अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने मनाया सेवा संकल्प दिवस*
सुलतानपुर,अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय पूर्व मंत्री संदीप बंसल के जन्मदिवस को संगठन सेवा संकल्प दिवस के रूप में मनाता हैं। उत्तरप्रदेश के सभी जिला कार्यकारिणी सेवा संकल्प दिवस को बहुत ही भव्य रूप से मनाते हैं,जिसमें जरुरत मंद एवं असहाय लोगों की सेवा फलस्वरूप फल वितरण, शरबत वितरण आदि का आयोजन किया जाता है।
इसी कड़ी में सुलतानपुर जनपद में प्रदेश मंत्री हिमांशु मालवीय के नेतृत्व में सेवा संकल्प दिवस एवं बड़े मंगल के उपलक्ष्य में शरबत वितरण का आयोजन किया गया,जिसमें हजारों श्रद्धांलुओं एवं जरुरत मंद लोगों ने शरबत ग्रहण किया। कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगर टीम व जिला युवा टीम के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मुख्य रूप से जिला प्रभारी परविंद्र भालोठिया, जिला संरक्षक अजय जायसवाल, जिला संगठन महामंत्री अमरचंद साहू,जिला मंत्री सुनील सिंह, जिला संगठन मंत्री धर्मेंद्र सिंह, नगर महामंत्री राजेश श्रीवास्तव, जिला युवा अध्यक्ष श्याम सुंदर कसौधन, युवा नगर अध्यक्ष भोलानाथ सोनी, बजरंगी साहू, यश जायसवाल, अमनमोहन श्रीवास्तव, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष पूनम अग्रहरि, गीता, शर्मा, विकासवती श्रीवास्तव ,सुनीता टंडन आरती शर्मा ,गीता गुप्ता ,अमरेश कुमारी यादव आदि कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
2 hours and 49 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
3- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2.0k