पिछड़ा वर्ग शिक्षित बेरोजगारी युवक युववृतियां निशुल्क कंप्यूटर के लिए आवेदन करें
फर्रुखाबाद । जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी योगेश पाण्डेय ने अन्य पिछड़़ा वर्ग के शिक्षित बेरोजगार युवक/युवतियों को सूचित करते हुये कहा कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के अन्तर्गत संचालित निःशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना के तहत  छात्र-छात्राओं द्वारा ऑनलाइन आवेदन किये जाने हेतु 16 जून 2026 से 10 जुलाई 2026 तक की तिथि निर्धारित है। कम्प्यूटर प्रशिक्षण के लिये प्रशिक्षार्थी की (10़2 ) इण्टरमीडिएट न्यूनतम शैक्षिक अर्हता आवश्यक है। ऑनलाइन आवेदन विभागीय वेबसाइट http://www.obccomputertrainig.upsdc.gov.in  पर किये जायेगे। आवेदन पत्र भरकर आवेदन  की 02 प्रतियां समस्त संलग्नकों सहित कार्यालय जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, फर्रुखाबाद में जमा करना अनिवार्य है।
उन्होने बताया कि योजना से सम्बन्धित अधिक जानकारी के लिए कार्यालय जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी के  मोबाइल नं0 8545864474 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
पीडब्ल्यूडी ने अनाधिकृत रूप से बने मकानों को दिया गिराने का नोटिस
जेसीबी पहुंचते ही मकान स्वामियों में मचा हड़कंप, मकान बचाने के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन

फर्रुखाबाद। कई दशक से रह रहे लोगों को पीडब्ल्यूडी ने अनाधिकृत रूप से निर्माण करने वाले भवन स्वामियों को मकान गिराए जाने का नोटिस जारी किया है नोटिस जारी होते और जेसीबी पहुंचते ही मकान स्वामी में हड़कंप मच गया। भवन स्वामी अपनी-अपने मकान बचाने के लिए कलेक्ट्रेट पहुंच कर जिलाधिकारी को इस संबंध मे ज्ञापन दिया है । पीड़ित भवन स्वामी का कहना है मुकदमा कोर्ट में विचाराधीन है यदि इसके बाद भी कार्रवाई की गई तो जिला अधिकारी कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया जाएगा।
बाइक खंती में गिरने से ड्यूटी पर जा रहे व्यक्ति की मौत

फर्रुखाबाद। थाना मोहम्मदाबाद क्षेत्र के अंतर्गत मुडगांव रोड गैस प्लांट के पीछे मोड पर पड़ा मेला। मृतक महेंद्र सिंह उम्र 55 वर्ष पुत्र रामपाल सिंह निवासी हिसामपुर थाना जहानगंज का निवासी था। वह ड्यूटी करने सुमंगल कोल्ड स्टोरेज पर रात 10:00 बजे घर से ड्यूटी को निकले था। कि रास्ते में गैस प्लांट की मोड से पहले किसी कारण मोटर बाइक खंती में जा गिरी और वह घायल हो गया। घायल हो अवस्था  में रात भर पड़े रहने से उसकी मृत्यु हो गई। सुबह जब ग्राम गुड़गांव के रहने वाले अवधेश सिंह भदौरिया टहलने के लिए गैस प्लांट की तरफ आए। तो उन्होंने अचानक देखा की खंती में किसी अज्ञात व्यक्ति की का शव पड़ा है। अवधेश सिंह भदौरिया ने 112 नंबर पुलिस को इस घटना की सूचना दी । मौके पर पहुंची 112 नंबर पुलिस ने मोटरसाइकिल का नंबर ट्रेस करके पता किया। तो बाइक सवार और बाइक हिसामपुर का पता मिला। और थाना पुलिस द्वारा परिजनों को सूचना दी गई। परिजन मौके पर पहुंचे तो उन्होंने शव की पहचान पुष्पेंद्र ने अपने भाई के रूप में की। मृतक के दो बेटे, एक बेटी, बड़े बेटे की शादी हो गई है। मृतक कोल्ड में नौकरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का रोकर बुरा हाल है।
पुलिस ने चोरी के जेवरात, नकदी की बरामद,युवती को कर लिया गिरफ्तार
फर्रुखाबाद l सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कूंचा भवानी दास निवासी सर्राफ प्रशांत वर्मा ने मोहल्ले के प्रदीप कुमार वर्मा की पुत्री सिमरन के विरुद्ध पत्नी को नशीला कोल्ड ड्रिंक पिलाकर जेवर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सीओ सिटी अभय कुमार वर्मा ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए मीडिया को बताया कि  "यक्ष ऐप " के ब्रॉडकास्टिंग फीचर का प्रभावी उपयोग करते हुए घटना में वांछित महिला अभियुक्त को चोरी किए गए दो कंगन एवं 6,36,150 रुपए नगद बरामद कर अभियोग बीएनएस में दर्ज कर  कार्यवाही की जा रही है।
उन्होंने बताया कि पूंछताछ करने पर महिला अभियुक्त ने बताया कि काफी कर्जा हो गया था जब कोई रास्ता समझ में नही आया तब मैं प्रशान्त वर्मा के घर पर गई और उनकी पत्नी को कोल्डड्रिंक मे अल्फाजोल 0.5 टेबलेट मिलाकर पिला दी। महिला के बेहोश हो जाने पर अलमारी में रखे जेवर चोरी कर लिये। जेवरात गलवाकर सर्राफा बाजार में एएम गोल्ड बुलियन के रिफायनरी एण्ड टेस्टिंग से टंच करवाकर अलग-अलग दुकानो पर बेचकर नगद भुगतान ले लिया था और दो कंगन बचा लिये थे। इस दौरान टीम में थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह गहलोत, उप निरीक्षक ज्ञान प्रकाश पाण्डेय, सिपाही ईशु कुमार, महिला सिपाही कुसुमा व निशा भी शामिल रही।
गंगा दशहरा पर लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाकर मनौती मांगी
घाटों पर पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही, बैरीकेटिंग के आगे, श्रद्धालु स्नान न करें सुरक्षा करनी सीटी बजाते रहे

फर्रुखाबाद l गंगा दशहरा को लेकर जनपद के पांचाल घाट,श्रंगीरामपुर और ढाई घाट पर लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान कर डुबकी लगाई और पूजा अर्चना कर मनौती भी मांगी । पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने कहां कि जनपद के तीनों घाटों पर सुरक्षा की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है l उन्होंने कहा कि घाटों पर अस्थाई रूप से किनारे किनारे वेरीकेटिंग भी की गई है क्योंकि इन घाटों पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान करने के लिए आसपास जनपदों से आते हैं इसलिए इन घाटों पर भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है । उन्होंने कहा कि स्नान करने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को सुरक्षा कर्मी बराबर सीटी बजाकर चेतावनी दे रहे थे कि ज़्यादा गहराई में स्नान ना करें बल्कि किनारे बैठकर स्नान करें।
नगर मजिस्ट्रेट बुल्डोजर लेकर नगर में निकली,एजुकेशन सेंटर और मसाज पार्लरों का किया निरीक्षण,

नहीं मिली फायर की एनओसी , बिना नक्शा के संचालन करने पर दी चेतावनी

फर्रुखाबाद। नगर क्षेत्र में बिना नक्शा पास अवैधानिक रूप से चल रहे फ्रेंचाइजी एजुकेशन सेंटर मसाज सेंटर और बिना नक्शा पास के बिल्डिंग को लेकर नगर मजिस्ट्रेट पारुल क़तार नगर पालिका का बुलडोजर लेकर निकली और नगर के सेंटरों पर पुलिस और नगर पालिका कर्मचारियों के साथ सघन चेकिंग अभियान चलाया तो इस दौरान आधा दर्जन से अधिक सेंटर बिना नक्शा के मिलने पर सभी को चेतावनी दी है । उन्होंने कहा कि चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा, जिन सेंटरों का मंगलवार को निरीक्षण किया गया है यदि 24 घंटे के अंदर नक्शा और एन ओ सी नहीं दिखाते हैं तो उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
भट्ठा मजदूरो के पैसे मांगने पर, कर्मचारियों ने की मारपीट, पीड़ित मजदूरों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिला अधिकारी को दिया भुगतान कराए जाने का पत्र
फर्रुखाबाद। भट्ठा पर काम कर रहे कौशांबी जनपद के रहने वाले मजदूरों के साथ कर्मचारियों ने मजदूरी का पैसा मांगने पर उनकी डंडों से पिटाई कर दी, पीड़ित मजदूरों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंच कर जिलाधिकारी को भट्ठा मालिक के खिलाफ शिकायती पत्र दिया है जिसमें कहा है कि 6 माह की मजदूरी का 10 लाख रुपए से अधिक हुआ जब पैसा मांगा तो टालमटोल करने लगे, और ज्यादा कहा तो मजदूरों को पकड़ कर मारपीट करने लगे तो भय के कारण एक मजदूर साथी रात्रि के समय घर भाग गया है पीड़ित मजदूरों ने जिला अधिकारी से भुगतान कराए जाने की मांग की है।
राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के पदाधिकारी ने बिहार की घटना के आरोपी पुलिस कर्मियों को राष्ट्रपति से मृत्यु दंड दिए जाने की मांग की
फर्रुखाबाद l राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के दर्जनों पदाधिकारी ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर बिहार में भरत तिवारी की पुलिस मुठभेड़ में हुई मृत्यु की निष्पक्ष जांच कर दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ मृत्यु दंड की कार्रवाई किए जाने की मांग की है । जिला अध्यक्ष अभिषेक दुबे ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी को दिया है उन्होंने कहा कि बिहार राज्य में घटित घटना अत्यंत दुखद और गंभीर है और मानवाधिकारों को झकझोर देने वाली है पूरे देश और समाज में आक्रोश का वातावरण है l उन्होंने कहा कि भरत तिवारी ने बाढ़ के कारण हो रहे कटान से पीड़ित ग्रामीण की समस्याओं को लेकर प्रशासन के सामने रखा था लेकिन प्रशासन ने उनकी बात न सुनकर नजर अंदाज कर दिया उन्होंने कहा कि भरत तिवारी द्वारा अपना हथियार के साथ आत्मसमर्पण कर दिया था उसके बावजूद भी पुलिस द्वारा उन पर कई राउंड गोलियां चलाकर उनका तथाकथित एनकाउंटर कर दिया गया है जो देश के लिए बहुत ही गंभीर समस्या है ऐसे पुलिस कर्मियों को राष्ट्रपति से मृत्यु दंड दिए जाने की मांग की है।
10 लाख रुपये से अधिक मजदूरी बकाया होने का आरोप, डीएम से लगाई न्याय की गुहार


फर्रुखाबाद। जनपद कौशाम्बी के थाना सैनी क्षेत्र के ग्राम मघवामई निवासी दर्जनभर मजदूरों ने फर्रुखाबाद जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर को शिकायती प्रार्थना पत्र सौंपकर एक ईंट-भट्ठा संचालक पर 10 लाख रुपये से अधिक मजदूरी का भुगतान न करने, मारपीट करने, बंधक बनाकर कार्य कराने तथा मोबाइल फोन छीन लेने के आरोप लगाए हैं।
शिकायतकर्ताओं में शंकर उर्फ शिवदयाल, सुरेश, महेश, रमेश, ब्रजेश, हरीलाल, भगवानदीन, जयराम, राजेश कुमार, जियालाल, रामसेवक और अशोक सहित अन्य मजदूर शामिल हैं। उनका कहना है कि वे कायमगंज क्षेत्र स्थित आर.पी. ब्रिक उद्योग में मजदूरी करते थे। आरोप है कि भट्ठा संचालक रामप्रकाश उर्फ कल्लू यादव तथा उनके पुत्र अमित और अनुपम ने उनसे कार्य तो कराया, लेकिन 10 लाख रुपये से अधिक की मजदूरी का भुगतान नहीं किया।
मजदूरों का आरोप है कि जब उन्होंने अपनी बकाया मजदूरी मांगी तो उनके साथ मारपीट की गई और उन्हें जबरन काम करने के लिए दबाव बनाया गया। शिकायत पत्र में दो मोबाइल फोन छीन लेने का भी आरोप लगाया गया है।
शिकायतकर्ताओं के अनुसार, 20 जून 2026 को तहसील दिवस में शिकायत देने के बाद जब वे कायमगंज तिराहे पर पहुंचे, तब कुछ लोगों ने उनका वाहन रोककर दोबारा भट्ठे पर काम करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर कथित रूप से गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई।
मजदूरों ने यह भी आरोप लगाया है कि मामले की शिकायत विभिन्न अधिकारियों से किए जाने के बावजूद उन्हें न्याय नहीं मिल रहा है। कुछ शिकायतकर्ताओं ने स्थानीय पुलिस पर भी कार्रवाई न करने के आरोप लगाए हैं। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।
पीड़ित मजदूरों ने जिलाधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर बकाया मजदूरी का भुगतान दिलाने, कथित रूप से छीने गए मोबाइल फोन वापस दिलाने तथा आरोपितों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई कराने की मांग की है।
आर्मी पब्लिक स्कूल फतेहगढ़ में मनाया गया बारहवाँ अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस*
फर्रुखाबाद l आर्मी पब्लिक स्कूल फतेहगढ़ में बारहवाँ अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ गायत्री मन्त्र एवं योग शास्त्र के प्रणेता महर्षि पतञ्जलि की योग प्रार्थना के साथ हुआ।
विद्यालय के शिक्षक सर्वेश कुमार मिश्र ने अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 27 सितम्बर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 69वें सत्र को सम्बोधित करते हुए विश्व समुदाय से अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने का आह्वान किया था। उनके इस प्रस्ताव के समर्थन में 11 दिसम्बर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 177 सदस्य देशों ने 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने के प्रस्ताव को अनुमोदित किया। तभी से प्रतिवर्ष 21 जून को सम्पूर्ण विश्व में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। प्रथम अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2015 को विश्व के 192 से अधिक देशों में मनाया गया था।
इस वर्ष अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की आधिकारिक थीम “स्वास्थ्य, ज्ञान और विश्व शान्ति के लिए योग” रही। यह थीम वैश्विक स्तर पर स्वास्थ्य संवर्धन, मानसिक स्पष्टता एवं अन्तर्राष्ट्रीय सद्भाव को बढ़ावा देने पर केन्द्रित है।
कार्यक्रम के प्रारम्भ में सर्वेश कुमार मिश्र ने सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराया। इसके उपरान्त अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित अभ्यास क्रम के अनुसार सूक्ष्म व्यायाम, विभिन्न योगासन तथा प्रणव, भस्त्रिका एवं कपालभाति जैसे प्राणायामों का कुशलतापूर्वक अभ्यास कराते हुए उनके लाभों के बारे में विस्तार से बताया।
विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक डॉ. सुनील कुमार त्रिपाठी ने सभी उपस्थित योग साधकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रमाण, विपर्यय, विकल्प, निद्रा और स्मृति—ये पाँच प्रमुख चित्तवृत्तियाँ हैं, जिन पर नियन्त्रण करना ही योग है। योग आत्मा को परमात्मा से जोड़ने का माध्यम है।
उन्होंने अष्टांग योग की व्याख्या करते हुए बताया कि अहिंसा, सत्य, अस्तेय, ब्रह्मचर्य तथा अपरिग्रह पाँच यम हैं। शौच, सन्तोष, तप, स्वाध्याय एवं ईश्वर-प्रणिधान पाँच नियम हैं। स्थिर एवं सुखपूर्वक बैठने की क्रिया आसन, श्वासों को नियमित करने की क्रिया प्राणायाम, बाह्य विषयों से मन को हटाना प्रत्याहार, एक लक्ष्य पर ध्यान केन्द्रित करना धारणा, उसी लक्ष्य का निरन्तर चिन्तन ध्यान तथा ध्यान का चैतन्य में विलय होना समाधि कहलाता है। उन्होंने कहा कि अष्टांग योग के माध्यम से हम अपनी इन्द्रियों को संयमित कर शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ जीवन व्यतीत कर सकते हैं।
योग सत्र के समापन से पूर्व सभी योग साधकों ने सम्पूर्ण विश्व में प्रेम, सौहार्द, एकात्मता एवं शान्तिपूर्ण वातावरण स्थापित करने का संकल्प लिया।
विद्यालय की कार्यवाहक प्रधानाचार्या श्रीमती एकता साध ने कहा कि “कर्मों में कुशलता ही योग है।” विभिन्न योगिक क्रियाओं से मन संयमित होता है तथा सकारात्मक विचारों का विकास होता है। योग व्यक्ति को तनावमुक्त बनाकर स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन जीने की प्रेरणा देता है।
विद्यालय के चेयरमैन, ब्रिगेडियर मनीष कुमार जैन ने अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विद्यालय के समस्त शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं विद्यालय परिवार को हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए सभी से योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास न केवल शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाता है, बल्कि अनुशासित, संतुलित एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए भी प्रेरित करता है।
सत्र का समापन विश्व के समस्त प्राणियों के कल्याण, सुख एवं निरोगी जीवन की कामना के साथ शान्ति पाठ द्वारा किया गया।
इस दौरान विद्यालय के शिक्षकगण, राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के कैडेट्स तथा विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।