रेलवे की जमीन पर बनी अवैध मजार हटाई गई,  मजार के नीचे ईट के टुकड़े निकले, हिंदू संगठनो ने प्रशासनिक अधिकारियों की सराहना
फर्रुखाबाद l फर्रुखाबाद जंक्शन स्टेशन के बीच अवैध रूप से मजार बनी हुई थी जिसे बुधवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने हिंदू संगठनों के विरोध करने पर हटवा दिया गया है। हिंदू संगठन के पदाधिकारियो का कहना है कि मजार यह खुदाई और हटाते समय उसके अंदर ईंट के टुकड़े के अलावा कुछ भी नहीं निकला है। संगठन का कहना है कि अवैध रूप से समुदाय विशेष ने कब्जा कर रखा है ।
डीएम का एक्शन: अभिभावक अपने बच्चों को अधिक से अधिक संख्या में पढ़ने के लिए स्कूलों में भेजें
बेसिक स्कूलों में अधिक से अधिक नामांकन बढ़ाने को लेकर डीएम ने स्कूल चलो अभियान रैली और संचारी रोग को भी दिखाई हरी झंड़ी


फर्रुखाबाद l बेसिक स्कूलों में बच्चों का अधिक से अधिक नामांकन करने के लिए बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर से जिला अधिकारी डॉक्टर अंकुर लाठर ने स्कूल चलो अभियान और संचारी रोग अभियान की रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिलाधिकारी ने कहा कि बेसिक स्कूलों में इस वर्ष छात्र संख्या अधिक से अधिक बढ़ने के लिए अभिभावकों को जागरूक किया जाएगा जिससे वह अपने बच्चों को स्कूल पढ़ने के लिए अधिक से अधिक संख्या में भेजें उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष छात्र संख्या कम होती इस वर्ष संख्या बढ़ाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि संचारी रोग के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए रैली को जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर कलेक्ट्रेट से रवाना किया उससे पहले उपस्थित सभी स्वास्थ्य कर्मियों को अन्य लोगों को रोगों से निजात पाने के लिए शपथ दिलाई गई।
बैंक ने मनाया स्थापना दिवस लोगों को दी डिजिटल जानकारियां

अमृतपुर- फर्रुखाबाद। भारतीय स्टेट बैंक के स्थापना दिवस पर बैंक मैनेजर विनोद कुमार द्वारा आज एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें उन्होंने क्षेत्र के तमाम लोगों को डिजिटल बैंकिंग सुविधा बचत खाता निवेश करना ऋण प्राप्त करना आदि अनेकों जानकारियां उपलब्ध करायी। उन्होंने बताया कि बैंक में धीरे-धीरे बचत खातों में जमा किया हुआ धन समय पर काम आता है। अगर किसी व्यक्ति को जरूरत के अनुसार ऋण की आवश्यकता है तो वह बैंक योजनाओं के अंतर्गत मिनिमम ब्याज पर ऋण प्राप्त कर सकता है। इसके लिए उसे बैंक के नियमों का पालन करना होगा। क्षेत्रीय बैंक सेवा के उपभोक्ता रामविलास, हरिओम, प्रेमपाल, राघव ,रामवीर, प्रदीप नन्हेंलाल, आरती, रामकली धनदेवी आदि लोगों ने बैंक अधिकारी द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी को ध्यान से सुना और समझा। इन लोगों ने ऋण लेने और जमा करने के बारे में भी जानकारी ली। शाखा प्रबंधक द्वारा क्षेत्र में स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा दी जा रही निशुल्क सुविधाओं को लेकर चिकित्सकों को जानकारी दी। शाखा प्रबंधक ने डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों को शुभकामनाएं दीं एवम् मिष्ठान वितरण किया।अमृतपुर स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉक्टर गौरव वर्मा, डॉक्टर शुभम शर्मा, क्षेत्र के प्रसिद्ध चिकित्सक डा0 पी0 डी0 शुक्ला को  मिष्ठान व डायरी देकर सम्मानित किया।
अमृतपुर थाना क्षेत्र में ऑनलाइन ठगी को लेकर चर्चाएं तेज, कुछ युवाओं को संरक्षण मिलने के आरोप
अमृतपुर/फर्रुखाबाद। अमृतपुर थाना क्षेत्र में कथित ऑनलाइन ठगी के मामलों को लेकर क्षेत्र में चर्चाएं तेज हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि थाना क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक गांवों में ऑनलाइन ठगी से जुड़े कुछ युवक सक्रिय हैं। उनका यह भी कहना है कि इन लोगों को कुछ पूर्व एवं वर्तमान ग्राम प्रधानों का संरक्षण प्राप्त है।

ग्रामीणों के अनुसार, पिछले समय में अन्य राज्यों की पुलिस भी ऑनलाइन ठगी के आरोपितों की तलाश में क्षेत्र के कई गांवों में छापेमारी कर चुकी है। आरोप है कि जैसे ही बाहरी पुलिस टीम कार्रवाई के लिए पहुंचती है, संदिग्धों को पहले ही इसकी जानकारी मिल जाती है, जिससे वे मौके से फरार हो जाते हैं।

कुछ ग्रामीणों का यह भी दावा है कि जिन युवाओं पर ऑनलाइन ठगी में संलिप्त होने के आरोप लगते रहे हैं, वे क्षेत्र में खुलेआम चार पहिया वाहनों से घूमते दिखाई देते हैं। उनका आरोप है कि इनके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। ग्रामीणों ने यह भी कहा कि ऐसे लोग राजपुर-रतनपुर क्षेत्र में शराब के ठेकों पर भी खुलेआम देखे जाते हैं, लेकिन पुलिस की ओर से कोई सख्त कदम नहीं उठाया जाता।

ग्रामीणों का आरोप है कि लगातार कार्रवाई न होने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं और क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि, इन सभी आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। संबंधित पुलिस अधिकारियों का पक्ष प्राप्त नहीं हो सका है। पुलिस का पक्ष मिलने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।
बैंक राज्य स्तर के निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति हेतु तत्परता से कार्य करें : जिलाधिकारी*
*समेकित ऋण योजना जमा अनुपात सहित अन्य सरकारी योजनाओं में बैंकों की असंतोषजनक कार्यशैली से शासन को अवगत कराएं


*बैंकों में लंबित आवेदनों के लिए टोल फ्री नंबर 14441 पर करें शिकायत

आरसेटी सलाहकार समिति, जिला स्तरीय पुनरीक्षण एवं सलाहकार समिति की बैठक संपन्न


फर्रुखाबाद l  "जिला स्तरीय आरसेटी सलाहकार समिति तथा जिला स्तरीय पुनरीक्षण एवं सलाहकार समिति" की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ अंकुर लाठर की अध्यक्षता में आयोजित की गई।बैठक में जिलाधिकारी ने उपस्थित बैंकों के जिला समन्वयकों को निर्देश दिए कि जनपद में कार्यरत सभी बैंक राज्य स्तर के निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति हेतु तत्परता से कार्य करें, जिससे आमजनमानस को सरकार द्वारा संचालित लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि समेकित ऋण योजना जमा अनुपात में जिन बैंकों एवं उनकी शाखों की प्रगति संतोषजनक नहीं है, उन बैंकों की दोषपूर्ण कार्यशैली से शासन को पत्राचार के माध्यम से अवगत कराएं। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को अधिक से अधिक ऋण स्वीकृत कर प्रगति आख्या पोर्टल पर अद्यतन करें। आरसेटी द्वारा आयोजित प्रशिक्षणों का विभिन्न माध्यमों से व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार कराएं। आरसेटी द्वारा वर्तमान समय तक जनपद में जो भी प्रशिक्षण प्रदान किए गए हैं उनका सत्यापन कराकर विवरण उपलब्ध कराएं।
बैठक में अग्रणी जिला बैंक प्रबंधक ने बैंकों में राज्य स्तर से संचालित विभिन्न योजनाओं की अब तक की प्रगति की जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि जनपद स्तर पर संचालित विभिन्न बैंकों में समेकित ऋण जमानुपात 55.67 प्रतिशत है तथा बैंक ऑफ़ बड़ौदा, केनरा बैंक, इंडियन बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, भारतीय स्टेट बैंक एवं इंडियन ओवरसीज बैंकों ऋण जमानुपात प्रगति ठीक नहीं है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री जन धन योजना के अंतर्गत जनपद में कुल 814147 खाते सक्रिय है, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना में अब तक 13682 लाभार्थियों को 23339.3 लाख के ऋण वितरित किए गए हैं।
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत 1389 लाभार्थियों को आच्छादित किया गया है। प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर स्वनिधि योजना के तहत प्रथम ऋण योजना में 585, द्वितीय ऋण योजना में 236 एवं तृतीय ऋण योजना में 169 लाभार्थियों को लाभान्वित किया जा चुका है। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत 670935, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में 211050 एवं अटल पेंशन योजना में 104699 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत 1829 आवेदन पत्र क्रेडिट लिंकेज के सापेक्ष बैंकों द्वारा 1508 प्रकरण स्वीकृत कर ऋण वितरित किए जा चुके हैं। सरकार द्वारा प्रायोजित ऋण योजनाओं में मुख्यमंत्री सूक्ष्म उन्नयन योजना के तहत 159, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत 93, एक जनपद एक उत्पाद योजना के तहत 33 लाभार्थियों को ऋण वितरित किए गए हैं।
आरसेटी सलाहकार समिति की बैठक में संबंधित अधिकारी ने बताया कि आरसेटी द्वारा जनपद में अब तक 330 प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं, जिनमें 9126 लाभार्थियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। बैठक में उपस्थित आरबीआई के प्रतिनिधि ने बैंक स्तर पर लंबित आवेदनों के निराकरण हेतु सुझाव प्रदान करते हुए कहा कि यदि कोई बैंक पात्र लाभार्थियों के आवेदन निराकरण में अनावश्यक रूप से बाधा उत्पन्न करता है, तो संबंधित आवेदक आरबीआई द्वारा जारी *टोल फ्री नंबर 14441 एवं आरबीआई की वेबसाइट तथा WWW.CMS.RBI.org.in* पर शिकायत दर्ज करा सकता हैं।समीक्षा बैठक के दौरान उपायुक्त जिला ग्राम विकास अभिकरण कपिल कुमार, उपायुक्त स्वतः रोजगार सुषमा, उपनिदेशक कृषि अरविंद मिश्रा, उपायुक्त उद्योग सोनल जिंदल सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
नामित अधिकारी शासन द्वारा जारी निर्देश पुस्तिका का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करें : जिलाधिकारी

*सेक्टर मजिस्ट्रेट यह प्रमाण पत्र उपलब्ध कराएं कि सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा संबंधी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई

*परीक्षा केंद्रों पर शुद्ध पेयजल साफ सफाई, विद्युत आपूर्ति एवं गर्मी से बचाव हेतु आवश्यक संसाधन पूर्ण करें

*उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ बैठक

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 के सफल आयोजन हेतु आवश्यक बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ अंकुर लाठर की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
शासन के निर्देश पर जनपद में उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के सफल संचालन हेतु जिलाधिकारी डॉक्टर अंकुर लाठर ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि परीक्षा में सम्मिलित सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक, सह केंद्र व्यवस्थापक, कक्ष निरीक्षक तथा अन्य अधिकारी शासन द्वारा निर्धारित निर्देश पुस्तिका का गंभीरतापूर्वक अनुपालन सुनिश्चित करें, परीक्षा के आयोजन हेतु नामित कार्यदायी संस्थाएं सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा संबंधी समस्त आवश्यक सामग्री मुहैया कराएं, जिससे परीक्षा केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापकों को किसी भी प्रकार की सुविधा न हो, इसके साथ ही नामित सेक्टर मजिस्ट्रेट इस आशय का प्रमाण पत्र उपलब्ध कराएं कि परीक्षा से पूर्व सभी केंद्रों पर परीक्षा संबंधी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। जिलाधिकारी ने परीक्षा हेतु नामित कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिये कि सभी केंद्रों पर महिला परीक्षार्थियों के लिए सुरक्षा हेतु कार्मिक तैनात रखें, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका केंद्रों पर शुद्ध पेयजल एवं सफाई व्यवस्था पूर्ण करें, मुख्य चिकित्सा अधिकारी परीक्षार्थियों के लिए केंद्र पर गर्मी से बचाव हेतु ओआरएस के पैकेट उपलब्ध कराएं। अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग यह सुनिश्चित कर लें कि परीक्षा के दौरान किसी भी केंद्र पर विद्युत आपूर्ति बाधित न हो, तकनीकी समस्या के कारण केंद्र पर विद्युत आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में जनरेटर से विद्युत आपूर्ति पूर्ण कराएं। बैठक में परीक्षा के आयोजन के तैयारी की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि जनपद में उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 02, 03 एवं 04 जुलाई को कुल 05 पालियों में आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रथम पाली का समय पूर्वाहन 09:30 से 12:00 बजे तक तथा द्वितीय पाली का समय अपरान्ह 02:30 से 05:00 बजे तक निर्धारित है। उन्होंने बताया कि परीक्षा के सफल आयोजन हेतु जनपद में कुल 19 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें कुल 31560 परीक्षार्थियों (6312 परीक्षार्थी प्रति पाली) द्वारा कुल 05 पालियों में प्रतिभाग किया जाना है। परीक्षा के आयोजन हेतु जनपद में स्थापित 19 परीक्षा केंद्रों पर 19 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 19 स्टेटिक मजिस्ट्रेट, 19 केंद्र व्यवस्थापक, 19 सह केंद्र व्यवस्थापक तथा 526 कक्ष निरीक्षक नामित किए गए हैं। शासन के निर्देशानुसार उक्त परीक्षा को शांतिपूर्ण, सुचितापूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने हेतु यह महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जा रही है।
बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
कृषि उत्पादन मण्डी समिति ने कारोबारी को दिया नोटिस 3 दिन में ना जमा करने पर लाइसेंस होगा निलंबित
फर्रुखाबाद l कृषि उत्पादन मण्डी समिति, फर्रुखाबाद ने प्रो० महेन्द्र सिंह पुत्र वंश गोपाल निवासी मो०- बनियान ऊचाँ, जनपद कन्नौज को
सातनुपर मण्डी कार्यालय द्वारा  29 दिसंबर 2025 को फर्म पर कृषि उत्पादों के किये गये कय-विक्रय, संग्रह के कारोबार का मण्डी शुल्क 46,07,940.00 रुपए बकाया है, विकास से 23,03,970.00 रुपए कुल धनराशि  69,11,910.00 रुपए बकाया है, जिस पर नियमानुसार मण्डी शुल्क एवं विकास जमा निर्धारित तिथि  से 1.5 प्रतिशत प्रतिमाह अथवा 18 प्रतिशत ब्याज भी जमा करना होगा , जिसको जमा करने के लिए पत्राचार किया गया ।  साथ ही क्षेत्रीय कर्मचारियों द्वारा भी कई बार फर्म पर बकाया धनराशि जमा कराने के लिए सम्पर्क किया गया, परन्तु अभी  तक  फर्म का बकाया धनराशि जमा नहीं की गयी है, के साथ ही आपके द्वारा
कृषि उत्पादन मण्डी नियमावली का स्पष्ट उल्लघंन करने के साथ-साथ लाईसेन्स की विभिन्न शर्तों का भी उल्लंघन किया जा रहा है। यह कृत्य आर्थिक अपराध की श्रेणी में आता है। जो एक आर्थिक अपराध भी है।
पूर्व में दिए गए पत्रों का कोई संज्ञान न लेते हुए सरकारी राजस्व को जमा नहीं किया जा रहा है, इसलिए इस नोटिस के द्वारा अन्तिम रूप से निर्देशित किया जा रहा है कि नोटिस प्राप्ति के 03 दिवस के अन्दर समस्त बकाया धनराशि समय अवधि तक ब्याज सहित जमा करना सुनिश्चित करें, अन्यथा उक्त देय बकाया की वसूली हेतु दिए गए लाईसेन्स को निलम्बित करते हुये भू-राजस्व की भांति वसूली हेतु उ०प्र० कृषि उत्पादन मण्डी अधिनियम के तहत (आर०सी०) जारी कर चल-अचल सम्पत्ति से समस्त देय बकाया वसूली सुनिश्चित कराई जायेगी, साथ ही फर्म के गारन्टरों के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी, जिसके लिए फर्म पूर्ण रूप से जिम्मेदार होगी।
मृतक शिवा के पिता न्याय पाने को दर दर भटक रहे

बिजली का करंट लगने से शिवा की हुई थी मौत


मोदी राठौर युवा सेना के प्रदेश अध्यक्ष ने जिलाधिकारी को दिया प्रार्थना पत्र


फर्रुखाबाद बीते दिनों 14 जून 26 को दोपहर 12:30 बजे शिवा की बिजली का करंट लगने से मौत हुई थी जिसकी रिपोर्ट थाना मऊ दरवाजा में दर्ज कराई गई थी लेकिन थाना पुलिस मुख्य आरोपी को ना तो पकड़ रही है और ना ही कटिया डालकर ई रिक्शा चार्ज करने से रोक रही है।
मोदी राठौड़ युवा सेना के प्रदेश अध्यक्ष कुमार पाल सिंह ने मंगलवार को पीड़ित बृजमोहन राठौर के परिवार सहित कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को एक शिकायती पत्र दिया जिसमें प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित ब्रजमोहन राठौर निवासी ग्राम आरा पहाड़पुर थाना मऊदरवाजा का रहने वाला है। पीड़ित के गांव के नन्हे और आशिक खान पुत्र अकबर खान घर के बाहर रास्ते में अपना ई रिक्शा खड़ा कर अवैध तरीके से कटिया डालकर चार्ज करता है जिसका करंट लगने से पीड़ित के पुत्र शिव की मृत्यु 14 जून 26 को दोपहर 12:30 बजे हो गई थी। जिसकी एफआईआर थाना मऊ दरवाजा में दर्ज कराई गई थी लेकिन उसके बाद थाना पुलिस द्वारा आरोपी को ना तो पकड़ रही है और ना ही उसे कटिया डालने से रोक रही है । जिससे  आरोपी नन्हे के हौसले बुलंद है । पीड़ित व उसके परिवार को खुलेआम धमकी देता है कि अभी तो लड़के को करंट लगाकर मरवा दिया इसी तरह पूरे परिवार को करंट से मरवा दूंगा जिससे पीड़ित का परिवार काफी भयभीत है, थाना पुलिस आरोपियों से सांठ गांठ करके पीड़ित के मुकदमे में कोई कार्रवाई नहीं कर  रही है। आरोपी पीड़ित और उसके परिवार के साथ भविष्य में कोई अप्रिय घटना घटित ना कर सके इसलिए हमारी जिलाधिकारी से मांग की है कि मूल्य नन्हे और आशिक खान को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई कर पीड़ित व उसके परिवार की जान माल की सुरक्षा हो सके। जिलाधिकारी ने पीड़ित को कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।
ट्रैक्टर से कुचलकर युवक की मौत
अमृतपुर- कृषि कार्य हेतु यह शब्द ट्रैक्टर के ऊपर लिखे होते हैं सभी ट्रैक्टर मालिक इनका उपयोग अब केवल कृषि कार्य में ही करेंगे। परंतु अब इन ट्रैक्टरों का उपयोग व्यापारिक रूप से भी किया जा रहा है। जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं और लोगों की अनायास मौत हो जाती है। बीते दिवस भी एक शामियाना लदा ट्रैक्टर पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और आज फिर ईट भट्टे पर काम करने वाले मजदूर की मौत ट्रैक्टर पलटने से उसके नीचे दबने से हो गई। जानकारी के अनुसार राजेपुर अमृतपुर मार्ग पर नगला हूषा के पास ईट भट्टा है। इसी भट्टे पर फोतेपुर कायमगंज फर्रुखाबाद निवासी 20 वर्षीय आकाश पुत्र गिरीश चंद्र ईट ढुलाई का काम करता था। देर रात वह ट्रैक्टर पर ईंटें लादकर क्षेत्र के ग्राम खुशहाली नगला गया था। वहां ट्रैक्टर से ईटे उतारने के बाद जब वह वापस आ रहा था तो अचानक गांव के बाहर ट्रैक्टर पलट गया और ट्रैक्टर ट्राली के नीचे दबकर उसकी मौत हो गई। थाना पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को अस्पताल भिजवाया। जहां जांच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया गया। उप निरीक्षक प्रताप सिंह ने मृतक व्यक्ति का पंचनामा भर कार्रवाई शुरू कर दी। जब उसके परिजनों को सूचना मिली तो उसका बड़ा भाई आलोक मां रीता देवी बहन नित्या सोनम और अन्य परिजन मौके पर पहुंच गए। इस भट्टे पर यह युवक बीते एक वर्ष से कार्य कर रहा था। भट्ठा मालिक रजनीश दीक्षित मृतक व्यक्ति के परिजनों को ढाढस बंधाने मौके पर नहीं पहुंच पाए। परिजनों में युवा बेटे की मौत को लेकर गहरा दुख था और सभी रो रहे थे।
किसानों के साथ अनदेखी की गई तो किसान यूनियन खोलेगा मोर्चा
अमृतपुर-फर्रुखाबाद l जटपुरा-करनपुरदत्त संपर्क मार्ग निर्माण को लेकर ग्रामीणों और लोक निर्माण विभाग के बीच चल रहे विवाद के बीच सोमवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट ने मोर्चा संभाल लिया।यूनियन के जिलाध्यक्ष अजय कटियार ने ग्रामीणों के साथ बैठक करने के बाद अमृतपुर तहसील पहुंचकर तहसीलदार शशांक सिंह से वार्ता की और किसानों के हितों की रक्षा की मांग उठाई। तहसीलदार से हुई वार्ता के बाद मीडिया से बातचीत में अजय कटियार ने कहा कि किसान विकास कार्यों के विरोधी नहीं हैं। सड़क का निर्माण होना चाहिए, लेकिन किसानों के अधिकारों और उनकी जमीन की अनदेखी किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि राजस्व अभिलेखों में जितनी चौड़ाई और जितना रकबा चकमार्ग के लिए दर्ज है, विभाग केवल उसी सीमा तक निर्माण करे।
उन्होंने स्पष्ट किया कि किसानों के खेतों से न तो मिट्टी ली जाएगी और न ही उनकी खड़ी फसल को नुकसान पहुंचाया जाएगा। यदि कोई किसान अपनी निजी भूमि सड़क निर्माण के लिए देना नहीं चाहता है तो उसके साथ किसी प्रकार की जबरदस्ती नहीं की जाएगी।अजय कटियार ने बताया कि वार्ता में इस बात पर सहमति बनी है कि विभाग केवल राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज चकमार्ग की सीमा के भीतर ही कार्य करेगा। इसके अतिरिक्त किसानों की भूमि या खेतों से मिट्टी नहीं ली जाएगी और फसल भी नहीं उजाड़ी जाएगी।उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन और पीडब्ल्यूडी विभाग इस सहमति का पालन नहीं करते हैं तो भारतीय किसान यूनियन आंदोलन करेगी। सबसे पहले अमृतपुर के उपजिलाधिकारी और तहसीलदार का घेराव किया जाएगा। इसके बाद आवश्यकता पड़ने पर फर्रुखाबाद लोक निर्माण विभाग कार्यालय का भी घेराव किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि किसानों के हितों की निगरानी के लिए पांच सदस्यीय समिति गठित की जाएगी। समिति के सदस्य लेखपाल और कानूनगो के साथ मौके पर जाकर राजस्व अभिलेखों के अनुसार भूमि की जांच करेंगे। जांच पूरी होने के बाद ही सड़क निर्माण कार्य शुरू करने की अनुमति दी जाएगी। तहसीलदार ने अपने मातहत कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वह किसानों के हितों को सर्वोपरि रखें और किसी भी कीमत से उनके खेतों से मिट्टी ना उठाई जाए और न हीं उनकी फसल को हानि पहुंचाई जाए। कार्य के दौरान मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।