Sambhal हज 2027 के आवेदन फ़ॉर्म 20 जुलाई तक भरवा लें:- तक़ी अशरफ़ एडवोकेट
सम्भल:- हज ट्रेनर ज़िला सम्भल तक़ी अशरफ़ एडवोकेट ने बताया कि हज कमेटी ऑफ़ इंडिया के सर्कुलर के अनुसार जो लोग अगले साल यानी 2027 में हज की पवित्र यात्रा पर जाना चाहते हैं वे लोग अपने फ़ॉर्म ऑनलाइन 20 जुलाई तक भरवा लें। हज 2027 के फ़ॉर्म ऑनलाइन आ गए हैं जिसकी लास्ट डेट 20 जुलाई 2026 है। जिन लोगों के पासपोर्ट पुराने बने हुए हैं उनके पासपोर्ट की वैलिडिटी 31 दिसम्बर 2027 तक होनी चाहिए।
जो लोग हज को जाने के लिए पासपोर्ट बनवाना चाहते हैं वो लोग अपना पासपोर्ट तत्काल में बनवाएं ताकि आपका फ़ॉर्म इस साल भरा जा सके, 65 साल से ज़्यादा उम्र वालों के साथ एक 60 साल से कम वाला व्यक्ति साथ जाने के लिए होना चाहिए।
अगर कोई कम दिनों का हज करना चाहता है तो उसके लिए हज कमेटी ने 20 दिन का हज किया है लेकिन यह लिमिटेड लोगों के लिए होगा अगर ज़्यादा फ़ॉर्म भरे जाएंगे तब ड्रॉ के ज़रिए लोगों का चयन किया जाएगा। आमतौर पर हज यात्रा 38 से 45 दिनों तक होती है। जो लोग चाहें तो नॉर्मल हज यानी 38-45 दिन वाला भी कर सकते हैं। साइबर कैफ़े, जनसेवा केन्द्र, या बाक़ी लोग जो फ़ॉर्म भरते हैं वो लोग एक बार मरकज़ी मदरसा में बात कर लें क्यूंकि अक्सर फ़ॉर्म भरने में ग़लती होती है जिससे आवेदक को बाद में बहुत परेशानी आती है.
हज के लिए ज़रूरी दस्तावेज़
पासपोर्ट, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक की पासबुक/ कैंसिल चैक, फ़ोटो, ब्लड ग्रुप, नॉमिनी का आधार कार्ड, मोबाइल नम्बर, ईमेल आईडी
ज़िला सम्भल के हज के फ़ॉर्म उत्तर प्रदेश हज कमेटी द्वारा गठित हज ई-सुविधा केन्द्र मरकज़ी मदरसा अहले सुन्नत अजमल उल उलूम, तेल मण्डी सम्भल में भरे जाएंगे।
आगे बताया कि सम्भल ज़िले से लगभग 506 के आसपास लोग हज करने के लिए इस साल 2026 में गए थे, सभी का हज पूरा हो चुका है और सभी लोग आने शुरू हो चुके हैं 26 जून तक सभी लोग वापस आ जाएंगे। अल्लाह के शुक्र से किसी के साथ कोई हादसा नहीं हुआ है। सभी ने अच्छी तरह से अपना हज पूरा कर लिया है।

सम्भल:- हज ट्रेनर ज़िला सम्भल तक़ी अशरफ़ एडवोकेट ने बताया कि हज कमेटी ऑफ़ इंडिया के सर्कुलर के अनुसार जो लोग अगले साल यानी 2027 में हज की पवित्र यात्रा पर जाना चाहते हैं वे लोग अपने फ़ॉर्म ऑनलाइन 20 जुलाई तक भरवा लें। हज 2027 के फ़ॉर्म ऑनलाइन आ गए हैं जिसकी लास्ट डेट 20 जुलाई 2026 है। जिन लोगों के पासपोर्ट पुराने बने हुए हैं उनके पासपोर्ट की वैलिडिटी 31 दिसम्बर 2027 तक होनी चाहिए।

जनपद सम्भल। के नखासा थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग बेटी के कथित प्रेम प्रसंग और पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट होकर मुख्यमंत्री और राष्ट्रपति को पत्र भेजकर इच्छामृत्यु की अनुमति मांगी है। यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।
संभल । जिले के एक गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। पीड़ित पक्ष की महिला ममता शर्मा ने आरोप लगाया कि उनके जेठ पक्ष के लोगों ने न केवल उनके साथ मारपीट की बल्कि उन्हें घर में खींचकर जान से मारने की धमकी भी दी।
सम्भल में सोशल मीडिया पर अभद्र भाषा का प्रयोग करना एक युवक को महंगा पड़ गया। कोतवाली सम्भल पुलिस ने इंस्टाग्राम आईडी से आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए युवक का शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया।
वैसे तो भंडारा कभी भी किया जाए यह एक बहुत ही पुण्य का कार्य है परंतु पुरुषोत्तम मास में भंडारा आयोजित करना या उसमें सहयोग देने का अत्यंत धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व है इसे अन्न दान का सर्वोत्तम रूप माना जाता है।इसी को मद्देनजर रखते हुए जनकल्याण सेवा समिति चंदौसी ने माल गोदाम रोड पर मोहन नक्षत्र के आवास पर एक भंडारे का आयोजन आज दिनांक 10-6- 2026 को शाम 4:00 बजे से लेकर प्रभु इच्छा तक किया गया। इसमें सहयोग अध्यक्ष कल्पना वार्ष्णेय ,सचिव भावना गुप्ता, उपाध्यक्ष आशा गोस्वामी, कोषाध्यक्ष मीनू फैंसी, पूनम वार्ष्णेय पूर्णिमा, सोनी रस्तोगी ,सीमा फैंसी, कांता अदलखा,रेखा रस्तोगी,अंशू वार्ष्णेय, राजेश्वरी, रचना, शालिनी शर्मा,सीमा सिंह,अनामिका सिंह आभा रानी,रिनी,सारिका, भावना सिंह, रजनी, अलका दिनेश चंद्र गुप्ता, मोहन नक्षत्र की सहयोग व सहभागिता रही।
ग्रेट निकोबार द्वीप समूह में प्रस्तावित विकास परियोजना को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष आरिफ तुर्की ने सरकार पर उद्योगपति समूह को लाभ पहुंचाने के लिए पर्यावरण और आदिवासी हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए जिले में हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की।
संभल ।असमोली थाना क्षेत्र के दबोह गांव में 12 वर्षीय बालिका के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना को लेकर सामाजिक संगठनों और विभिन्न समाजसेवियों में भारी आक्रोश देखने को मिला। शंकर कॉलेज चौराहे पर प्रदर्शन कर वक्ताओं ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने, निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई।
9 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1