शराब बंदी को लेकर राष्ट्रीय मोर्चा ने शुरु की पहल

फर्रुखाबाद।
राष्ट्रीय शराबबंदी मोर्चा की मीटिंग अरविंद सक्सेना के आवास पर संपन्न हुई l इस मीटिंग में चाचा सुल्तान सिंह  सुलक्षणा सिंह महिला संगठन की पदाधिकारी संजू श्रद्धा पांडे कमलेश पांडे रंजन बाथ एम की श्रादेवी सूरजमुखी बहुत सारी बहने उपस्थित हुई और हमारे चाचा सुल्तान सिंह के साथ में भी काफी बुजुर्ग और सक्रिय सदस्य काफी लोगों ने शराब बंद के भाषण दिए और कहा कि शराब देश से बिल्कुल खत्म होनी चाहिए क्योंकि शराब की समस्याएं बहाने झेल रही हैं पति पीके आता है हर एक घर में पत्नी परेशान हैं और यह मीटिंग हर नुक्कड़ पर हर गली में हर मोहल्ले में जारी रहेगी सब लोगों ने संकल्प लिया कि हम लोग ऐसे ही कार्य करते रहेंगे जब तक यह शराब बंद नहीं होगी जय भारत माता जय शराबबंदी मोर्चा जय चाचा सुल्तान सिंह मौजूद रहे।
लोहिया अस्पताल में डीपीआरओ ने कुपोषित बच्चों को किए फल वितरित

फर्रुखाबाद डॉक्टर राम मनोहर लोहिया जिला अस्पताल में आज सोमवार को डीपीआरओ द्वारा एनआरसी में कुपोषित बच्चों को फल वितरण किये। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए डीपीआरओ ने बताया कि एनआरसी में लगभग 10 बैड है फिर भी किसी तरह डॉक्टर ने व्यवस्था करके 14  बच्चों की देखभाल की रही है । उन्होंने कहा कि सभी बच्चे सही और स्वस्थ्य हैं उन्होंने बताया की डॉ राम मनोहर लोहिया का निरीक्षण किया और एनआरसी में निरीक्षण के दौरान कुछ  खामियां मिली हैं वह जल्द ही सही कराई जाएगी और सभी कुपोषित बच्चों की देखभाल भी सही हो रही है ।
योजनाओं का पारदर्शी संचालन
अमृतपुर- फर्रुखाबाद l विकास खंड राजेपुर में केंद्रीय प्रभारी अधिकारी सर्वदानंद ने विकास कार्यों और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन का व्यापक स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने ब्लॉक कार्यालय, विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी और पारदर्शी संचालन के निर्देश दिए।
ब्लॉक कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में केंद्रीय प्रभारी अधिकारी ने खंड विकास अधिकारी, ग्राम सचिवों एवं अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने योजनाओं को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से धरातल पर उतारने पर जोर दिया। इस दौरान गर्भवती एवं पात्र महिलाओं को पुष्टाहार भी वितरित किया गया।
इसके बाद उन्होंने पीएम कंपोजिट विद्यालय, राजेपुर का निरीक्षण किया। विद्यालय में बच्चों से मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के नाम सहित सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्न पूछकर उनकी शैक्षणिक गुणवत्ता का आकलन किया। विद्यालय परिसर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में गर्भवती महिलाओं को फल एवं मिष्ठान वितरित किए गए एवं छह वर्ष तक के बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी ली।प्रधानाध्यापिका पूनम मिश्रा ने बताया कि विद्यालय में 250 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। 9 शिक्षक कार्यरत हैं।
निरीक्षण के अगले चरण में केंद्रीय प्रभारी अधिकारी ने राजेपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने ओपीडी, एनसीडी क्लीनिक, नेत्र परीक्षण केंद्र, प्रयोगशाला, अतिरिक्त ओपीडी कक्ष, आयुष्मान चिकित्सा कक्ष तथा एनबीएसयू सहित विभिन्न विभागों का बारीकी से अवलोकन कर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का मूल्यांकन किया।चिकित्साधिकारी डॉ. प्रमित राजपूत एवं डॉ. रजत कटियार ने बताया कि निरीक्षण के दिन ओपीडी में 104 मरीजों का उपचार किया गया।  महिला वार्ड में स्टाफ नर्स रुचि ने जानकारी दी कि निरीक्षण के दिन तीन सुरक्षित प्रसव कराए गए, जबकि अस्पताल में प्रतिमाह लगभग 200 प्रसव होते हैं।केंद्रीय प्रभारी अधिकारी ने अस्पताल परिसर के बाहर स्थित सुलभ शौचालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधार शीघ्र सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों में सक्रियता देखने को मिली। केंद्रीय प्रभारी अधिकारी ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
आगामी सप्ताह हो सकती है तेज बरसात  आंधी और तूफान
फर्रुखाबाद । आगामी सप्ताह में वर्षा, आंधी-तूफान एवं वज्रपात की संभावना, नागरिक सतर्क रहें : जिला प्रशासन
भारत मौसम विज्ञान विभाग, लखनऊ द्वारा जारी ताजा मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जनपद फर्रुखाबाद में आगामी सात दिनों के दौरान वर्षा, गरज-चमक, तेज झोंकेदार हवाओं तथा वज्रपात की संभावना व्यक्त की गई है। जिला प्रशासन ने नागरिकों से मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनियों का गंभीरता से पालन करने तथा अनावश्यक रूप से खुले स्थानों पर जाने से बचने की अपील की है।
मौसम विभाग के अनुसार 29 जून को जनपद के कहीं-कहीं क्षेत्रों में वर्षा अथवा गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इस दौरान मेघगर्जन एवं वज्रपात के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं।
30 जून से 02 जुलाई तक जनपद के अनेक स्थानों पर वर्षा एवं गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इस अवधि में मेघगर्जन, वज्रपात, 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने तथा कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की भी संभावना व्यक्त की गई है।
03 जुलाई से 05 जुलाई के बीच भी जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में कहीं-कहीं वर्षा एवं गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने तथा मेघगर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना बनी रहेगी।
मौसम विभाग के अनुसार आगामी चार दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में लगभग 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान में 5 से 6 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे मौसम अपेक्षाकृत ठंडा एवं नम रहेगा।
जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि गरज-चमक सुनाई देते ही सुरक्षित पक्के भवन के अंदर चले जाएं। घरों में बिजली के उपकरणों के प्लग निकाल दें, खिड़की-दरवाजे बंद रखें तथा बिजली के तारों एवं विद्युत कनेक्शनों से दूरी बनाए रखें। यदि किसी कारणवश खुले स्थान पर फंस जाएं तो दोनों पैर पास-पास रखते हुए सिर झुकाकर बैठें तथा जमीन से संपर्क कम से कम रखें। वाहन में यात्रा कर रहे हों तो वाहन के अंदर ही रहें और खिड़कियां बंद रखें।
प्रशासन ने यह भी सलाह दी है कि आंधी-तूफान अथवा वज्रपात के दौरान पेड़ों, बिजली के खंभों, टावरों अथवा अन्य ऊंची संरचनाओं के नीचे शरण न लें। खुले मैदान, खेत, छत या जलाशयों के आसपास खड़े न हों तथा धातु की वस्तुओं का प्रयोग करने से बचें। खराब मौसम के दौरान बाहर निकलकर सेल्फी अथवा वीडियो बनाने का प्रयास न करें तथा वर्षा के पानी से भरे गड्ढों एवं नालों को पार करने से बचें।
किसान भाइयों से विशेष अनुरोध किया गया है कि खेतों में कार्य करते समय मौसम की जानकारी अवश्य प्राप्त करें तथा संभावित वर्षा और तेज हवाओं को देखते हुए फसलों, मंडियों में खुले में रखे आलू एवं अन्य कृषि उपज तथा पशुओं को सुरक्षित स्थान पर रखें।
जिला प्रशासन ने नागरिकों से आग्रह किया है कि मौसम विभाग एवं प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी की जाने वाली चेतावनियों एवं परामर्शों का पालन करें तथा किसी भी आपात स्थिति में संबंधित विभागों एवं स्थानीय प्रशासन से तत्काल संपर्क करें।
स्वतंत्रता की अर्थव्यवस्था में भामाशाह ने किया महत्वपूर्ण योगदान

*कार्यक्रम में सर्वाधिक टर्नओवर वाले निवेशकों को किया गया सम्मानित

*भामाशाह जयंती का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न

फर्रुखाबाद : राज्य कर विभाग के सौजन्य से भोजपुर के विधायक नागेन्द्र सिंह राठौर के मुख्य आतिथ जिलाधिकारी डॉ0 अंकुर लाठर की अध्यक्षता में दानवीर व्यापारी भामाशाह की जयंती के अवसर पर "व्यापारी कल्याण दिवस" का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दानवीर भामाशाह जी के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर किया गया।
कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा जनपद में सर्वाधिक टर्नओवर 54.99 करोड़ वाले NK फैब्रिक के नरेश कुमार साध के प्रतिनिधि को सम्मानित किया गया, दूसरे नंबर पर रस्तोगी इंटरप्राइजेज की श्रीमती शालिनी के प्रतिनिधि को सम्मानित किया गया इनका टर्नओवर 37.22 करोड़ है तथा तीसरे स्थान पर RS कंस्ट्रक्शन के 21.16 करोड़ टर्नओवर वाले सुधाकर कटियार सहित अन्य फर्म स्वामियों को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान विधायक  ने अपने संबोधन में कहा कि दानवीर भामाशाह ने तत्कालीन समय में जो आर्थिक सहयोग किया, वह अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि भामाशाह मेवाड़ के थे, उन्होंने महाराणा प्रताप के समस्या ग्रस्त दिनों में उन्हें कई हजार किलो सोना दान दिया और उन्हें पुनरुत्थान में सहयोग भी किया।
अमृतपुर थाने की कार्यप्रणाली पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल, फरियादियों को समय पर न्याय न मिलने का आरोप
फरियादियों ने नाम न छापने की शर्त पर दी थाने की पूरी जानकारी

अमृतपुर/फर्रुखाबाद।
अमृतपुर थाना क्षेत्र के कई ग्रामीणों ने थाने की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है कि फरियादियों की शिकायतों पर समय से सुनवाई नहीं हो रही है। उनका कहना है कि शिकायत दर्ज कराने और उसकी प्रगति की जानकारी लेने के लिए कई-कई बार थाने के चक्कर लगाने पड़ते हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि थाना अध्यक्ष दर्शन सिंह सोलंकी के कार्यभार संभालने के बाद से थाने का रवैया बदल गया है। उनका कहना है कि फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से नहीं सुना जाता और मामलों में अपेक्षित कार्रवाई भी समय पर नहीं की जाती।

कुछ ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि वरिष्ठ उपनिरीक्षक रमेश सिंह द्वारा भी शिकायतकर्ताओं को संतोषजनक जानकारी नहीं दी जाती, जिससे लोगों में असंतोष बढ़ रहा है।

ग्रामीणों ने नाम प्रकाशित न करने की शर्त पर अपनी बात रखते हुए कहा कि यदि उनकी पहचान उजागर कर दी गई तो उन्हें थाने की ओर से परेशान किए जाने का डर है और उनकी शिकायतों पर निष्पक्ष कार्रवाई प्रभावित हो सकती है।

हालांकि, यह सभी आरोप ग्रामीणों द्वारा लगाए गए हैं। इस संबंध में अमृतपुर थाना पुलिस का पक्ष प्राप्त नहीं हो सका है। पुलिस का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा, ताकि समाचार का दोनों पक्ष सामने आ सके।
0 से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियो की दवा अनिवार्य रूप से पिलायें : जिलाधिकारी
*28, 29 एवं 30 जून को जनपद भर में चलेगा "राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान

*जिलाधिकारी ने फीता काट कर जिला चिकित्सालय में किया पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ


फर्रुखाबाद । "पल्स पोलियो अभियान" का शुभारंभ डॉ0 लोहिया संयुक्त चिकित्सालय में जिलाधिकारी डॉक्टर अंकुर लाठर ने किया गया।
चिकित्सालय में जिलाधिकारी द्वारा फीता काटकर अभियान का शुभारंभ किया गया तथा अस्पताल में बच्चों को पल्स पोलियो की दवा भी पिलाई गई। जिलाधिकारी द्वारा बच्चों के अभिभावकों से बच्चों के स्वास्थ्य की प्रगति का जायजा लिया गया, इसके साथ ही जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित अन्य बच्चों को चॉकलेट भी वितरित की जिससे बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस दौरान जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि शासन के निर्देश पर"राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 2026" की शुरुआत 28 जून से हो गई है, जिसके तहत जनपद में 0-5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। अभियान के पहले दिन 28 जून को निर्धारित बूथों पर दवा पिलाई जा रही है तथा अगले दो दिनों (29 और 30 जून) तक स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा घर-घर जाकर अवशेष बच्चों को दवा पिलाई जाएगी।    
इस दौरान जिलाधिकारी ने जनपद के सभी अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि जनपद में स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत 0 से 5 वर्ष के कुल 02 लाख 92 हजार बच्चे पंजीकृत है। स्वास्थ्य विभाग के सभी बुतों पर आशा एवं एएनएम सहित स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहेंगे, जनपद के सभी अभिभावक अपने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पल्स पोलियो की दवा अनिवार्य रूप से पिलायें, जिससे बच्चों को इस बीमारी से सुरक्षा प्राप्त हो सके। जिलाधिकारी ने जिला महिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया निरीक्षण में जिलाधिकारी ने चिकित्सालय में बने शौचालय, लेबर रूम महिला वार्ड, पोस्ट ऑपरेटिव वार्ड सहित अन्य वार्डों का निरीक्षण किया तथा चिकित्सा अधीक्षक को चिकित्सालय में साफ सफाई सहित उपचार संबंधी अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश भी दिए। महिला वार्ड में जिलाधिकारी ने भर्ती महिला रोगियों से उनका हाल-चाल जाना तथा उनसे कहा कि अपने शिशुओं का टीकाकरण अवश्य कराएं, जिससे वह आगे चलकर स्वस्थ एवं हष्ट-पुष्ट बन सके।
इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 आनंद उपाध्याय, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (पुरुष) मुख्य, चिकित्सा अधीक्षक (महिला) सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य चिकित्सक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
ऑपरेशन ग्राम संवाद आम जनमानस का पुलिस से सीधा होगा संबंध
फर्रुखाबाद l अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर अनुपम कुलश्रेष्ठ के निर्देशन और पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक की  देख रेख में आपरेशन-ग्राम संवाद की शुरुआत की गयी। जिसमे आम जनमानस से सीधा समन्वय स्थापित किये जाने, थाना के ग्राम अपराध रजिस्टर व अन्य अभिलेखो को दुरुस्त कराये जाने एवं बीट सिस्टम को सुचारु ढंग से चलाए जाने हेतु समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र मे पडनें वाले ग्राम कस्बा, मौहल्ला व सार्वजनिक स्थान, स्कूल व कालेज एवं सरकारी सस्थानों पर ऑपरेशन ग्राम संवाद के तहत लोगों से व्यक्तिगत संवाद करेगें। अभियान के अंतर्गत बीट पुलिस अधिकारी एवं उपनिरीक्षकगण, निरीक्षक ग्राम स्तर पर जाकर जनसंवाद स्थापित कर रहें, जिससे न केवल क्षेत्रीय जानकारी अद्यतन की जा सके, बल्कि सी-प्लान एप्लिकेशन पर दर्ज सूचनाओं के आधार पर भी अपडेट किया जा सके।
ऑपरेशन ग्राम संवाद के तहत आम जनमानस व पुलिस के बीच सीधा समन्नवय स्थापित किया जायेगा।
थाना के ग्राम अपराध रजिस्ट्रर व अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों मे सभी प्रविष्टिया पूर्ण कर ग्राम के लोगो से तस्दीक की जायेगी।
कस्बा व मौहल्लो मे प्रचलित छोटे छोटे विवादो की गोपनीय जानकारी कर तत्काल निराकरण कराया जायेगा।
अवैध गतिविधियो जैसे जुआ/ सट्टा/ड्रग व अवैध खनन मे संलिप्त रहे अपराधियों की जानकारी कर उन्हे पुनः न अपराध मे संलिप्त होने हेतु निर्देशित किया जायेगा।
पुलिस द्वारा बीट प्रणाली को सुचारु रुप से चलाने हेतु विशेष ध्यान दिया जायेगा ।
सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों का विरोध, अधिकारियों ने की वार्ता
अमृतपुर- फर्रुखाबाद l थाना क्षेत्र के जटपुरा-करनपुर दत्त संपर्क मार्ग पर सड़क निर्माण को लेकर शनिवार को एक बार फिर प्रशासनिक अधिकारियों और ग्रामीणों के बीच विवाद की स्थिति बन गई। सड़क निर्माण के लिए पहुंचे पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों को ग्रामीणों के विरोध के चलते कार्य शुरू किए बिना ही रुकना पड़ा। काफी देर तक चली वार्ता के बाद भी सहमति नहीं बन सकी और मौके पर अधिकारियों तथा ग्रामीणों के बीच तीखी नोकझोंक हुई।जानकारी के अनुसार, पीडब्ल्यूडी विभाग के जेई अंकित कुमार राजस्व टीम और पुलिस बल के साथ सड़क निर्माण के लिए पहुंचे थे।उनके साथ कानूनगो लाल बहादुर, लेखपाल विमल कुमार, उपनिरीक्षक राहुल कुमार तथा सुरेश कुमार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। जैसे ही सड़क निर्माण के लिए मिट्टी डालने और कार्य शुरू करने की तैयारी की गई, ग्रामीणों ने इसका विरोध शुरू कर दिया, जिससे निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हो सका।इसके बाद जेई अंकित कुमार ने मामले की जानकारी विभाग के सहायक अभियंता राकेश कुमार को दी। सूचना मिलने पर एई राकेश कुमार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के साथ काफी देर तक वार्ता की।ग्रामीणों का कहना था कि वे अपने खेतों से न तो मिट्टी उठाने देंगे और न ही सड़क की चौड़ाई बढ़ाने के लिए अपनी जमीन देंगे।उनका कहना था कि सड़क निर्माण उतना ही किया जाए, जितनी लंबाई और चौड़ाई सरकारी अभिलेखों में दर्ज है।ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा कि यदि सड़क निर्माण नियमानुसार होगा तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन उनकी निजी भूमि या खेतों का उपयोग किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। एई के द्वारा सड़क का निरीक्षण किया गया और बातचीत भी की गई।बातचीत के दौरान ही  दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक तीखी नोकझोंक होती रही।हालांकि, समाचार लिखे जाने तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका था। मौके पर मौजूद पुलिस और राजस्व अधिकारियों ने स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया।
केंद्रीय और जिला कारागार का जनपद न्यायाधीश जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक में किया निरीक्षण
फर्रुखाबाद। जिला जज, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा जिला कारागार एवं केन्द्रीय कारागार में जेल चिकित्सालय, पुरुष एवं महिला बंदियों की बैरक सहित संपूर्ण परिसर का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान जेल में निरूद्ध बन्दियों के भोजन, स्वास्थ्य व्यवस्था , साफ-सफाई आदि को चेक कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । इस दौरान अधिकारियों ने बंदियों की समस्याओं को भी सुना और उन्हें हल कराने का आश्वासन दिया है l