पांचाल घाट पर चला स्वच्छता अभियान
फर्रुखाबाद l
जिला गंगा समिति के तत्वाधान में मां गंगा को स्वच्छ अविरल निर्मल बनाने के लिए गंगा घाट पांचाल घाट पर साप्ताहिक गंगा स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान में कई गंगा योद्धा एवं स्थानीय लोगों ने प्रतिभाग किया। सभी ने मिलकर गंगा घाट पर फैली अपशिष्ट सामग्री, खंडित मूर्तियां, प्लास्टिक, पॉलिथीन,कपड़े,कांच आदि लगभग दो कुंतल कूडा एकत्रित कर उसका निस्तारण किया। जिला परियोजना अधिकारी निहारिका पटेल ने बताया कि गंगा तट पर लोग स्नान करने आते हैं परंतु गंगा घाट पर भारी मात्रा में गंदगी छोड़ जाते हैं जिससे न सिर्फ गंगा का जल दूषित हो रहा है बल्कि कई प्रकार कोई समस्याओं का सामना भी करना पड़ रहा है। यदि लोग इसी तरह से गंगा तट पर गंदगी करते रहेंगे तो भविष्य में हमें इसके खतरनाक परिणाम देखने को मिलेंगे। गंगा नदी से बहुत से लोग अपना जीविकोपार्जन करते हैं। जिस तरह से अपने घर को स्वच्छ रखते हैं उसी प्रकार से हमें गंगा तट को स्वच्छ रखना चाहिए। प्रयास करें कि किसी भी प्रकार की अपशिष्ट सामग्री गंगा के तट पर ना छोड़े। गंगा को साफ सुथरा बना कर माँ गंगा का सम्मान करें। एक छोटा सा प्रयास करके भी हम बहुत बड़ा योगदान निभा सकते हैं।इस अवसर पर उपस्थित सभी युवाओं ने गंगा स्नान करने आए लोगों को अपशिष्ट सामग्री को वित्सर्जन करने से रोका गया।इसके अतिरिक्त घाट पर पंडित पुजारी,दुकानदारों,नविकों आदि को भी गंगा नदी को स्वच्छ बनाए रखने एवं घाट पर आने वाले अन्य लोगों को भी इसके लिए जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। इस अभियान में समर्पण सेवा फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री रोहित दीक्षित,गंगा योद्धा सुमित कुमार, विकास कुमार, मीना कटियार,शुभम,हर्ष एवं अन्य युवाओं ने सहयोग किया।
Jul 04 2026, 20:17
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2.1k