Sambhal केक काटकर मनाया गया सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन
![]()
संभल। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, सांसद अखिलेश यादव जी का 53 वां जन्मदिन कार्यक्रम उपनगरी सरायतरीन के मौहल्ला कोटला मे सपा अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष हाजी अशरफ किदवई के कार्यालय पर उत्साह के साथ मनाया गया।
जन्मदिन कार्यक्रम मे शहर विधायक इकबाल महमूद के पुत्र सुहैल इकबाल बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। सुहैल इकबाल ने अपने सम्बोधन मे कहा कि अखिलेश यादव एक ऐसे नेता हैं जिन्होने अपने कार्यकाल मे हर जाति धर्म और किसानों, पीछड़ो और गरीबों को साथ लेकर चलने का काम किया और जो योजनायें चलाई उसका सभी को भरपूर तरीके से लाभ मिला। आज प्रदेश की जनता चाहती है अखिलेश यादव फिर से उ0 प्र0 के मुख्यमंत्री बने और उ0 प्र0 का विकास हो। आज उनके जन्मदिन पर 2027 मे सरकार बनाने और फिर से मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हाजी अशरफ किदवई ने बोलते हुए कहा कि अखिलेश यादव, पिछड़े, गरीब, नौजवाने और हर तबके की आवाज़ हैं। उनका जन्मदिन इस यागदार पल मे इस संकल्प के साथ मनाया जा रहा है जब 2027 के चुनाव आयेंगे हम सब सपा को वोट डालने और दिलाने का काम करेंगे ताकि अखिलेश जी फिर से सीएम बने। संचालन कर रहे सईद अख्तयर इसराईली ने बोलते हुए कहा कि अखिलेश जी जैसा मुख्यमंत्री प्रदेश को न कभी मिला था न मिला है और न मिलेगा। उन्होने अपने पिता मुलायम सिंह जी के पद चिन्हों पर चलकर प्रदेश को तरक्की के रास्ते पर लाने का काम किया है। अंत मे केक काटकर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया और सभी को बधाईयां दी। साथ ही वृक्षा रोपण कर प्राकृति को हराभरा बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर कार्यक्रम मे सभासद मौहम्मद रेहान, अतीकुरर्हमान, हाजी रौनक, हाजी तहज़ीब, रईस अहमद, हाजी रमानी, मुसव्विर जमाल एड0, अनस ज़िया एडवोकेट, दानिश कुरैशी छात्र नेता, हाफिज़ अशरफ अंसारी, शुऐब अंसारी, हाजी अब्दुरर्हमान, नईम अख्तर, इमरान मन्सूरी, युसूफ किदवई, रिहान रईस, मौ0 नबी, मौहम्मद अली आढ़ती, मौहम्मद फरदीन, शहज़िल, मुंशी वाहिद, आमिर तुर्की, राहत कुरैशी आदि मौजूद रहे।![]()
![]()
![]()


संभल ।युद्ध कला केंद्र मार्शल आर्ट्स एकेडमी (सीता रोड) द्वारा लड़के और लड़कियों के लिए आयोजित निःशुल्क (Free of Cost) समर कैंप का शानदार समापन हुआ। 21 जून से 30 जून तक चले इस विशेष कैंप में बच्चों को आत्मरक्षा (Self-Defense) की बेहतरीन तकनीकें और पैंतरे सिखाए गए।
सम्भल में कोचिंग सेंटरों और लाइब्रेरी की सुरक्षा व्यवस्था की जांच के लिए प्रशासन ने सख्त अभियान चलाया। नायाब तहसीलदार अरविंद कुमार के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान चार संस्थानों का निरीक्षण किया गया, जिनमें दो लाइब्रेरी और दो कंप्यूटर सेंटर शामिल रहे। जांच में दो सेंटर बेसमेंट में संचालित होते पाए गए, जबकि दो भूतल पर चल रहे थे।
सम्भल के कसेरुआ गांव में कथित मस्जिद ध्वस्तीकरण के मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर पहुंचे कांग्रेस डेलिगेशन का नेतृत्व कर रहे पूर्व सांसद कुंवर दानिश अली ने भाजपा सरकार और जिला प्रशासन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी अभिलेखों में दर्ज एक पुरानी मस्जिद को प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया, जबकि ऐसा करने का अधिकार न तहसीलदार को है और न ही जिला प्रशासन को।
सम्भल जिले के बहजोई कलेक्ट्रेट में जिला कांग्रेस कमेटी ने अयोध्या स्थित राम मंदिर के चंदे में कथित गड़बड़ी के आरोपों को लेकर जोरदार विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष आरिफ तुर्की के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
सम्भल:- हज ट्रेनर ज़िला सम्भल तक़ी अशरफ़ एडवोकेट ने बताया कि हज कमेटी ऑफ़ इंडिया के सर्कुलर के अनुसार जो लोग अगले साल यानी 2027 में हज की पवित्र यात्रा पर जाना चाहते हैं वे लोग अपने फ़ॉर्म ऑनलाइन 20 जुलाई तक भरवा लें। हज 2027 के फ़ॉर्म ऑनलाइन आ गए हैं जिसकी लास्ट डेट 20 जुलाई 2026 है। जिन लोगों के पासपोर्ट पुराने बने हुए हैं उनके पासपोर्ट की वैलिडिटी 31 दिसम्बर 2027 तक होनी चाहिए।
11 hours ago