सुल्तानपुर गोमती मित्र मंडल ने तिकोनिया पार्क में आयोजित योग शिविर में हिस्सा लिया बाद में सीताकुंड धाम पर किया साप्ताहिक श्रमदान*
जोड़ता है योग,ख़त्म करता है रोग,समझ लीजिये इसे सभी लोग:-मदन सिंह*

सुल्तानपुर,"जोड़ता है योग,ख़त्म करता है रोग,समझ लीजिये इसे सभी लोग।" इस प्रेरक संदेश के साथ गोमती मित्र मंडल के सदस्यों ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य और सेवा का अनूठा उदाहरण पेश किया।रविवार सुबह शहर के तिकोनिया पार्क में आयोजित एक भव्य योग शिविर में भारी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। उसमें शामिल होने के तत्काल बाद हर रविवार आयोजित होने वाले साप्ताहिक श्रमदान के साथ पूरे सीताकुण्ड धाम की सफाई की। संरक्षक रतन कसौधन ने उपस्थित गोमती मित्रों व श्रद्धालुओं को योग के महत्व के प्रति जागरूक करते हुये कहा की योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं है बल्कि यह मन,शरीर और आत्मा को जोड़ने का माध्यम है। नियमित योग करने से हम गंभीर से गंभीर रोगों से मुक्ति पा सकते हैं। प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है और स्वच्छ पर्यावरण से ही हमारा जीवन सुरक्षित रह सकता है। आज के दोहरे आयोजन का उद्देश्य भी यही था कि लोग स्वास्थ्य के साथ-साथ अपने सामाजिक और पर्यावरणीय दायित्वों को भी समझें। दोनों ही कार्यक्रमों में संरक्षक रतन कसौधन,प्रदेश अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह मदन,प्रदेश प्रवक्ता रमेश माहेश्वरी,मुन्ना सोनी,राकेश सिंह दद्दू,राजीव कसौंधन, राजेश पाठक,डॅा.कुंवर दिनकर प्रताप सिंह,अजीत शर्मा,विकास शर्मा,आलोक तिवारी,सुनील कसौंधन,रामू सोनी,अर्जुन यादव,अभय पंडित आदि मौजूद रहे।
पांचवी मोहर्रम को गरीब सेवा समिति के अल्पसंख्यक प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर नसीब खान की अध्यक्षता में शरबत वितरण किया गया।*
सुल्तानपुर जनपद के गोसाईगंज बाजार में जामा मस्जिद के पास पांचवी मोहर्रम को गरीब सेवा समिति के प्रदेश अल्पसंख्यक अध्यक्ष डॉक्टर नसीब खान की अध्यक्षता मैं शरबत वितरण कार्यक्रम किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में लोगों में शरबत पिया, वहीं पर जिला पंचायत के भावी उम्मीदवार गुड्डू खान ने बताया की मोहर्रम के महीने में लोग ताजिया बनाते हैं,जुलूस निकालते हैं और सरकार इमाम हसन और हुसैन को याद करते हैं,उनके नाम से मजलिस करते हैं और गरीब यतीम की मदद करते हैं।
इस महीने में ज्यादातर नेक काम करना चाहिए गलत कामों से बचना चाहिए और अल्लाह पाक की इबादत करना चाहिए,इस मौके पर आबाद हाशमी,दिलशाद बाबा, कादरी दाउदपुर,कबीर अहमद,पप्पू भाई, दानिश अहमद,आदिल कुरैशी,मौलाना सोहेल साहब आदि सम्मानित लोग मौजूद रहे।
गनपत सहाय महाविद्यालय में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
आज दिनांक 21 जून 2026 को महाविद्यालय के पयागीपुर परिसर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ.ओम प्रकाश पाण्डेय 'बजरंगी' की गरिमामयी उपस्थिति रही।मुख्य अतिथि ने योग को अपने जीवन शैली में नियमित रूप शामिल करने की सलाह दी और कहा कि प्रतिदिन नियमित रूप योग करने से हम सभी न केवल शारीरिक अपितु मानसिक रूप से भी स्वस्थ रहेंगे।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अंग्रेज सिंह”राणा”ने कहा कि वर्तमान समय में सभी को अपने व्यस्त समय से कुछ समय निकालकर योग करना चाहिए क्योंकि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए और ऊर्जावान बने रहने के लिए योग करते रहना चाहिए।कार्यक्रम में मुख्य प्रशिक्षक के रूप में शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ.रवींद्र कुमार शुक्ला जी उपस्थिति रहे जिन्होने सभी को योगाभ्यास कराया एवं योग करने से हमें क्या क्या लाभ होगा उसके विषय में विस्तार से चर्चा की।कार्यक्रम संयोजक वाणिज्य विभाग के डॉ.विष्णु शंकर अग्रहरि ने आए हुए अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया है।इस अवसर पर प्रो.जयशनाथ मिश्र,प्रो. राजीव श्रीवास्तव,प्रो.मनोज मिश्र, डॉ.मो.शकील खान,डॉ.गणेश मिश्र,डॉ.देवेन्द्र नाथ मिश्र,डॉ.अजय कुमार मिश्र, डॉ.विनोद उपाध्याय,डॉ.अरविंद द्विवेदी, डॉ.विक्रमादित्य,डॉ.पवन पाण्डेय,डॉ.संतोष निगम,किशोर भटनागर, राजकुमार पाण्डेय,आशुतोष श्रीवास्तव, लक्ष्मी नारायण शुक्ला,लल्लन चौधरी, हरिराम,डॉ.कुँवर दिनकर प्रताप सिंह, नंदलाल विश्वकर्मा,अंशु श्रीवास्तव, अरुण मिश्र,भूपेंद्र श्रीवास्तव,श्याम तिवारी,श्यामाचरण एवं बड़ी संख्या में प्राध्यापक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारीगण उपस्थित रहे।अंत में सूक्ष्म जलपान के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में कार्यक्रम का समापन हुआ।
विधिवत मंत्रोच्चारण द्वारा पूजन अर्चन कर समारोहपूर्वक शुभारम्भ किया


आज नगर पालिका परिषद सुलतानपुर द्वारा वार्ड शास्त्रीनगर  में भोले बाबा मन्दिर, पुलिस चौकी के निकट स्थित तालाब का कायाकल्प करते हुए जीर्णोद्धार एवं सौन्दर्यीकरण का कार्य नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल ने विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी की उपस्थिति में विधिवत मंत्रोच्चारण द्वारा पूजन अर्चन कर समारोहपूर्वक शुभारम्भ किया। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष ने कहा कि यह काफी पुराना तालाब है, जो अत्यन्त जीर्णशीर्ण व दयनीय अवस्था में था, पूर्व सांसद मा0 श्रीमती मेनका संजय गॉंधी जी एवं स्थानीय लोगों द्वारा इसके जीर्णोद्धार एवं सौन्दर्यीकरण कराते हुए सरोवर व पार्क के स्वरूप में विकसित कराये जाने की बराबर मॉग की जा रही थी, जिसे देखते हुए  इस पूर्व में खुदाई कराकर भूगर्भ-जल संरक्षण हेतु विकसित किये गये कच्चे तालाब (30 मी0×30 मी0) को पालिका द्वारा नया स्वरूप देते हुए चारों तरफ कोटा स्टोन से पक्की सीढ़ियां, आर0सी0सी स्लैब पर ग्रेनाइट पत्थर युक्त 10 बेंच, बाउण्ड्रीवाल, फाउण्टेन का अधिष्ठापन, हार्टीकल्चर पौधरोपण, इन्टरलॉकिंग टाइल्स से 02 मी0 चौड़ा चारों तरफ पाथवे, सबमरसिबल पम्प, लोहे का गेट, प्रकाश व्यवस्था के तहत 12.50 मी0 ऊॅंचाई के हाईमास्ट का अधिष्ठापन आदि कार्य कराते हुए मूलभूत सुविधाओं से लैस कर जनता को समर्पित किया जायेगा, साथ ही अपने उद्बोधन में घोषणा की कि तालाब के निकट ही पेडस्टल का निर्माण कराते हुए पूर्व प्रधानमन्त्री भारत रत्न स्व0 लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा का अधिष्ठापन भी शीघ्र कराया जायेगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने कहा कि मेरे द्वारा भी पालिकाध्यक्ष को स्थानीय लोगों की मॉग पर व्यक्तिगत रूप से इस तालाब के जीर्णोद्धार व सौन्दर्यीकरण के कार्य हेतु सरोवर व पार्क के रूप में विकसित करने की मॉग की गयी थी, जिसे आज कार्य कराये जाने का शुभारम्भ किया जा रहा है, जिसके लिए पालिकाध्यक्ष को धन्यवाद व्यक्त किया व कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा वर्षाजल के संरक्षण एवं जगह-जगह पर आमजनमानस के स्वास्थ्य लाभ हेतु पार्कोें को विकसित किये जाने हेतु चलायी जा रही परियोजनाओं के तहत नगर पालिका नगर क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण सहित विभिन्न विकास कार्य करा रही है, जो सराहनीय है। कार्यक्रम का संयोजन स्थानीय सभासद श्रीमती रेनू सिंह व अजय सिंह ने किया। इस अवसर पर पालिका के अधिशासी अधिकारी लाल चन्द्र सरोज, सहायक-अभियन्ता सन्तोष कुमार, सभासद रमेश सिंह टिन्नू, अखिलेश मिश्र, अरूण कुमार तिवारी, संजय कप्तान, दिनेश चौरसिया, गिरीश कुमार मिश्र, सन्दीप सोनकर, अफजल अंसारी व देवानन्द, मनीष जायसवाल, सुधीर तिवारी, मो0 अहमद भाई एवं जिला महामंत्री अयोध्या प्रसाद वर्मा, मंजू तिवारी, अरविन्द सिंह, रूद्रसेन सिंह, संजय सिंह सोमवंशी, विजयानन्द मिश्र, देवी प्रसाद तिवारी, लाल साहब पाण्डेय, ओपी त्रिपाठी, हनुमान त्रिपाठी, मिथिलेश सिंह, शीतला शंकर मिश्रा आदि भारी संख्या में स्थानीय नागरिकों सहित भाजपा पदाधिकारीगण व अन्य गणमान्य बन्धु उपस्थित रहे।
मोहर्रम में हस्तक्षेप के विरोध में आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन
सुल्तानपुर। के तिकोनिया पार्क में आजाद समाज पार्टी (काशीराम) के कार्यकर्ताओं ने मोहर्रम के आयोजन में कथित प्रशासनिक हस्तक्षेप के विरोध में प्रदर्शन किया। पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रशासन द्वारा ताजिया की ऊंचाई 10-12 फीट तक सीमित करने का निर्देश दिया गया है, जबकि वर्षों से 40-45 फीट ऊंचे ताजिए बनाए जाते रहे हैं और इससे कभी कोई समस्या नहीं हुई।

प्रदर्शन के दौरान संगठन नेता अनीस अहमद ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर इस व्यवस्था का विरोध जताया। उन्होंने कहा कि यह निर्णय परंपराओं के विपरीत है और इसे वापस लिया जाना चाहिए। वहीं जिला अध्यक्ष आदिल खान ने सरकार पर त्योहारों और धार्मिक मुद्दों के माध्यम से जनता का ध्यान अन्य समस्याओं से भटकाने का आरोप लगाया।

अनीस अहमद ने बताया कि अधिकारियों ने मामले की जांच कर उचित निर्णय लेने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि समाज के अधिकारों और परंपराओं की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा। भीषण गर्मी के बीच हुए इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर अपनी मांगों को जोरदार ढंग से उठाया।
जामिया इस्लामिया सुल्तानपुर में ‘जलसा शुहदा-ए-इस्लाम’ की तीसरी मजलिस अकीदत के साथ सम्पन्न

सुल्तानपुर।जामिया इस्लामिया सुल्तानपुर में आयोजित हो रहे वार्षिक ‘जलसा शुहदा-ए-इस्लाम’ की तीसरी मजलिस शुक्रवार को अत्यंत श्रद्धा, सम्मान और रूहानी माहौल में सम्पन्न हुई। मजलिस में उलमा-ए-किराम ने अज़मत-ए-सहाबा, इस्लाम की हक़्क़ानियत तथा अकाबिरीन की कुर्बानियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत कर अपने ईमानी जज़्बात का इज़हार किया।

कार्यक्रम का संचालन मौलाना मोहम्मद उसामा क़ासमी ने प्रभावशाली अंदाज़ में किया। मजलिस का आगाज़ जामिया के छात्र मोहम्मद यासिर इलाहाबादी की तिलावत-ए-कुरआन से हुआ। इसके बाद मोहम्मद फ़ैज़ान फ़िरोज़पुरी और अब्दुल हादी ने नाअत व मनक़बत पेश कर समा बाँध दिया। मोहम्मद याक़ूब मीरानपुरी ने हज़रत उमर फ़ारूक़ (रज़ि.) की शान में मनक़बत प्रस्तुत की, जबकि मोहम्मद अहमद प्रतापगढ़ी ने “अज़मत-ए-सहाबा” विषय पर प्रभावशाली भाषण दिया।

जलसे की सदारत जामिया इस्लामिया के नाज़िम-ए-आला मौलाना मोहम्मद उस्मान क़ासमी ने की। अपने संबोधन में उन्होंने दारुल उलूम देवबंद की स्थापना के उद्देश्यों और उसके संस्थापकों की दीनी सेवाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इस्लाम की बुनियाद सत्य पर आधारित है और कोई भी बातिल ताकत उसे पराजित नहीं कर सकती। उन्होंने कुरआन की आयत “जाअल हक़ व ज़हक़ल बातिल, इन्नल बातिल काना ज़हूका” का हवाला देते हुए कहा कि हक़ हमेशा कायम रहेगा और बातिल मिटने वाला है।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता दारुल उलूम देवबंद के नायब मोहतमिम मौलाना मोहम्मद राशिद आज़मी रहे। उन्होंने अपने विस्तृत और प्रभावशाली बयान में कहा कि सहाबा-ए-किराम की सीरत के बिना रसूल-ए-अकरम ﷺ की सीरत को पूर्ण रूप से समझा नहीं जा सकता। उन्होंने ख़ुलफ़ा-ए-राशिदीन के जीवन, उनके त्याग, सेवा, दानशीलता और इस्लाम के लिए किए गए योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।

मौलाना राशिद आज़मी ने हज़रत अबू बकर सिद्दीक़ (रज़ि.), हज़रत उमर फ़ारूक़ (रज़ि.), हज़रत उस्मान ग़नी (रज़ि.) तथा हज़रत अमीर मुआविया (रज़ि.) की महान सेवाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि सहाबा-ए-किराम का सम्मान और उनसे मोहब्बत ईमान का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि सहाबा का ज़िक्र दिलों में रौशनी, ताज़गी और आध्यात्मिक ऊर्जा पैदा करता है तथा उनकी महानता का प्रमाण कुरआन और हदीस से मिलता है।
उन्होंने मुफ़्ती किफ़ायतुल्लाह साहब के एक प्रसिद्ध फ़तवे का उल्लेख करते हुए कहा कि जहाँ सहाबा की प्रशंसा और उनके सम्मान को रोकने का प्रयास किया जाए, वहाँ उनका ज़िक्र करना और उनकी महानता को बयान करना आवश्यक हो जाता है।

कार्यक्रम का समापन मौलाना राशिद आज़मी की भावपूर्ण दुआ पर हुआ। अंत में नाज़िम-ए-आला मौलाना मोहम्मद उस्मान क़ासमी ने सभी अतिथियों, उलमा-ए-किराम और उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त करते हुए आगामी मजलिसों में भी समय पर शिरकत करने की अपील की।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अविरल को मिला स्वर्ण पदक
सुल्तानपुर। आर.ए.वी.डी. स्पेक्ट्रम एकेडमी, मूँगर के लिए गौरव का क्षण तब आया जब विद्यालय के प्रतिभाशाली छात्र अविरल कान्त वर्मा ने राज्य स्तरीय पेंचक सिलाट प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश पेंचक सिलाट एसोसिएशन द्वारा राज्य स्तरीय पेंचक सिलाट प्रतियोगिता का आयोजन 19 एवं 20 जून को लखनऊ के चौक स्टेडियम में किया गया।

प्रतियोगिता में प्रदेश के 75 जनपदों से आए खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों एवं कैटेगरी में प्रतिभाग किया।
इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में आर.ए.वी.डी. स्पेक्ट्रम एकेडमी, मूँगर के छात्र अविरल कान्त वर्मा ने सुलतानपुर टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए प्री-जूनियर बॉयज़ 70-75 किलोग्राम वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और स्वर्ण पदक जीतकर जनपद का गौरव बढ़ाया। अविरल की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर विद्यालय परिवार, शिक्षकों एवं अभिभावकों में हर्ष की लहर है। विद्यालय प्रबंधन ने अविरल को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा कहा कि उनकी यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।
स्टाम्प वेंडर और लेखकों की रोजी-रोटी पर संकट*
सुल्तानपुर विधायक ने ज्ञापन लेकर प्रमुख सचिव से मिलने की कही बात, अरबों का राजस्व घाटा* सुल्तानपुर तहसील परिसर में स्टाम्प वेंडर ऑफिस के बाहर लोगों की भीड़ के बीच मुद्दा गरमाया। स्टाम्प वेंडर और लेखकों की संख्या में भारी कटौती से जुड़े परिवारों की आजीविका संकट में मो. ताहिर विधायक स्टाम्प वेंडर और लेखकों के बीच पहुंचे। उन्होंने सरकार की नई व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि इससे हजारों परिवार परेशान हो गए हैं और सरकार को अरबों रुपये का राजस्व घाटा हो रहा है।विधायक ने स्टाम्प वेंडरों से मिला ज्ञापन दिखाते हुए कहा,"ये जो एक छोटा सा हमको इन्होंने ज्ञापन भी दिया है, ये आप देख सकते हैं। इसमें सैकड़ों-सैकड़ों लोगों का दर्द है,इनकी समस्याएं हैं।"पहले सैकड़ों थे,अब गिनती के बचे है।"ये बेचारे स्टाम्प वेंडर हैं और बता रहे हैं पहले स्टाम्प वेंडर होते थे अब चार स्टाम्प वेंडर बचे रह गए हैं। इस तरह से लेखको में भी पहले से जो है अभी लिमिटेड में ही बचे हुए हैं। जो बेचारे हैं भी उनको बता रहे हैं कि एकदम से मिटा देना चाहते हैं। इससे इनके साथ ये अन्याय ना होने पाए।" अरबों का घाटा,पूरे प्रदेश में हाहाकार,"हमारा प्रयास है कि सार्थक कोई रास्ता, सकारात्मक सोच रख करके हमारा प्रयास होगा कि अच्छा रास्ता निकले। जो छति हो रही है,अरबों रुपये का बता रहे हैं,पूरे प्रदेश में हाहाकार मचा हुआ है।
विधायक के मुताबिक सरकार ने स्टाम्प वेंडर और लेखकों की संख्या सीमित कर दी है। पहले बड़ी संख्या में ये लोग काम करते थे, अब सिर्फ गिनती के बचे हैं। इससे जुड़े हजारों परिवारों की रोजी-रोटी पर संकट आ गया है और सरकारी राजस्व भी घट रहा है। विधायक ने भरोसा दिलाया कि वो सकारात्मक रास्ता निकालने के लिए प्रमुख सचिव स्तर तक बात करेंगे,ताकि इन लोगों के साथ अन्याय न हो।
एंटीकरप्शन टीम ने कानून-गो को रंगे हाथों घूस लेते किया गिरफ़्तार*
सुल्तानपुर- एंटीकरप्शन टीम ने कानून-गो राजित राम को घूस लेते पकड़ा। जमीन की पैमाइश में रिपोर्ट लगाने के नाम पर 12000/- रुपये घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा गया कानून-गो। बीच सड़क एंटीकरप्शन टीम ने कानून गो को घूस के पैसों के साथ हिरासत में लिया। लम्भुआ तहसील में थी तैनाती हनुमानगंज सर्किल के थे इंचार्ज। लगातार मिल रही शिकायत पर एन्टी करप्शन टीम की कार्यवाई। पूर्व में कादीपुर तहसील में तैनाती के दौरान भी एन्टी करप्शन टीम ने किया था गिरफ्तार। कई और घूसखोर एंटीकरप्शन की टीम के रडार पर,राजस्व महकमे में मचा हड़कम्प। कोतवाली नगर थाना क्षेत्र से हुई घूसखोर कानून-गो की गिरफ्तारी।
जनसेवा को समर्पित रहा राहुल गांधी का जन्मदिवस, मरीजों व तीमारदारों तक पहुंची कांग्रेस

*गरीबों, किसानो व युवाओं के हक की बुलंद आवाज़ हैं राहुल गांधी : अभिषेक सिंह राणा*

सुल्तानपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान एवं जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में नेता प्रतिपक्ष (लोकसभा) राहुल गांधी का जन्मदिवस शुक्रवार को सेवा, समर्पण और मानवता के संदेश के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पहले जिला कार्यालय पर केक काटकर एक दूसरे को खिलाते हुए राहुल गांधी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना की, ततपश्चात जिला चिकित्सालय/राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचकर भर्ती मरीजों एवं उनके तीमारदारों को फल वितरित किए और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा एवं शहर अध्यक्ष शकील अंसारी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने कहा कि राहुल गांधी की राजनीति का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर, जरूरतमंद और पीड़ित वर्गों की सेवा एवं उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करना है, इसी भावना के तहत राहुल गांधी के जन्मदिवस को उत्सव की बजाय सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। फल वितरण के दौरान कांग्रेसजनों ने मरीजों का हालचाल जाना और उन्हें हर संभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया। अस्पताल परिसर में मौजूद मरीजों के तीमारदारों ने भी इस पहल की सराहना की। जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने बताया कि जिले के सभी ब्लॉकों में भी ब्लॉक अध्यक्षों के नेतृत्व में स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) पर मरीजों एवं उनके परिजनों के बीच फल वितरित किया गया। कांग्रेसियों ने जरूरतमंदों की सहायता कर राहुल गांधी के जन्मदिवस को जनसेवा और सामाजिक सरोकार से जोड़ने का प्रयास किया। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि राहुल गांधी जी हमेशा गरीबों, किसानों, मजदूरों, युवाओं और वंचित वर्गों की आवाज़ बनकर उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करते रहे हैं। उनके जन्मदिवस पर सेवा कार्यों का आयोजन कर हम समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं। मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और यही राहुल गांधी जी की सोच का मूल आधार है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष शकील अंसारी ने कहा कि राहुल गांधी जी का जीवन संघर्ष, संवेदनशीलता और जनसेवा का प्रतीक है। उनके जन्मदिवस पर मरीजों और तीमारदारों के बीच फल वितरण कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यह संदेश देने का प्रयास किया है कि समाज के दुख-दर्द में सहभागी बनना ही सच्ची सेवा है। पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार मिश्र ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ता उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता और सहयोग पहुंचाने का संकल्प लेते हुए राहुल गांधी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं सुखी सफल जीवन की कामना की गई। इस मौके पर वरिष्ठ नेता गण जफर खान, सरदार परमजीत सिंह, कु. निकलेश सरोज, आरबी पांडेय, राहुल त्रिपाठी, वरुण मिश्र, रणजीत सिंह सलूजा, कमर खान, आवेश अहमद, ममनून आलम, एससी मिश्र, मोहित तिवारी,शहबाज़ खान, संतोष वर्मा, राघव, श्याम लगन कोरी,अवधेश गौतम, मनोज़ शुक्ल,इमरान अहमद, अतीक अहमद, नफीस फारुखी,मो.हारून,बलराम तिवारी, फैसल खान हनुमान यादव, प्रभात पाल, शीतला साहू,चौथी राम आदि लोग मौजूद रहे।