जमीन के अधिकार के संरक्षण हेतु "जन सत्याग्रह" का शंखनाद: अमलैया आशामंद में किसानों ने किया संकल्प
फर्रुखाबाद l रविवार को अमलैया आशामंद में 'किसान आंदोलन' के बैनर तले एक विशाल किसान सम्मेलन संपन्न हुआ। इस सम्मेलन में औद्योगिक गलियारे के नाम पर प्रस्तावित भूमि अधिग्रहण का पुरजोर विरोध करते हुए इसे किसानों के साथ बड़ा धोखा करार दिया गया। हजारों की संख्या में एकत्रित किसानों ने एक स्वर में अपनी उपजाऊ भूमि को न सौंपने का संकल्प लिया।
प्रदेश अध्यक्ष अजय अनमोल ने अपने संबोधन में कहा कि "वर्ष 1978 में संविधान संशोधन द्वारा संपत्ति के अधिकार को मौलिक अधिकार से हटाकर केवल कानूनी अधिकार बना दिया गया। इसके बाद से 1894 के कानून का दुरुपयोग कर देश भर में लाखों एकड़ जमीन जबरन अधिग्रहित की गई और किसानों को उचित मुआवजा तक नहीं मिला। वर्तमान सरकार को चाहिए कि वह संविधान में पुन: संशोधन कर संपत्ति के अधिकार को मूल अधिकार बनाए।"
उन्होंने कहा कि कानूनी बारीकियों पर चर्चा करते हुए कहा कि, "किसानों के संघर्ष के बाद 2013 में नया भूमि अधिग्रहण कानून बना, लेकिन बाद में उसमें संशोधन करके किसानों के हितों से खिलवाड़ किया गया। यहाँ तक कि सर्वोच्च न्यायालय के माध्यम से नए कानून की धारा 24(2) के प्रावधानों को भी बदल दिया गया। सरकार को संसद का विशेष सत्र बुलाकर या अध्यादेश लाकर नए कानून को उसके मूल स्वरूप में बहाल करना चाहिए।" उन्होंने 2015 के शासनादेश पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि सीधे खरीद की आड़ में सरकार किसानों को पुनर्वास, पुनर्स्थापन और उपजाऊ जमीन की सुरक्षा के लाभ से वंचित कर रही है, जो कि सरासर अन्याय है। उन्होंने उपस्थित किसानों से शपथ पत्र के माध्यम से अपनी असहमति जिलाधिकारी को सौंपने का आह्वान किया
प्रदेश प्रभारी अशोक कटियार (एडवोकेट) ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि "औद्योगिक गलियारे के लिए यह अधिग्रहण प्रस्ताव पूरी तरह मनमाना है। सरकार उपजाऊ बहुफसली भूमि को उजाड़ने के बजाय पहले से अधिग्रहित बंजर भूमि का उपयोग करे। हम किसानों के हितों के साथ कोई समझौता नहीं होने देंगे।"
उन्होंने प्रदेश सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के निवासियों के साथ भेदभाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अन्य राज्यों की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में 300 यूनिट बिजली मुफ्त, महिलाओं को 3,000 रुपये प्रति माह सम्मान राशि और बेरोजगार युवाओं को 4,000 रुपये प्रति माह बेरोजगारी भत्ता देने की मांग की। उन्होंने घोषणा की कि इन मांगों और जमीन के हक के लिए गांव-गांव 'जन सत्याग्रह' की अलख जगाई जाएगी।
आंदोलन की आगामी रणनीति स्पष्ट करते हुए नेताओं ने बताया कि 27 जून को ढाई घर स्थित गंगा तट पर किसान माँ गंगा का आशीर्वाद लेकर पूर्णतः अहिंसक सत्याग्रह की शुरुआत करेंगे। सम्मेलन में जिला प्रचार मंत्री देवेश चतुर्वेदी, आकाश कटियार ( अध्यक्ष ग्राम सुधार समिति ), राजीव यादव, राजवीर कठेरिया , मोनू कटियार, अरविंद राजपूत, प्रमोद गंगवार, मृदुल गंगवार, अभिनंदन गंगवार, प्रभाकर पाण्डेय, आर्येष पटेल, हर्ष गंगवार, वीरेंद्र आर्य , दीपू राठौर , राजाराम शर्मा , गुड्डू शाक्य , राजीव शाक्य , नीरज पाल , रविन्द्र पाल, साहबेज अली समेत क्षेत्र के समस्त प्रधान और हजारों किसान मौजूद रहे।



फर्रुखाबाद। बहुजन क्रांति के पार्टी के दर्जनों पदाधिकारी में रविवार को ओवरब्रिज से भोलेपुर क्रासिंग तक
फर्रुखाबाद l उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के मंत्री तथा जनपद के प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की व्यापक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक प्रारंभ होने से पूर्व विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को सहायता सामग्री, स्वीकृति पत्र एवं अनुदान राशि के चेक वितरित किए गए।
अमृतपुर - फर्रुखाबाद l थाना राजेपुर क्षेत्र के ग्राम अंबरपुर की मढ़ैया में पैतृक भूमि विवाद को लेकर एक परिवार शुक्रवार को आमरण अनशन एवं भूख हड़ताल पर बैठ गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई।ग्राम अंबरपुर की मढ़ैया निवासी गिरीश चंद्र मिश्रा शुक्रवार सुबह लगभग 10 बजे अपनी पत्नी गायत्री देवी, पुत्री सुमन, पुत्र देवेश तथा बहू गंगा देवी के साथ आमरण अनशन पर बैठ गए। गिरीश चंद्र मिश्रा का आरोप है कि लगभग 7 डिसमिल भूमि पर पिछले 40 वर्षों से उनका कब्जा चला आ रहा है, लेकिन दूसरे पक्ष के लोगों ने उक्त भूमि पर मिट्टी डलवाकर कब्जा करने का प्रयास किया है।उन्होंने बताया कि वह इस भूमि पर अपने पूर्वज बाबू कल्याण सिंह की स्मृति में एक पार्क का निर्माण कराना चाहते हैं। न्याय की मांग को लेकर उन्होंने परिवार सहित भूख हड़ताल शुरू कर दी है।वहीं दूसरे पक्ष के रमाकांत का कहना है कि अंबरपुर मोड़ के निकट गंगा एक्सप्रेसवे परियोजना के लिए उन्होंने लगभग 14 डिसमिल भूमि दी थी, जिसके बदले में उन्हें यह भूमि आवंटित हुई है। इसलिए वह भूमि पर अपना वैध अधिकार बताते हैं।उल्लेखनीय है कि रमाकांत ने इससे पूर्व 17 मार्च 2026 को जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर गंगा एक्सप्रेसवे परियोजना में अधिग्रहित हो रही अपनी भूमि एवं मकान के मुआवजे को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि ग्राम सभा अंबरपुर की गाटा संख्या 202 एवं 203 में स्थित उनके मकान का सही मूल्यांकन नहीं किया गया है, जबकि मकान के निर्माण में लगभग 25 लाख रुपये खर्च हुए हैं।रमाकांत ने जिलाधिकारी से मांग की थी कि उनके मकान का पुनः निरीक्षण उनकी उपस्थिति में कराया जाए तथा निष्पक्ष मूल्यांकन के बाद ही उचित मुआवजा निर्धारित किया जाए। उनका कहना था कि जब तक दोबारा सर्वे और निष्पक्ष जांच नहीं होगी, तब तक वह अपनी भूमि और मकान परियोजना के लिए देने को तैयार नहीं हैं।भूमि विवाद और अनशन की सूचना मिलने पर डायल-112 पुलिस तथा थाना राजेपुर पुलिस मौके पर पहुंची। उपनिरीक्षक जगदीश वर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दोनों पक्षों से जानकारी ली। किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए मौके पर दो पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई है।थानाध्यक्ष राजेपुर नागेंद्र सिंह ने बताया कि जमीनी विवाद की सूचना मिलने पर पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है तथा मामले की जानकारी राजस्व विभाग को भी दे दी गई है। राजस्व विभाग द्वारा जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।ग्रामीण क्षेत्र में इस विवाद को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है, जबकि प्रशासन मामले पर नजर बनाए हुए है।
फर्रुखाबाद l
फर्रुखाबाद l
फर्रुखाबाद l प्रेम दीवाने युवक ने फोन पर युवती के बात ना करने पर युवक ने घर जाकर युवती को गोली मार दी, गोली लगने से घायल हो गई , परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर हमला करने वाले आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है l पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही है। बीती रात थाना मऊदरवाजा के निकट मोहल्ला अस्तबल तराई में रहने वाले विशंभर कश्यप के बेटे का विशाल का काफ़ी समय से विवेक मौर्य के घर आना-जाना था। इस बीच विशाल से विवेक की पुत्री से फोन पर बातचीत होने लगी। इस दौरान किसी बात को लेकर युवती ने विशाल से बात करना बंद कर दिया। इस बात से नाराज होकर विशाल ने रात में युवती के घर जाकर जान से मारने के लिए तमंचे से फायरिंग की, गोली पैर में लगने से युवती गंभीर रूप से घायल हो गई ।
10 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2.3k