गाड़ी पर बत्ती लगाकर अवैध वसूली करने का आरोप, वीडियो प्रसारित

(विपिन राठौर मीरापुर मुज़फ्फरनगर )मंडी समिति की गाड़ी पर बत्ती लगाकर अवैध वसूली करने का आरोप, वीडियो प्रसारित ,देर रात से इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हा रही दो वीडियो से खलबली मची हुई है। वीडियो में एक युवक मंडी समिति के कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए दिख रहा है। युवक का दावा है कि मंडी समिति के लोग नियमों को ताक पर रखकर देर रात सड़कों पर वाहनों को रोकते हैं और उनसे अवैध रूप से पैसों की वसूली करते हैं।
वीडियो में युवक ने अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं। आरोप है कि मंडी समिति के पास वाहनों पर लाल या नीली बत्ती लगाने की कोई आधिकारिक अनुमति नहीं है, इसके बावजूद धड़ल्ले से बत्ती लगी गाड़ियों का इस्तेमाल किया जा रहा है। युवक का कहना है कि इस अवैध बत्ती का रौब दिखाकर देर रात आने-जाने वाले सीधे-साधे वाहन चालकों को डराया-धमकाया जाता है और उन पर दबाव बनाया जाता है। आरोप लगाने वाला युवक मंडी सहायक सागर को मंडी इंस्पेक्टर बता रहा है। चर्चा है कि मंडी समिति के कर्मचारी रात में लकड़ी से भरे वाहनों के चालकों पर रौब दिखाकर अवैध वसूली करते हैं।
---
इन्होंने कहा.... जब किसी पर आर्थिक दंड लगाया जाता है तो फिर लोग झूठे आरोप लगाते हैं। गाडी पर बत्ती लगाने की अनुमति एसडीएम ने दी हुई है। मुकेश कुमार, मंडी निरीक्षक, उप मंडी स्थल मीरापुर।
---
हम रात में होटल पर खाना खा रहे थे, तभी एक युवक ने आकर झूठे आरोप लगाते हुए वीडियो बनाई है। झूठे आरोप लगाने पर युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराई जाएगी। सागर कुमार मंडी सहायक, उप मंडी स्थल, मीरापुर।
---
मेरे द्वारा कोई अनुमति नहीं दी गई है। यदि मेरे से पूर्व के अधिकारियों ने अनुमति दी हुई है तो यह मेरे संज्ञान में नहीं है। मामले की जांच कराई जाएगी। रश्मि लांबा, एसडीएम जानसठ।
मुज़फ्फरनगर )कच्चा पक्का तालाब पर पहंुची टीम, अवैध कब्जे की जांच शुरू

विपिन राठौर

मीरापुरः नगर पंचायत मीरापुर में कच्चा-पक्का तालाब की भूमि पर अवैध कब्जा किए जाने के मामले में नायब तहसीलदार और ईओ मीरापुर ने मौके पर पहंुचकर जांच की। टीम ने लेखपाल द्वारा चिह्नित किए गए कब्जे से नींव उखड़वा दी।

मीरापुर के कच्चा पक्का शिव मंदिर के निकट तालाब की भूमि पर मुस्लिम सभासद के परिचित द्वारा अवैध कब्जा किए जाने की जानकारी लगने पर हिंदू समाज के लोगों ने अवैध कब्जे का विरोध करते हुए मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की थी। बुधवार को नायब तहसीलदार अजय सिंह व ईओ नीलम पांडेय मौके पर पहंुची तथा यहां पर लेखपाल द्वारा चिह्नित की गई भूमि का निरीक्षण कर अपने सामने ही अवैध कब्जे से नींव उखडवा दी।

इस दौरान यहां पर पहंुचे शिकायकर्ताओं ने शेष अवैध कब्जे को भी हटवाने की बात कही तो अधिकारियों ने मामले की जांच करने के बाद उक्त भूमि से भी अवैध कब्जा हटवाने को कहा। इस पर शिकायकर्ताओं ने अधिकारियों से लगातार हो रहे अवैध कब्जे का विरोध करते हुए कहा कि प्रशासन तालाब और मंदिर का रकबा पूरा कर दें। बता दें कि एसडीएम जानसठ द्वारा उक्त मामले की जांच के लिए टीम का गठन किया गया जिसकी जिम्मेदारी नायब तहसीलदार अजय सिंह को सौंपी गई है।
---
इन्होंने कहा.... लेखपाल ने जो भूमि चिह्नित की थी उससे कब्जा हटवा दिया है। टीम द्वारा तालाब और मंदिर की पूरी भूमि की पैमाईश कराकर अवैध कब्जे को हटवाया जाएगा।
मुज़फ्फरनगर )बिना अनुमति बन रही मस्जिद में नमाज पढ़ने की शिकायत पर दौड़ी पुलिस
पुलिस ने बिना अनुमति बन रही मस्जिद में ताला लगवाया

मीरापुर।संवाददाता-गांव कुतुबपुर में बिना अनुमति के बन रही निर्माणाधीन मस्जिद में टीनशेड डालकर नमाज पढ़े जाने की शिकायत पर पहुँची पुलिस ने वहाँ नमाज नही पढ़ने की बात समझाकर मस्जिद में ताला लगवा दिया।
गांव कुतुबपुर में चुड़ियाला मार्ग पर मुस्लिम समुदाय द्वारा एक स्थान पर मस्जिद निर्माण किया जा रहा था।बताया जा रहा है कि मुस्लिम समाज द्वारा उक्त मस्जिद निर्माण के लिए कुछ समय पूर्व अनुमति मांगी गई थी किन्तु प्रशासन ने नए धार्मिक
स्थल के निर्माण पर रोक लगे होने की बात बताते हुए मस्जिद निर्माण की अनुमति नही दी थी।जिसके बाद से यहाँ निर्माण बंद था।मंगलवार को कुछ लोगों द्वारा यहाँ गोपनीय तरीके से नमाज पढ़े जाने की सूचना पुलिस को मिली जिस पर पुलिस मौके पर पहुँची और यहाँ नमाज पढ़ने वाले मुस्लिम समाज को लोगों को शांति व्यवस्था का हवाला देते हुए समझा बुझाकर नमाज पढ़ने से मना कर दिया। तथा निर्माणाधीन मस्जिद में ताला लगवा दिया।

बिना अनुमति मस्जिद निर्माण किये जाने तथा नमाज पढ़े जाने की सूचना पर पुलिस की गोपनीय इकाई सक्रिय हो गयी तथा गांव में पहुचकर मामलें की जानकारी ली।मामलें पर इंस्पेक्टर राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि बिना अनुमति बन रही मस्जिद में नमाज पढ़ने की सूचना ग्रामीणों द्वारा दी गई थी।मौके पर पहुचकर मुस्लिम समाज के लोगों को समझा दिया गया है।तथा मुस्लिम समाज द्वारा ही वहाँ ताला लगा दिया गया है।विवाद जैसा कुछ भी नही है।
-कुतुबपुर में बिना अनुमति बन रही मस्जिद पर लगा ताला।
महाराणा प्रताप जयंती पर वृषांक सुपर मार्केट में शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित
आशीष कुमार

मुजफ्फरनगर। मेवाड़ के महान वीर योद्धा, राष्ट्र गौरव एवं स्वाभिमान के प्रतीक महाराणा प्रताप की जयंती के पावन अवसर पर वृषांक सुपर मार्केट, मुजफ्फरनगर में शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजसेवियों, व्यापारियों, गणमान्य नागरिकों एवं क्षेत्रवासियों ने सहभागिता कर महाराणा प्रताप को श्रद्धापूर्वक नमन किया।

इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने महाराणा प्रताप के अद्वितीय साहस, राष्ट्रभक्ति, त्याग एवं स्वाभिमान से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन संघर्ष, सम्मान और मातृभूमि के प्रति समर्पण का अनुपम उदाहरण है, जो आज भी प्रत्येक भारतीय को प्रेरित करता है।

कार्यक्रम के आयोजक एवं अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष तथा युवा उ. प्र. उद्योग व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों, समाज बंधुओं एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महाराणा प्रताप के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना हम सभी का दायित्व है।

कार्यक्रम के दौरान राहगीरों एवं उपस्थित जनसमूह को शीतल शरबत वितरित किया गया। सभी उपस्थित लोगों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए आयोजकों को शुभकामनाएं दीं।

जारीकर्ता: विजय प्रताप सिंह जिलाध्यक्ष, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा
जिलाध्यक्ष, युवा उ. प्र. उद्योग व्यापार संगठन
मुजफ्फरनगर

भाकियू तोमर ने विशाल रेलवे आंदोलन को प्रशासनिक सूझबूझ के बाद टाल दिया गया

आशीष कुमार

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर के नेतृत्व में 16 जून 2026 को जनपद मुजफ्फरनगर में होने वाले विशाल रेलवे आंदोलन को प्रशासनिक सूझबूझ के बाद टाल दिया गया है।

अधिकारियों ने की देर रात की वार्ता, सुबह तक हुआ समाधान आंदोलन की संवेदनशीलता को देखते हुए 15 जून की रात को ही सीओ मंडी और सीओ सदर और थाना छपार प्रभारी के साथ मौके पर पहुंचे , अधिकारियों ने किसान नेताओं से गहन वार्ता की और उच्चाधिकारियों से संवाद कराया सुबह तक समस्याओं के निस्तारण का ठोस आश्वासन दिया।

प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए 16 जून की सुबह 10:00 बजे तक संगठन द्वारा उठाए गए अधिकांश मामलों का निस्तारण कर दिया।
इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट, एसडीएम सदर, सीओ सदर और छपार थाना प्रभारी ने संयुक्त रूप से भाकियू तोमर के राष्ट्रीय कार्यालय पहुंचकर मर्यादापूर्वक सरकार के नाम ज्ञापन लिया।

युवाओं की ताकत के आगे झुका प्रशासन:(अंकित गुर्जर)

इस पूरे घटनाक्रम और सफलता पर भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के युवा प्रदेश अध्यक्ष अंकित गुर्जर ने संगठन की एकजुटता की सराहना करते हुए बड़ा बयान जारी किया है।
"यह किसानों और युवाओं की एकजुटता की बहुत बड़ी जीत है। हमारा मकसद रेलवे को बाधित कर आम जनता को परेशान करना कभी नहीं था, बल्कि अपनी जायज मांगों को गूंगी-बहरी सरकार तक पहुंचाना था।

राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर के एक आह्वान पर हजारों युवा और किसान पटरियों पर बैठने के लिए तैयार थे।
दामाद और उसके दोस्त को ससुरालियों ने पीट पीटकर अधमरा किया
पत्नी को भाई व दोस्त के साथ ससुराल लेने आया था दामाद

विपिन राठौर

मुज़फ्फरनगर, मीरापुर।-छुट्टियों में मायके आई हुई पत्नी व बच्चों को भाई व दोस्त के साथ लेने ससुराल आये दामाद  व उसके दोस्त को ससुरालियों ने पीट पीटकर अधमरा कर दिया।पीड़ित दामाद ने सास-ससुर,पत्नी व साढू को नामजद व 10-15अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।

मेरठ जनपद के थाना परीक्षितगढ़ के गांव दुर्वेशपुर निवासी रवि पुत्र राजेन्द्र ने मीरापुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है कि करीब 8 वर्ष पूर्व उसकी शादी मीरापुर थानाक्षेत्र के गांव मुकल्लमपुरा निवासी आरती पुत्री ब्रजपाल के साथ हुई थी।शादी के बाद दोनों के दो बच्चें है।वर्तमान में उसकी पत्नी 5 माह की गर्भवती है।आरोप है कि रवि के ससुराल वाले आर्थिक रूप से कमजोर है जिसके चलते उसकी पत्नी अक्सर उससे रुपये लेकर मायके भेजती रहती है।इसके बाद भी पत्नी व ससुराल वाले अक्सर उससे लड़ते रहते है और बिना पंचायत के उसकी पत्नी को साथ नही भेजते है।

रवि के अनुसार उसकी पत्नी 2 जून को मायके आयी थी।जिसे लेने के लिए रवि अपने भाई कमल व अपने दोस्त सोनू के साथ मुकल्लमपुरा आया था।आरोप है कि जैसे वह यहाँ पहुँचा तो उसकी ससुराल वालों ने 10-15 अज्ञात बदमाश बुला रखें थे तथा उन्हें देखते ही सास सुनीता,ससुर ब्रजपाल,साढू संजय ,पत्नी आरती व 10-12 अज्ञात लोगों ने लाठी-डंडों व सरियों से उन पर हमला कर दिया तथा उसे व उसके दोस्त को पीट पीटकर अधमरा कर दिया और उन्हें मरा समझकर मौके से फरार हो गए।उसका दोस्त सोनू गंभीर हालत में बेहोश हो गया।जिस पर होश आने पर उसने पुलिस को सूचना दी।पुलिस भी उसके दोस्त को मरा समझ गई।पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भेजा।पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी।
हिन्दू नाम बताकर लोन दिलाने के नाम पर 40 हजार ठगे
मुस्लिम युवक को राजीव नाम बताकर आरोपी ने पांच लाख का लोन दिलाने के नाम पर 40 हज़ार ठगे

मीरापुर।-एक ठग ने हिन्दू नाम बताकर मुस्लिम युवक को पांच लाख का लोन दिलाने के नाम पर उससे 40 हजार रुपये  ठग लिए।पीड़ित ने तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।

कस्बें के मौहल्ला कोटला निवासी शहजाद पुत्र इकबाल ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि कुछ दिन पूर्व एक युवक जिसने अपना नाम राजीव बताया उसने मीरापुर में लोन दिलाने का ऑफिस खोला।आरोप है कि उक्त कथित राजीव ने शहजाद को पांच लाख का लोन दिलाने का आश्वासन दिया तथा उससे 18,000 रुपये फोन पे तथा 22,000 रुपये नकद लोन दिलाने की एवज में लिए।आरोप है कि इसके बाद आरोपी कई महीनों तक उसे लोन दिलाने के नाम पर टरकाता रहा। जब उसने लोन दिलाने या अपने 40,000 रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने उसे गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि इसके बाद आरोपी फरार हो गया। शहजाद का आरोप है कि जब कथित राजीव के बारे में जानकारी की तो पता चला उसका असली नाम नफीस है और वह मवाना क्षेत्र का रहने वाला है।जिसके बाद पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ। पीड़ित ने मीरापुर थाने में आरोपी के विरुद्ध तहरीर दी है।
खेत पर चार लेने जा रहे युवक के साथ मारपीट
विपिन राठौर

मुज़फ्फरनगर ,मीरापुर।- गांव सिखरेडा में खेत पर चारा लेने जा रहे एक युवक को गांव के ही तीन युवकों ने मार-पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित की पत्नी ने तीनों युवकों के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

सिखरेडा निवासी महिला नीलम पत्नी विक्की ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उसका पति विक्की सोमवार को खेत पर चारा लेने के लिए जा रहा था।इस दौरान गांव के ही सोनी पुत्र रामचंद्र, लक्की पुत्र तोला सिंह और रामचंद्र पुत्र मंगल ने उसे रास्ते में रोक लिया तथा आरोप है कि तीनों युवकों ने उसके पति विक्की के साथ गाली-गलौज करते हुए उसे मारपीट कर घायल कर दिया।दी।मारपीट में विक्की को गंभीर चोटें आयी है।बाद में आरोपी मौके से फरार हो गए।पुलिस मामलें की जांच कर रही है।
मुज़फ्फरनगर )अथर्व हॉस्पिटल के एमडी डॉ आलोक शर्मा ने वीडियो जारी कर झोलाछाप चिकित्सक व मैडिकल स्टोर संचालकों की खोली पोल
डॉ आलोक ने बिना किसी डायग्नोज के ईलाज कर मरीजों के जीवन से खिलवाड़ के आरोप लगाए


विपिन राठौर,मीरापुर।मीरापुर के अथर्व हॉस्पिटल के एमडी डॉ. आलोक शर्मा ने रविवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर मीरापुर में चिकित्सा जगत में चल रहें भ्रष्टाचार की पोल खोली।उन्होंने कस्बें के झोलाछाप चिकित्सकों व कुछ मैडिकल स्टोर संचालकों पर मरीजों के जीवन से खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए लोगों को ऐसे उपचार से बचने की सलाह दी।
डॉ आलोक शर्मा ने रविवार को सोशल मीडिया पर वीडियो जारी करते हुए आम नागरिकों को जागरूक करते हुए बताया कि मीरापुर कस्बें में अप्रशिक्षित चिकित्सक व मैडिकल स्टोर संचालक मरीजों का ईलाज कर रहें है।उन्होंने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि अप्रशिक्षित चिकित्सक व मैडिकल स्टोर संचालक बिना किसी डायग्नोज के मरीजों को ईलाज कर रहे है तथा उन्हें स्टोरायड देकर घर भेज देते है।

मरीजों के तीमारदारों से मोटी रकम वसूलते है। बाद में मरीजों की हालत बिगड़ जाती है।डॉ आलोक ने आरोप लगाया कि उक्त अप्रशिक्षित चिकित्सक व मैडिकल स्टोर संचालक लोगों को प्राइमरी उपचार देने में सक्षम नही है।डॉ आलोक शर्मा ने लोगों को ऐसे अप्रशिक्षित चिकित्सकों व मैडिकल स्टोर संचालकों को बहरूपियों की संज्ञा देते हुए इनसे सचेत रहने की सलाह दी।बता दें कि मीरापुर क्षेत्र में चिकित्सा विभाग की मिलीभगत से बिना प्रशिक्षित चिकित्सकों के दर्जनों अवैध अस्पताल चल रहें है।जहाँ धड़ल्ले से झोलाछाप द्वारा ऑपरेशन किये जा रहे है।तथा कई बार लोगों की जान भी जा चुकी है।किन्तु शिकायत के बाद भी इन पर कार्यवाही के नाम पर केवल औपचारिकता होती है।
-वीडियो जारी करने वाले अथर्व हॉस्पिटल के एमडी डॉ आलोक शर्मा
मुज़फ्फरनगर )किशोरी को भगा ले जाने वाला मुस्लिम युवक गिरफ्तार

विपिन राठौर,मीरापुर। क्षेत्र के एक गांव में अपनी बुआ के घर आई हुई एक किशोरी को दो दिन पूर्व मेरठ के सरधना निवासी गुलफाम पुत्र इद्दू बहला फुसलाकर भगा ले गया था। पुलिस ने शनिवार को किशोरी को बरामद करने के बाद आरोपित को भी घर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया। जहां से उसे जेल भेजा गया है। बता दें कि मामला दो समुदाय का होने के चलते गांव में तनाव था। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही किशोरी को बरामद कर लिया था।