केन्द्र सरकार के विश्वास,विकास एवं जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने पर प्राकृतिक खेती कार्यशाला,प्रदर्शनी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन*
प्रगतिशील कृषकों को किया गया सम्मानित, विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं की दी गई जानकारी।
प्रगतिशील कृषकों द्वारा 4 दिवसीय विकास प्रदर्शनी का किया गया अवलोकन।
सुलतानपुर,केन्द्र सरकार के विश्वास, विकास एवं जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पं० राम नरेश त्रिपाठी सभागार परिसर में कृषि विभाग द्वारा प्राकृतिक खेती विषयक कार्यशाला एवं स्टॉल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मा० जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी श्री सुशील त्रिपाठी द्वारा मुख्य विकास अधिकारी श्री विनय कुमार सिंह, उप कृषि निदेशक, अधिशासी अभियन्ता, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक, कृषि विशेषज्ञ, वरिष्ठ कृषि रक्षा सहायक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण एवं सम्मानित कृषक भाईयों की उपस्थित में दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर मा० जिलाध्यक्ष भाजपा द्वारा कृषि विभाग से सम्बन्धित विभिन्न विभागीय स्टॉलों का अवलोकन किया गया। प्रदर्शनी में कृषि रक्षा अनुभाग, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, पशुपालन विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना, इफको, कृभको, मत्स्य विभाग, गन्ना विभाग, जल जीवन मिशन, दूध एवं दुग्ध उत्पाद तथा स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा अपने-अपने स्टॉल लगाए गए थे, जिनके माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कृषकों के हित में संचालित कार्यक्रमों की जानकारी उपलब्ध कराई गई।
कार्यक्रम के दौरान प्राकृतिक खेती को अपनाकर उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रगतिशील कृषको - श्री प्रशान्त वर्मा (कादीपुर), श्री राजेन्द्र सिंह (जजरही), श्री बब्बन यादव (बीबीपुर रेहती), श्री संतप्रसाद तिवारी (बबुरी) तथा श्री अशोक वर्मा (परशुरामपुर) सहित अन्य कृषकों को अंगवस्त्र एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा अपने सम्बोधन में प्राकृतिक खेती को समय की आवश्यकता बताते हुए किसानों से रसायनमुक्त एवं पर्यावरण अनुकूल खेती को अपनाने का आह्वान किया गया। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा किसानों की आय में वृद्धि एवं कृषि क्षेत्र के सतत विकास हेतु अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ अधिक से अधिक कृषकों तक पहुंचाया जाना आवश्यक है।
कार्यक्रम में प्राकृतिक खेती से जुड़े प्रगतिशील कृषकों द्वारा अपने अनुभव साझा करते हुए अन्य किसानों को प्राकृतिक खेती के लाभों एवं व्यवहारिक पहलुओं की जानकारी दी गई। कृषि रक्षा विभाग, उद्यान विभाग, गन्ना विभाग, डेयरी विभाग, सिंचाई विभाग, पशुपालन विभाग, नलकूप विभाग एवं विद्युत विभाग द्वारा किसानों के हितार्थ संचालित योजनाओं, अनुदानों एवं तकनीकी सुविधाओं के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम के सांस्कृतिक सत्र में संस्कृति विभाग में पंजीकृत कलाकार श्री जय नारायण एवं उनकी टीम तथा श्री हरिप्रसाद एवं उनकी टीम द्वारा लोकगीतों एवं कृषि विकास गीतों की आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं। लोकगीतों के माध्यम से केन्द्र सरकार के विश्वास, विकास एवं जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संचालित विभिन्न योजनाओं एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को उपस्थित जनसमुदाय द्वारा अत्यंत सराहा गया। सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा लगायी गयी 4 दिवसीय प्रदर्शनी का उपस्थित प्रगतिशील कृषकों द्वारा अवलोकन कर सरहना की गयी। मा0 प्रधानमंत्री जी के साथ सेल्फी प्वाइंट आकर्षण का केन्द्र रहा तथा प्रगतिशील कृषकों द्वारा सेल्फी लिया गया। कार्यक्रम में कृषकों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं नागरिकों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही तथा प्राकृतिक खेती एवं कृषि विकास से सम्बन्धित विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा की गई।
5 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
7.0k