विधिवत मंत्रोच्चारण द्वारा पूजन अर्चन कर समारोहपूर्वक शुभारम्भ किया
![]()
![]()
आज नगर पालिका परिषद सुलतानपुर द्वारा वार्ड शास्त्रीनगर में भोले बाबा मन्दिर, पुलिस चौकी के निकट स्थित तालाब का कायाकल्प करते हुए जीर्णोद्धार एवं सौन्दर्यीकरण का कार्य नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल ने विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी की उपस्थिति में विधिवत मंत्रोच्चारण द्वारा पूजन अर्चन कर समारोहपूर्वक शुभारम्भ किया। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष ने कहा कि यह काफी पुराना तालाब है, जो अत्यन्त जीर्णशीर्ण व दयनीय अवस्था में था, पूर्व सांसद मा0 श्रीमती मेनका संजय गॉंधी जी एवं स्थानीय लोगों द्वारा इसके जीर्णोद्धार एवं सौन्दर्यीकरण कराते हुए सरोवर व पार्क के स्वरूप में विकसित कराये जाने की बराबर मॉग की जा रही थी, जिसे देखते हुए इस पूर्व में खुदाई कराकर भूगर्भ-जल संरक्षण हेतु विकसित किये गये कच्चे तालाब (30 मी0×30 मी0) को पालिका द्वारा नया स्वरूप देते हुए चारों तरफ कोटा स्टोन से पक्की सीढ़ियां, आर0सी0सी स्लैब पर ग्रेनाइट पत्थर युक्त 10 बेंच, बाउण्ड्रीवाल, फाउण्टेन का अधिष्ठापन, हार्टीकल्चर पौधरोपण, इन्टरलॉकिंग टाइल्स से 02 मी0 चौड़ा चारों तरफ पाथवे, सबमरसिबल पम्प, लोहे का गेट, प्रकाश व्यवस्था के तहत 12.50 मी0 ऊॅंचाई के हाईमास्ट का अधिष्ठापन आदि कार्य कराते हुए मूलभूत सुविधाओं से लैस कर जनता को समर्पित किया जायेगा, साथ ही अपने उद्बोधन में घोषणा की कि तालाब के निकट ही पेडस्टल का निर्माण कराते हुए पूर्व प्रधानमन्त्री भारत रत्न स्व0 लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा का अधिष्ठापन भी शीघ्र कराया जायेगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने कहा कि मेरे द्वारा भी पालिकाध्यक्ष को स्थानीय लोगों की मॉग पर व्यक्तिगत रूप से इस तालाब के जीर्णोद्धार व सौन्दर्यीकरण के कार्य हेतु सरोवर व पार्क के रूप में विकसित करने की मॉग की गयी थी, जिसे आज कार्य कराये जाने का शुभारम्भ किया जा रहा है, जिसके लिए पालिकाध्यक्ष को धन्यवाद व्यक्त किया व कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा वर्षाजल के संरक्षण एवं जगह-जगह पर आमजनमानस के स्वास्थ्य लाभ हेतु पार्कोें को विकसित किये जाने हेतु चलायी जा रही परियोजनाओं के तहत नगर पालिका नगर क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण सहित विभिन्न विकास कार्य करा रही है, जो सराहनीय है। कार्यक्रम का संयोजन स्थानीय सभासद श्रीमती रेनू सिंह व अजय सिंह ने किया। इस अवसर पर पालिका के अधिशासी अधिकारी लाल चन्द्र सरोज, सहायक-अभियन्ता सन्तोष कुमार, सभासद रमेश सिंह टिन्नू, अखिलेश मिश्र, अरूण कुमार तिवारी, संजय कप्तान, दिनेश चौरसिया, गिरीश कुमार मिश्र, सन्दीप सोनकर, अफजल अंसारी व देवानन्द, मनीष जायसवाल, सुधीर तिवारी, मो0 अहमद भाई एवं जिला महामंत्री अयोध्या प्रसाद वर्मा, मंजू तिवारी, अरविन्द सिंह, रूद्रसेन सिंह, संजय सिंह सोमवंशी, विजयानन्द मिश्र, देवी प्रसाद तिवारी, लाल साहब पाण्डेय, ओपी त्रिपाठी, हनुमान त्रिपाठी, मिथिलेश सिंह, शीतला शंकर मिश्रा आदि भारी संख्या में स्थानीय नागरिकों सहित भाजपा पदाधिकारीगण व अन्य गणमान्य बन्धु उपस्थित रहे।



सुल्तानपुर। के तिकोनिया पार्क में आजाद समाज पार्टी (काशीराम) के कार्यकर्ताओं ने मोहर्रम के आयोजन में कथित प्रशासनिक हस्तक्षेप के विरोध में प्रदर्शन किया। पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रशासन द्वारा ताजिया की ऊंचाई 10-12 फीट तक सीमित करने का निर्देश दिया गया है, जबकि वर्षों से 40-45 फीट ऊंचे ताजिए बनाए जाते रहे हैं और इससे कभी कोई समस्या नहीं हुई।
सुल्तानपुर। आर.ए.वी.डी. स्पेक्ट्रम एकेडमी, मूँगर के लिए गौरव का क्षण तब आया जब विद्यालय के प्रतिभाशाली छात्र अविरल कान्त वर्मा ने राज्य स्तरीय पेंचक सिलाट प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश पेंचक सिलाट एसोसिएशन द्वारा राज्य स्तरीय पेंचक सिलाट प्रतियोगिता का आयोजन 19 एवं 20 जून को लखनऊ के चौक स्टेडियम में किया गया।
सुल्तानपुर विधायक ने ज्ञापन लेकर प्रमुख सचिव से मिलने की कही बात, अरबों का राजस्व घाटा* सुल्तानपुर तहसील परिसर में स्टाम्प वेंडर ऑफिस के बाहर लोगों की भीड़ के बीच मुद्दा गरमाया। स्टाम्प वेंडर और लेखकों की संख्या में भारी कटौती से जुड़े परिवारों की आजीविका संकट में मो. ताहिर विधायक स्टाम्प वेंडर और लेखकों के बीच पहुंचे। उन्होंने सरकार की नई व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि इससे हजारों परिवार परेशान हो गए हैं और सरकार को अरबों रुपये का राजस्व घाटा हो रहा है।विधायक ने स्टाम्प वेंडरों से मिला ज्ञापन दिखाते हुए कहा,"ये जो एक छोटा सा हमको इन्होंने ज्ञापन भी दिया है, ये आप देख सकते हैं। इसमें सैकड़ों-सैकड़ों लोगों का दर्द है,इनकी समस्याएं हैं।"पहले सैकड़ों थे,अब गिनती के बचे है।"ये बेचारे स्टाम्प वेंडर हैं और बता रहे हैं पहले स्टाम्प वेंडर होते थे अब चार स्टाम्प वेंडर बचे रह गए हैं। इस तरह से लेखको में भी पहले से जो है अभी लिमिटेड में ही बचे हुए हैं। जो बेचारे हैं भी उनको बता रहे हैं कि एकदम से मिटा देना चाहते हैं। इससे इनके साथ ये अन्याय ना होने पाए।" अरबों का घाटा,पूरे प्रदेश में हाहाकार,"हमारा प्रयास है कि सार्थक कोई रास्ता, सकारात्मक सोच रख करके हमारा प्रयास होगा कि अच्छा रास्ता निकले। जो छति हो रही है,अरबों रुपये का बता रहे हैं,पूरे प्रदेश में हाहाकार मचा हुआ है।
सुल्तानपुर- एंटीकरप्शन टीम ने कानून-गो राजित राम को घूस लेते पकड़ा। जमीन की पैमाइश में रिपोर्ट लगाने के नाम पर 12000/- रुपये घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा गया कानून-गो। बीच सड़क एंटीकरप्शन टीम ने कानून गो को घूस के पैसों के साथ हिरासत में लिया।
लम्भुआ तहसील में थी तैनाती हनुमानगंज सर्किल के थे इंचार्ज। लगातार मिल रही शिकायत पर एन्टी करप्शन टीम की कार्यवाई। पूर्व में कादीपुर तहसील में तैनाती के दौरान भी एन्टी करप्शन टीम ने किया था गिरफ्तार। कई और घूसखोर एंटीकरप्शन की टीम के रडार पर,राजस्व महकमे में मचा हड़कम्प। कोतवाली नगर थाना क्षेत्र से हुई घूसखोर कानून-गो की गिरफ्तारी।
*मुख्य वक्ता मुफ्ती सैयद मोहम्मद अफ्फान मंसूरपुरी ने किया संबोधित, देश व उम्मत की सलामती के लिए की दुआ*
*जिलाधिकारी द्वारा विलंबित चल रही निर्माणाधीन परियोजनाओं में कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही हेतु शासन को पत्र प्रेषित करने के दिये गये निर्देश।
Jun 21 2026, 13:29
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.2k