भदोही में 'विकसित भारत प्रदर्शनी' का शुभारंभ:केंद्र-प्रदेश सरकार के 12 और 9 वर्ष पूरे होने पर आयोजन
![]()
![]()
रिपोर्टर - नितेश श्रीवास्तव
भदोही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष तथा मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनपद भदोही में ‘विकसित भारत प्रदर्शनी’ का भव्य शुभारंभ किया गया। विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज, ज्ञानपुर के मैदान में जिला प्रशासन एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित इस प्रदर्शनी का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, जिलाधिकारी शैलेष कुमार एवं मुख्य विकास अधिकारी बाल गोविंद शुक्ल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
उद्घाटन के पश्चात अतिथियों ने प्रदर्शनी का भ्रमण कर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं तथा उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शित सामग्री का अवलोकन किया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को सरकार की विकास यात्रा, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों एवं भविष्य के विकसित भारत के संकल्प से अवगत कराया गया। इस अवसर परविभिन्न विभागों द्वारा विकासपरक योजनाओं एवं उपलब्धियों पर आधारित आकर्षक स्टॉल लगाए गए थे। प्रदर्शनी में कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग, महिला कल्याण विभाग, उद्यान विभाग, बाल विकास परियोजना, खादी एवं ग्रामोद्योग, पंचायती राज विभाग, समाज कल्याण विभाग, जिला प्रोबेशन कार्यालय, कौशल विकास मिशन, आईटीआई, उद्योग विभाग तथा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) से जुड़ी स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों का प्रदर्शन किया गया। जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि आमजन को योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें लाभान्वित किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा तभी पूर्ण होगी, जब समाज की अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाकर उसे विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जाए। जिलाधिकारी ने जनपद के सभी नागरिकों से अपील की है कि अधिकाधिक संख्या में 21 जून को आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में सहभागिता कर स्वस्थ एवं जागरूक समाज के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। जिला पंचायत अध्यक्ष एवं भाजपा जिलाध्यक्ष ने सभी स्टॉलों का अवलोकन कर विभागीय अधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन एवं जनसामान्य को मिल रहे लाभों की जानकारी प्राप्त की। स्वयं सहायता समूहों द्वारा प्रदर्शित हस्तनिर्मित उत्पादों की भी सराहना की गई। प्रदर्शनी में योजनाओं से संबंधित पुस्तिकाएं, प्रचार सामग्री, मॉडल एवं डिजिटल डिस्प्ले के माध्यम से आमजन को जानकारी उपलब्ध कराई गई।
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, उत्तर प्रदेश के निदेशक विशाल सिंह के निर्देशों के क्रम में आयोजित ‘विकसित भारत प्रदर्शनी’ में केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं एवं ऐतिहासिक उपलब्धियों को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया। प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री जनधन योजना, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, पीएम स्वनिधि योजना, पीएम सूर्यघर योजना, जल जीवन मिशन, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान, पीएम विश्वकर्मा योजना सहित अनेक योजनाओं की जानकारी चित्रों एवं फोटोग्राफ के माध्यम से प्रस्तुत की गई। इसके अतिरिक्त उत्तर प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना, मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना सहायता योजना, वृद्धावस्था, दिव्यांग एवं निराश्रित महिला पेंशन योजनाओं की उपलब्धियों को भी प्रदर्शनी में स्थान दिया गया। प्रदेश में विकसित हो रहे यातायात नेटवर्क, आधारभूत संरचना, पुलिस व्यवस्था तथा जनपद भदोही में कराए गए विकास कार्यों को भी विस्तार से दर्शाया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी ने प्रदर्शनी की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से आमजन को सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की समग्र जानकारी प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी जनजागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया है तथा विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में निरंतर अग्रसर है। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश भी विकास और सुशासन का नया अध्याय लिख रहा है।
इस अवसर पर बाल विकास विभाग द्वारा लाभार्थियों को नवीन रेसिपी आधारित पुष्टाहार वितरण किया गया साथी उद्योग विभाग द्वारा लाभार्थियों को टूल किट का भी वितरण किया गया।
मुख्य विकास अधिकारी बाल गोविंद शुक्ल ने कहा कि सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक योजनाओं का लाभ पहुंचे, जिससे अधिक से अधिक लोग विकास की मुख्यधारा से जुड़कर आत्मनिर्भर, सशक्त एवं समृद्ध बन सकें।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोक कलाकारों एवं लोक गायकों द्वारा गीत-संगीत के माध्यम से केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं तथा विकास कार्यों का प्रचार-प्रसार किया गया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया और कार्यक्रम को उत्सवमय स्वरूप प्रदान किया।
उल्लेखनीय है कि चार दिवसीय ‘विकसित भारत प्रदर्शनी’ 20 जून 2026 तक आमजन के अवलोकन हेतु खुली रहेगी। प्रदर्शनी के माध्यम से केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों, विकसित भारत के संकल्प तथा प्रदेश सरकार के विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का व्यापक प्रयास किया जा रहा है। प्रदर्शनी अवलोकन कर विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त करेंगे और उनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित होंगे।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी बाल गोविन्द शुक्ल, जिला परियोजना अधिकारी आदित्य कुमार, जिला प्रोवेशन अधिकारी शत्रुघ्न कन्नौजिया, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवम पांडेय, जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान एवं संबंधित विभागों के अधिकारीगण/ जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।



*दफ्तर, डॉक्टर के चेंबर के सामने होगी चस्पा, जरुरतमंद सीधे करेंगे फोन*
Jun 17 2026, 17:40
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k