मोहर्रम को लेकर पुलिस जगह-जगह सुरक्षा की दृष्टि से तैनात रही

फर्रुखाबाद।
अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत थाना कमालगंज क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। इस दौरान ताजिया मार्गों, प्रमुख चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों पर तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। मोहर्रम पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने हेतु पुलिस बल को सतर्क एवं मुस्तैद रहकर ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत जनपद के समस्त थाना/कोतवाली पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रभावी ड्यूटी की गई। इस दौरान ताजिया मार्गों, प्रमुख चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल मुस्तैदी के साथ तैनात रहा तथा लगातार भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। जनपद पुलिस द्वारा मोहर्रम पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने हेतु सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई।
राहगीरों को शरबत पिलाकर की जनसेवा


फर्रुखाबाद।
आज यौम-ए - आशूरा (मोहर्रम) के मौके पर ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम समाज की जानिब से से फर्रुखाबाद में टाउन हाल तिराहे पर सबील लगाकर आम जनमानस और राहगीरों को शर्बत और कोल्ड ड्रिंक्स पिलाकर जनसेवा करते हुए हुज़ूर (SAW) के नवासे शहीदाने कर्बला हज़रत इमाम हुसैन को खिराजे अक़ीदत पेश की गई।
इस मौके पर ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम समाज के संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ शाकिर अली मंसूरी, राष्ट्रीय प्रवक्ता/प्रभारी उत्तर प्रदेश हाजी फज़ल मंसूरी, राष्ट्रीय प्रवक्ता इरशाद अली सैफी, वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एडवोकेट अदनान शाकिर, क़ारी मुक़्तार साहब, शहर क़ाज़ी मुताहिर अली, शकील कुरैशी, मेराजुद्दीन शेख, प्रदेश कोषाध्यक्ष नईम सिद्दीकी, जिला उपाध्यक्ष इदरीश सिद्दीक़ी, एडवोकेट नूर मोहम्मद, अशफ़ाक़ मंसूरी, तस्लीम मंसूरी, साकिब अंसारी, मुख्तार अहमद अंसारी टेनी भाई, मुजाहिद अंसारी, असलम कुरैशी इमरान मंसूरी, अमान मंसूरी, वाहिद सलमानी, अनस कुरैशी, एडवोकेट इमरान सिद्दीकी (चांद मियां) रहबर अमान सिद्दीकी, राशिद अल्वी, अनवर राईन, असलम अब्बासी, इश्तियाक मंसूरी, इबरार मंसूरी, सुनील आर्या, अमन सलमानी, फरीद, जावेद खां बंगश सहित सैकड़ों लोगों मौजूद रहे।
गंगा किनारे लाखों बेजुबानों की मौत का मंजर, दिल दहलाने वाली घटना, पानी का बहाव न होने से, गड्ढे में भरा पानी खोलने  से हुआ हादसा
फर्रुखाबाद l गंगा के पानी का बहाव न होने से गड्ढे में लाखों बेजुबान मौत के गाल में समा गई है l बताते हैं कि पानी न होने की वजह से गड्ढे में भरा पानी भीषण गर्मी के चलते खोलने लगा जिससे उसमें एकत्र बेजुबान मछलियां मरने लगी़ तभी आसपास के लोगों ने प्रशासनिक एवं पत्रकारों को सूचना दी, घाट के आसपास मौजूद लोगों का कहना है कि कि आज अधिक गर्मी होने के कारण पानी खोल रहा था किस वजह से मौत हुई है l
बिहार का भरत तिवारी क्रांतिकारी वीर योद्धा था फर्रुखाबाद विकास मंच ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि



फर्रुखाबाद।
बिहार राज्य के आरा जिले में बिलौटी गांव में भरत भूषण तिवारी की पुलिस के द्वारा जो हत्या की गई इसको लेकर बहुत बड़ी संख्या में सर्वसमाज के लोगों ने फर्रुखाबाद रोडवेज बस अड्डे के पास में सेल्फी पॉइंट से बहुत बड़ी संख्या में मोटरसाइकिलों एवं चार पहिया वाहनों के साथ में कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकालकर जिलाधिकारी फर्रुखाबाद को ज्ञापन दिया प्रदर्शन में शामिल लोग भरत तिवारी अमर रहे, भरत के हत्यारों को फांसी दो, जब तक सूरज चांद रहेगा भरत तिवारी का नाम रहेगा भारत माता की जय नारे लगाते हुए हाथों में भरत तिवारी की फोटो लगे हुए साथ चल रहे थे । कलेक्ट्रेट पहुंचकर लोगों को संबोधित करते हुए फर्रुखाबाद विकास मंच के जिला अध्यक्ष भईयन मिश्रा ने कहा कि भरत तिवारी एक सच्चे समाज सेवक थे और समाज के लिए उन्होंने अपने प्राणों की भी परवाह न की वह जानते थे कि लोग षड्यंत्र के तहत उनको मरवाना चाहते हैं इसके बाद भी वह वीर योद्धा समाज के लिए लड़ते-लड़ते अपने प्राणों को हंसते-हंसते निछावर कर गया जिन पुलिस कर्मियों ने उसकी हत्या की है दोषी सिर्फ वह नहीं है दोषी वह है मुख्य जिसने भरत तिवारी की हत्या करने के लिए पुलिस को आदेशित किया उसे व्यक्ति के विरोध 302 का मुकदमा काम करके जेल भेजा जाए चाहे वह कोई भी क्यों ना हो और जब तक ऐसा नहीं होगा तब तक हम लोग चुप बैठने वाले नहीं हैं सारा देश आज भरत तिवारी के साथ है और भरत तिवारी के साथ न्याय करवा कर रहेंगे चाहे कुछ भी इसकी कीमत चुकानी पड़े
करणी सेवा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह राठौर ने कहा कि भरत तिवारी सच्चे समाजसेवी थे और यह बात वहां के कुछ नेताओं को पसंद नहीं आ रहा था इसीलिए उनकी हत्या पुलिस के द्वारा करवाई गई है इसकी सीबीआई से जांच हो और दोषी लोगों को फांसी हो, अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिला महामंत्री कोमल पांडे ने कहा की भरत तिवारी के गांव का नाम बदलकर भारत नगर या भरतपुर किया जाए और भरत तिवारी यदि सबसे ज्यादा किसी अधिकारी के विरुद्ध बोल रहे थे तो वहां शाहपुर के एसडीएम थे उनके विरुद्ध भी हत्या का मुकदमा दर्ज करके जेल में भेजा जाए,
पूर्व प्रधान हेमंत शाक्य ने कहा कि जो लोग भरत तिवारी मामले में भी जातिवाद का एंगल तलाश रहे हैं उनको चुल्लू भर पानी में डूब मरना चाहिए भरत तिवारी ने समाज के लिए अपनी जान दिए हैं, पाल समाज के नेता जयदेव पालने कहा भरत तिवारी ने वहां आदर्श प्रस्तुत किया है जो हम सब लोगों के लिए प्रेरणा का कार्य करेगा और समाज के लिए मर मिटने का जज्बा पैदा किया करेगा, सभासद अनिल तिवारी ने कहा की जो काम भरत तिवारी ने बिहार के लिए किया है प्रशासन को जगाने का वही कार्य हम सब लोग मिलकर करेंगे फर्रुखाबाद में सोए हुए भ्रष्ट नेताओं नकारा प्रशासन को जगाने का,
किसान नेता गुड्डू राजपूत ने कहा भरत तिवारी जैसा व्यक्तित्व कभी-कभी समाज में आता है और जो लोग इसको जातिवाद के हिसाब से देखते हैं वह समाज के दुश्मन है , स्वामी उमेश आनंद भारती जी महाराज ने कहा भरत तिवारी अपने प्राण देकर अमर हो गए हैं हम सब लोग उनसे प्रेरणा लेकर सामाजिक कार्यों के लिए हर स्तर पर कार्य करें, आज के इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अनूप तिवारी ( सचिव अधिवक्ता संघ )पूर्व सभासद निशित दुबे उर्फ नीशू, रामवीर शुक्ला (पूर्व प्रधान), अनूप प्रधान , रामबरन शाक्य, पिंटू दुबे, सनी बाथम, अनिल द्विवेदी, रजत वर्मा, केके द्विवेदी बंटू, हरिओम दुबे, डॉक्टर नावेद अंसारी, अभिषेक दुबे जिला अध्यक्ष (राम), विपिन अवस्थी, विष्णु मिश्रा, राजन दीक्षित, आकाश चतुर्वेदी, ओमनिवास पाठक, श्यामेंद्र दुबे नीरज, विपिन तिवारी, मनोज अग्निहोत्री, अनंत राम श्रीवास्तव, राहुल तोमर, श्याम सुंदर शर्मा, अमन गुप्ता, सुधीर यादव प्रधान, कुलदीप अवस्थी राणा, महेंद्र शाक्य, मोहित अवस्थी,राजीव वर्मा, अशोक शाक्य, जाकिर खान, बाबू अग्निहोत्री, (सभासद) राजीव पाल, नितिन यादव, धीरेंद्र राठौर एडवोकेट,अभिषेक सिंह राठौर एडवोकेट ,अनुज तिवारी एडवोकेट, प्रशांत मिश्रा एडवोकेट, आयुष सक्सेना, मुकेश दीक्षित, श्यामू शुक्ला,प्रेम प्रकाश मिश्रा, साहिल, अरुण चतुर्वेदी, विजय कुमार, अजय मिश्रा, संजय चतुर्वेदी, शाहरुख खान सहित बड़ी संख्या में लोग लोग उपस्थित रहे ।
पुलिस का बलवा ड्रिल का हुआ अभ्यास, पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण
फर्रुखाबाद। गुरुवार को पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में सिटी सर्किल के कोतवाली फतेहगढ़, कोतवाली फर्रुखाबाद, थाना कादरी गेट व थाना मऊदरवाजा पुलिस की संयुक्त बलवा ड्रिल का अभ्यास कराया गया। बलवा ड्रिल के दौरान पुलिस बल को दंगा/बलवा जैसी परिस्थितियों में अपनाई जाने वाली रणनीति, भीड़ नियंत्रण, उपद्रवियों को नियंत्रित करने, सुरक्षा उपकरणों के प्रभावी उपयोग तथा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित एवं समन्वित कार्यवाही के संबंध में व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। अभ्यास के दौरान पुलिस कर्मियों द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप विभिन्न ड्रिलों का प्रदर्शन किया गया तथा बलवा की स्थिति में कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक कार्यवाही का अभ्यास किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों द्वारा पुलिस बल को सतर्कता, अनुशासन एवं तत्परता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही बलवा नियंत्रण उपकरणों एवं संसाधनों का निरीक्षण कर उनकी कार्यशीलता भी परखी गई।
बिजली विभाग की शिकायत मिलने पर जांच समिति गठित

फर्रुखाबाद । प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति विभाग एवं प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक में सांसद लोकसभा क्षेत्र  द्वारा विद्युत विभाग में नियुक्त नियमित/संविदा/आउटसोर्स कर्मचारियों के स्थानांतरण एवं समायोजन में नियमों के उल्लंघन की शिकायत के परीक्षण हेतु जिलाधिकारी द्वारा मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में 04 सदस्यीय जांच समिति गठित की गई।
जांच समिति द्वारा प्रस्तुत आख्या तथा उपलब्ध अभिलेखों के परीक्षण में पाया गया कि कर्मचारियों के स्थानांतरण, प्रतिस्थापन एवं समायोजन की प्रक्रिया निर्धारित मानकों एवं स्थापित प्रक्रियाओं के अनुरूप नहीं अपनाई गई, संबंधित अधिकारियों द्वारा पर्याप्त अभिलेखीय साक्ष्य एवं स्पष्ट विवरण उपलब्ध नहीं कराए गए तथा प्रशासनिक कार्यों में अपेक्षित पारदर्शिता एवं नियमबद्धता का पालन नहीं किया गया, जिससे अनियमितताओं की स्थिति उत्पन्न हुई।
जिला प्रशासन द्वारा विद्युत विभाग में संविदा/आउटसोर्स कर्मचारियों के स्थानांतरण, प्रतिस्थापन एवं समायोजन में अनियमितताओं के संबंध में की गई जांच में उपलब्ध साक्ष्यों एवं जांच समिति की आख्या के आधार पर दोषी पाए गए अधिकारियों (तत्कालीन अधीक्षण अभियंता, विद्युत वितरण मंडल फर्रुखाबाद अजय कुमार, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड (ग्रामीण) फर्रुखाबाद सुशील कुमार तथा अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड कायमगंज शिव शंकर) के विरुद्ध प्रबंध निदेशक, दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड को नियमानुसार विभागीय कार्यवाही हेतु संस्तुति पत्र प्रेषित किया गया है।
पिछड़ा वर्ग शिक्षित बेरोजगारी युवक युववृतियां निशुल्क कंप्यूटर के लिए आवेदन करें
फर्रुखाबाद । जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी योगेश पाण्डेय ने अन्य पिछड़़ा वर्ग के शिक्षित बेरोजगार युवक/युवतियों को सूचित करते हुये कहा कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के अन्तर्गत संचालित निःशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना के तहत  छात्र-छात्राओं द्वारा ऑनलाइन आवेदन किये जाने हेतु 16 जून 2026 से 10 जुलाई 2026 तक की तिथि निर्धारित है। कम्प्यूटर प्रशिक्षण के लिये प्रशिक्षार्थी की (10़2 ) इण्टरमीडिएट न्यूनतम शैक्षिक अर्हता आवश्यक है। ऑनलाइन आवेदन विभागीय वेबसाइट http://www.obccomputertrainig.upsdc.gov.in  पर किये जायेगे। आवेदन पत्र भरकर आवेदन  की 02 प्रतियां समस्त संलग्नकों सहित कार्यालय जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, फर्रुखाबाद में जमा करना अनिवार्य है।
उन्होने बताया कि योजना से सम्बन्धित अधिक जानकारी के लिए कार्यालय जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी के  मोबाइल नं0 8545864474 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
पीडब्ल्यूडी ने अनाधिकृत रूप से बने मकानों को दिया गिराने का नोटिस
जेसीबी पहुंचते ही मकान स्वामियों में मचा हड़कंप, मकान बचाने के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन

फर्रुखाबाद। कई दशक से रह रहे लोगों को पीडब्ल्यूडी ने अनाधिकृत रूप से निर्माण करने वाले भवन स्वामियों को मकान गिराए जाने का नोटिस जारी किया है नोटिस जारी होते और जेसीबी पहुंचते ही मकान स्वामी में हड़कंप मच गया। भवन स्वामी अपनी-अपने मकान बचाने के लिए कलेक्ट्रेट पहुंच कर जिलाधिकारी को इस संबंध मे ज्ञापन दिया है । पीड़ित भवन स्वामी का कहना है मुकदमा कोर्ट में विचाराधीन है यदि इसके बाद भी कार्रवाई की गई तो जिला अधिकारी कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया जाएगा।
बाइक खंती में गिरने से ड्यूटी पर जा रहे व्यक्ति की मौत

फर्रुखाबाद। थाना मोहम्मदाबाद क्षेत्र के अंतर्गत मुडगांव रोड गैस प्लांट के पीछे मोड पर पड़ा मेला। मृतक महेंद्र सिंह उम्र 55 वर्ष पुत्र रामपाल सिंह निवासी हिसामपुर थाना जहानगंज का निवासी था। वह ड्यूटी करने सुमंगल कोल्ड स्टोरेज पर रात 10:00 बजे घर से ड्यूटी को निकले था। कि रास्ते में गैस प्लांट की मोड से पहले किसी कारण मोटर बाइक खंती में जा गिरी और वह घायल हो गया। घायल हो अवस्था  में रात भर पड़े रहने से उसकी मृत्यु हो गई। सुबह जब ग्राम गुड़गांव के रहने वाले अवधेश सिंह भदौरिया टहलने के लिए गैस प्लांट की तरफ आए। तो उन्होंने अचानक देखा की खंती में किसी अज्ञात व्यक्ति की का शव पड़ा है। अवधेश सिंह भदौरिया ने 112 नंबर पुलिस को इस घटना की सूचना दी । मौके पर पहुंची 112 नंबर पुलिस ने मोटरसाइकिल का नंबर ट्रेस करके पता किया। तो बाइक सवार और बाइक हिसामपुर का पता मिला। और थाना पुलिस द्वारा परिजनों को सूचना दी गई। परिजन मौके पर पहुंचे तो उन्होंने शव की पहचान पुष्पेंद्र ने अपने भाई के रूप में की। मृतक के दो बेटे, एक बेटी, बड़े बेटे की शादी हो गई है। मृतक कोल्ड में नौकरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का रोकर बुरा हाल है।
पुलिस ने चोरी के जेवरात, नकदी की बरामद,युवती को कर लिया गिरफ्तार
फर्रुखाबाद l सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कूंचा भवानी दास निवासी सर्राफ प्रशांत वर्मा ने मोहल्ले के प्रदीप कुमार वर्मा की पुत्री सिमरन के विरुद्ध पत्नी को नशीला कोल्ड ड्रिंक पिलाकर जेवर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सीओ सिटी अभय कुमार वर्मा ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए मीडिया को बताया कि  "यक्ष ऐप " के ब्रॉडकास्टिंग फीचर का प्रभावी उपयोग करते हुए घटना में वांछित महिला अभियुक्त को चोरी किए गए दो कंगन एवं 6,36,150 रुपए नगद बरामद कर अभियोग बीएनएस में दर्ज कर  कार्यवाही की जा रही है।
उन्होंने बताया कि पूंछताछ करने पर महिला अभियुक्त ने बताया कि काफी कर्जा हो गया था जब कोई रास्ता समझ में नही आया तब मैं प्रशान्त वर्मा के घर पर गई और उनकी पत्नी को कोल्डड्रिंक मे अल्फाजोल 0.5 टेबलेट मिलाकर पिला दी। महिला के बेहोश हो जाने पर अलमारी में रखे जेवर चोरी कर लिये। जेवरात गलवाकर सर्राफा बाजार में एएम गोल्ड बुलियन के रिफायनरी एण्ड टेस्टिंग से टंच करवाकर अलग-अलग दुकानो पर बेचकर नगद भुगतान ले लिया था और दो कंगन बचा लिये थे। इस दौरान टीम में थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह गहलोत, उप निरीक्षक ज्ञान प्रकाश पाण्डेय, सिपाही ईशु कुमार, महिला सिपाही कुसुमा व निशा भी शामिल रही।