं लंबाई मापन, अनुपूरक पोषाहार वितरण तथा स्वास्थ्य विभाग एवं बाल विकास परियोजना के समन्वय की समीक्षा की गई।
       बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 आनंद उपाध्याय, क्षेत्राधिकारी अजय वर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुशील कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।