विकासशील इंसान पार्टी (VIP) सुल्तानपुर में गरजे आज: मुकेश सहनी*
Report by LalJi सुल्तानपुर,25 जुलाई से पूरे उत्तर प्रदेश में चलेगी 101 दिवसीय 'निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा।.................................. आरक्षण नहीं मिला,तो 2027 में भाजपा को वोट नहीं देगा निषाद समाज : मुकेश सहनी। **************************** मंत्री डॉ. संजय निषाद को 6 महीने का समय,आरक्षण दिलाएं या समाज के साथ खड़े हों : सहनी•••••••••••••••••• निषाद समाज की ताकत से उत्तर प्रदेश में डिप्टी मुख्यमंत्री का पद हासिल किया जा सकता है : सहनी________________ निषाद समाज को संवैधानिक अधिकार दिलाने तक संघर्ष जारी रहेगा : मुकेश सहनी~~~~~~~~~~~~~~~~~~~सुल्तानपुर में आज विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के पार्टी सुप्रीमो एवं बिहार के पूर्व मंत्री श्री मुकेश सहनी ने सुल्तानपुर स्थित होटल वृंदावन, अमहट चौराहा, आरटीओ कार्यालय के बगल में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए निषाद समाज के आरक्षण, राजनीतिक भागीदारी एवं सामाजिक न्याय के मुद्दे पर बड़ा ऐलान किया है। मुकेश सहनी ने कहा कि पिछले 10-11 वर्षों से वे उत्तर प्रदेश में निषाद समाज को उसके संवैधानिक अधिकार दिलाने के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि निषाद समाज की राजनीतिक भागीदारी तो बढ़ी है, लेकिन आज भी समाज को उसका संवैधानिक आरक्षण नहीं मिल पाया है। जब तक समाज को उसका अधिकार नहीं मिल जाता, तब तक यह संघर्ष लगातार जारी रहेगा। उन्होंने घोषणा की कि आगामी 25 जुलाई से पूरे उत्तर प्रदेश में 101 दिवसीय 'निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा' निकाली जाएगी। इस यात्रा के दौरान गांव-गांव, कस्बों, टोले-मोहल्लों एवं शहरों में जाकर निषाद समाज के लोगों को गंगाजल देकर संकल्प दिलाया जाएगा कि यदि वर्ष 2027 से पहले केंद्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार निषाद समाज को आरक्षण नहीं देती है, तो निषाद समाज भारतीय जनता पार्टी का समर्थन नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि इस संकल्प अभियान के वीडियो तैयार कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित देश के प्रमुख नेताओं को भेजे जाएंगे, ताकि निषाद समाज की आवाज राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचे। मुकेश सहनी ने उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री डॉ.संजय निषाद को छह महीने का समय देते हुए कहा कि यदि वे इस अवधि में निषाद समाज के लिए आरक्षण सुनिश्चित करा देते हैं तो पूरा समाज उनके साथ खड़ा रहेगा। लेकिन यदि ऐसा नहीं होता है तो उन्हें मंत्री पद छोड़कर निषाद समाज के अधिकारों की लड़ाई में खुलकर उतरना चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में निषाद समाज की जनसंख्या और मतदाता शक्ति इतनी मजबूत है कि यदि समाज संगठित होकर अपने अधिकारों के लिए एकजुट हो जाए तो प्रदेश की राजनीति की दिशा बदल सकता है। निषाद समाज की ताकत से उत्तर प्रदेश में डिप्टी मुख्यमंत्री का पद भी हासिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि विकासशील इंसान पार्टी की यह मुहिम केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, सम्मान और संवैधानिक अधिकारों की लड़ाई है। आने वाले दिनों में पूरे उत्तर प्रदेश में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाकर निषाद समाज को संगठित किया जाएगा तथा आरक्षण की मांग को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक मजबूती से उठाया जाएगा। प्रेस वार्ता में जिले के समाजसेवियों, बुद्धिजीवियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस अवसर पर विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संतोष सहनी, प्रदेश सचिव जे.पी. निषाद, सुल्तानपुर जिला अध्यक्ष रामबहादुर निषाद, प्रदीप निषाद, उर्मिला निषाद सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो राहुल गांधी बनेंगे प्रधानमंत्री,निषादों को मिलेगा आरक्षण: सहनी
रिपोर्ट : लालजी राम मंदिर,जातिगत जनगणना और आरक्षण के मुद्दे पर भाजपा पर बरसे- मुकेश सहनी।  सुल्तानपुर,विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी ने सुल्तानपुर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान भारतीय जनता पार्टी और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने राम मंदिर निर्माण में कथित भ्रष्टाचार, जातिगत जनगणना, निषाद समाज के आरक्षण तथा आगामी राजनीतिक रणनीति को लेकर कई बड़े बयान दिए। मुकेश सहनी ने आरोप लगाया कि राम मंदिर आंदोलन के दौरान जुटाए गए चंदे में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं हुई हैं। उन्होंने दावा किया कि पहले भी मंदिर निर्माण के नाम पर लगभग 1400 करोड़ रुपये के घोटाले के आरोप सामने आए थे। उन्होंने कहा कि यदि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए तो कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आ सकते हैं। सहनी ने आरोप लगाया कि भाजपा धर्म और आस्था के नाम पर राजनीति कर सत्ता हासिल करती है, जबकि आम जनता की मूल समस्याएं आज भी जस की तस बनी हुई हैं। जातिगत जनगणना के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि यह राहुल गांधी का प्रमुख एजेंडा रहा है। सहनी ने दावा किया कि केंद्र सरकार राजनीतिक दबाव के चलते इस विषय पर आगे बढ़ी है, लेकिन उसकी नीयत साफ नहीं है। उन्होंने आशंका जताई कि जातिगत जनगणना के वास्तविक आंकड़े सार्वजनिक नहीं किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि INDIA गठबंधन की सरकार बनने पर सही और पारदर्शी तरीके से जातिगत जनगणना कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि पार्टी संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित करने के लिए वह उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों का दौरा कर रहे हैं। सहनी ने घोषणा की कि 25 जुलाई के बाद प्रदेशभर में 101 दिनों की "संकल्प यात्रा" निकाली जाएगी। इस यात्रा के माध्यम से गांव-गांव जाकर निषाद समाज को संगठित किया जाएगा तथा आरक्षण के मुद्दे पर जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। मुकेश सहनी ने कहा कि यदि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले निषाद समाज को आरक्षण नहीं दिया गया तो समाज भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार का समर्थन नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि निषाद समाज अपने संवैधानिक अधिकारों और राजनीतिक भागीदारी के लिए लगातार संघर्ष करता रहेगा। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने डॉ. संजय निषाद पर भी अप्रत्यक्ष रूप से निशाना साधा। उन्होंने कहा कि समाज के हितों के लिए सत्ता पर प्रभावी दबाव बनाया जाना चाहिए। यदि सरकार आरक्षण की मांग पूरी नहीं करती है तो समाजहित में ठोस निर्णय लेने की आवश्यकता होगी। सहनी ने कहा कि INDIA गठबंधन सामाजिक न्याय, जातिगत जनगणना और आबादी के अनुपात में भागीदारी जैसे मुद्दों को मजबूती से उठा रहा है। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2029 के लोकसभा चुनाव में यही मुद्दे राष्ट्रीय राजनीति के केंद्र में रहेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि INDIA गठबंधन की सरकार बनती है तो राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री बन सकते हैं और निषाद समाज को आरक्षण दिलाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे। प्रेस वार्ता में पार्टी के कई पदाधिकारी,कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे।
वीआईपी पार्टी प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश साहनी ने भाजपा सरकार पर निकाली भड़ास*
रिपोर्ट:लालजी सुल्तानपुर,वीआईपी पार्टी प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश साहनी आज सुल्तानपुर पहुंचे, इस दौरान उन्होंने निषाद समुदाय से जुड़े लोगों के साथ बैठक की। बैठक के बाद वे मीडिया से रूबरू हुए। मुकेश साहनी ने कहा कि हम प्रदेश के प्रत्येक जिले में जाकर संगठन और पार्टी की मजबूत कर रहे हैं। 25 जुलाई के बाद उन्होंने 101 दिनों के लिए संकल्प यात्रा निकालने की बात कही, जिसके तहत निषाद समुदाय से जुड़े लोगों को गंगा जल उठवा कर संकल्प देंगे कि निषाद समुदाय के लिए आरक्षण लागू करें, वरना 2027 के चुनाव में निषाद समुदाय उन्हें वोट नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि वे 2016 से लगातार उत्तर प्रदेश में कार्य कर रहे हैं, मुकेश साहनी ने कहा कि एनडीए में रहकर हमने नारा दिया कि आरक्षण नहीं तो गठबंधन नहीं, और गठबंध नहीं तो वोट नहीं, इसी नारे के साथ 55 जगह चुनाव लड़े। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी ने उनके विधायक को खरीद लिया और हमे सरकार से बाहर कर दिया जो सरकार हमने बनाया था, लेकिन हमें कोई परवाह नहीं है, हम अपने समुदाय के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। वहीं संजय निषाद पर बोलते हुए मुकेश ने कहा कि वे हमें भूल गए हों, पिछले 7 साल से वे योगी जी के साथ हैं, लेकिन समाज अब उनका परिवार नहीं रहा, अब वे चाहते हैं कि उनका बेटा विधायक बने, सांसद बने ,मलाई खाएं, लेकिन वे समाज का दुःख दर्द भूल गए हैं। उन्होंने कहा कि समाज ने संजय निषाद को नेता बना और उसी के चलते वे मंत्री बने, आप समाज को आरक्षण दिलाइए आप के साथ रहेंगे।
केंद्रीय मंत्री और अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने कार्यकर्त्ताओ का हौसला बढ़ाया*
रिपोर्ट:लालजी सुल्तानपुर,केंद्रीय मंत्री और अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल आज सुल्तानपुर पहुंची। इस दौरान रास्ते में अपना दल कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद वे नगर के राम नरेश त्रिपाठी सभागार पहुंची और अपना दल कार्यकर्ता समागम में पहुंची। इस दौरान उन्होंने सभागार में मौजूद कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया गया,वहीं अनुप्रिया ने कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया। साथ ही दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मंच से संबोधन के दौरान उन्होंने अपनी उपलब्धियां गिनाई और एनडीए गठबंधन सरकार की तारीफ की वहीं मीडिया से रूबरू हुई अनुप्रिया ने यूपी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर कहा कि NDA गठबंधन 2014 से जनता की पहली पसंद हैं। हमारे एनडीए देश और प्रदेश सरकार की योजनाएं लोगों के जीवन में परिवर्तन लाई हैं। उत्तर प्रदेश से लेकर देश के अंदर एक सुशासन कायम हुआ है, विकास कार्य आगे बढ़े हैं, और उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदली है। पूरा भरोसा हैं आने वाले चुनाव में जो एनडीए गठबंधन है , जिसमें 5 दल शामिल हैं, एनडीए की उत्तर प्रदेश की पहली पसंद होगी। वहीं विधानसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे को लेकर उन्होंने कहा कि अभी कोई चर्चा नहीं हुई है, अभी बहुत जल्दबाजी होगी, फिलहाल हमारी दृष्टि केंद्रित है कि हर जिले के अंदर, अलग अलग विधानसभाओं के अंदर चुनाव में जाने के लिए संगठनात्मक तैयारी करना है। लक्ष्य एक है एनडीए की जीत सुनिश्चित करनी है और उसमें अपना दल के कार्यकर्ताओं का 100 योगदान हो, अभी इसी की तैयारी में लगे हुए हैं, जहां तक सीटों की बात है, समय आने पर हमारे जो अन्य सहयोगी है , उनके साथ सीटों के बंटवारे पर चर्चा होगी। वहीं अयोध्या में चंदा चोरी को दबाने के लिए अखिलेश की बेटी को बदनाम जाने पर अनुप्रिया पटेल ने कहा की पहली बात तो ये हैं कि राम मंदिर जो चढ़ावे की चोरी की बात आ रही है, ये बहुत गंभीर है, और इसमें राज्य सरकार ने संज्ञान ले लिया है, एसआईटी गठित कर दी गई है, और हम अपनी पार्टी की ओर से यही चाहते हैं कि जो भी दोषी हो उनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए। क्योंकि मंदिर के साथ करोड़ों लोगों की भावनाएं जुड़ी हुई हैं। मंदिर में चोरी अक्षम्य है और उसपर कड़ी से कड़ी कार्यवाही होगी। अखिलेश की बच्ची के बारे में अनुप्रिया ने कहा कि जो विषय बच्ची के बारे में आया है। हमारी जो लड़ाई है वो वैचारिक है, किसी का भी परिवार हो या बच्चा ,किसी की भी बिटिया हो, हम सब परिवार के लोग हैं, देश और प्रदेश किसी भी परिवार की बेटी के खिलाफ किसी भी प्रकार की अशोभनीय और अमर्यादित टिप्पणी की घोर निंदा करते हैं,और इस पर राज्य सरकार ने एफआईआर करके दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही करके संदेश दे दिया है। मेरी पार्टी से लेकर है पार्टी को इसका पालन करना चाहिए, समाज की हर बिटिया हम सबकी बिटिया है और हम सबको उसका सम्मान करना चाहिए, बेटियों को हमें किसी भी प्रकार से राजनीतिक लड़ाई में में घसीटने की आवश्यकता नहीं है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अपना दल वी ओ-वहीं जातीय जनगणना पर अपना दल के रुख पर अनुप्रिया पटेल ने कहा कि केंद्र सरकार इस ऐतिहासिक निर्णय को कर चुकी है,अपना दल ने इस मांग को संसद से लेकर सड़क तक उठाया, हम हमेशा से उसके पक्षधर रहें हैं, और हमे खुशी है कि अपना दल ने समय समय पर न्यायोचित मांगे उठाई है। पीएम मोदी की सरकार ने हमारी मांग को पूरी किया है, जातीय जनगणना चल रही है, उसके बाद जातीय आंकड़े सरकार के पास आएंगे, जो भी हमारे जातीय समुदाय जो आर्थिक रूप से पीछे हैं, आंकड़े आने के बाद नीतियां बनती हैं। वहीं सपा कांग्रेस के गठबंधन पर अनुप्रिया पटेल ने कहा कि ये कोई नया प्रयोग नहीं है, ये पहले भी हुआ है, इसके नतीजे भी आ चुके हैं, हमारा स्पष्ट मानना है एनडीए की सरकार ने देश और प्रदेश की तस्वीर को बदलने का काम किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अपना दल इसके साथ ही अनुप्रिया पटेल ने उत्तर प्रदेश में सरकार की उपलब्धियों को पत्रकारों के समक्ष रखा। उन्होंने कहा कि आउट सोर्सिंग भर्तियों में नियमों का पालन नहीं होता था, सरकार ने निर्णय किया, जिस तरीके से सपा और कांग्रेस का गठबंधन पहले पराजित हुआ है, उसी तरीके से आगामी चुनाव में चारों खाने चित होगा। 27 के चुनाव में एनडीए का चेहरा कौन होगा के सवाल पर अनुप्रिया ने कहा कि ये अपना दल नहीं तय करती है , पांच दलों का गठबंधन है, बीजेपी नेतृत्व कर रही है, तो हम सबने ये निर्णय बीजेपी के लिए छोड़ दिया है।
सुल्तानपुर पुलिस को नई दिशा देने वाली कप्तान: जब से आईं चारु निगम, अपराधियों पर कसा शिकंजा, जनता के बीच बनी संवेदनशील अधिकारी की पहचान*

*डीएनए संवाददाता,

सुल्तानपुर । सुल्तानपुर जनपद में जब से पुलिस अधीक्षक चारु निगम ने कार्यभार संभाला है, तब से जिले की पुलिसिंग व्यवस्था में एक व्यापक और सकारात्मक बदलाव देखने को मिला है। तेज निर्णय क्षमता, अपराधियों के खिलाफ आक्रामक कार्रवाई, बड़े-बड़े आपराधिक मामलों का खुलासा, सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की सक्रियता और आम जनता के प्रति संवेदनशील रवैये ने उन्हें जिले में एक सख्त लेकिन बेहद मानवीय अधिकारी की पहचान दिलाई है। आज उनके नेतृत्व में सुल्तानपुर पुलिस अपराधियों के लिए सख्त और आम नागरिकों के लिए भरोसे का दूसरा नाम बनती जा रही है।
*अपराधियों पर लगातार प्रहार,कई बड़े गिरोहों का पर्दाफाश*
पुलिस अधीक्षक चारु निगम के नेतृत्व में सुल्तानपुर पुलिस ने कई बड़े आपराधिक मामलों का सफल खुलासा किया। जिले में सक्रिय अंतरजनपदीय शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए लाखों रुपये के जेवरात बरामद किए गए और कई आरोपी गिरफ्तार हुए। इसके अलावा मोबाइल टावर चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गैंग के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर संगठित अपराध के एक बड़े नेटवर्क को ध्वस्त किया गया। इन कार्रवाइयों ने अपराधियों के बीच साफ संदेश दिया कि जिले में कानून तोड़ने वालों के लिए कोई राहत नहीं है।
*गौकशी और अवैध नेटवर्क पर सख्त कार्रवाई*
जनपद में लंबे समय से सक्रिय गौकशी और पशु तस्करी जैसे अवैध कारोबारों पर भी पुलिस अधीक्षक चारु निगम लगातार सख्त रहीं। कई थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर अवैध पशु कटान और इससे जुड़े लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए। इन कार्रवाइयों ने ग्रामीण इलाकों में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत किया।
*महिला अपराध, छेड़छाड़ और संवेदनशील मामलों में जीरो टॉलरेंस*
महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी कप्तान का रुख बेहद स्पष्ट रहा। छेड़छाड़, उत्पीड़न और महिला अपराध से जुड़े मामलों में तत्काल कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। हाल ही में दो सगी बहनों से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पुलिस मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार करने की कार्रवाई पूरे जिले में चर्चा का विषय बनी।
*जबरन धर्मांतरण जैसे मामलों में त्वरित कार्रवाई*
संवेदनशील मामलों में कानून व्यवस्था सर्वोपरि रखने वाली पुलिस अधीक्षक चारु निगम ने जबरन धर्म परिवर्तन जैसे मामलों में भी तेजी से कार्रवाई कर यह स्पष्ट कर दिया कि किसी भी गैरकानूनी गतिविधि को संरक्षण नहीं मिलेगा। धनपतगंज क्षेत्र में ऐसे ही एक आरोपी की गिरफ्तारी पुलिस की सक्रियता का उदाहरण बनी।
*गंगा-जमुनी तहजीब और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने में अहम भूमिका*
सुल्तानपुर अपनी साझा संस्कृति और गंगा-जमुनी तहजीब के लिए जाना जाता है। पुलिस अधीक्षक चारु निगम ने हमेशा इस सामाजिक समरसता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। धार्मिक आयोजनों, संवेदनशील मामलों और सार्वजनिक कार्यक्रमों के दौरान सभी समुदायों के बीच संवाद बनाए रखते हुए शांति और भाईचारा कायम रखने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रही। जिले में कई संवेदनशील परिस्थितियों में भी शांतिपूर्ण माहौल बना रहना उनकी संतुलित कार्यशैली को दर्शाता है।
*जनता के लिए संवेदनशील पुलिसिंग बनी पहचान*
जहां एक ओर अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई हो रही है, वहीं दूसरी ओर आम जनता के प्रति चारु निगम की संवेदनशीलता ने भी लोगों का ध्यान खींचा है। भीषण गर्मी को देखते हुए पुलिस कार्यालय और सार्वजनिक स्थलों पर आने वाले फरियादियों के लिए धूप से बचाव हेतु बैठने की व्यवस्था, ठंडे पानी की सुविधा और मिष्ठान वितरण जैसी व्यवस्थाएं कराई गईं।
आम नागरिकों का कहना है कि लंबे समय बाद जिले में ऐसा देखने को मिला जब पुलिस प्रशासन ने जनता की छोटी-छोटी जरूरतों को भी प्राथमिकता दी। यह पहल बताती है कि पुलिसिंग केवल कानून लागू करने तक सीमित नहीं बल्कि जनता की समस्याओं को समझने और उनके साथ खड़े होने का भी नाम है।
*खेल, अनुशासन और पुलिसकर्मियों का बढ़ाया मनोबल*
पुलिस लाइन में आयोजित 27वीं अंतरजनपदीय लखनऊ जोन वॉलीबॉल एवं सेपक टकरा प्रतियोगिता का सफल आयोजन भी चारु निगम की प्रशासनिक क्षमता को दर्शाता है। इस आयोजन ने पुलिसकर्मियों के बीच खेल भावना, अनुशासन और मनोबल को नई ऊर्जा दी।
*जनता में बढ़ा भरोसा,* *अपराधियों में कायम हुआ डर*
लगातार सफल खुलासे, संगठित अपराधों पर कार्रवाई, गौकशी, जबरन धर्मांतरण, महिला अपराध और अवैध गतिविधियों पर सख्ती, सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की प्रतिबद्धता और आम जनता के प्रति संवेदनशील व्यवहार ने पुलिस अधीक्षक चारु निगम को जिले में अलग पहचान दिलाई है।
*आज सुल्तानपुर में एक बात आम चर्चा में है —*
“कप्तान सख्त हैं अपराधियों के लिए, संवेदनशील हैं जनता के लिए और सजग हैं समाज में भाईचारा बनाए रखने के लिए… यही एक प्रभावशाली पुलिस अधिकारी की असली पहचान है।”
काशी की नगरी में सुल्तानपुर का नाम रोशन
वाराणसी तेलियाबाग स्थित एक निजी होटल में आयोजित सम्मान समारोह में जनपद सुल्तानपुर के कटका क्लब अध्यक्ष डॉ. सौरभ मिश्र ‘विनम्र’ को उनके उत्कृष्ट सामाजिक एवं पर्यावरणीय कार्यों के लिए दो प्रतिष्ठित सम्मानों से सम्मानित किया गया। उन्हें काशी हिंदी विद्यापीठ एवं अखिल भारतीय लेखक, कवि एवं कलाकार परिषद् द्वारा “बाबा श्री विश्वनाथ लोक गौरव सम्मान-2026” प्रदान किया गया। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें “रामधारी सिंह दिनकर स्मृति सम्मान-2026” से भी विभूषित किया गया।
डॉ. सौरभ मिश्र ‘विनम्र’ मूल रूप से सुल्तानपुर जनपद के कटका बाजार स्थित गाना मिश्र का पुरवा के निवासी हैं। वे लंबे समय से पर्यावरण संरक्षण के लिए पक्षियों हेतु जलपात्र एवं घोंसले लगाने, पौधरोपण करने तथा जन-जागरूकता अभियान चलाने का कार्य कर रहे हैं। पर्यावरण के क्षेत्र में उनके अद्वितीय योगदान को देखते हुए उनका नाम एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त सड़क सुरक्षा जागरूकता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है।

सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. सौरभ मिश्र ‘विनम्र’ ने कहा कि हमारे जनपद एवं प्रदेश में लव जिहाद जैसी घटनाएं सामने आ रही है जिसको लेकर समाज कि बहन बेटियों को जन जागरूकता करने कि जरूरत है, आगामी समय इस पर विशेष कार्य किया जाएगा।

समारोह में काशी हिंदी विद्यापीठ के कुलसचिव इंद्रजीत तिवारी ‘निर्भीक’, प्रमुख संरक्षक एवं पूर्व जिला न्यायाधीश डॉ. चंद्रभाल सुकुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारत गौरव डॉ. राम अवतार पांडेय (अधिवक्ता) ने की। उनके कर-कमलों द्वारा डॉ. सौरभ मिश्र ‘विनम्र’ को सम्मान-पत्र एवं स्मृति-चिह्न प्रदान किया गया।
डॉ. सौरभ मिश्र के सम्मानित होने पर शिक्षक एवं साहित्यकार सर्वेश कांत वर्मा, डॉ. ऋषभदेव शुक्ला, कांति सिंह, राजकुमार मिश्र, लालमणि दुबे, शिवकुमार तिवारी, शीतला प्रसाद पांडेय, सुनीता श्रीवास्तव सहित अनेक गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
काशी की पावन नगरी में सुल्तानपुर के लाल को मिले इन सम्मानों से जनपद में हर्ष का माहौल है तथा क्षेत्रवासियों ने इसे गर्व का विषय बताया है।
परम पूज्य अभय चैतन्य फलाहारी स्वामी मौनी जी महाराज 1008 के पावन सान्निध्य में सीताकुंड घाट पर विशाल भंडारा एवं प्रसाद वितरण का आयोजन होगा*
सादर निवेदन परम सम्मानित भक्तजन एवं विद्वतजन।
केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल का आगमन कल,बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं का बढ़ाएंगी मनोबल*
सुल्तानपुर,2027 की तैयारी को लेकर पार्टी ने यूपी के हर जनपद में कार्यकर्ता सम्मेलन शुरू कर दिए हैं। इसी कड़ी में कल केंद्रीय मंत्री और पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती अनुप्रिया पटेल सुल्तानपुर पहुंच रही हैं। जिसको लेकर आज यह प्रेस कॉन्फ्रेंस रखा गया है। अपना दल (एस) राष्ट्रीय महासचिव पदाधिकारी के के सिंह पटेल ने बताया कि कल सुल्तानपुर पंडित राम नरेश त्रिपाठी सभागार में हमारी पार्टी की माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल जी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होगी। कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए आ रही हैं। जहाँ वह संगठन बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं व पदाधिकारीयों को सशक्त करने और उसको मजबूती देने के लिए,ये कार्यक्रम रखा गया है। 2027 की तैयारी के मद्देनजर प्रत्येक जनपद में उत्तर प्रदेश के ये कार्यकर्ता सम्मेलन रखा गया हैं। कल सुल्तानपुर के पंडित राम नरेश त्रिपाठी सभागार में आयोजन होगा। मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगी। बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करना और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाना। ये सम्मेलन आगामी 2027 चुनाव की तैयारी का हिस्सा है। यूपी के हर जिले में यह कार्यक्रम हो रहा है। पदाधिकारी ने कार्यकर्ताओं से समय पर पहुंचने की अपील की ताकि राष्ट्रीय अध्यक्ष के संदेश को मीडिया के माध्यम से जनता तक पहुंचाया जा सके। अनुप्रिया पटेल का सुल्तानपुर दौरा पार्टी के लिए अहम माना जा रहा है। बूथ लेवल को मजबूत करके 2027 में बेहतर प्रदर्शन करना पार्टी का टारगेट है। पार्टी के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे। श्री पटेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशों का हवाला देते हुए कहा कि अब से सभी कार्यक्रमों में डीजल-पेट्रोल का खर्चा न्यूनतम रखा जाएगा। डीजल और पेट्रोल बिल्कुल आदरणीय प्रधानमंत्री जी के निर्देशों का हम लोग पालन कर रहे हैं और कम से कम डीजल पेट्रोल का देश हित में उपयोग करके ही कार्यक्रम करेंगे।
विश्व रक्तदान दिवस पर समाजसेवियों का मेडिकल कॉलेज में लगा मेला,जमकर किया रक्तदान
*मानवता की एक बूंद,रक्तदान करें जीवन बचाए*

*आपके रक्त की एक-एक बूंद किसी अंजान व्यक्ति के लिए जीवन दायिनी से कम नही:डां.प्रियांक वर्मा*

*हर प्रकार के दान से बड़ा रक्तदान होता है,क्योंकि आपका रक्त किसी को जीवन देता है:डां.संजय सिंह*

*मेडिकल कॉलेज में मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता बनी रहे इसके लिए युवाओं को आगे आना चाहिए:डां.अविनाश चंद्र*

*सुल्तानपुर* विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर मेडिकल कॉलेज में में भव्य समारोह आयोजित किया गया,समारोह में जनपद की समाजसेवी संस्थाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया,जिले के सुप्रसिद्ध सर्जन डां.एके सिंह,डाॅ.आरके यादव मुख्य चिकित्सा अधीक्षक महिला हास्पिटल, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. लालजी, मेडिकल आफिसर ब्लडबैंक डाॅ. रविंद्र यादव, समाजसेवा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान रखने वाले करतार केशव, सभासद दिनेश चौरसिया, प्रतिनिधि विधायक सीताराम वर्मा,भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष चंदन नारायण सिंह, डां.डीएस मिश्रा,पूर्व में रहे मुख्य चिकित्साधिक्षक डां.एसके गोयल सहित गणमान्य हस्तियों की मौजूदगी रही,विश्व रक्तदान दिवस का मुख्य उद्देश्य युवाओं को जागरूक करना तथा असहाय व निराश्रित मरीजों को अपना रक्त देकर उनका जीवन बचाने के पुण्य कार्य से जुड़े यह सबसे बड़ी समाज की सेवा है, रक्तदान दिवस की शुरुआत प्राचार्य डाॅ. प्रियांक वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ.अविनाश चंद्र गुप्ता, प्रभारी ब्लडबैंक डाॅ.संजय सिंह, ने स्वयं रक्तदान करके युवाओं को संदेश दिया, प्राचार्य डाॅ. प्रियांक वर्मा ने हर स्वस्थ व्यक्ति का आवाह्न करते हुए कहाकि आपके रक्त की एक-एक बूंद किसी अंजान व्यक्ति के लिए जीवन दायिनी से कम नही, वही मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. अविनाश चंद्र गुप्ता ने अपील करते हुए कहाकि मेडिकल कॉलेज में मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता बनी रहे इसके लिए युवाओं को आगे आना चाहिए, प्रभारी ब्लडबैंक डाॅ.संजय सिंह ने कहाकि सभी प्रकार के दान से बड़ा रक्तदान होता है, क्योंकि आपका रक्त किसी को जीवन देता है,रक्तदान दिवस के मौके पर अम्बेदल,गोमती मित्र मण्डल, गायत्री परिवार, लायन्स क्लब परिजात, शियाने हैदरे कर्रार वेलफेयर एसोशिएशन, रेडक्रास सोसाइटी, युवा एंटी करप्शन आर्गनाइजेशन, एवं कुछ स्वक्षिक रक्तदाताओं द्वारा रक्तदान किया गया, अंत में प्रधानाचार्य डाॅ. प्रियांक वर्मा ने संस्थाओं के प्रतिनिधियों, रक्तदाताओं,गणमान्य व आए हुए सभी आगन्तुक का आभार ब्यक्त किया।
बिना धूप और गर्मी की परवाह किए गोमती मित्रों ने किया श्रमदान, साफ हुआ सीताकुंड धाम
*की गयी रविवार शाम होने वाली आरती की तैयारी*

सुलतानपुर,भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप भी गोमती मित्रों के हौसलों को डिगा नहीं सकी। रविवार को गोमती मित्र मण्डल के सदस्यों ने अपने साप्ताहिक संकल्प को दोहराते हुए सीताकुण्ड धाम पर वृहद स्वच्छता श्रमदान अभियान चलाया।चिलचिलाती गर्मी से बचने और स्वच्छता को गति देने के लिए श्रमदान सुबह ठीक 06:00 बजे शुरू हो गया और 09:00 बजे तक सीताकुंड धाम के मुख्य तट,परिसर,श्राद्ध स्थल और सीता उपवन की सघन सफाई की।गोमती नदी के जल के भीतर से भी भारी मात्रा में प्लास्टिक और अन्य अपशिष्ट सामग्रियां बाहर निकाली गईं।
श्रमदान के समापन के बाद शाम को होने वाली पारंपरिक आदि गंगा मां गोमती की महाआरती के लिए पूरे तट को सजाया और तैयार किया गया साथ ही उपस्थित लोगों से पूजा सामग्री और प्लास्टिक की वस्तुएं नदी में न फेंकने की अपील की।
श्रमदान में प्रदेश अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह मदन, मीडिया प्रभारी रमेश माहेश्वरी, सेनजीत कसौधन दाऊ,मुन्ना सोनी,आलोक तिवारी,मुन्ना पाठक,अभय मिश्रा,रामू सोनी,राकेश सिंह दद्दू,अर्जुन यादव उपस्थित रहे,सभी ने एक स्वर में आदि गंगा मां गोमती को स्वच्छ और अविरल बनाए रखने का संकल्प लिया।