भाजपा की बैठक का आयोजन में कार्यक्रमों पर मंथन

(विपिन राठौर मीरापुर मुज़फ्फरनगर )

मीरापुर।कस्बें में भाजपा द्वारा बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी की स्मृति में लगातार होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर मंथन किया गया।

शुक्रवार को मीरापुर के सत्संग भवन में आयोजित भाजपा की बैठक में सर्वप्रथम भारत माता के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित किया गया।इसके बाद वक्ताओं ने 23 जून से 6 जुलाई तक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि और विचार चिंतन  कार्यकर्मो के बारे में चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं को जानकारी दी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया।इस दौरान बैठक के सयोंजक जिला प्रतिनिधि अभिषेक गर्ग ,जिला कोषाध्यक्ष अमरजीत प्रधान,मंडल अध्यक्ष सचिन ठाकुर,पूर्व मण्डल अध्यक्ष राजेन्द्र रस्तौगी,अजीत तितोरिया,इंदर कश्यप,रूप सिंह प्रजापति,असीम शर्मा आदि मौजूद रहें।
मीरापुर के सत्संग भवन में आयोजित भाजपा की बैठक में मौजूद कार्यकर्ता
श्री महाकाली मंदिर में भजन कीर्तन के बाद विशाल भण्डारे का आयोजन

विपिन राठौर मीरापुर मुज़फ्फरनगर
मीरापुर।संवाददाता-कस्बें के श्री महाकाली मंदिर में निर्जला एकादशी पर भजन कीर्तन के बाद शुक्रवार को द्वादशी के अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। ,भंडारे में हजारों की सख्या में लोगों  ने प्रसाद ग्रहण किया।
निर्जला एकादशी पर गुरुवार की रात्रि में कस्बें के श्री महाकाली मंदिर में एकादशी कीर्तन का आयोजन हुआ।जिसमें सैकड़ो की संख्या में महिला पुरुष श्रद्धालुओं भगवान की भक्ति में मग्न होकर भक्तिरस का आनंद लिया। इसके उपरांत शुक्रवार को द्वादशी के अवसर में मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।सर्वप्रथम भगवान भगवान को भोग लगाया गया।इसके बाद हजारों की संख्या में महिलाओं,बच्चों व पुरुषों ने प्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ उठाया। इस दौरान मुख्यरूप से आयोजक विशाल तायल,शारद गर्ग,अमित गर्ग ,स्वदेश रस्तौगी,संजय शर्मा,अभिषेक गर्ग,रुपेश गुप्ता,अमित मित्तल,पूर्व चेयरमैन नवीन सैनी,वासु गोयल,उदित कंसल,योगेश शर्मा,मोनू शर्मा,प्रतीक सैनी,सुनील कुमार आदि शामिल रहें।
मीरापुर के श्री महाकाली मंदिर में आयोजित भण्डारे में प्रसाद ग्रहण करते लोग
मुज़फ्फरनगर में लखनऊ अग्निकांड के मृतक छात्रों को दी गई श्रद्धांजलि, दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग

आशीष कुमार


मुजफ्फरनगर। ऑल इंडिया एंटी करप्शन सर्विस ट्रस्ट के तत्वावधान में झांसी रानी पार्क में लखनऊ अग्निकांड में जान गंवाने वाले बच्चों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने मृतक बच्चों को नमन करते हुए दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

लखनऊ अग्निकांड में हुई 15 मासूमों की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए वक्ताओं ने कहा कि ये सिर्फ 15 बच्चे नहीं थे, बल्कि 15 परिवारों के चिराग थे, जिनके असमय चले जाने से उनके घरों का भविष्य अंधकारमय हो गया। उन्होंने आरोप लगाया कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी और चंद पैसों के लालच ने इन मासूमों की जान ले ली।

श्रद्धांजलि सभा में सरकार से मांग की गई कि घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाए। साथ ही मृतक बच्चों के परिजनों को 25-25 लाख रु की आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को रोजगार देने की मांग भी उठाई गई।

ऑल इंडिया एंटी करप्शन सर्विस ट्रस्ट द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे समाजवादी पार्टी के लोकसभा सांसद हरेंद्र मलिक ने लखनऊ अग्निकांड में जान गंवाने वाले छात्रों को श्रद्धांजलि दी और उनके परिवारों के प्रति शोक संवेदनाएं व्यक्त की, सांसद नरेंद्र मलिक ने अग्निकांड के दोषियों के खिलाफ कठोरता कार्यवाही की मांग की, मुजफ्फरनगर में प्रशासन द्वारा की जा रही चेकिंग को सराहा और कहा कि लगातार चेकिंग होनी चाहिए मानकों के अनुसार बिल्डिंगों का निर्माण होना चाहिए जिससे हादसों से बचा जा सके, इस विषय पर राजनीति नहीं होनी चाहिए वास्तव में कार्यवाही होनी चाहिए।  

इस दौरान एंटी करप्शन सर्विस ट्रस्ट पदाधिकारियों ने सरकार से मांग की कि इस दर्दनाक घटना के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए तथा ऐसे मामलों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सख्त कानून बनाए जाएं। उन्होंने कहा कि भविष्य में किसी भी छात्र-छात्रा और बच्चे को ऐसी दुखद घटनाओं का शिकार न होना पड़े, इसके लिए सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए।


श्रद्धांजलि सभा में सपा सांसद हरेंद्र मलिक,पूर्व सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, जिला अध्यक्ष विक्की चावला,जिला महामंत्री मोहम्मद नदीम अंसारी, विपिन सिंघल, राजकुमार कालरा,पवन बंसल, प्रदीप उतरेजा,अजय सिंघल, कृष्ण गोपाल मित्तल,विजेंद्र अरोड़ा, सुरेंद्र सिंह गंभीर, संजय गोस्वामी सहित ऑल इंडिया एंटी करप्शन सर्विस ट्रस्ट की पूरी टीम मौजूद रही।
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला व्यापार बन्धु समिति की बैठक सम्पन्न

आशीष कुमार


मुजफ्फरनगर। विकास भवन सभागार में आज जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में जिला व्यापार बन्धु समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जनपद के व्यापारियों एवं उद्यमियों की विभिन्न समस्याओं एवं सुझावों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

बैठक में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल, संयुक्त व्यापार संघ संघर्ष समिति एवं नवीन मंडी व्यापार संघ के अध्यक्ष संजय मिश्रा, जिला अध्यक्ष राकेश त्यागी, जिला अध्यक्ष शलभ गुप्ता, युवा जिलाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, जनार्दन विश्वकर्मा तथा अजय सिंघल सहित विभिन्न व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता करते हुए व्यापारियों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।

बैठक में व्यापारिक लाइसेंसों के नवीनीकरण में गारंटर व्यवस्था से उत्पन्न होने वाली समस्याओं, जानसठ रोड पर नाला एवं सड़क निर्माण कार्य, विद्युत आपूर्ति व्यवस्था तथा अन्य व्यापारिक एवं जनहित से जुड़े विषयों पर सकारात्मक एवं सार्थक चर्चा हुई।

जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने व्यापारियों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने जनपद के सभी व्यापारिक एवं औद्योगिक संगठनों से नगर के विकास, स्वच्छता एवं सौन्दर्यीकरण कार्यों में सक्रिय सहयोग प्रदान करने का आह्वान किया।

बैठक का सफल संचालन सहायक आयुक्त व्यापार कर शोभित श्रीवास्तव द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी कमल किशोर कंडारकर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई तथा व्यापारियों ने अपनी समस्याओं के समाधान हेतु जिलाधिकारी द्वारा दिए गए आश्वासन पर संतोष व्यक्त किया।
सर्विस क्लब में स्विमिंग कंपटीशन का सफल आयोजन

आशीष कुमार
मुजफ्फरनगर। शहर के प्रतिष्ठित सर्विस क्लब के स्विमिंग पूल में स्विमिंग कंपटीशन का सफल आयोजन क्लब के परिसर में किया गया । सुनील सिंघल उपाध्यक्ष व विजय वर्मा ने बताया की इस प्रतियोगिता में लगभग 35 लोगों ने भाग लिया जिसमें लगभग 12 महिलाएं व बच्चीया थी और 23 पुरुष व बच्चे थे। इस कंपटीशन में क्लब के सदस्य व बच्चों ने एक महीना पहले से ही अपनी प्रैक्टिस व तैयारी शुरू कर दी थी सभी सदस्यों एवं बच्चों ने पूरा जोश था और उन्होंने कड़ी मेहनत से इसमें अपने-अपने आयु वर्ग के हिसाब से प्रतियोगिता में हिस्सा लिया जिसका परिणाम इस प्रकार रहा पुरुषों में 0-12 आयु वर्ग में अभिमन्यु कौशिक प्रथम ,आहान अग्रवाल द्वितीय व मौलिक मेहरा तृतीया ,12-15 आयुवर्ग में आदित्य कौशिक प्रथम व आरव चौधरी द्वितीय, 15-18 आयु वर्ग में रणविजय मलिक प्रथम व  भव्या अरोड़ा द्वितीय, 19-35 आयु वर्ग में पर्व जैन प्रथम सार्थक गुप्ता द्वितीय, 36-50 आयु वर्ग में सुधीर शर्मा प्रथम, सनुज मलिक द्वितीय एवं 50 आयु वर्ग से ऊपर विजय वर्मा प्रथम व डॉ सुजीत सिंह द्वितीय स्थान पर रहे इसी प्रकार महिलाओं में 0-14 आयु वर्ग में अनन्या चौधरी प्रथम, अनिका गोयल द्वितीय व सानवी यादव तृतीय, 15-18 आयु वर्ग में महिका मेंहरा प्रथम, अदिति गोयल द्वितीय स्थान पर रही।
इस कार्यक्रम में क्लब के उपाध्यक्ष सुनील सिंघल सचिव विजय वर्मा एग्जीक्यूटिव सदस्य डॉ देवेंद्र सिंह मलिक,डॉ दीपक गोयल, हिमांशु महेश्वरी, अमित मित्तल, सतीश लाटियान, अतुल जैन, भुवनेश गुप्ता, डॉ सुनील चौधरी, डॉ पंकज सिंह, सतीश गर्ग, सुनील मोगा, अशोक सरीन, रमन सिंह, डॉ जे एस तोमर, विनय अरोड़ा  आदि लोग उपस्थित थे।
लीना वर्मा ने योग दिवस धूमधाम से मनाया

आशीष कुमार
मुजफ्फरनगर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस जो की पूरे विश्व में योग दिवस के रूप में मनाया जा रहा है, की कड़ी में फिटनेस फ्रीक जुंबा सेन्टर की डायरेक्टर लेना वर्मा ने भी अपने सेन्टर पर सभी महिलाओं के साथ योग करके योग दिवस को बहुत अच्छे तरीके से मनाया और वहां उपस्थित सभी लोगों को लीना वर्मा ने योग की विशेषता बताई और उन्हें यह भी सुझाव दिया की योग को अपने प्रतिदिन दिनचर्या में अवश्य स्थान दें क्योंकि योग के द्वारा शारीरिक, मानसिक दोनों रूप से आप मजबूत होते हैं जिससे कि आपकी संघर्ष करने की शक्ति बढ़ती है और दिमाग में शांति पैदा होती है और साथ ही साथ योग के द्वारा आप अध्यात्म रूप से भी भगवान से जुड़ने की कला सिखते हैं जो की सभी के लिए बहुत लाभकारी होता है आज पूरे विश्व में प्रत्येक जगह अनेकों देश भारत के इस योग के द्वारा अपनी शारीरिक विकास करते हैं और साथ ही साथ मानसिक रूप से भी मजबूत होते हैं।
योग दिवस के लिए लीना वर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया उनके अथक प्रयास से ही आज हमारे योग को पूरे विश्व में एक स्थान मिला है। इस कार्यक्रम में कीर्ति, कोमल, शिवांगी गुलाटी, शिवांगी मित्तल, मोनिका, शिल्पा, राधिका, सलोनी, मीनाक्षी, नामिका, मानसी अवंती, शीना ,अनुश्री, मिस्टी, हिना, हेमा, डॉ याचना , नीति, भानु अरोड़ा पल्लवी ग्रोवर, वर्षा, दिव्या, प्रशिष्टी,नामिका, काजल, अरु  उपस्थित थे।
गठित की गई टीम भूमि की पैमाईश कराकर अवैध कब्जे को हटवाएगी: ईओ

(विपिन राठौर मीरापुर मुज़फ्फरनगर )नगर पंचायत द्वारा बरसात से पूर्व कच्चा-पक्का तालाब की सफाई कराने का काम शुरू किया गया था, लेकिन तालाब की भूमि पर अवैध कब्जा कर निर्माण कार्य होने का विरोध होने के चलते सफाई का काम बंद करना पड़ा था। शुक्रवार को चेयरमैन जमील अहमद व ईओ नीलम पांडेय ने कच्चा पक्का शिव मंदिर के प्रांगण में नागरिकों के साथ बैठक की। बैठक में नागरिकों ने तालाब की भूमि पर किए गए अवैध कब्जा हटवाने की मांग की तो ईओ ने बताया कि उच्चाधिकारियों द्वारा गठित की गई टीम भूमि की पैमाईश कराकर अवैध कब्जे को हटवाएगी।

इस दौरान चेयरमैन ने कहा कि भविष्य में कोई तालाब की भूमि पर कब्जा न करे इसके लिए नगर पंचायत द्वारा तालाब के चारों ओर बाउंड्रीवाल कराई जाएगी। इस दौरान नागरिकों ने कहा कि कुछ लोगों ने तालाब की भूमि पर अस्थायी अतिक्रमण करके छप्पर व झोपड़ी बना लिए हैं, इस पर ईओ व चेयरमैन ने कर्मचारी अनिल कुमार से तत्काल ही अस्थायी अतिक्रमण हटवाने को कहा तथा जो विरोध करके इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराने की बात कही। इसके बाद नागरिक तालाब सफाई के लिए सहमत हो गए। ईओ ने बताया कि बरसात से पूर्व तालाब की सफाई होने से नगर के गंदे पानी की निकासी का समाधान हो जाएगा।
गाड़ी पर बत्ती लगाकर अवैध वसूली करने का आरोप, वीडियो प्रसारित

(विपिन राठौर मीरापुर मुज़फ्फरनगर )मंडी समिति की गाड़ी पर बत्ती लगाकर अवैध वसूली करने का आरोप, वीडियो प्रसारित ,देर रात से इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हा रही दो वीडियो से खलबली मची हुई है। वीडियो में एक युवक मंडी समिति के कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए दिख रहा है। युवक का दावा है कि मंडी समिति के लोग नियमों को ताक पर रखकर देर रात सड़कों पर वाहनों को रोकते हैं और उनसे अवैध रूप से पैसों की वसूली करते हैं।
वीडियो में युवक ने अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं। आरोप है कि मंडी समिति के पास वाहनों पर लाल या नीली बत्ती लगाने की कोई आधिकारिक अनुमति नहीं है, इसके बावजूद धड़ल्ले से बत्ती लगी गाड़ियों का इस्तेमाल किया जा रहा है। युवक का कहना है कि इस अवैध बत्ती का रौब दिखाकर देर रात आने-जाने वाले सीधे-साधे वाहन चालकों को डराया-धमकाया जाता है और उन पर दबाव बनाया जाता है। आरोप लगाने वाला युवक मंडी सहायक सागर को मंडी इंस्पेक्टर बता रहा है। चर्चा है कि मंडी समिति के कर्मचारी रात में लकड़ी से भरे वाहनों के चालकों पर रौब दिखाकर अवैध वसूली करते हैं।
---
इन्होंने कहा.... जब किसी पर आर्थिक दंड लगाया जाता है तो फिर लोग झूठे आरोप लगाते हैं। गाडी पर बत्ती लगाने की अनुमति एसडीएम ने दी हुई है। मुकेश कुमार, मंडी निरीक्षक, उप मंडी स्थल मीरापुर।
---
हम रात में होटल पर खाना खा रहे थे, तभी एक युवक ने आकर झूठे आरोप लगाते हुए वीडियो बनाई है। झूठे आरोप लगाने पर युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराई जाएगी। सागर कुमार मंडी सहायक, उप मंडी स्थल, मीरापुर।
---
मेरे द्वारा कोई अनुमति नहीं दी गई है। यदि मेरे से पूर्व के अधिकारियों ने अनुमति दी हुई है तो यह मेरे संज्ञान में नहीं है। मामले की जांच कराई जाएगी। रश्मि लांबा, एसडीएम जानसठ।
मुज़फ्फरनगर )कच्चा पक्का तालाब पर पहंुची टीम, अवैध कब्जे की जांच शुरू

विपिन राठौर

मीरापुरः नगर पंचायत मीरापुर में कच्चा-पक्का तालाब की भूमि पर अवैध कब्जा किए जाने के मामले में नायब तहसीलदार और ईओ मीरापुर ने मौके पर पहंुचकर जांच की। टीम ने लेखपाल द्वारा चिह्नित किए गए कब्जे से नींव उखड़वा दी।

मीरापुर के कच्चा पक्का शिव मंदिर के निकट तालाब की भूमि पर मुस्लिम सभासद के परिचित द्वारा अवैध कब्जा किए जाने की जानकारी लगने पर हिंदू समाज के लोगों ने अवैध कब्जे का विरोध करते हुए मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की थी। बुधवार को नायब तहसीलदार अजय सिंह व ईओ नीलम पांडेय मौके पर पहंुची तथा यहां पर लेखपाल द्वारा चिह्नित की गई भूमि का निरीक्षण कर अपने सामने ही अवैध कब्जे से नींव उखडवा दी।

इस दौरान यहां पर पहंुचे शिकायकर्ताओं ने शेष अवैध कब्जे को भी हटवाने की बात कही तो अधिकारियों ने मामले की जांच करने के बाद उक्त भूमि से भी अवैध कब्जा हटवाने को कहा। इस पर शिकायकर्ताओं ने अधिकारियों से लगातार हो रहे अवैध कब्जे का विरोध करते हुए कहा कि प्रशासन तालाब और मंदिर का रकबा पूरा कर दें। बता दें कि एसडीएम जानसठ द्वारा उक्त मामले की जांच के लिए टीम का गठन किया गया जिसकी जिम्मेदारी नायब तहसीलदार अजय सिंह को सौंपी गई है।
---
इन्होंने कहा.... लेखपाल ने जो भूमि चिह्नित की थी उससे कब्जा हटवा दिया है। टीम द्वारा तालाब और मंदिर की पूरी भूमि की पैमाईश कराकर अवैध कब्जे को हटवाया जाएगा।
मुज़फ्फरनगर )बिना अनुमति बन रही मस्जिद में नमाज पढ़ने की शिकायत पर दौड़ी पुलिस
पुलिस ने बिना अनुमति बन रही मस्जिद में ताला लगवाया

मीरापुर।संवाददाता-गांव कुतुबपुर में बिना अनुमति के बन रही निर्माणाधीन मस्जिद में टीनशेड डालकर नमाज पढ़े जाने की शिकायत पर पहुँची पुलिस ने वहाँ नमाज नही पढ़ने की बात समझाकर मस्जिद में ताला लगवा दिया।
गांव कुतुबपुर में चुड़ियाला मार्ग पर मुस्लिम समुदाय द्वारा एक स्थान पर मस्जिद निर्माण किया जा रहा था।बताया जा रहा है कि मुस्लिम समाज द्वारा उक्त मस्जिद निर्माण के लिए कुछ समय पूर्व अनुमति मांगी गई थी किन्तु प्रशासन ने नए धार्मिक
स्थल के निर्माण पर रोक लगे होने की बात बताते हुए मस्जिद निर्माण की अनुमति नही दी थी।जिसके बाद से यहाँ निर्माण बंद था।मंगलवार को कुछ लोगों द्वारा यहाँ गोपनीय तरीके से नमाज पढ़े जाने की सूचना पुलिस को मिली जिस पर पुलिस मौके पर पहुँची और यहाँ नमाज पढ़ने वाले मुस्लिम समाज को लोगों को शांति व्यवस्था का हवाला देते हुए समझा बुझाकर नमाज पढ़ने से मना कर दिया। तथा निर्माणाधीन मस्जिद में ताला लगवा दिया।

बिना अनुमति मस्जिद निर्माण किये जाने तथा नमाज पढ़े जाने की सूचना पर पुलिस की गोपनीय इकाई सक्रिय हो गयी तथा गांव में पहुचकर मामलें की जानकारी ली।मामलें पर इंस्पेक्टर राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि बिना अनुमति बन रही मस्जिद में नमाज पढ़ने की सूचना ग्रामीणों द्वारा दी गई थी।मौके पर पहुचकर मुस्लिम समाज के लोगों को समझा दिया गया है।तथा मुस्लिम समाज द्वारा ही वहाँ ताला लगा दिया गया है।विवाद जैसा कुछ भी नही है।
-कुतुबपुर में बिना अनुमति बन रही मस्जिद पर लगा ताला।