शंभूगंज बाजार में हाईटेंशन लाइन गिरने से दो की मौत,सब्जी बेचते समय हुआ हादसा, पुलिस जांच जुटी*
सुल्तानपुर के लंभुआ तहसील क्षेत्र के शंभूगंज बाजार में 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन विद्युत लाइन गिरने से दो ग्रामीणों की मौत हो गई। यह हादसा शनिवार शाम को हुआ, जब दोनों व्यक्ति हाईटेंशन तार के नीचे बैठकर सब्जी बेच रहे थे। तार के चपेट में आने से वे गंभीर रूप से झुलस गए। दरअसल यह मामला है शम्भूगंज बाजार का। 11 हज़ार वोल्ट कि चपेट में आने से दो व्यापारी झुलस गए, इस घटना के बाद वहां भारी संख्या में लोग एकत्रित हो गए और आनन फानन में उन दोनों को अस्पताल ले पहुँचाया गया,जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान सकवा गांव निवासी राधेश्याम यादव और गुरु प्रसाद गुप्ता के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे। जहाँ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। हादसे के कारणों की विस्तृत जांच जुटाने में लगा प्रशासन।
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर हो अमहट चौराहा का नामकरण : सुशील त्रिपाठी*
सुलतानपुर,भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती वर्ष के अवसर पर नगर की पश्चिमी सीमा स्थित अमहट चौराहा का नाम "डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक" किए जाने की मांग उठाई है। इस संबंध में उन्होंने 3 जुलाई को जिलाधिकारी को पत्र प्रेषित कर जनभावनाओं के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई की अपेक्षा की है। भाजपा जिला मीडिया प्रमुख विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के उपलक्ष्य में 6 जुलाई तक चल रहे विशेष स्मृति पखवाड़े के दौरान यह मांग की गई है। जिलाध्यक्ष ने अपने पत्र में कहा है कि अमहट चौराहा सुलतानपुर नगर का एक महत्वपूर्ण प्रवेश द्वार और प्रमुख यातायात केंद्र है,जहां प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन होता है। सुशील त्रिपाठी ने कहा कि डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारतीय जनसंघ के संस्थापक,प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक तथा देश की एकता और अखंडता के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले महान व्यक्तित्व थे। उनके नाम पर अमहट चौराहा का नामकरण न केवल उनके राष्ट्र निर्माण में योगदान का सम्मान होगा। बल्कि नई पीढ़ी को उनके आदर्शों,राष्ट्रभक्ति और त्यागपूर्ण जीवन से प्रेरणा भी मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आज डॉ.मुखर्जी के सपनों के अनुरूप एक सशक्त,आत्मनिर्भर और एकात्म भारत के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ रहा है। ऐसे में जनपद के प्रमुख चौराहे का नाम उनके नाम पर किया जाना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। जिलाध्यक्ष ने जिलाधिकारी से इस प्रस्ताव पर सकारात्मक निर्णय लेकर जनभावनाओं का सम्मान करने की अपेक्षा व्यक्त की है।
सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) द्वारा स्कूली वाहनों की फिटनेस एवं परमिट की वैधता समाप्त हो चुकी है, उनके विरूद्ध विशेष अभियान*
सुलतानपुर, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) द्वारा अवगत कराया गया है कि परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश के परिपत्र दिनांक 29.06.2026 द्वारा ‘मिशन सेफ फ्यूचर‘ अभियान के अन्तर्गत 1 से 15 जुलाई तक जिन स्कूली वाहनों की फिटनेस एवं परमिट की वैधता समाप्त हो चुकी है, उनके विरूद्ध विशेष अभियान चलाकर प्रवर्तन कार्यवाही करने एवं शत-प्रतिशत स्कूली वाहनों की फिटनेस एवं परमिट से आच्छादित कराये जाने के निर्देश दिये गये हैं। उक्त के अनुक्रम में कार्यालय स्तर पर समस्त कार्मिको/अधिकारियों की जनपद में तहसीलवार ड्यूटी लगायी गयी है। उनके द्वारा प्रत्येक विद्यालयो में जाकर/दूरभाष से समन्वय स्थापित कर अनुरोध किया जा रहा है कि वे अपने विद्यालय में संचालित वाहनों के समस्त प्रपत्र (फिटनेस,परमिट, बीमा एवं प्रदूषण) दिनांक 07.07.2026 तक वैध करा ले। वैध कराने के उपरान्त ही वाहन का संचालन बच्चो को लाने-ले जाने में प्रयुक्त करें। जनपद मे 78 स्कूली वाहनों के फिटनेस एवं 288 स्कूली वाहनों परमिट समाप्त है, इन सभी वाहनों के पंजीयन निलम्बन की कार्यवाही की गयी है। जिलाधिकारी कार्यालय के माध्यम से भी समस्त प्रधानाचार्य/प्रबन्धक को वाहनों के प्रपत्र पूर्ण कराने हेतु नोटिस प्रेषित की गयी है। परिवहन विभाग के प्रवर्तन टीम द्वारा जनपद के विभिन्न मार्गाे पर चेंकिगं की कार्यवाही भी की जा रही है।

अभियान के प्रथम 3 दिवसों में कुल 152 स्कूली वाहनों को चेक किया गया और बिना वैध/अपूर्ण प्रपत्रो के संचालन होते हुये पाये जाने पर 12 स्कूली वाहनों पर चालान की कार्यवाही तथा 02 स्कूली वाहनों पर बन्द की कार्यवाही की गयी है।
जनपद में बढ़ रहे लव जिहाद मामले को लेकर कटका क्लब ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
सुल्तानपुर। कटका क्लब सामाजिक संस्था ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर उत्तम तिवारी को सौंपकर महिलाओं एवं छात्राओं की सुरक्षा तथा शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग की। कार्यक्रम का नेतृत्व संस्था के अध्यक्ष डॉ. सौरभ मिश्र 'विनम्र' ने किया।

डॉ. सौरभ मिश्र 'विनम्र' ने अपने संबोधन में आरोप लगाया कि जनपद में कुछ मामलों में युवतियों को झूठी पहचान, प्रेम संबंध, विवाह अथवा अन्य प्रलोभनों के माध्यम से बहकाने-फुसलाने की शिकायतें सामने आती रही हैं। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि ऐसे सभी मामलों की बिना किसी पक्षपात के निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि किसी भी व्यक्ति द्वारा धोखाधड़ी, दबाव, जबरन धर्म परिवर्तन या अन्य गैरकानूनी कृत्य किए गए हों तो संबंधित के विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाए।

उन्होंने विद्यालयों, महाविद्यालयों, कोचिंग संस्थानों, छात्रावासों, पुस्तकालयों, जिम, पार्कों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर निगरानी बढ़ाने, एंटी-रोमियो स्क्वाड को पुनः सक्रिय करने, जिम संचालकों का पंजीकरण कराने तथा सदस्यों का वैध पहचान-पत्र के आधार पर रिकॉर्ड रखने की मांग भी उठाई।

इस अवसर पर कथावाचक शनि मिश्र ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सामाजिक जागरूकता और कानून का पालन सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए तथा प्रत्येक शिकायत का निस्तारण निष्पक्ष जांच और साक्ष्यों के आधार पर किया जाना चाहिए।यह संस्करण समाचार-शैली में है और आरोपों को तथ्य के बजाय संबंधित व्यक्ति के बयान के रूप में प्रस्तुत करता है। इस मौके पर मोनू यादव, बृजेंद्र मिश्र, सोनू तिवारी बरौला, शिवम तिवारी, सहित दर्जनों युवा उपस्थित रहे।
कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम का जोरदार हुआ स्वागत
व्यक्तिगत अहंकार और गुटबाज़ी की राजनीति के लिए कांग्रेस में कोई स्थान नहीं : राजेंद्र पाल गौतम

सुल्तानपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी, पूर्व मंत्री, दिल्ली के विधायक राजेंद्र पाल गौतम के शुक्रवार को सुल्तानपुर आगमन पर जिला/शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से अमहट चौराहे पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला, पूरे जोश व अनुशासन के साथ माला पहनाकर औऱ गुलाब का फूल देकर कांग्रेसियों ने उनका अभिनंदन किया। स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष शकील अंसारी ने किया। उनके नेतृत्व में पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राजेंद्र पाल गौतम का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें उत्तर प्रदेश कांग्रेस का प्रभारी बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि कांग्रेस का लक्ष्य जनता के बीच रहकर उनके मुद्दों को मजबूती से उठाना है, संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाते हुए हर कार्यकर्ता को सक्रिय और जिम्मेदार बनाया जाएगा। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना होगा, मैं सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से स्पष्ट कहना चाहता हूँ कि आपसी मतभेद, गुटबाज़ी और एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाज़ी से संगठन को नुकसान पहुंचता है,अब व्यक्तिगत अहंकार और खेमेबाज़ी की राजनीति के लिए कांग्रेस में कोई स्थान नहीं होगा। सभी लोग आपसी संवाद, अनुशासन और संगठन की भावना के साथ काम करें, जनता की लड़ाई ही हमारी प्राथमिकता है, कांग्रेस संविधान, सामाजिक न्याय, लोकतांत्रिक मूल्यों और आमजन के अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी ताकत के साथ संघर्ष करती रहेगी।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि राजेंद्र पाल गौतम के संगठनात्मक अनुभव, संघर्षशील व्यक्तित्व और जनसरोकारों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का लाभ उत्तर प्रदेश कांग्रेस को मिलेगा। उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती प्राप्त होगी तथा कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी निष्ठा,अनुशासन और समर्पण के साथ जनहित के मुद्दों को लेकर जनता के बीच संघर्ष करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा संविधान, सामाजिक न्याय, लोकतांत्रिक मूल्यों और आमजन के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है।

प्रदेश प्रभारी के मार्गदर्शन में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने का कार्य किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, राजेंद्र पाल गौतम लखनऊ से सड़क मार्ग द्वारा वाराणसी जा रहे थे उनके साथ पूर्व एमएलसी वरिष्ठ कांग्रेस नेता दीपक सिंह, बाराबंकी सांसद तनुज पुनिया व अन्य कई प्रदेश के नेता भी थे। इस दौरान सुल्तानपुर के अमहट चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका पूरे जोशखरोश के साथ स्वागत किया। स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया तथा प्रदेश संगठन को मजबूत बनाने के संकल्प को दोहराया। स्वागत के दौरान कांग्रेस के अनेक पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्तायों ने नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी के सफल एवं प्रभावी कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर वरिष्ठ नेता लाल पद्माकर सिंह, हौसला प्रसाद भीम, अतहर नवाब, कु.निकलेस सरोज, कुसुमलता मिश्रा, जफर खान,ओम प्रकाश सिंह, श्रीराम यादव,आरबी पांडेय, सलाहुद्दीन हाशमी, ममनून आलम, इंतजार अहमद पिंटू, सुब्रत सिंह सनी, मनोज तिवारी, दीपू उपाध्याय, जमीदार यादव, नंदलाल मोर्य, हाजी इरफान, प्रदीप सिंह, हर्ष नारायण शुक्ल, जनेश्वर उपाध्याय, रामचंद्र कोरी, विजय पाल, अमोल बाजपेई, राहुल त्रिपाठी, वरुण मिश्र, मोहित तिवारी, उमाकांत तिवारी, अरुण त्रिपाठी, दिनेश तिवारी,गुड्डू जायसवाल, सुरेश चंद्र मिश्र,दिनेश मिश्र,जाकिर हसन, मोहसिन सलीम, हामिद राइनी, रामकुमार यादव, मो.इकराम, दयाशंकर दुबे, अनिल सिंह, शीतला प्रसाद साहू, मोहम्मद अनवर, अतिउल्लाह अंसारी, सिराज अहमद, मो. हारून,मानस तिवारी, विवेक सिंह रफ्तार, सुनील चौहान, हिमांशु तिवारी, अहमद रजा,धर्मराज मिश्र, नफीस पठान, अमित तिवारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लम्भुआ बाईपास पर युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष संतोष वर्मा व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रभान सिंह के नेतृत्व में सैकड़ो लोगों ने प्रदेश प्रभारी का जोरदार स्वागत किया।

            भवदीय
     अभिषेक सिंह राणा
             अध्यक्ष
जिला कांग्रेस कमेटी सुल्तानपुर
*साइबर फ्रॉड के शिकार पीड़ितों के खिले चेहरे,जून माह में दर्ज 19 पीड़ितों के करीब 10 लाख 32 हजार रूपये हुए वापस*
सुल्तानपुर पुलिस ने पुलिस लाइन सभाकक्ष में आज साइबर फ्रॉड के शिकार लोगों को बड़ी राहत मिली है। जनपद पुलिस ने ठगी गई रकम वापस कर पीड़ितों के चेहरे पर एक बार फिर मुस्कान लौटा दी है। सभी पीड़ितों के हाथ में अपनी अपनी रिफंड रकम के पोस्टर लिए हुए है,जहाँ किसी का 1,999 रु वापस हुआ तो किसी का 5 लाख 36 हजार 122 रु। कुल मिलाकर लाखों की ठगी गई रकम साइबर सेल की मदद से पीड़ितों को आज पुलिस लाइन सभागार में लौटाई गई। अपर पुलिस अधीक्षक और सुल्तानपुर एसपी खुलासे के समय पर मौजूद रही। पुलिस ने लोगों से अपील की कि किसी भी अनजान लिंक,OTP या लालच भरे कॉल पर भरोसा न करें। साइबर ठगी हो जाए तो तुरंत 1930 हेल्पलाइन या फिर http://cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं। "साइबर ठगी के शिकार लोगों को पुलिस ने दिलाई राहत। सुल्तानपुर पुलिस लाइन में आज पीड़ितों को 1,999 रुपये से लेकर 5.36 लाख रुपये तक की रकम वापस की गई।" सुल्तानपुर साइबर सेल लगातार काम कर रही है। अब तक कई लोगों का पैसा रिकवर कराया गया है। लोगों से अपील है सतर्क रहें।" वही पीड़ित ने पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मेरा 90 हजार रु चला गया था, आज पुलिस ने वापस करा दिया। बहुत बहुत धन्यवाद।"
पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़,तीन घायल,चार गिरफ्तार, तमंचा,बीस जिंदा कारतूस समेत लाखों नगदी बरामद*
सुल्तानपुर में आज पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गईl इस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामियां सहित चार बदमाश पकड़े गए हैं, जिनमें तीन पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए हैं। घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। वहीं कब्जे से करी भी 11 लाख रुपए नगद, लग्जरी कंपास जीप, जेवरात तमंचा, भारी मात्रा में कारतूस भी बरामद किए गए है। पकड़े गए सभी बदमाश सीतापुर जिले के रहने वाले हैं। दरअसल आज पुलिस को सूचना लगी कि जयसिंहपुर स्थित पीढ़ी टोल प्लाजा के पास कंपास जीप से कुछ संदिग्ध जा व्यक्ति रहे हैं। जिस पर पुलिस ने अपने रोकने का प्रयास किया, लेकिन रुकने के बजाय वे भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा किया तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। वही जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग शुरू की जिसमें तीन बदमाश घायल हो गए, जबकि चौथे को पुलिस ने वैसे ही पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाशों की पहचान सीतापुर जिले के रहने वाले अनिकेत चौहान,आकाश मिथलेश और अजय के रूप में हुई है। पुलिस की माने तो अनिकेत पर 50 हजार का इनाम पहले से घोषित था उसे पर 52 मुकदमे दर्ज हैं। जबकि आकाश पर 46 मुकदमे मिथिलेश पर 26 मुकदमे और अजय पर 22 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस की माने तो ये सभी शातिर चोर हैं, और बड़ी बड़ी चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं और आज भी वारदात करने जा रहे थे। पुलिस ने इन सभी के पास से करीब 11 लाख रुपए नगदी कंपास जीप भारी मात्रा में जेवरात तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं। फिलहाल घायल बदमाशों के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है और पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।
कुड़वार थाना क्षेत्र के सोहगौली में दो किशोरों के नदी में डूबने की आशंका, गांव में मचा हड़कंप-सूत्र
सुल्तानपुर। कुड़वार थाना क्षेत्र के *ग्राम सभा सोहगौली* में बुधवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब घर से बिना बताए गोमती नदी में नहाने गए दो नाबालिग किशोरों के डूबने की आशंका जताई गई।
*प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम सभा सोहगौली निवासी पंच बहादुर कोरी के पुत्र अमन तथा रामरूप कोरी के पुत्र साहिल उम्र लगभग 12 वर्ष 13 वर्ष अपने कुछ अन्य साथियों के साथ साइकिल से गांव के पूर्व दिशा स्थित निरसहीया गांव के पास नदी में नहाने गए थे।* ग्रामीणों के अनुसार, बच्चों ने नदी किनारे अपनी साइकिल, कपड़े और चप्पल उतारकर रख दिए थे। कुछ देर बाद दोनों किशोर दिखाई नहीं दिए, जिससे उनके नदी में डूबने की आशंका व्यक्त की जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए और नदी में दोनों बच्चों की तलाश शुरू कर दी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे गांव में चिंता और शोक का माहौल बना हुआ है।
फिलहाल दोनों बच्चों के डूबने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। समाचार लिखे जाने तक ग्रामीणों द्वारा खोजबीन जारी थी तथा  स्थानीय लोगों ने बताया पुलिस को सूचना दे दी गई है।
आप सभी भाइयों से अनुरोध है माननीय डॉ मनोज कुमार पाण्डेय जी कैबिनेट मंत्री जी का सुल्तानपुर जनपद में आगमन अब छह जुलाई 06/07/2026 को होगा*
एक महत्वपूर्ण सूचना,
आगामी सोमवार को दोपहर एक बजे पंडित राम नरेश त्रिपाठी सभागार सुल्तानपुर में होगा। पहले यह तारीख 3 जुलाई को थी। जो कि माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष बीजेपी जी के लखनऊ आगमन के कारण आगे बढ़ा दी गई है। आप सभी सम्मानित बंधुओं से आग्रह है कृपया अधिक से अधिक संख्या में पधार कर प्रबुद्ध सम्मेलन और सम्मान समारोह में भाग ले। कार्य्रकम संयोजक डॉ.डी.एस. मिश्रा वरिष्ठ बीजेपी नेता 187 इसौली विधानसभा सुल्तानपुर।
राष्ट्रीय जनउद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश संगठन महामंत्री बने आलोक आर्य, व्यापारियों ने किया भव्य स्वागत
सुल्तानपुर। राष्ट्रीय जनउद्योग व्यापार संगठन की ओर से रविवार को लखनऊ के गोमती नगर स्थित एक होटल में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में संगठन के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों की सर्वसम्मति से आलोक आर्य को प्रदेश संगठन महामंत्री चुना गया। उनके चयन की घोषणा होते ही उपस्थित व्यापारियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी और सभी ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

प्रदेश संगठन महामंत्री चुने जाने के बाद आलोक आर्य के गृह जनपद सुल्तानपुर आगमन पर संगठन से जुड़े व्यापारियों ने उनके निवास पहुंचकर उनका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर व्यापारियों ने उन्हें अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया तथा माल्यार्पण कर अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

स्वागत समारोह में उपस्थित व्यापारियों ने विश्वास जताया कि आलोक आर्य के नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा प्रदेश के व्यापारियों के हितों की प्रभावी ढंग से रक्षा करेगा। सभी ने उनके सफल कार्यकाल की कामना करते हुए संगठन के प्रति अपना पूर्ण सहयोग देने का संकल्प व्यक्त किया।

इस अवसर पर संगठन के अनेक पदाधिकारी, व्यापारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
              संगठन के सुल्तानपुर जिला अध्यक्ष राम मनोहर लोहिया जिला उपाध्यक्ष यश अग्रहरि नगर अध्यक्ष संजय कसौधन नगर महामंत्री विनय सेन जिला युवा अध्यक्ष अशोक वर्मा जिला संगठन मंत्री श्याम बहादुर जंगी जिला मीडिया प्रभारी आशीष श्रीवास्तव सरैया बाजार अध्यक्ष विनोद अग्रहरि एवं सरैया बाजार के पदाधिकारी अशोक कुमार अग्रहरी मोहनलाल अग्रहरि शिवनारायण अग्रहरि दिनेश अग्रहरि शालिगराम अग्रहरि एवं मोहम्मद वसीम आदि उपस्थित रहे।