सुल्तानपुर पुलिस को नई दिशा देने वाली कप्तान: जब से आईं चारु निगम, अपराधियों पर कसा शिकंजा, जनता के बीच बनी संवेदनशील अधिकारी की पहचान*

*डीएनए संवाददाता,

सुल्तानपुर । सुल्तानपुर जनपद में जब से पुलिस अधीक्षक चारु निगम ने कार्यभार संभाला है, तब से जिले की पुलिसिंग व्यवस्था में एक व्यापक और सकारात्मक बदलाव देखने को मिला है। तेज निर्णय क्षमता, अपराधियों के खिलाफ आक्रामक कार्रवाई, बड़े-बड़े आपराधिक मामलों का खुलासा, सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की सक्रियता और आम जनता के प्रति संवेदनशील रवैये ने उन्हें जिले में एक सख्त लेकिन बेहद मानवीय अधिकारी की पहचान दिलाई है। आज उनके नेतृत्व में सुल्तानपुर पुलिस अपराधियों के लिए सख्त और आम नागरिकों के लिए भरोसे का दूसरा नाम बनती जा रही है।
*अपराधियों पर लगातार प्रहार,कई बड़े गिरोहों का पर्दाफाश*
पुलिस अधीक्षक चारु निगम के नेतृत्व में सुल्तानपुर पुलिस ने कई बड़े आपराधिक मामलों का सफल खुलासा किया। जिले में सक्रिय अंतरजनपदीय शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए लाखों रुपये के जेवरात बरामद किए गए और कई आरोपी गिरफ्तार हुए। इसके अलावा मोबाइल टावर चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गैंग के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर संगठित अपराध के एक बड़े नेटवर्क को ध्वस्त किया गया। इन कार्रवाइयों ने अपराधियों के बीच साफ संदेश दिया कि जिले में कानून तोड़ने वालों के लिए कोई राहत नहीं है।
*गौकशी और अवैध नेटवर्क पर सख्त कार्रवाई*
जनपद में लंबे समय से सक्रिय गौकशी और पशु तस्करी जैसे अवैध कारोबारों पर भी पुलिस अधीक्षक चारु निगम लगातार सख्त रहीं। कई थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर अवैध पशु कटान और इससे जुड़े लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए। इन कार्रवाइयों ने ग्रामीण इलाकों में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत किया।
*महिला अपराध, छेड़छाड़ और संवेदनशील मामलों में जीरो टॉलरेंस*
महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी कप्तान का रुख बेहद स्पष्ट रहा। छेड़छाड़, उत्पीड़न और महिला अपराध से जुड़े मामलों में तत्काल कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। हाल ही में दो सगी बहनों से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पुलिस मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार करने की कार्रवाई पूरे जिले में चर्चा का विषय बनी।
*जबरन धर्मांतरण जैसे मामलों में त्वरित कार्रवाई*
संवेदनशील मामलों में कानून व्यवस्था सर्वोपरि रखने वाली पुलिस अधीक्षक चारु निगम ने जबरन धर्म परिवर्तन जैसे मामलों में भी तेजी से कार्रवाई कर यह स्पष्ट कर दिया कि किसी भी गैरकानूनी गतिविधि को संरक्षण नहीं मिलेगा। धनपतगंज क्षेत्र में ऐसे ही एक आरोपी की गिरफ्तारी पुलिस की सक्रियता का उदाहरण बनी।
*गंगा-जमुनी तहजीब और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने में अहम भूमिका*
सुल्तानपुर अपनी साझा संस्कृति और गंगा-जमुनी तहजीब के लिए जाना जाता है। पुलिस अधीक्षक चारु निगम ने हमेशा इस सामाजिक समरसता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। धार्मिक आयोजनों, संवेदनशील मामलों और सार्वजनिक कार्यक्रमों के दौरान सभी समुदायों के बीच संवाद बनाए रखते हुए शांति और भाईचारा कायम रखने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रही। जिले में कई संवेदनशील परिस्थितियों में भी शांतिपूर्ण माहौल बना रहना उनकी संतुलित कार्यशैली को दर्शाता है।
*जनता के लिए संवेदनशील पुलिसिंग बनी पहचान*
जहां एक ओर अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई हो रही है, वहीं दूसरी ओर आम जनता के प्रति चारु निगम की संवेदनशीलता ने भी लोगों का ध्यान खींचा है। भीषण गर्मी को देखते हुए पुलिस कार्यालय और सार्वजनिक स्थलों पर आने वाले फरियादियों के लिए धूप से बचाव हेतु बैठने की व्यवस्था, ठंडे पानी की सुविधा और मिष्ठान वितरण जैसी व्यवस्थाएं कराई गईं।
आम नागरिकों का कहना है कि लंबे समय बाद जिले में ऐसा देखने को मिला जब पुलिस प्रशासन ने जनता की छोटी-छोटी जरूरतों को भी प्राथमिकता दी। यह पहल बताती है कि पुलिसिंग केवल कानून लागू करने तक सीमित नहीं बल्कि जनता की समस्याओं को समझने और उनके साथ खड़े होने का भी नाम है।
*खेल, अनुशासन और पुलिसकर्मियों का बढ़ाया मनोबल*
पुलिस लाइन में आयोजित 27वीं अंतरजनपदीय लखनऊ जोन वॉलीबॉल एवं सेपक टकरा प्रतियोगिता का सफल आयोजन भी चारु निगम की प्रशासनिक क्षमता को दर्शाता है। इस आयोजन ने पुलिसकर्मियों के बीच खेल भावना, अनुशासन और मनोबल को नई ऊर्जा दी।
*जनता में बढ़ा भरोसा,* *अपराधियों में कायम हुआ डर*
लगातार सफल खुलासे, संगठित अपराधों पर कार्रवाई, गौकशी, जबरन धर्मांतरण, महिला अपराध और अवैध गतिविधियों पर सख्ती, सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की प्रतिबद्धता और आम जनता के प्रति संवेदनशील व्यवहार ने पुलिस अधीक्षक चारु निगम को जिले में अलग पहचान दिलाई है।
*आज सुल्तानपुर में एक बात आम चर्चा में है —*
“कप्तान सख्त हैं अपराधियों के लिए, संवेदनशील हैं जनता के लिए और सजग हैं समाज में भाईचारा बनाए रखने के लिए… यही एक प्रभावशाली पुलिस अधिकारी की असली पहचान है।”
काशी की नगरी में सुल्तानपुर का नाम रोशन
वाराणसी तेलियाबाग स्थित एक निजी होटल में आयोजित सम्मान समारोह में जनपद सुल्तानपुर के कटका क्लब अध्यक्ष डॉ. सौरभ मिश्र ‘विनम्र’ को उनके उत्कृष्ट सामाजिक एवं पर्यावरणीय कार्यों के लिए दो प्रतिष्ठित सम्मानों से सम्मानित किया गया। उन्हें काशी हिंदी विद्यापीठ एवं अखिल भारतीय लेखक, कवि एवं कलाकार परिषद् द्वारा “बाबा श्री विश्वनाथ लोक गौरव सम्मान-2026” प्रदान किया गया। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें “रामधारी सिंह दिनकर स्मृति सम्मान-2026” से भी विभूषित किया गया।
डॉ. सौरभ मिश्र ‘विनम्र’ मूल रूप से सुल्तानपुर जनपद के कटका बाजार स्थित गाना मिश्र का पुरवा के निवासी हैं। वे लंबे समय से पर्यावरण संरक्षण के लिए पक्षियों हेतु जलपात्र एवं घोंसले लगाने, पौधरोपण करने तथा जन-जागरूकता अभियान चलाने का कार्य कर रहे हैं। पर्यावरण के क्षेत्र में उनके अद्वितीय योगदान को देखते हुए उनका नाम एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त सड़क सुरक्षा जागरूकता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है।

सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. सौरभ मिश्र ‘विनम्र’ ने कहा कि हमारे जनपद एवं प्रदेश में लव जिहाद जैसी घटनाएं सामने आ रही है जिसको लेकर समाज कि बहन बेटियों को जन जागरूकता करने कि जरूरत है, आगामी समय इस पर विशेष कार्य किया जाएगा।

समारोह में काशी हिंदी विद्यापीठ के कुलसचिव इंद्रजीत तिवारी ‘निर्भीक’, प्रमुख संरक्षक एवं पूर्व जिला न्यायाधीश डॉ. चंद्रभाल सुकुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारत गौरव डॉ. राम अवतार पांडेय (अधिवक्ता) ने की। उनके कर-कमलों द्वारा डॉ. सौरभ मिश्र ‘विनम्र’ को सम्मान-पत्र एवं स्मृति-चिह्न प्रदान किया गया।
डॉ. सौरभ मिश्र के सम्मानित होने पर शिक्षक एवं साहित्यकार सर्वेश कांत वर्मा, डॉ. ऋषभदेव शुक्ला, कांति सिंह, राजकुमार मिश्र, लालमणि दुबे, शिवकुमार तिवारी, शीतला प्रसाद पांडेय, सुनीता श्रीवास्तव सहित अनेक गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
काशी की पावन नगरी में सुल्तानपुर के लाल को मिले इन सम्मानों से जनपद में हर्ष का माहौल है तथा क्षेत्रवासियों ने इसे गर्व का विषय बताया है।
परम पूज्य अभय चैतन्य फलाहारी स्वामी मौनी जी महाराज 1008 के पावन सान्निध्य में सीताकुंड घाट पर विशाल भंडारा एवं प्रसाद वितरण का आयोजन होगा*
सादर निवेदन परम सम्मानित भक्तजन एवं विद्वतजन।
केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल का आगमन कल,बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं का बढ़ाएंगी मनोबल*
सुल्तानपुर,2027 की तैयारी को लेकर पार्टी ने यूपी के हर जनपद में कार्यकर्ता सम्मेलन शुरू कर दिए हैं। इसी कड़ी में कल केंद्रीय मंत्री और पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती अनुप्रिया पटेल सुल्तानपुर पहुंच रही हैं। जिसको लेकर आज यह प्रेस कॉन्फ्रेंस रखा गया है। अपना दल (एस) राष्ट्रीय महासचिव पदाधिकारी के के सिंह पटेल ने बताया कि कल सुल्तानपुर पंडित राम नरेश त्रिपाठी सभागार में हमारी पार्टी की माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल जी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होगी। कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए आ रही हैं। जहाँ वह संगठन बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं व पदाधिकारीयों को सशक्त करने और उसको मजबूती देने के लिए,ये कार्यक्रम रखा गया है। 2027 की तैयारी के मद्देनजर प्रत्येक जनपद में उत्तर प्रदेश के ये कार्यकर्ता सम्मेलन रखा गया हैं। कल सुल्तानपुर के पंडित राम नरेश त्रिपाठी सभागार में आयोजन होगा। मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगी। बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करना और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाना। ये सम्मेलन आगामी 2027 चुनाव की तैयारी का हिस्सा है। यूपी के हर जिले में यह कार्यक्रम हो रहा है। पदाधिकारी ने कार्यकर्ताओं से समय पर पहुंचने की अपील की ताकि राष्ट्रीय अध्यक्ष के संदेश को मीडिया के माध्यम से जनता तक पहुंचाया जा सके। अनुप्रिया पटेल का सुल्तानपुर दौरा पार्टी के लिए अहम माना जा रहा है। बूथ लेवल को मजबूत करके 2027 में बेहतर प्रदर्शन करना पार्टी का टारगेट है। पार्टी के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे। श्री पटेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशों का हवाला देते हुए कहा कि अब से सभी कार्यक्रमों में डीजल-पेट्रोल का खर्चा न्यूनतम रखा जाएगा। डीजल और पेट्रोल बिल्कुल आदरणीय प्रधानमंत्री जी के निर्देशों का हम लोग पालन कर रहे हैं और कम से कम डीजल पेट्रोल का देश हित में उपयोग करके ही कार्यक्रम करेंगे।
विश्व रक्तदान दिवस पर समाजसेवियों का मेडिकल कॉलेज में लगा मेला,जमकर किया रक्तदान
*मानवता की एक बूंद,रक्तदान करें जीवन बचाए*

*आपके रक्त की एक-एक बूंद किसी अंजान व्यक्ति के लिए जीवन दायिनी से कम नही:डां.प्रियांक वर्मा*

*हर प्रकार के दान से बड़ा रक्तदान होता है,क्योंकि आपका रक्त किसी को जीवन देता है:डां.संजय सिंह*

*मेडिकल कॉलेज में मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता बनी रहे इसके लिए युवाओं को आगे आना चाहिए:डां.अविनाश चंद्र*

*सुल्तानपुर* विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर मेडिकल कॉलेज में में भव्य समारोह आयोजित किया गया,समारोह में जनपद की समाजसेवी संस्थाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया,जिले के सुप्रसिद्ध सर्जन डां.एके सिंह,डाॅ.आरके यादव मुख्य चिकित्सा अधीक्षक महिला हास्पिटल, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. लालजी, मेडिकल आफिसर ब्लडबैंक डाॅ. रविंद्र यादव, समाजसेवा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान रखने वाले करतार केशव, सभासद दिनेश चौरसिया, प्रतिनिधि विधायक सीताराम वर्मा,भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष चंदन नारायण सिंह, डां.डीएस मिश्रा,पूर्व में रहे मुख्य चिकित्साधिक्षक डां.एसके गोयल सहित गणमान्य हस्तियों की मौजूदगी रही,विश्व रक्तदान दिवस का मुख्य उद्देश्य युवाओं को जागरूक करना तथा असहाय व निराश्रित मरीजों को अपना रक्त देकर उनका जीवन बचाने के पुण्य कार्य से जुड़े यह सबसे बड़ी समाज की सेवा है, रक्तदान दिवस की शुरुआत प्राचार्य डाॅ. प्रियांक वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ.अविनाश चंद्र गुप्ता, प्रभारी ब्लडबैंक डाॅ.संजय सिंह, ने स्वयं रक्तदान करके युवाओं को संदेश दिया, प्राचार्य डाॅ. प्रियांक वर्मा ने हर स्वस्थ व्यक्ति का आवाह्न करते हुए कहाकि आपके रक्त की एक-एक बूंद किसी अंजान व्यक्ति के लिए जीवन दायिनी से कम नही, वही मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. अविनाश चंद्र गुप्ता ने अपील करते हुए कहाकि मेडिकल कॉलेज में मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता बनी रहे इसके लिए युवाओं को आगे आना चाहिए, प्रभारी ब्लडबैंक डाॅ.संजय सिंह ने कहाकि सभी प्रकार के दान से बड़ा रक्तदान होता है, क्योंकि आपका रक्त किसी को जीवन देता है,रक्तदान दिवस के मौके पर अम्बेदल,गोमती मित्र मण्डल, गायत्री परिवार, लायन्स क्लब परिजात, शियाने हैदरे कर्रार वेलफेयर एसोशिएशन, रेडक्रास सोसाइटी, युवा एंटी करप्शन आर्गनाइजेशन, एवं कुछ स्वक्षिक रक्तदाताओं द्वारा रक्तदान किया गया, अंत में प्रधानाचार्य डाॅ. प्रियांक वर्मा ने संस्थाओं के प्रतिनिधियों, रक्तदाताओं,गणमान्य व आए हुए सभी आगन्तुक का आभार ब्यक्त किया।
बिना धूप और गर्मी की परवाह किए गोमती मित्रों ने किया श्रमदान, साफ हुआ सीताकुंड धाम
*की गयी रविवार शाम होने वाली आरती की तैयारी*

सुलतानपुर,भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप भी गोमती मित्रों के हौसलों को डिगा नहीं सकी। रविवार को गोमती मित्र मण्डल के सदस्यों ने अपने साप्ताहिक संकल्प को दोहराते हुए सीताकुण्ड धाम पर वृहद स्वच्छता श्रमदान अभियान चलाया।चिलचिलाती गर्मी से बचने और स्वच्छता को गति देने के लिए श्रमदान सुबह ठीक 06:00 बजे शुरू हो गया और 09:00 बजे तक सीताकुंड धाम के मुख्य तट,परिसर,श्राद्ध स्थल और सीता उपवन की सघन सफाई की।गोमती नदी के जल के भीतर से भी भारी मात्रा में प्लास्टिक और अन्य अपशिष्ट सामग्रियां बाहर निकाली गईं।
श्रमदान के समापन के बाद शाम को होने वाली पारंपरिक आदि गंगा मां गोमती की महाआरती के लिए पूरे तट को सजाया और तैयार किया गया साथ ही उपस्थित लोगों से पूजा सामग्री और प्लास्टिक की वस्तुएं नदी में न फेंकने की अपील की।
श्रमदान में प्रदेश अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह मदन, मीडिया प्रभारी रमेश माहेश्वरी, सेनजीत कसौधन दाऊ,मुन्ना सोनी,आलोक तिवारी,मुन्ना पाठक,अभय मिश्रा,रामू सोनी,राकेश सिंह दद्दू,अर्जुन यादव उपस्थित रहे,सभी ने एक स्वर में आदि गंगा मां गोमती को स्वच्छ और अविरल बनाए रखने का संकल्प लिया।
शातिर अपराधी गुफरान अहमद 6 महीने के लिए जिला बदर
ADM राकेश सिंह के आदेश पर पुलिस ने चस्पा की नोटिस


सुल्तानपुर। में जिला प्रशासन ने शनिवार को एक शातिर अपराधी गुफरान अहमद को 6 महीने के लिए जिला बदर कर दिया है। शनिवार दोपहर पुलिस ने अपराधी के घर पर न सिर्फ नोटिस चस्पा कराया बल्कि क्षेत्र में मुनादी भी कराया है। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) राकेश सिंह की अदालत ने यह आदेश जारी किया। यह कार्रवाई योगी सरकार की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत की गई है।

गुफरान अहमद कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खन्डौरा का निवासी है। वह इलाके में एक आदतन और शातिर अपराधी के रूप में सक्रिय था। पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर की रिपोर्ट और कादीपुर इंस्पेक्टर की जांच आख्या के आधार पर अदालत ने पाया कि गुफरान अहमद समाज के लिए गंभीर खतरा बन चुका था।

आरोपी गुफरान अहमद के खिलाफ कादीपुर थाने में कई गंभीर धाराओं के तहत आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। अदालत ने अपने आदेश में कहा कि गुफरान अहमद एक आदतन अपराधी (गुंडा) है, जिसके खौफ के कारण आम जनता उसके खिलाफ बोलने की हिम्मत नहीं जुटा पाती है। उसका जिले में स्वतंत्र घूमना जनहित और शांति व्यवस्था के लिए हानिकारक है। एडीएम राकेश सिंह ने उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह कार्रवाई की।

निष्कासन की 6 महीने की अवधि के दौरान गुफरान अहमद सुल्तानपुर जिले में निवास नहीं कर सकेगा और न ही जिले की सीमा में प्रवेश का प्रयास करेगा। उसे केवल अदालत में पेशी के दिन ही पूर्व अनुमति के साथ जिले में प्रवेश की अनुमति होगी। इस दौरान वह कोई भी आग्नेयास्त्र नहीं रख सकेगा। आरोपी को कादीपुर थानाध्यक्ष के समक्ष 50,000 रुपये का बंधपत्र भी प्रस्तुत करना होगा।

यदि आरोपी ने जिला बदर के इस आदेश का उल्लंघन किया या सुल्तानपुर की सीमा में पाया गया, तो उसके खिलाफ गुंडा एक्ट की धारा 10 और 11 के तहत सीधे जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी।
नाले की बदहाली बनी व्यापारियों के लिये मुसीबत, कॉउन्सिल ऑफ़ उद्योग व्यापार मंच ने उठायी आवाज*
व्यापारियों का होता है लाखो का नुकसान-कुलदीप गुप्ता* सुलतानपुर।कॉउन्सिल ऑफ उद्योग व्यापार मंच के जिलाध्यक्ष कुलदीप गुप्ता के नेतृत्व में नगर के दरियापुर क्षेत्र के व्यापारियों ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका लालचंद सरोज को ज्ञापन दिया। जिसमें दरियापुर चौराहे के पास स्थित नाले का पानी और मलबा व्यापारियों की दुकानों एवं घरों में भर रहा है इस प्रकरण को मंच के जिलाध्यक्ष कुलदीप गुप्ता ने अधिशासी अधिकारी को अवगत कराते हुए कहा की दरियापुर स्थित नाले का कुछ भाग बहुत ही सकरा और क्षतिग्रस्त है जिससे थोड़ी भी बरसात होने पर आसपास की दुकानों एवं घरों में पानी घुस जाता है और लाखों का नुकसान उठाना पड़ रहा है इसको अति शीघ्र स्थाई रूप से दुरुस्त करते हुए पानी की निकासी सुनिश्चित की जाय। क्षेत्र के व्यापारी और जनमानस में कहा कि कई बार सूचित करने पर भी कोई स्थाई निराकरण पालिका द्वारा नहीं किया गया। अधिशासी अधिकारी लालचंद सरोज ने इस प्रकरण को तुरंत संज्ञान में लेते हुए अधिशासी अभियंता को निरीक्षण करने हेतु आदेशित किया। ज्ञापन देने में संतोष जायसवाल, अश्विनी वर्मा, सुधीर गुप्ता, देवा,सुनील श्रीवास्तव आदि क्षेत्रवासी उपस्थित थे।
90 लाख का गांजा जब्त,तस्कर गिरफ्तार,ओडिशा से अयोध्या-बहराइच होनी थी सप्लाई,बिहार का आरोपी गिरफ़्तार*
सुलतानपुर में एसटीएफ ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 90 लाख रुपये का 360 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में बिहार के एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह गांजा ओडिशा से अयोध्या और बहराइच जिलों में सप्लाई किया जाना था। गिरफ्तार तस्कर की पहचान मधुबनी (बिहार) निवासी दीपक कुमार महतो (पुत्र किशोर महतो) के रूप में हुई है।

एसटीएफ ने उसे सुलतानपुर जिले के चांदा थाना क्षेत्र स्थित बरनी मोड़ टोल प्लाजा के पास से पकड़ा। गांजा एक ट्रक में छिपाकर ले जाया जा रहा था। एसटीएफ को पिछले कुछ समय से उत्तर प्रदेश में विभिन्न राज्यों से अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की सूचनाएं मिल रही थीं। अपर पुलिस अधीक्षक (एसटीएफ लखनऊ) अवनीश्वर चंद्र श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में खुफिया तंत्र को सक्रिय किया गया। उपनिरीक्षक फैजुद्दीन सिद्दीकी के नेतृत्व में एक टीम सुलतानपुर में तैनात थी।

इसी दौरान मुखबिर से पुख्ता जानकारी मिली कि ओडिशा से गांजे की एक बड़ी खेप सुलतानपुर के रास्ते जनपद अयोध्या और बहराइच भेजी जा रही है। सूचना मिलते ही एसटीएफ टीम ने एनसीबी गोरखपुर टीम के साथ मिलकर बरनी मोड़ टोल प्लाजा पर नाकाबंदी की। ट्रक को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें भारी मात्रा में गांजा मिला और आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी दीपक कुमार महतो ने बताया कि वह लंबे समय से ट्रक चला रहा है। उसकी मुलाकात नौमान नामक ड्राइवर से हुई थी, जिसने उसे बहराइच के एक व्यक्ति से मिलवाया।

इसी व्यक्ति के माध्यम से ओडिशा के तस्करों से गांजा मंगाया जाता था। आरोपी ने कबूल किया कि उसे प्रति चक्कर 50 हजार रुपये मिलते थे। इस मामले में एनसीबी गोरखपुर ने गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आगे की वैधानिक कार्रवाई एनसीबी द्वारा की जा रही है।
सुल्तानपुर कादीपुर में निर्माणाधीन गुदरा पुल में दरार आने मामले को जिलाधिकारी ने लिया संज्ञान,दिए जांच के आदेश,10 दिन में रिपोर्ट मांगी*
सुल्तानपुर,सेतु निगम द्वारा कादीपुर क्षेत्र में बनाए जा रहे निर्माणाधीन गुदरा पुल में दरार आने की खबरों पर जिला प्रशासन सख्त हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स में मामला सामने आने के बाद जिलाधिकारी सुल्तानपुर ने तत्काल संज्ञान लेते हुए जांच कमेटी गठित कर 10 दिन में मांगी रिपोर्ट जिलाधिकारी कार्यालय में मीडिया को जानकारी देते हुए जिलाधिकारी ने कहाकि कल मीडिया में खबर आई कि सेतु निगम द्वारा कादीपुर में बनाए जा रहे निर्माणाधीन ब्रिज में कुछ दरारें रिपोर्ट की गई हैं। जिसको संज्ञान में लेते हुए जिला प्रशासन ने तत्काल एक जांच कमेटी का गठन किया है। इस जाँच कमेटी में दूसरे विभागों के टेक्निकल मेम्बर भी शामिल किए गए हैं ताकि तकनीकी पहलुओं की निष्पक्ष जांच की जा सके। जिलाधिकारी ने साफ कहा है कि कल मीडिया रिपोर्ट्स में कादीपुर में सेतु निगम द्वारा बनाए जा रहे निर्माणाधीन ब्रिज में कुछ cracks को रिपोर्ट किया गया था। उसको देखते हुए हमने एक जांच कमेटी बनाई है। उसमें टेक्निकल मेंबर भी हैं जो दूसरे विभाग के हैं। ये टीम अगले दस दिन में पूरी जांच करके रिपोर्ट देगी।.......... कादीपुर में निर्माणाधीन गुदरा घाट पर स्पान सं० पी3-पी4 की डाउन स्ट्रीम एवं मिडिल बीम पहले से डाली जा चुकी है। अपस्ट्रीम की बीम में कुल 5 केविल में से नीचे के 2 केविल प्री-स्ट्रेसिंग की जा चुकी है एवं दिनांक 11.06.2026 को केविल सं० 03 के प्री-स्ट्रेसिंग के समय प्री-स्ट्रेसिंग जैक के फेल हो जाने के कारण अधिक लोड पड़ने से बीम में क्रैक आ गया है।
क्योंकि ये ब्रिज निर्माणाधीन है, तो इसकी प्रक्रिया को पूरे हर एंगल से देखा जाएगा। किसी भी तरह की कमी को छोड़ा नहीं जाएगा और अगर कोई कमी पाई जाती है तो संबंधित के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी। टेक्निकल टीम को 10 दिन में पूरी जांच कर रिपोर्ट सौंपनी है। हर एंगल से जांच होगी। पुल की गुणवत्ता,निर्माण सामग्री,डिजाइन और कार्यप्रणाली सभी बिंदुओं पर जांच होगी। जीरो टॉलरेंस के तहत DM ने साफ किया है कि निर्माण में लापरवाही मिली तो जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदार पर कड़ी कार्रवाई होगी। कादीपुर का ये पुल क्षेत्र के लिए काफी अहम माना जा रहा है। स्थानीय लोगों को इससे आवागमन में बड़ी सुविधा मिलने की उम्मीद है। निर्माण के दौरान ही दरार की खबर से लोगों में चिंता बनी हुई है।
जिला प्रशासन का रुख साफ है कि निर्माणाधीन ढांचे में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट होगी। फिलहाल पुल का काम जांच पूरी होने तक प्रभावित हो सकता है।