Sambhal केक काटकर मनाया गया सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन

संभल। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, सांसद अखिलेश यादव जी का 53 वां जन्मदिन कार्यक्रम उपनगरी सरायतरीन के मौहल्ला कोटला मे सपा अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष हाजी अशरफ किदवई के कार्यालय पर उत्साह के साथ मनाया गया।
        जन्मदिन कार्यक्रम मे शहर विधायक इकबाल महमूद के पुत्र सुहैल इकबाल बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। सुहैल इकबाल ने अपने सम्बोधन मे कहा कि अखिलेश यादव एक ऐसे नेता हैं जिन्होने अपने कार्यकाल मे हर जाति धर्म और किसानों, पीछड़ो और गरीबों को साथ लेकर चलने का काम किया और जो योजनायें चलाई उसका सभी को भरपूर तरीके से लाभ मिला। आज प्रदेश की जनता चाहती है अखिलेश यादव फिर से उ0 प्र0 के मुख्यमंत्री बने और उ0 प्र0 का विकास हो। आज उनके जन्मदिन पर 2027 मे सरकार बनाने और फिर से मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हाजी अशरफ किदवई ने बोलते हुए कहा कि अखिलेश यादव, पिछड़े, गरीब, नौजवाने और हर तबके की आवाज़ हैं। उनका जन्मदिन इस यागदार पल मे इस संकल्प के साथ मनाया जा रहा है जब 2027 के चुनाव आयेंगे हम सब सपा को वोट डालने और दिलाने का काम करेंगे ताकि अखिलेश जी फिर से सीएम बने। संचालन कर रहे सईद अख्तयर इसराईली ने बोलते हुए कहा कि अखिलेश जी जैसा मुख्यमंत्री प्रदेश को न कभी मिला था न मिला है और न मिलेगा। उन्होने अपने पिता मुलायम सिंह जी के पद चिन्हों पर चलकर प्रदेश को तरक्की के रास्ते पर लाने का काम किया है। अंत मे केक काटकर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया और सभी को बधाईयां दी। साथ ही वृक्षा रोपण कर प्राकृति को हराभरा बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर कार्यक्रम मे सभासद मौहम्मद रेहान, अतीकुरर्हमान, हाजी रौनक, हाजी तहज़ीब, रईस अहमद, हाजी रमानी, मुसव्विर जमाल एड0, अनस ज़िया एडवोकेट, दानिश कुरैशी छात्र नेता, हाफिज़ अशरफ अंसारी, शुऐब अंसारी, हाजी अब्दुरर्हमान, नईम अख्तर, इमरान मन्सूरी, युसूफ किदवई, रिहान रईस, मौ0 नबी, मौहम्मद अली आढ़ती, मौहम्मद फरदीन, शहज़िल, मुंशी वाहिद, आमिर तुर्की, राहत कुरैशी आदि मौजूद रहे।
युद्ध कला केंद्र मार्शल आर्ट्स एकेडमी में समर कैंप का भव्य समापन: बच्चों ने सीखे आत्मरक्षा के गुर
संभल ।युद्ध कला केंद्र मार्शल आर्ट्स एकेडमी (सीता रोड) द्वारा लड़के और लड़कियों के लिए आयोजित निःशुल्क (Free of Cost) समर कैंप का शानदार समापन हुआ। 21 जून से 30 जून तक चले इस विशेष कैंप में बच्चों को आत्मरक्षा (Self-Defense) की बेहतरीन तकनीकें और पैंतरे सिखाए गए।

इस कैंप के दौरान युद्ध कला केंद्र के मुख्य कोच मास्टर बालाजी और सीनियर खिलाड़ी आशु ठाकुर, पल्लवी और शामिल ने बच्चों को न सिर्फ ट्रेनिंग दी, बल्कि उनका आत्मविश्वास भी बढ़ाया।

मुख्य अतिथियों ने बढ़ाया हौसला

कैंप के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में ओलंपिक एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी आशु सर और संगीता भार्गव जी मौजूद रहीं। उन्होंने उपस्थित सभी बच्चों का मार्गदर्शन करते हुए उनके जज्बे को सराहा और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथियों द्वारा सभी प्रतिभागी बच्चों को ट्रॉफी वितरित कर सम्मानित किया गया।
अधिकतम खुदरा मूल्य मुख्य मुद्दा,केंद्र कानून बनाएं : जयंत कथेरिया

संभल-वस्तुओं पर लिखा मूल्य धोखा है उत्पादन मूल्य वस्तुओं पर प्रिंट हो जिससे लाभ का मार्जिन स्पष्ट हो सके उपभोक्ता ठगा ना जा सके संभल पिछड़ा , बिना रेलवे लाइन विकास संभव नहीं अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के राष्ट्रीय सचिव जयत कथेरिया ने संभल में रेलवे लाइन विस्तार के लिए रेलमंत्री तक मामले को उठाने का वायदा किया ।

संभल के आलम सराय स्थित डी के रिसॉर्ट में आयोजित पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र अभ्यास वर्ग में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के राष्ट्रीय सचिव जयंत कथेरिया ने कहा कि वर्तमान में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत का मुख्य  मुद्दा वस्तुओं पर प्रिंट एमआरपी है वस्तुओं पर उत्पादन मूल्य भी वस्तुओं पर प्रिंट होना चाहिए 12 जून को ग्राहक पंचायत द्वारा जंतर मंतर पर किए गए प्रदर्शन को मील का पत्थर बताते हुए कहा कि इस मुद्दे पर ग्राहक पंचायत के पदाधिकारियों की केंद्र सरकार से बात चल रही है ।

केंद्र ने एमआरपी पर ग्राहक पंचायत के सकारात्मक रवैया नहीं अपनाया तो अगला प्रदर्शन आर्थिक राजधानी मुंबई में होगा उन्होंने कहा संभल में रेलवे लाइन के विस्तार के लिए जिला इकाई के साथ रेल मंत्री से मिला जाएगा  मेरठ प्रांत के अध्यक्ष विपिन गुप्ता ने प्रवास के प्रकार,उसके महत्व से अवगत कराया तथा प्रवास की योजना कैसे बनानी चाहिए उन्होंने डिजिटल प्रवास के महत्व को बताया l ब्रज प्रांत के अध्यक्ष विष्णु कुमार अग्रवाल ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ता को शोषण के विरुद्ध आवाज उठाने हेतु प्रेरित करना है । पूर्व संगठन मंत्री भूपेश त्यागी ने संगठन में
कार्यकर्ता,कोष,कार्यालय, आदि के महत्व को बताया ।

इस अवसर पर उत्तराखंड प्रांत अध्यक्ष विनोद नौटियाल, क्षेत्रीय संगठन मंत्री लाखन सिंह,प्रांत संगठन मंत्री नरेंद्र शर्मा,विधि आयाम प्रमुख विनीत भटनागर, प्रांत सचिव ब्रज इंद्रभूषण कुलश्रेष्ठ, प्रांत सचिव पीतांबर शर्मा,नवीन त्यागी, जिलाध्यक्ष देवेंद्र वार्ष्णेय एडवोकेट, महावीर प्रसाद,सुधीर गर्ग,अभिषेक अग्रवाल,सोनू कुमार गुप्ता एड. महावीर प्रसाद, पारस वार्ष्णेय एड.बृजेश यादव एड.,चिराग गुप्ता, त्रिभुवन सर्राफ, जगत आर्य आदि भी उपस्थित रहे।
जनपद संभल में अविमुक्तेश्वरानंद बोले- बीजेपी का हिंदुत्नवाद नकली, सदस्य नकली हिंदू

संभल।जनपद संभल में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने मुसलमानों के कब्जे वाली जगह से तीर्थ के जीर्णोद्धार की सरकारी पहल की सराहना की। उन्होंने इसे  अच्छा कदम बताते हुए इसका स्वागत किया। हालांकि, उन्होंने सवाल उठाया कि जब काशी में पौराणिक मंदिरों और उनकी मूर्तियों को तोड़ा गया, तब सरकार का हिंदुत्व कहां था। उन्होंने आरोप लगाया कि काशी में जिन मंदिरों पर हिंदुओं का अधिकार था, उन्हें तोड़कर नाले में फेंक दिया गया।
उन्होंने कहा कि इतिहास सरकार के कार्यों का आकलन करेगा। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने आरोप लगाया कि हिंदुओं के लिए औरंगजेब से भी अधिक अन्यायी वे लोग थे। उन्होंने पार्टी के हिंदुत्व को 'नकली' बताते हुए कहा कि जो वेद नहीं मानते, वे 'नकली हिंदू' हैं। अपने व्याख्यान में उन्होंने इसके प्रमाण भी दिए।
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि असली हिंदू वेद-शास्त्रों और गुरु को मानते हैं, जबकि ये लोग ऐसा नहीं करते। उन्होंने यह भी कहा कि असली हिंदू पतिव्रता पत्नी को मानते हैं। उन्होंने समलैंगिकता और व्यभिचार (एडल्ट्री) को अपराध न मानने वाले कानूनों का हवाला देते हुए सवाल किया कि क्या ये छूटें हिंदू संस्कृति के अनुरूप हैं।
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने आगे कहा कि जब कोई दल हिंदू संस्कृति के विपरीत काम करता है, तो उसे 'नकली हिंदू' कहा जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि ये दल सार्वजनिक रूप से खुद को 'हिंदू पार्टी' बताते हैं, जबकि चुनाव आयोग में पंजीकरण के लिए वे शपथ पत्र में खुद को 'धर्मनिरपेक्ष पार्टी' घोषित करते हैं। उन्होंने कहा कि देश की सभी पार्टियां धर्मनिरपेक्ष हैं क्योंकि चुनाव आयोग धर्मनिरपेक्षता की शपथ के बिना पंजीकरण नहीं करता।
उन्होंने इस विरोधाभास को 'पहला झूठ' बताया। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि भले ही तकनीकी कारणों से यह मजबूरी हो, लेकिन जब उनके आचरण हिंदू धर्म के विपरीत हों, तो उन्हें हिंदू पार्टी कैसे माना जा सकता है। उन्होंने निष्कर्ष निकाला कि ऐसे दल हिंदू धर्म के विपरीत काम कर रहे हैं और हिंदू का नाम ले रहे हैं, इसलिए वे 'नकली हिंदू' ही हैं।
संभल में जिला पंचायत अध्यक्ष अनामिका यादव ने भाजपा की नई प्रदेश कार्यकारिणी को दी बधाई, संगठन को नई ऊर्जा देने की कामना


संभल ।  जिला पंचायत अध्यक्ष अनामिका यादव ने भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश की नवगठित प्रदेश कार्यकारिणी के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएँ।

आप सभी का समर्पण, संगठन निष्ठा और कर्मशीलता भारतीय जनता पार्टी के सेवा, सुशासन एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प को नई ऊर्जा, नई दिशा और नई ऊँचाइयाँ प्रदान करे। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व, मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ के कुशल मार्गदर्शन तथा प्रदेश अध्यक्ष  पंकज चौधरी जी के नेतृत्व में आप सभी संगठन को और अधिक सशक्त, प्रभावी एवं जनोन्मुख बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे।

पूर्ण विश्वास है कि आप सभी के सामूहिक प्रयासों से प्रदेश में विकास, सुशासन और अंत्योदय की भावना और अधिक मजबूत होगी तथा वर्ष 2027 में भारतीय जनता पार्टी पुनः ऐतिहासिक एवं प्रचंड विजय प्राप्त कर जनसेवा का नया कीर्तिमान स्थापित करेगी।

पुनः सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं उज्ज्वल कार्यकाल हेतु मंगलकामनाएँ।
Sambhal कोचिंग सेंटरों पर प्रशासन का शिकंजा, बेसमेंट में चल रही कक्षाएं बंद कराई गईं
सम्भल में कोचिंग सेंटरों और लाइब्रेरी की सुरक्षा व्यवस्था की जांच के लिए प्रशासन ने सख्त अभियान चलाया। नायाब तहसीलदार अरविंद कुमार के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान चार संस्थानों का निरीक्षण किया गया, जिनमें दो लाइब्रेरी और दो कंप्यूटर सेंटर शामिल रहे। जांच में दो सेंटर बेसमेंट में संचालित होते पाए गए, जबकि दो भूतल पर चल रहे थे।

निरीक्षण के दौरान बेसमेंट में चल रहे दोनों सेंटरों में गंभीर सुरक्षा खामियां सामने आईं। अधिकारियों ने पाया कि इन संस्थानों में आने-जाने के लिए केवल एक ही रास्ता मौजूद था, जो किसी भी आपात स्थिति में खतरे का कारण बन सकता है। सुरक्षा मानकों की अनदेखी को देखते हुए प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से वहां कक्षाएं बंद कराकर छात्रों की छुट्टी करा दी। नायाब तहसीलदार अरविंद कुमार ने बताया कि प्रशासनिक टीम फिलहाल जनहित कंप्यूटर सेंटर पर भी पहुंची, जहां व्यवस्थाएं अपेक्षाकृत बेहतर मिलीं। सेंटर में पर्याप्त वेंटिलेशन की व्यवस्था थी और सीमित सीटों के अनुसार कई शिफ्टों में प्रशिक्षण दिया जा रहा था। उन्होंने यह भी बताया कि इसी संस्थान में एक दिव्यांग छात्रा ट्रिपल सी (CCC) का कोर्स कर रही है, जो अपने पैरों की सहायता से कंप्यूटर माउस चलाकर प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शासन के निर्देशों के अनुसार आगे भी लगातार निरीक्षण और कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन का कहना है कि छात्रों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Sambhal कसेरुआ मस्जिद ध्वस्तीकरण पर गरजे दानिश अली: ‘कानून को बुलडोजर से कुचल रही बीजेपी सरकार’
सम्भल के कसेरुआ गांव में कथित मस्जिद ध्वस्तीकरण के मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर पहुंचे कांग्रेस डेलिगेशन का नेतृत्व कर रहे पूर्व सांसद कुंवर दानिश अली ने भाजपा सरकार और जिला प्रशासन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी अभिलेखों में दर्ज एक पुरानी मस्जिद को प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया, जबकि ऐसा करने का अधिकार न तहसीलदार को है और न ही जिला प्रशासन को।

दानिश अली ने कहा कि यदि कोई संपत्ति वक्फ बोर्ड में दर्ज है और उस पर कोई विवाद है तो उसका निस्तारण वक्फ ट्रिब्यूनल या हाईकोर्ट के माध्यम से होना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि संभल में साजिश के तहत इबादतगाहों को निशाना बनाया जा रहा है और कानून के शासन की जगह बुलडोजर राज स्थापित किया जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि एक दिन पहले आदेश जारी होता है और अगले ही दिन बुलडोजर चल जाता है, आखिर भाजपा सरकार करना क्या चाहती है? मस्जिद की दीवार पर लिखे शब्दों को लेकर उठे विवाद पर भी उन्होंने कहा कि मस्जिद के अंदर धार्मिक बातें ही लिखी जाएंगी। पूर्व सांसद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसी भी धर्म की इबादतगाह के साथ अन्याय के खिलाफ खड़ी है और राहुल गांधी के नेतृत्व में संविधान तथा कानून की रक्षा की लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार खुद अपने सरकारी रिकॉर्ड और दस्तावेजों पर भरोसा नहीं कर रही है। वहीं, जब उनसे जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी के जिहाद संबंधी बयान पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने जवाब देने से इनकार करते हुए कहा कि वह पत्रकार के एजेंडे पर नहीं चलेंगे। कसेरुआ प्रकरण को लेकर कांग्रेस अब खुलकर मैदान में उतर आई है, जिससे आने वाले दिनों में यह मामला और अधिक राजनीतिक गर्मी पकड़ सकता है।
Sambhal राम मंदिर चंदा घोटाले के आरोपों पर कांग्रेस का हल्ला बोल, दोषियों पर FIR और सख्त कार्रवाई की मांग
सम्भल जिले के बहजोई कलेक्ट्रेट में जिला कांग्रेस कमेटी ने अयोध्या स्थित राम मंदिर के चंदे में कथित गड़बड़ी के आरोपों को लेकर जोरदार विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष आरिफ तुर्की के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

आरिफ तुर्की ने कहा कि राम मंदिर करोड़ों हिंदुओं की आस्था का केंद्र है और वहां श्रद्धालुओं द्वारा दिया गया दान अत्यंत पवित्र माना जाता है। ऐसे में चंदे में कथित अनियमितताओं और चोरी के आरोप बेहद गंभीर हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में सबसे पहले एफआईआर दर्ज होनी चाहिए और उसके बाद निष्पक्ष जांच कर दोषियों को कानून के दायरे में लाया जाना चाहिए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने सवाल उठाते हुए कहा कि देश में अन्य मामलों में तुरंत एफआईआर दर्ज हो जाती है, लेकिन इतने बड़े और संवेदनशील मामले में अब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। उन्होंने आशंका जताई कि केवल एसआईटी जांच के सहारे मामले को दबाने का प्रयास नहीं होना चाहिए। उनका कहना था कि श्रद्धालु अपनी मेहनत की कमाई और आस्था के भाव से मंदिर में दान देते हैं, इसलिए दान की राशि में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पूरे समाज के विश्वास के साथ खिलवाड़ है। कांग्रेस ने साफ किया कि वह इस मुद्दे को लगातार उठाती रहेगी और यदि जरूरत पड़ी तो आगे भी लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन किया जाएगा। पार्टी ने मामले में पारदर्शी जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग दोहराई।
Sambhal हज 2027 के आवेदन फ़ॉर्म 20 जुलाई तक भरवा लें:- तक़ी अशरफ़ एडवोकेट
सम्भल:- हज ट्रेनर ज़िला सम्भल तक़ी अशरफ़ एडवोकेट ने बताया कि हज कमेटी ऑफ़ इंडिया के सर्कुलर के अनुसार जो लोग अगले साल यानी 2027 में हज की पवित्र यात्रा पर जाना चाहते हैं वे लोग अपने फ़ॉर्म ऑनलाइन 20 जुलाई तक भरवा लें। हज 2027 के फ़ॉर्म ऑनलाइन आ गए हैं जिसकी लास्ट डेट 20 जुलाई 2026 है। जिन लोगों के पासपोर्ट पुराने बने हुए हैं उनके पासपोर्ट की वैलिडिटी 31 दिसम्बर 2027 तक होनी चाहिए।
जो लोग हज को जाने के लिए पासपोर्ट बनवाना चाहते हैं वो लोग अपना पासपोर्ट तत्काल में बनवाएं ताकि आपका फ़ॉर्म इस साल भरा जा सके, 65 साल से ज़्यादा उम्र वालों के साथ एक 60 साल से कम वाला व्यक्ति साथ जाने के लिए होना चाहिए।
अगर कोई कम दिनों का हज करना चाहता है तो उसके लिए हज कमेटी ने 20 दिन का हज किया है लेकिन यह लिमिटेड लोगों के लिए होगा अगर ज़्यादा फ़ॉर्म भरे जाएंगे तब ड्रॉ के ज़रिए लोगों का चयन किया जाएगा। आमतौर पर हज यात्रा 38 से 45 दिनों तक होती है। जो लोग चाहें तो नॉर्मल हज यानी 38-45 दिन वाला भी कर सकते हैं। साइबर कैफ़े, जनसेवा केन्द्र, या बाक़ी लोग जो फ़ॉर्म भरते हैं वो लोग एक बार मरकज़ी मदरसा में बात कर लें क्यूंकि अक्सर फ़ॉर्म भरने में ग़लती होती है जिससे आवेदक को बाद में बहुत परेशानी आती है.

हज के लिए ज़रूरी दस्तावेज़
पासपोर्ट, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक की पासबुक/ कैंसिल चैक, फ़ोटो, ब्लड ग्रुप, नॉमिनी का आधार कार्ड, मोबाइल नम्बर, ईमेल आईडी

ज़िला सम्भल के हज के फ़ॉर्म उत्तर प्रदेश हज कमेटी द्वारा गठित हज ई-सुविधा केन्द्र मरकज़ी मदरसा अहले सुन्नत अजमल उल उलूम, तेल मण्डी सम्भल में भरे जाएंगे।

आगे बताया कि सम्भल ज़िले से लगभग 506 के आसपास लोग हज करने के लिए इस साल 2026 में गए थे, सभी का हज पूरा हो चुका है और सभी लोग आने शुरू हो चुके हैं 26 जून तक सभी लोग वापस आ जाएंगे। अल्लाह के शुक्र से किसी के साथ कोई हादसा नहीं हुआ है। सभी ने अच्छी तरह से अपना हज पूरा कर लिया है।
Sambhal बेटी के जाने से टूटा पिता का हौसला, मुख्यमंत्री व राष्ट्रपति से लगाई इच्छामृत्यु की गुहार
जनपद सम्भल। के नखासा थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग बेटी के कथित प्रेम प्रसंग और पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट होकर मुख्यमंत्री और राष्ट्रपति को पत्र भेजकर इच्छामृत्यु की अनुमति मांगी है। यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नखासा थाना क्षेत्र के अफजालपुर सराय निवासी मुनाजिर हुसैन ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में आरोप लगाया है कि उनकी 17 वर्षीय पुत्री को 7 जून 2026 की सुबह गांव के ही एक युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। पत्र में यह भी दावा किया गया है कि युवती घर से नकदी, सोना और लाइसेंसी पिस्टल भी अपने साथ ले गई। मुनाजिर हुसैन का कहना है कि उन्होंने इस मामले में नखासा थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी, लेकिन अब तक आरोपित के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उनका आरोप है कि कार्रवाई न होने से उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को गहरा आघात पहुंचा है और वह मानसिक रूप से बेहद परेशान हैं।

इसी पीड़ा का हवाला देते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री से इच्छामृत्यु की अनुमति देने की मांग की है। पत्र की प्रतिलिपि राष्ट्रपति और जिलाधिकारी सम्भल को भी भेजी गई है। यह मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि, पुलिस और प्रशासन की ओर से इस पत्र पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।