आगामी सप्ताह हो सकती है तेज बरसात आंधी और तूफान
फर्रुखाबाद । आगामी सप्ताह में वर्षा, आंधी-तूफान एवं वज्रपात की संभावना, नागरिक सतर्क रहें : जिला प्रशासन
भारत मौसम विज्ञान विभाग, लखनऊ द्वारा जारी ताजा मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जनपद फर्रुखाबाद में आगामी सात दिनों के दौरान वर्षा, गरज-चमक, तेज झोंकेदार हवाओं तथा वज्रपात की संभावना व्यक्त की गई है। जिला प्रशासन ने नागरिकों से मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनियों का गंभीरता से पालन करने तथा अनावश्यक रूप से खुले स्थानों पर जाने से बचने की अपील की है।
मौसम विभाग के अनुसार 29 जून को जनपद के कहीं-कहीं क्षेत्रों में वर्षा अथवा गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इस दौरान मेघगर्जन एवं वज्रपात के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं।
30 जून से 02 जुलाई तक जनपद के अनेक स्थानों पर वर्षा एवं गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इस अवधि में मेघगर्जन, वज्रपात, 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने तथा कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की भी संभावना व्यक्त की गई है।
03 जुलाई से 05 जुलाई के बीच भी जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में कहीं-कहीं वर्षा एवं गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने तथा मेघगर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना बनी रहेगी।
मौसम विभाग के अनुसार आगामी चार दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में लगभग 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान में 5 से 6 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे मौसम अपेक्षाकृत ठंडा एवं नम रहेगा।
जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि गरज-चमक सुनाई देते ही सुरक्षित पक्के भवन के अंदर चले जाएं। घरों में बिजली के उपकरणों के प्लग निकाल दें, खिड़की-दरवाजे बंद रखें तथा बिजली के तारों एवं विद्युत कनेक्शनों से दूरी बनाए रखें। यदि किसी कारणवश खुले स्थान पर फंस जाएं तो दोनों पैर पास-पास रखते हुए सिर झुकाकर बैठें तथा जमीन से संपर्क कम से कम रखें। वाहन में यात्रा कर रहे हों तो वाहन के अंदर ही रहें और खिड़कियां बंद रखें।
प्रशासन ने यह भी सलाह दी है कि आंधी-तूफान अथवा वज्रपात के दौरान पेड़ों, बिजली के खंभों, टावरों अथवा अन्य ऊंची संरचनाओं के नीचे शरण न लें। खुले मैदान, खेत, छत या जलाशयों के आसपास खड़े न हों तथा धातु की वस्तुओं का प्रयोग करने से बचें। खराब मौसम के दौरान बाहर निकलकर सेल्फी अथवा वीडियो बनाने का प्रयास न करें तथा वर्षा के पानी से भरे गड्ढों एवं नालों को पार करने से बचें।
किसान भाइयों से विशेष अनुरोध किया गया है कि खेतों में कार्य करते समय मौसम की जानकारी अवश्य प्राप्त करें तथा संभावित वर्षा और तेज हवाओं को देखते हुए फसलों, मंडियों में खुले में रखे आलू एवं अन्य कृषि उपज तथा पशुओं को सुरक्षित स्थान पर रखें।
जिला प्रशासन ने नागरिकों से आग्रह किया है कि मौसम विभाग एवं प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी की जाने वाली चेतावनियों एवं परामर्शों का पालन करें तथा किसी भी आपात स्थिति में संबंधित विभागों एवं स्थानीय प्रशासन से तत्काल संपर्क करें।

फर्रुखाबाद । आगामी सप्ताह में वर्षा, आंधी-तूफान एवं वज्रपात की संभावना, नागरिक सतर्क रहें : जिला प्रशासन

फरियादियों ने नाम न छापने की शर्त पर दी थाने की पूरी जानकारी
*28, 29 एवं 30 जून को जनपद भर में चलेगा "राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान
फर्रुखाबाद l अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर अनुपम कुलश्रेष्ठ के निर्देशन और पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक की देख रेख में आपरेशन-ग्राम संवाद की शुरुआत की गयी। जिसमे आम जनमानस से सीधा समन्वय स्थापित किये जाने, थाना के ग्राम अपराध रजिस्टर व अन्य अभिलेखो को दुरुस्त कराये जाने एवं बीट सिस्टम को सुचारु ढंग से चलाए जाने हेतु समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र मे पडनें वाले ग्राम कस्बा, मौहल्ला व सार्वजनिक स्थान, स्कूल व कालेज एवं सरकारी सस्थानों पर ऑपरेशन ग्राम संवाद के तहत लोगों से व्यक्तिगत संवाद करेगें। अभियान के अंतर्गत बीट पुलिस अधिकारी एवं उपनिरीक्षकगण, निरीक्षक ग्राम स्तर पर जाकर जनसंवाद स्थापित कर रहें, जिससे न केवल क्षेत्रीय जानकारी अद्यतन की जा सके, बल्कि सी-प्लान एप्लिकेशन पर दर्ज सूचनाओं के आधार पर भी अपडेट किया जा सके।
अमृतपुर- फर्रुखाबाद l थाना क्षेत्र के जटपुरा-करनपुर दत्त संपर्क मार्ग पर सड़क निर्माण को लेकर शनिवार को एक बार फिर प्रशासनिक अधिकारियों और ग्रामीणों के बीच विवाद की स्थिति बन गई। सड़क निर्माण के लिए पहुंचे पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों को ग्रामीणों के विरोध के चलते कार्य शुरू किए बिना ही रुकना पड़ा। काफी देर तक चली वार्ता के बाद भी सहमति नहीं बन सकी और मौके पर अधिकारियों तथा ग्रामीणों के बीच तीखी नोकझोंक हुई।जानकारी के अनुसार, पीडब्ल्यूडी विभाग के जेई अंकित कुमार राजस्व टीम और पुलिस बल के साथ सड़क निर्माण के लिए पहुंचे थे।उनके साथ कानूनगो लाल बहादुर, लेखपाल विमल कुमार, उपनिरीक्षक राहुल कुमार तथा सुरेश कुमार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। जैसे ही सड़क निर्माण के लिए मिट्टी डालने और कार्य शुरू करने की तैयारी की गई, ग्रामीणों ने इसका विरोध शुरू कर दिया, जिससे निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हो सका।इसके बाद जेई अंकित कुमार ने मामले की जानकारी विभाग के सहायक अभियंता राकेश कुमार को दी। सूचना मिलने पर एई राकेश कुमार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के साथ काफी देर तक वार्ता की।ग्रामीणों का कहना था कि वे अपने खेतों से न तो मिट्टी उठाने देंगे और न ही सड़क की चौड़ाई बढ़ाने के लिए अपनी जमीन देंगे।उनका कहना था कि सड़क निर्माण उतना ही किया जाए, जितनी लंबाई और चौड़ाई सरकारी अभिलेखों में दर्ज है।ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा कि यदि सड़क निर्माण नियमानुसार होगा तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन उनकी निजी भूमि या खेतों का उपयोग किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। एई के द्वारा सड़क का निरीक्षण किया गया और बातचीत भी की गई।बातचीत के दौरान ही दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक तीखी नोकझोंक होती रही।हालांकि, समाचार लिखे जाने तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका था। मौके पर मौजूद पुलिस और राजस्व अधिकारियों ने स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया।
फर्रुखाबाद। जिला जज, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा जिला कारागार एवं केन्द्रीय कारागार में जेल चिकित्सालय, पुरुष एवं महिला बंदियों की बैरक सहित संपूर्ण परिसर का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान जेल में निरूद्ध बन्दियों के भोजन, स्वास्थ्य व्यवस्था , साफ-सफाई आदि को चेक कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । इस दौरान अधिकारियों ने बंदियों की समस्याओं को भी सुना और उन्हें हल कराने का आश्वासन दिया है l
फर्रुखाबाद l जिला गंगा समिति के तत्वाधान में गंगा तट पांचाल घाट पर साप्ताहिक गंगा स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिला परियोजना अधिकारी निहारिका पटेल के निर्देशन में कई गंगा योद्धाओं ने स्वच्छता अभियान में प्रतिभाग किया।इस अवसर पर सभी ने मिलकर घाट पर फैली गंदगी, प्लास्टिक,पॉलिथीन,खंडित मूर्तियां,कपड़े, कांच इत्यादि अपशिष्ट सामग्री साफ की एवं उनका निस्तारण किया। जिला परियोजना अधिकारी निहारिका पटेल ने बताया कि गंगा स्वच्छता अभियान प्रत्येक सप्ताह चलाया जा रहा है जिससे गंगा घाट को स्वच्छ रखने के लिए लोगों को जागरूक किया जा सके। प्रायः देखा गया है की गंगा स्नान करने आए श्रद्धालुओं के द्वारा गंगा घाट पर अज्ञानतावश बहुत सी अपशिष्ट सामग्री छोड़ दी जाती है जिससे न सिर्फ गंगा का जल दूषित होता है बल्कि अपशिष्ट सामग्री के द्वारा लोगों को कठिनाई का सामना भी करना पड़ता है।उन्होंने लोगों को जागरुक करते हुए कहा कि गंगा हमारी पवित्र नदी है। हम सबको गर्व होना चाहिए कि हमारे जनपद से मां गंगा होकर निकलती है परंतु हम सभी गंगा में अपशिष्ट डालकर उनका अपमान करते हैं। सभी से अपील करते हो उन्होंने कहा कि गंगा के जल को सदैव शुद्ध रखें किसी भी प्रकार की सामग्री गंगा मे ना छोड़े अन्यथा आने वाले भविष्य में इसके चिंताजनक परिणाम देखने को मिलेंगे। हम सभी को अपने स्तर से गंगा संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रयास करना चाहिए।इस मौके पर समर्पण फाउंडेशन के अध्यक्ष रोहित दीक्षित, गंगा योद्धा राम रहीश कुशवाहा, सुमित कुमार, विकास, मीना कटियार एवं अन्य युवा साथी उपस्थित रहे।
Jun 30 2026, 09:54
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2.7k