विश्व रक्तदान दिवस पर समाजसेवियों का मेडिकल कॉलेज में लगा मेला,जमकर किया रक्तदान
![]()
*मानवता की एक बूंद,रक्तदान करें जीवन बचाए*
*आपके रक्त की एक-एक बूंद किसी अंजान व्यक्ति के लिए जीवन दायिनी से कम नही:डां.प्रियांक वर्मा*
*हर प्रकार के दान से बड़ा रक्तदान होता है,क्योंकि आपका रक्त किसी को जीवन देता है:डां.संजय सिंह*
*मेडिकल कॉलेज में मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता बनी रहे इसके लिए युवाओं को आगे आना चाहिए:डां.अविनाश चंद्र*
*सुल्तानपुर* विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर मेडिकल कॉलेज में में भव्य समारोह आयोजित किया गया,समारोह में जनपद की समाजसेवी संस्थाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया,जिले के सुप्रसिद्ध सर्जन डां.एके सिंह,डाॅ.आरके यादव मुख्य चिकित्सा अधीक्षक महिला हास्पिटल, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. लालजी, मेडिकल आफिसर ब्लडबैंक डाॅ. रविंद्र यादव, समाजसेवा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान रखने वाले करतार केशव, सभासद दिनेश चौरसिया, प्रतिनिधि विधायक सीताराम वर्मा,भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष चंदन नारायण सिंह, डां.डीएस मिश्रा,पूर्व में रहे मुख्य चिकित्साधिक्षक डां.एसके गोयल सहित गणमान्य हस्तियों की मौजूदगी रही,विश्व रक्तदान दिवस का मुख्य उद्देश्य युवाओं को जागरूक करना तथा असहाय व निराश्रित मरीजों को अपना रक्त देकर उनका जीवन बचाने के पुण्य कार्य से जुड़े यह सबसे बड़ी समाज की सेवा है, रक्तदान दिवस की शुरुआत प्राचार्य डाॅ. प्रियांक वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ.अविनाश चंद्र गुप्ता, प्रभारी ब्लडबैंक डाॅ.संजय सिंह, ने स्वयं रक्तदान करके युवाओं को संदेश दिया, प्राचार्य डाॅ. प्रियांक वर्मा ने हर स्वस्थ व्यक्ति का आवाह्न करते हुए कहाकि आपके रक्त की एक-एक बूंद किसी अंजान व्यक्ति के लिए जीवन दायिनी से कम नही, वही मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. अविनाश चंद्र गुप्ता ने अपील करते हुए कहाकि मेडिकल कॉलेज में मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता बनी रहे इसके लिए युवाओं को आगे आना चाहिए, प्रभारी ब्लडबैंक डाॅ.संजय सिंह ने कहाकि सभी प्रकार के दान से बड़ा रक्तदान होता है, क्योंकि आपका रक्त किसी को जीवन देता है,रक्तदान दिवस के मौके पर अम्बेदल,गोमती मित्र मण्डल, गायत्री परिवार, लायन्स क्लब परिजात, शियाने हैदरे कर्रार वेलफेयर एसोशिएशन, रेडक्रास सोसाइटी, युवा एंटी करप्शन आर्गनाइजेशन, एवं कुछ स्वक्षिक रक्तदाताओं द्वारा रक्तदान किया गया, अंत में प्रधानाचार्य डाॅ. प्रियांक वर्मा ने संस्थाओं के प्रतिनिधियों, रक्तदाताओं,गणमान्य व आए हुए सभी आगन्तुक का आभार ब्यक्त किया।![]()
![]()


*मानवता की एक बूंद,रक्तदान करें जीवन बचाए*

*की गयी रविवार शाम होने वाली आरती की तैयारी*
ADM राकेश सिंह के आदेश पर पुलिस ने चस्पा की नोटिस
व्यापारियों का होता है लाखो का नुकसान-कुलदीप गुप्ता* सुलतानपुर।कॉउन्सिल ऑफ उद्योग व्यापार मंच के जिलाध्यक्ष कुलदीप गुप्ता के नेतृत्व में नगर के दरियापुर क्षेत्र के व्यापारियों ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका लालचंद सरोज को ज्ञापन दिया। जिसमें दरियापुर चौराहे के पास स्थित नाले का पानी और मलबा व्यापारियों की दुकानों एवं घरों में भर रहा है
इस प्रकरण को मंच के जिलाध्यक्ष कुलदीप गुप्ता ने अधिशासी अधिकारी को अवगत कराते हुए कहा की दरियापुर स्थित नाले का कुछ भाग बहुत ही सकरा और क्षतिग्रस्त है जिससे थोड़ी भी बरसात होने पर आसपास की दुकानों एवं घरों में पानी घुस जाता है और लाखों का नुकसान उठाना पड़ रहा है इसको अति शीघ्र स्थाई रूप से दुरुस्त करते हुए पानी की निकासी सुनिश्चित की जाय।
क्षेत्र के व्यापारी और जनमानस में कहा कि कई बार सूचित करने पर भी कोई स्थाई निराकरण पालिका द्वारा नहीं किया गया। अधिशासी अधिकारी लालचंद सरोज ने इस प्रकरण को तुरंत संज्ञान में लेते हुए अधिशासी अभियंता को निरीक्षण करने हेतु आदेशित किया। ज्ञापन देने में संतोष जायसवाल, अश्विनी वर्मा, सुधीर गुप्ता, देवा,सुनील श्रीवास्तव आदि क्षेत्रवासी उपस्थित थे।
सुलतानपुर में एसटीएफ ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 90 लाख रुपये का 360 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में बिहार के एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह गांजा ओडिशा से अयोध्या और बहराइच जिलों में सप्लाई किया जाना था। गिरफ्तार तस्कर की पहचान मधुबनी (बिहार) निवासी दीपक कुमार महतो (पुत्र किशोर महतो) के रूप में हुई है।
सुल्तानपुर,सेतु निगम द्वारा कादीपुर क्षेत्र में बनाए जा रहे निर्माणाधीन गुदरा पुल में दरार आने की खबरों पर जिला प्रशासन सख्त हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स में मामला सामने आने के बाद
जिलाधिकारी सुल्तानपुर ने तत्काल संज्ञान लेते हुए जांच कमेटी गठित कर 10 दिन में मांगी रिपोर्ट
।
जिलाधिकारी कार्यालय में मीडिया को जानकारी देते हुए जिलाधिकारी ने कहाकि कल मीडिया में खबर आई कि सेतु निगम द्वारा कादीपुर में बनाए जा रहे निर्माणाधीन ब्रिज में कुछ दरारें रिपोर्ट की गई हैं। जिसको संज्ञान में लेते हुए जिला प्रशासन ने तत्काल एक जांच कमेटी का गठन किया है। इस जाँच कमेटी में दूसरे विभागों के
टेक्निकल मेम्बर भी शामिल किए गए हैं ताकि तकनीकी पहलुओं की निष्पक्ष जांच की जा सके।
जिलाधिकारी ने साफ कहा है कि कल मीडिया रिपोर्ट्स में कादीपुर में सेतु निगम द्वारा बनाए जा रहे निर्माणाधीन ब्रिज में कुछ
cracks को रिपोर्ट किया गया था। उसको देखते हुए हमने एक जांच कमेटी बनाई है। उसमें टेक्निकल मेंबर भी हैं जो दूसरे विभाग के हैं। ये टीम अगले दस दिन में पूरी जांच करके रिपोर्ट देगी।..........
कादीपुर में निर्माणाधीन गुदरा घाट पर स्पान सं० पी3-पी4 की डाउन स्ट्रीम एवं मिडिल बीम पहले से डाली जा चुकी है। अपस्ट्रीम की बीम में कुल 5 केविल में से नीचे के 2 केविल प्री-स्ट्रेसिंग की जा चुकी है एवं दिनांक 11.06.2026 को केविल सं० 03 के प्री-स्ट्रेसिंग के समय प्री-स्ट्रेसिंग जैक के फेल हो जाने के कारण अधिक लोड पड़ने से बीम में क्रैक आ गया है।
सुलतानपुर,गोमती नदी के मल्हीपुर घाट पर बन रहे सेतु के अप्रोच का कार्य जल्द शुरू होने की उम्मीद जगी है। करीब पांच साल से किसानों को उनकी जमीन का मुआवजा न मिल पाने के कारण अप्रोच नहीं बन पा रहा था। शासन से बजट की स्वीकृति मिलने के बाद अब कार्य शुरू किया जाएगा।
*प्रेस आमंत्रण (Press Invitation)* सादर अवगत कराना है कि पुलिस लाइन, सुलतानपुर में "27वीं अन्तर जनपदीय लखनऊ जोन,लखनऊ वालीबाल व सेपक टकरा (महिला/पुरुष) प्रतियोगिता वर्ष 2026" का भव्य आयोजन होने जा रहा है।
*समय* -सुबह 08.00 बजे।
*कार्यक्रम का विवरण:*
दिनांक: 12 जून 2026 से 14 जून 2026 तक यह आयोजन होगा।
*स्थान: पुलिस लाइन,सुलतानपुर (उत्तर प्रदेश)*
विशेष अनुरोध: प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के समस्त सम्मानित पत्रकार साथियों से निवेदन है कि गरिमामयी उपस्थिति प्रदान कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं और इस खेल उत्सव को अपने सम्मानित मीडिया माध्यमों से जन-जन तक पहुँचाने में सहयोग करें।
*पुलिस मीडिया सेल,जनपद सुलतानपुर*
अयोध्या-प्रयागराज राज्यमार्ग स्थित कटका बाजार में सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढे राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बन चुके हैं। सड़क की बदहाल स्थिति से नाराज स्थानीय लोगों ने गुरुवार को सड़क पर धान की बुवाई कर विरोध प्रदर्शन किया और जिम्मेदार विभागों का ध्यान समस्या की ओर आकर्षित करने का प्रयास किया।
11 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.2k