अभिव्यंजना सहित विभिन्न संस्थाओं ने डॉ. रजनी सरीन को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
![]()
फर्रुखाबाद। जनपद की प्रख्यात चिकित्सक, समाजसेवी, साहित्यकार, शिक्षाविद, सांस्कृतिक चेतना की संवाहक एवं महिला सशक्तिकरण की प्रबल समर्थक रही स्वर्गीय डॉ. रजनी सरीन को रविवार को विभिन्न सामाजिक, साहित्यिक, शैक्षिक, सांस्कृतिक और खेल संगठनों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान वक्ताओं ने उनके बहुआयामी व्यक्तित्व और समाज के प्रति उनके अतुलनीय योगदान को याद करते हुए कहा कि डॉ. सरीन का जीवन सेवा, समर्पण और सृजनशीलता का प्रेरणास्रोत रहा है।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में अभिव्यंजना, समवेत, आकांक्षा समिति, पांचाल शोध एवं विकास समिति, क्षत्रिय महासभा, रिवेम्प इंडिया फाउंडेशन, हॉकी फर्रुखाबाद, जिला ओलम्पिक एसोसिएशन तथा श्री रामलीला कमेटी फतेहगढ़ सहित अनेक संस्थाओं के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भाग लिया। इसके अलावा चिकित्सकों, शिक्षाविदों, साहित्यकारों, समाजसेवियों, राजनीतिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने भी अपनी श्रद्धासुमन अर्पित किए।
वक्ताओं ने कहा कि डॉ. रजनी सरीन ने चिकित्सा सेवा को केवल पेशा नहीं बल्कि समाज सेवा का माध्यम बनाया। उन्होंने अपने जीवनकाल में जरूरतमंदों की सहायता, महिलाओं के उत्थान, शिक्षा के प्रसार तथा सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य किया। साहित्य और संस्कृति के क्षेत्र में उनकी सक्रिय भूमिका ने जनपद को नई पहचान दिलाने का कार्य किया।
श्रद्धांजलि सभा में उनके साहित्यिक योगदान को भी विशेष रूप से याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. सरीन ने साहित्य साधना के माध्यम से समाज को सकारात्मक दिशा देने का प्रयास किया। वे अनेक सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों की प्रेरक शक्ति रहीं और युवा पीढ़ी को रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही।
खेल संगठनों के प्रतिनिधियों ने कहा कि डॉ. रजनी सरीन खेल गतिविधियों के प्रति भी विशेष रुचि रखती थीं। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के साथ-साथ खेलों के विकास के लिए समय-समय पर सहयोग प्रदान किया। उनके निधन से जनपद ने एक ऐसी व्यक्तित्व संपन्न महिला को खो दिया है जिसकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी।
श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। सभी ने एक स्वर में कहा कि डॉ. रजनी सरीन के आदर्श, उनके विचार और समाज के प्रति उनकी निष्ठा सदैव लोगों को प्रेरित करती रहेगी। उनके द्वारा किए गए कार्य और स्थापित मानवीय मूल्य आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक बने रहेंगे। चन्द्रभूषण सिंह ,सुरेन्द्र सिंह सोमवंशी ,मनोज अग्रवाल संजय गर्ग ,महेश पाल सिंह ,डॉ प्रदीप माथुर ,डॉ उदय राज सिंह ,गुंजा जैन ,आस्तिकी मिश्रा ,रुद्राक्ष पाठक ,शरद चंदेल ,महेश पाल सिंह ,रवीश दुबे ,जवाहर सिंह गंगवार ,अवनींद्र सक्सेना ,वैभव राठौर वैभव सोमवंशी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे ।संचालन भूपेन्द्र प्रताप सिंह ने किया ।


अमृतपुर फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद l उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग सदस्य सुनीता सैनी ने विकास भवन सभागार में महिला जनसुनवाई का आयोजन किया गया, जनसुनवाई में 10 महिलाओं द्वारा अपने-अपने समस्याओं का प्रार्थना पत्रों के माध्यम से सदस्य के समक्ष प्रस्तुत किया गया ,जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों को सदस्य द्वारा संबंधित विभाग के अधिकारियों को जल्द से जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए गए हैं सदस्या द्वारा वि0 खंड कमालगंज के महरूपुर बीजल में जागरूकता चौपाल की गई और आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण किया एवं जिला जेल का निरीक्षण किया गया व साफ़ सफाई के निर्देश भी दिए गए। जनसुनवाई कार्यक्रम में
फर्रुखाबाद lकेन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जनपद स्तरीय खरीफ उत्पादकता गोष्ठी एवं प्राकृतिक खेती कार्यशाला-मेला का आयोजन
फर्रुखाबाद l औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान परिसर में बृहद रोजगार मेला का आयोजन किया गया इस मेल में मेला में विभिन्न प्रांतो की 40 कंपनी के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग़ किया है उनका 2500 बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य है लेकिन परिसर में युवाओं की संख्या कम होने के कारण फिर भी 350 बेरोजगार युवकों को विभिन्न कंपनियों में काम करने का मौका मिल गया है । आईटीआई के प्रधानाचार्य का कहना है कि रोजगार मेला कई बार आयोजित किया जा चुका है और सैकड़ो युवाओं को रोजगार का अवसर भी प्रदान किया गया है उन्होंने कहा कि कंपनी शुरुआती दौर में अप्रेंटिस के रूप में कार्य कराती है प्रशिक्षित होने के बाद उन्हें उनके कार्य के अनुसार उनकी सैलरी में भी बढ़ोतरी की जाती है।
फर्रुखाबाद l विश्व योग दिवस पर पतित पावनी मां गंगा के घाट पर जिलाधिकारी के निर्देश पर साप्ताहिक योगा अभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिला गंगा समिति के निर्देशन में विभिन्न गंगा योद्धाओं ने योगाभ्यास में प्रतिभाग किया। जिला परियोजना अधिकारी निहारिका पटेल ने बताया कि योग करने से न सिर्फ मानसिक शांति मिलती है बल्कि शारीरिक ऊर्जा भी प्राप्त होती है।इस बार की थीम स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग है अर्थात मनुष्य वृद्धावस्था में भी उतना ही स्वस्थ रहे जितना युवावस्था में रहता है। कई रोग ऐसे भी होते हैं जो सिर्फ योगाभ्यास से ही ठीक होते हैं।वर्तमान समय में प्रत्येक व्यक्ति किसी न किसी रोग से ग्रस्त होता है क्योंकि हमारा प्रतिदिन का खान-पान अनियमित होता जा रहा है। प्रतिदिन योग करने से न सिर्फ सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है बल्कि कई विभिन्न बीमारियाँ भी दूर रहती हैं। योग हमारी सांस्कृतिक धरोहर है।सर्वप्रथम अपने देश में ही ऋषि मुनियों के द्वारा योग का प्रारंभ हुआ था। वर्तमान समय में देश-विदेश में भी लोग योग को अपना रहे है। योगाचार्य प्रदीप नारायण शुक्ल के द्वारा विभिन्न प्रकार के योगाभ्यास जिसमें सूर्य नमस्कार, प्राणायाम, ताड़ासन, त्रिकोणासन,मकरासन,भ्रामरी अनुलोम विलोम इत्यादि क्रियाएं कराई गईं।उन्होंने शरीर को स्वस्थ रखने के विभिन्न प्रकार के उपाय बताएं। इस मौके पर समर्पण फाउंडेशन के अध्यक्ष रोहित दीक्षित, गंगा योद्धा दीक्षा,सुमित,घनश्याम, शुभम एवं अन्य स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
भुसेरा में एक दिवसीय प्राकृतिक खेती कार्यशाला में जुटे सैकड़ों किसान
फर्रुखाबाद l एंटी करप्शन टीम के सदस्यों ने शुक्रवार को जनपद के चर्चित जिला खनन अधिकारी के रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया है l प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। खनन अधिकारी संजय प्रताप के ड्राइवर ने अवधेश नामक व्यक्ति से काम करवाने के नाम पर रुपए मांगे। बाद में 24 हजार रुपयों में मामला तय हो गया। इस प्रकार रिश्वत मांगने की शिकायत एंटी करप्शन में की गई, एंटी करप्शन टीम ने शुक्रवार को खनन अधिकारी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया था । एंटी करप्शन टीम के सदस्यों ने शुक्रवार को दोपहर बाद खनन अधिकारी को पकड़ने के लिए उनके आवास के पास एंटी करप्शन टीम के सदस्य वहां पहुंच गए ,तभी अवधेश नामक रुपए लेकर खनन अधिकारी के आवास पर गया। खनन अधिकारी ने अवधेश से 24000 रुपए की रिश्वत ले ली, रुपए लेते ही एंटी करप्शन टीम ने खनन अधिकारी संजय प्रताप को पड़कर रिश्वत में लिए गए रुपए बरामद कर हिरासत में ले लिया । एंटी करप्शन टीम खनन अधिकारी संजय प्रताप व उनके ड्राइवर को भी कार में बिठाकर फतेहगढ़ कोतवाली ले आई,जिले में बरसों से रह रहे खनन अधिकारी अवैध रूप से खनन करवा रहे थे यहीं नहीं खनन अधिकारी पर रिश्वत लेकर अवैध खनन कराए जाने के आरोप भी लगते रहे पर वह दांव पच से बचते रहे ।
Jun 21 2026, 20:01
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1