12 वें “अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस’’ के अवसर पर पुलिस मुख्यालय में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन
![]()
![]()
लखनऊ । 12 वें ‘‘अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस’’ के अवसर पर प्रातः 06.00 बजे पुलिस मुख्यालय गोमतीनगर के प्रांगण में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भारत सरकार द्वारा इस वर्ष की थीम “ Yoga for healthy ageing’’ रखा गया है।
इस अवसर परराजीव कृष्ण, पुलिस महानिदेशक उ0प्र0, पुलिस महानिदेशक ईओडबल्यू, पुलिस महानिदेशक फायर सर्विस, अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था, अपर पुलिस महानिदेशक लॉजिस्टिक, अपर पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण निदेशालय, अपर पुलिस महानिदेशक पीएचक्यू, अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन, पुलिस महानिरीक्षक/ पुलिस महानिदेशक के जीएसओ, सहित मुख्यालय के विभिन्न इकाईयों में नियुक्त पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
योगाभ्यास के दौरान सर्वश्रेष्ठ योगा एवं प्राणायाम प्रदर्शन करने वाले जयनारायण सिंह पुलिस महानिदेशक ईओडबल्यू, प्रताप गोपेन्द्र पुलिस उपमहानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय,विशाल यादव अपर पुलिस अधीक्षक लाजिस्टिक, कृपा शंकर अपर पुलिस अधीक्षक कानून व्यवस्था, कमल सिंह एसआईएम रूल्स एण्ड मैनुअल्स, को पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 द्वारा विशिष्ट प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को योग के शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक लाभों के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उन्हें अवगत कराया कि नियमित योगाभ्यास शरीर को स्वस्थ एवं सुदृढ़ बनाने के साथ-साथ तनाव प्रबंधन, मानसिक एकाग्रता, आत्मानुशासन तथा कार्यक्षमता में वृद्धि करने का प्रभावी माध्यम है ।![]()
![]()



लखनऊ। जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत उत्तर प्रदेश में 22 मई 2026 से 20 जून 2026 तक संचालित मकान-सूचीकरण एवं मकान जनगणना (हाउस लिस्टिंग एवं हाउसिंग सेंसस) का कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर शत-प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है। राज्य सरकार ने इसे जनगणना अभियान की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने नीट परीक्षा में कथित पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था और राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण को लेकर केंद्र और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में नीट परीक्षा कई बार विवादों और कथित पेपर लीक की घटनाओं से प्रभावित हुई है।
- सेवानिवृत्ति से रिक्त पदों के सापेक्ष जारी हुए पदोन्नति आदेश
- आज और चढ़ सकता है पारा, बारिश के आसार नहीं; लखनऊ समेत कई जिलों में बढ़ी तपिश
- हनुमान जी की पूजा करते दिखाए गए अखिलेश यादव, पोस्टर में योगी सरकार पर साधा गया निशाना
- लम्बित पुराने मुकदमों को गुण-दोष के आधार पर सुनाई करते हुए शीघ्र निस्तारित करने का निर्देश
- मंत्री ए.के. शर्मा ने दिखाई नई ट्रेनों को हरी झंडी, रेल मंत्री का जताया आभार
Jun 22 2026, 11:42
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2.5k