केंद्रीय मंत्री और अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने कार्यकर्त्ताओ का हौसला बढ़ाया*
रिपोर्ट:लालजी
सुल्तानपुर,केंद्रीय मंत्री और अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल आज सुल्तानपुर पहुंची। इस दौरान रास्ते में अपना दल कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद वे नगर के राम नरेश त्रिपाठी सभागार पहुंची और अपना दल कार्यकर्ता समागम में पहुंची। इस दौरान उन्होंने सभागार में मौजूद कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया गया,वहीं अनुप्रिया ने कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया। साथ ही दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
मंच से संबोधन के दौरान उन्होंने अपनी उपलब्धियां गिनाई और एनडीए गठबंधन सरकार की तारीफ की वहीं मीडिया से रूबरू हुई अनुप्रिया ने यूपी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर कहा कि NDA गठबंधन 2014 से जनता की पहली पसंद हैं। हमारे एनडीए देश और प्रदेश सरकार की योजनाएं लोगों के जीवन में परिवर्तन लाई हैं।
उत्तर प्रदेश से लेकर देश के अंदर एक सुशासन कायम हुआ है, विकास कार्य आगे बढ़े हैं, और उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदली है। पूरा भरोसा हैं आने वाले चुनाव में जो एनडीए गठबंधन है , जिसमें 5 दल शामिल हैं, एनडीए की उत्तर प्रदेश की पहली पसंद होगी।
वहीं विधानसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे को लेकर उन्होंने कहा कि अभी कोई चर्चा नहीं हुई है, अभी बहुत जल्दबाजी होगी, फिलहाल हमारी दृष्टि केंद्रित है कि हर जिले के अंदर, अलग अलग विधानसभाओं के अंदर चुनाव में जाने के लिए संगठनात्मक तैयारी करना है। लक्ष्य एक है एनडीए की जीत सुनिश्चित करनी है और उसमें अपना दल के कार्यकर्ताओं का 100 योगदान हो, अभी इसी की तैयारी में लगे हुए हैं, जहां तक सीटों की बात है, समय आने पर हमारे जो अन्य सहयोगी है , उनके साथ सीटों के बंटवारे पर चर्चा होगी।
वहीं अयोध्या में चंदा चोरी को दबाने के लिए अखिलेश की बेटी को बदनाम जाने पर अनुप्रिया पटेल ने कहा की पहली बात तो ये हैं कि राम मंदिर जो चढ़ावे की चोरी की बात आ रही है, ये बहुत गंभीर है, और इसमें राज्य सरकार ने संज्ञान ले लिया है, एसआईटी गठित कर दी गई है, और हम अपनी पार्टी की ओर से यही चाहते हैं कि जो भी दोषी हो उनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए। क्योंकि मंदिर के साथ करोड़ों लोगों की भावनाएं जुड़ी हुई हैं। मंदिर में चोरी अक्षम्य है और उसपर कड़ी से कड़ी कार्यवाही होगी।
अखिलेश की बच्ची के बारे में अनुप्रिया ने कहा कि जो विषय बच्ची के बारे में आया है। हमारी जो लड़ाई है वो वैचारिक है, किसी का भी परिवार हो या बच्चा ,किसी की भी बिटिया हो, हम सब परिवार के लोग हैं, देश और प्रदेश किसी भी परिवार की बेटी के खिलाफ किसी भी प्रकार की अशोभनीय और अमर्यादित टिप्पणी की घोर निंदा करते हैं,और इस पर राज्य सरकार ने एफआईआर करके दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही करके संदेश दे दिया है।
मेरी पार्टी से लेकर है पार्टी को इसका पालन करना चाहिए, समाज की हर बिटिया हम सबकी बिटिया है और हम सबको उसका सम्मान करना चाहिए, बेटियों को हमें किसी भी प्रकार से राजनीतिक लड़ाई में में घसीटने की आवश्यकता नहीं है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अपना दल वी ओ-वहीं जातीय जनगणना पर अपना दल के रुख पर अनुप्रिया पटेल ने कहा कि केंद्र सरकार इस ऐतिहासिक निर्णय को कर चुकी है,अपना दल ने इस मांग को संसद से लेकर सड़क तक उठाया, हम हमेशा से उसके पक्षधर रहें हैं, और हमे खुशी है कि अपना दल ने समय समय पर न्यायोचित मांगे उठाई है। पीएम मोदी की सरकार ने हमारी मांग को पूरी किया है, जातीय जनगणना चल रही है, उसके बाद जातीय आंकड़े सरकार के पास आएंगे, जो भी हमारे जातीय समुदाय जो आर्थिक रूप से पीछे हैं, आंकड़े आने के बाद नीतियां बनती हैं।
वहीं सपा कांग्रेस के गठबंधन पर अनुप्रिया पटेल ने कहा कि ये कोई नया प्रयोग नहीं है, ये पहले भी हुआ है, इसके नतीजे भी आ चुके हैं, हमारा स्पष्ट मानना है एनडीए की सरकार ने देश और प्रदेश की तस्वीर को बदलने का काम किया है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अपना दल इसके साथ ही अनुप्रिया पटेल ने उत्तर प्रदेश में सरकार की उपलब्धियों को पत्रकारों के समक्ष रखा। उन्होंने कहा कि आउट सोर्सिंग भर्तियों में नियमों का पालन नहीं होता था, सरकार ने निर्णय किया, जिस तरीके से सपा और कांग्रेस का गठबंधन पहले पराजित हुआ है, उसी तरीके से आगामी चुनाव में चारों खाने चित होगा। 27 के चुनाव में एनडीए का चेहरा कौन होगा के सवाल पर अनुप्रिया ने कहा कि ये अपना दल नहीं तय करती है , पांच दलों का गठबंधन है, बीजेपी नेतृत्व कर रही है, तो हम सबने ये निर्णय बीजेपी के लिए छोड़ दिया है।
2 hours and 54 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2.0k