एडीजीपी से कोतवाल की शिकायत करनी पड़ी महंगी। सुबह  से शाम तक पुलिस हिरासत में रहे समाजसेवी की तबीयत अचानक बिगड़ी ,जिला अस्पताल रेफर।

ब्रह्म प्रकाश शर्मा

- समाजसेवी अश्वनी शर्मा प्रकरण पर फूटा अधिवक्ताओं का गुस्सा, कोतवाल हटाने की मांग पर अड़े ।

-बार एसोसिएशन का प्रशासन को अल्टीमेटम, कोतवाल नहीं हटे तो होगी अनिश्चितकालीन हड़ता ।

-न्याय की मांग को लेकर अधिवक्ता एकजुट, प्रशासन को दी आर-पार की चेतावनी ।

जानसठ। समाजसेवी अश्वनी शर्मा से जुड़े प्रकरण ने अब तूल पकड़ लिया है। मामले को लेकर अधिवक्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को अधिवक्ता अन्वेष शर्मा जो समाजसेवी अश्वनी शर्मा के भाई हैं उन्होंने भाई के साथ हुए मामले को  बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद कॉमरेड एवं सचिव दीपेश गुप्ता के समक्ष रखा जिसको लेकर बड़ी संख्या में अधिवक्ता एकजुट होकर पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) कार्यालय पहुंचे और मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग करते हुए कोतवाल को तत्काल हटाए जाने की मांग उठाई। अधिवक्ताओं ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र अमल नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद शर्मा कॉमरेड  का कहना है कि अश्वनी शर्मा प्रकरण में पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं, जिससे आमजन में भी असंतोष बढ़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच तभी संभव है जब संबंधित कोतवाल को तत्काल प्रभाव से हटाया जाए। अधिवक्ताओं ने कहा कि न्याय और कानून के राज की स्थापना के लिए प्रशासन को निष्पक्षता का परिचय देना होगा। सीओ ऋषिका सिंह से हुई वार्ता के दौरान अधिवक्ताओं ने दो टूक शब्दों में कहा कि यदि कोतवाल के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की गई तो बार एसोसिएशन बड़े आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होगी। उन्होंने चेतावनी दी कि न्यायिक कार्यों का बहिष्कार करते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल तक की जा सकती है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। फिलहाल अधिवक्ताओं ने विरोध स्वरूप कलमबंद हड़ताल का ऐलान किया, जिसके चलते न्यायालयों में कई कार्य प्रभावित रहे। अधिवक्ताओं का कहना है कि यह केवल प्रारंभिक चेतावनी है। यदि प्रशासन ने मामले की गंभीरता को नहीं समझा तो आने वाले दिनों में आंदोलन और अधिक उग्र रूप धारण कर सकता है। बार पदाधिकारियों और वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने कहा कि यह केवल एक व्यक्ति का मामला नहीं है, बल्कि न्याय व्यवस्था और नागरिक अधिकारों से जुड़ा विषय है। उन्होंने प्रशासन को चेताते हुए कहा कि जनभावनाओं की अनदेखी करना भारी पड़ सकता है। अधिवक्ताओं ने मांग की कि पूरे मामले की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा दोषी अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उधर, अश्वनी शर्मा प्रकरण को लेकर नगर और आसपास के क्षेत्रों में भी चर्चाओं का बाजार गर्म है। सूत्रों की माने तो अधिवक्ताओं के आंदोलन को विभिन्न सामाजिक संगठनों , त्यागी ब्राह्मण समाज, भाकियू किसान मजदूर संगठन के अलावा अन्य का समर्थन मिलने की बातें सामने आ रही हैं। इससे प्रशासन पर दबाव लगातार बढ़ता दिखाई दे रहा है। जानकारों का मानना है कि यदि समय रहते प्रशासन ने स्थिति को संभालने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए, तो अधिवक्ताओं का यह विरोध प्रदर्शन एक बड़े जनआंदोलन का रूप ले सकता है। फिलहाल पूरे क्षेत्र की निगाहें प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हुई हैं और सभी को अगले कदम का इंतजार है।

एडीजीपी से शिकायत करना पड़ा समाजसेवी को महंगा।।

बताया गया कि समाजसेवी अश्वनी शर्मा ने किसी मामले को लेकर एडीजीपी से जानसठ कोतवाली प्रभारी की शिकायत की थी जिसको लेकर तभी से जानसठ कोतवाल उनसे द्वेष रखें हुए थें कहावत भी है की  पुलिस की यारी और पुलिस की दुश्मनी दोनों ही  महंगी पड़ी है सो वही कहावत यहां देखने को मिलीं है।
पानी की निकासी को लेकर ग्रामीणों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
आशीष कुमार
मुजफ्फरनगर। जनपद के विकासखंड क्षेत्र के ग्राम गांदला में विकास के नाम पर विनाश का एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां वर्तमान ग्राम प्रधान की मनमानी के कारण पूरा गांव नरक जैसी जिंदगी जीने को मजबूर है। गांव के मुख्य रास्ते पर पिछले छह महीनों से घुटनों तक गंदा पानी भरा हुआ है, जिससे प्राथमिक विद्यालय, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, आंगनवाड़ी केंद्र और शिव मंदिर का रास्ता पूरी तरह ठप हो गया है। ग्राम प्रधान की दबंगई से त्रस्त ग्रामीणों ने अब एकजुट होकर जिलाधिकारी  मुजफ्फरनगर से लिखित शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।ग्रामीणों के अनुसार, यह समस्या लगभग 7 वर्ष पहले शुरू हुई थी, जब तत्कालीन प्रधान ने पानी की निकासी वाली मुख्य नाली पर इंटरलॉकिंग करा दी थी, जिससे पानी का बहाव कम हो गया था। लेकिन हद तो तब हो गई जब करीब 6 महीने पहले वर्तमान ग्राम प्रधान ने उस पुरानी इंटरलॉकिंग को उखाड़कर, सड़क पर मिट्टी का भराव किया और रास्ते को और ऊंचा उठाकर दोबारा इंटरलॉकिंग करा दी। इस लापरवाही के कारण घनी आबादी के घरों से निकलने वाले रोजमर्रा के पानी का रास्ता पूरी तरह बंद हो गया और सारा गंदा पानी मुख्य सड़क पर जमा होने लगा।
इस जलभराव के कारण स्कूल जाने वाले मासूम बच्चे, अस्पताल आने वाले मरीज और गर्भवती महिलाएं आए दिन इस गंदे पानी में फिसलकर गिर रहे हैं और गंभीर रूप से चोटिल हो रहे हैं। गांव में संक्रामक और गंभीर बीमारियां फैलने का खतरा चरम पर है। ग्रामीणों का आरोप है कि जब सड़क निर्माण के समय उन्होंने इसका विरोध किया था, तो प्रधान ने जल निकासी का झूठा आश्वासन दिया था। लेकिन अब समस्या बढ़ने पर जब ग्रामीण शिकायत लेकर पहुंचे, तो दबंग प्रधान ने साफ कह दिया— "पानी की निकासी का कोई समाधान नहीं होगा, तुम्हें जहाँ शिकायत करनी है, कर दो।"
प्रधान की इसी दबंगई और खौफ के कारण ग्रामीण अब तक अधिकारियों से सिर्फ मौखिक शिकायत कर रहे थे, जिस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। आखिरकार परेशान होकर मौसज्जाद, प्रमोद कुमार, प्रदीप कुमार, जोगिन्द्र, सुखराम नायक, राजकुमार, अंकित कुमार सहित दर्जनों ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर मामले की जांच कराने, दोषी प्रधान पर कार्रवाई करने और जल्द से जल्द जल निकासी का निस्तारण कराने की मांग की है।
‘12 साल बेमिसाल’ अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया सामूहिक पूजन, मोदी की दीर्घायु और राष्ट्र की उन्नति की कामना
ब्रह्म प्रकाश शर्मा

मीरापुर। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे ‘12 साल बेमिसाल’ अभियान के अंतर्गत बुधवार को मीरापुर विधानसभा क्षेत्र के गांव संभलहेड़ा स्थित पंचमुखी शिव मंदिर में भव्य सामूहिक पूजन एवं प्रार्थना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने बड़ी संख्या में सहभागिता कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन तथा देश की निरंतर प्रगति के लिए प्रार्थना की।

कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान से भगवान शिव के पूजन-अर्चन के साथ हुआ। उपस्थित श्रद्धालुओं ने राष्ट्र की सुख-समृद्धि, सामाजिक समरसता तथा भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा में निरंतर वृद्धि की कामना की। इस दौरान वक्ताओं ने केन्द्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन, आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति, गरीब कल्याण और वैश्विक स्तर पर सम्मान के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया है।

कार्यक्रम के संयोजक एवं भाजपा जिला कोषाध्यक्ष अमरजीत गुर्जर ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णयों और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ देखा है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की नीतियों ने समाज के प्रत्येक वर्ग तक विकास की रोशनी पहुंचाने का कार्य किया है।

मुख्य अतिथि एवं विधान परिषद सदस्य श्रीमती वंदना वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व मंच पर एक मजबूत और आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में उभरा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान करते हुए कहा कि भाजपा का लक्ष्य केवल सत्ता प्राप्त करना नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करना है।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता नजर सिंह, मण्डल प्रभारी इन्दर सिंह कश्यप, मण्डल अध्यक्ष सचिन ठाकुर, सुबोध सैनी, अरुण पाल, पूर्व मण्डल अध्यक्ष सत्येन्द्र चौधरी, नरेन्द्र गर्ग, कृष्णपाल सैनी, रूप सिंह प्रजापति, संदीप शर्मा, सुभाष पाल, संदीप पाल सहित मण्डल के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पूजन कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रहित और जनसेवा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। धार्मिक और आध्यात्मिक वातावरण के बीच संपन्न हुए इस आयोजन ने क्षेत्र में भाजपा के ‘12 साल बेमिसाल’ अभियान को नई ऊर्जा प्रदान की तथा कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार किया।
मोदी  सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मीरापुर में हुआ सामूहिक पूजन, राष्ट्र की उन्नति और प्रधानमंत्री की दीर्घायु की कामना

ब्रह्म प्रकाश शर्मा

जानसठ । केंद्र में प्रधानमंत्री के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी मीरापुर मंडल ने ग्राम संभलहेड़ा स्थित पंचमुखी शिव मंदिर में भव्य सामूहिक पूजन एवं प्रार्थना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लेते हुए राष्ट्र की प्रगति, समृद्धि एवं प्रधानमंत्री की दीर्घायु की कामना की।

कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ भगवान शिव के पूजन-अर्चन से हुआ। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने पिछले 12 वर्षों में विकास, सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। इसी क्रम में सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने पर सामूहिक रूप से ईश्वर का आभार व्यक्त किया गया तथा राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। मंडल अध्यक्ष इंदर सिंह कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विश्व पटल पर अपनी अलग पहचान स्थापित की है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है और देश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। कार्यक्रम संयोजक एवं भाजपा जिला कोषाध्यक्ष अमरजीत गुर्जर ने कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहे हैं। देश आज आत्मनिर्भर भारत की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है और विश्व समुदाय भारत की बढ़ती ताकत को स्वीकार कर रहा है। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता नजर सिंह, मंडल प्रभारी इन्दर सिंह कश्यप, मंडल अध्यक्ष सचिन ठाकुर, सुबोध सैनी, अरुण पाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र चौधरी, नरेंद्र गर्ग, कृष्णपाल सैनी, रूप सिंह प्रजापति, संदीप शर्मा, सुभाष पाल, संदीप पाल सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की कामना करते हुए भारत को विश्व गुरु बनाने के संकल्प को दोहराया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने राष्ट्रहित एवं जनसेवा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया
नगर पंचायत पुरकाजी ने कस्बे की जनता को दी 50 लाख की पुरकाजी- हाइवे बाईपास सर्विस लेन सड़क की सौगात चेयरमैन पुरकाजी ने फीता काटकर किया उदघाटन
आशीष कुमार

मुजफ्फरनगर। पिछले कई सालों से पुरकाजी कस्बे की जनता मौहल्ला खेड़ा दरवाजा से हाइवे बाईपास पर सर्विस लेन की मांग कर रही थी इसी मार्ग पर पुरकाजी की दो मंजिला सरकारी गौशाला भी मौजूद है गौशाला में चारा भूसा व अन्य सामान लाने तथा कस्बे के लोगों को इस कच्चे बाईपास मार्ग से जाने में बहुत परेशानी उठानी पड़ती थी चेयरमैन पुरकाजी जहीर फारुकी अपनी पिछली योजना से ही इस मार्ग को बनवाने के लिए स्वयं भी तथा जिले के अधिकारियों के माध्यम से NHAI के अधिकारियों से पत्राचार कर रहे थे NH अधिकारियों द्वारा NOC दिए जाने के उपरांत ये सर्विस लेन सड़क केंद्र सरकार द्वारा दिए गए धन से बनाई गई है  चेयरमैन पुरकाजी द्वारा 15 वे वित्त आयोग की जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर की अध्यक्षता वाली जिला कमेटी में इस सड़क प्रस्ताव को रखा गया प्रस्ताव पारित होने के बाद केंद्रीय सरकार द्वारा जारी धन से करीब 50 लाख रुपए कीमत की सर्विस लेन सड़क बनाई गई चेयरमैन पुरकाजी ने फीता काटकर आज सड़क का उद्घाटन किया पुरकाजी के सम्मानित सभासदगण और भाजपा व्यापारी नेता इसके उद्घाटन में मौजूद रहे पुरकाजी कस्बे के लिए ये सड़क बड़ी सौगात है इस मौके पर निर्दोष जैन, शाहलम गौड सभासद, संदीप गोयल, निसार मेंबर, विकसित मेंबर, इस्तखार उर्फ लाल्ला मेंबर, नदीम मेंबर, हाजी रईस, अफजाल गौड भूरे खान, गुलजार खान आदि सम्भ्रांत लोग मौजूद रहे।
नाबालिक को भगा ले जाने के आरोपी के पिता को उठाकर ले गई मेरठ पुलिस

(विपिन राठौर मीरापुर मुज़फ्फरनगर )

मीरापुर।-मंगलवार की देररात्रि मेरठ पुलिस ने मीरापुर में थाने के समीप एक घर में दबिश दी।इस दौरान पुलिस एक व्यक्ति को उठाकर अपने साथ ले गई।
मीरापुर में थाने के समीप रहने वाले एक युवक का कई वर्ष से पड़ौस में किराए पर रहने वाली एक किशोरी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था।जिसकी जानकारी किशोरी के पिता को लगी तो वह परिवार सहित मेरठ जाकर रहने लगा।किन्तु इसके बावजूद भी युवक किशोरी से चोरी छिपे मिलने मेरठ जाने लगा।दो दिन पूर्व युवक किशोरी को मेरठ से लेकर फरार हो गया।जिस पर किशोरी के पिता में मेरठ पुलिस को सूचना दी।मंगलवार की देररात्रि मेरठ पुलिस की एक टीम किशोरी के पिता को साथ लेकर मीरापुर पहुँची और  आरोपी युवक व किशोरी की तलाश में युवक के घर दबिश दी।किन्तु युवक व किशोरी पुलिस को नही मिलें।जिस पर मेरठ पुलिस आरोपी युवक के पिता को उठाकर अपने साथ ले गई।मेरठ पुलिस की दबिश की स्थानीय पुलिस को भनक तक नही लगी।
प्रोजेक्ट ADHUNA CPD 2.0 ने समयपूर्व जन्म (Preterm Birth) देखभाल को व्यापक रूप से सशक्त बनाया।
आशीष कुमार
मुज़फ्फरनगर। भारत में प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञों की शीर्ष संस्था, फेडरेशन ऑफ ऑब्स्टेट्रिक एंड गायनेकोलॉजिकल सोसाइटीज़ ऑफ इंडिया (FOGSI), साक्ष्य-आधारित मातृ एवं नवजात देखभाल को आगे बढ़ाने हेतु एक सेमिनार का आयोजन किया गया.
इस सेमिनार मे जनपद की महिला डॉक्टरो समेत आसपास के जनपदों से आईं डॉक्टरो ने भाग लिया और महिला रोगों के उपचार पर चर्चा की.

CPD के प्रथम चरण की सफलता के बाद अब दूसरा चरण प्रारम्भ किया गया है, जिसका उद्देश्य स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं की क्षमता को समयपूर्व जन्म (Preterm Birth) की रोकथाम, प्रबंधन एवं बेहतर परिणाम सुनिश्चित करने हेतु मजबूत बनाना है। इसमें गर्भावस्था पूर्व देखभाल, प्रसवकालीन, प्रसवोत्तर तथा नवजात देखभाल पर विशेष ध्यान दिया गया है।

CPD 2.0 समयपूर्व जन्म से संबंधित देखभाल के लिए “Continuum of Care” दृष्टिकोण को अपनाता है, जिसमें नवीनतम क्लिनिकल गाइडलाइन, व्यावहारिक प्रशिक्षण (Hands-on Drills) तथा प्रभावी संवाद आधारित मॉड्यूल शामिल हैं। यह सत्र डॉक्टरों, नर्सों एवं पैरामेडिकल स्टाफ के लिए तैयार किए गए हैं, ताकि वे सीखी गई जानकारी को निजी स्वास्थ्य संस्थानों में तुरंत व्यवहार में ला सकें। यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश एवं ओडिशा के निजी स्वास्थ्य संस्थानों में संचालित किया जा रहा है।

प्रोजेक्ट ADHUNA के अंतर्गत चयनित 29 जिलों में से एक मुज़फ्फरनगर में CPD 2.0 सत्र का आयोजन को किया गया। यह कार्यक्रम डॉ. भास्कर पाल, अध्यक्ष FOGSI एवं डॉ. जयदीप टैंक, प्रोजेक्ट डायरेक्टर ADHUNA के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन मुज़फ्फरनगर ऑब्स्टेट्रिक एंड गायनेकोलॉजिकल सोसाइटी के सहयोग से किया गया, जिसका मार्गदर्शन डॉ. मंजू प्रभाकर (अध्यक्ष, Muzaffarnagar Obst & Gyn Society), डॉ. माया चौधरी (सचिव, Muzaffarnagar Obst & Gyn Society) तथा डॉ. पूर्णिमा गौतम (कोषाध्यक्ष, Muzaffarnagar Obst & Gyn Society) एवं अन्य विशेषज्ञों तथा अधुना जिला समन्वयक फैसल अनवर द्वारा किया गया। जिसमें 46 से अधिक डॉक्टरों एवं 35 स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं ने भाग लिया।

इस सत्र में समयपूर्व जन्म देखभाल से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों को शामिल किया गया, जिनमें प्रमुख रूप से:

• गर्भावस्था के दौरान समयपूर्व प्रसव की स्क्रीनिंग एवं जोखिम मूल्यांकन, जिसमें गर्भकाल आयु निर्धारण एवं सर्वाइकल लंबाई जांच शामिल है।
• साक्ष्य-आधारित उपचार जैसे सर्वाइकल सर्क्लाज, एंटिनेटल कॉर्टिकोस्टेरॉयड्स, एंटीबायोटिक्स, टोकोलाइटिक्स, मैग्नीशियम सल्फेट तथा रेफरल प्लानिंग।
• समयपूर्व प्रसव के दौरान लेबर मैनेजमेंट, जिसमें प्रसव का समय एवं तरीका, भ्रूण निगरानी, प्रसव तैयारी तथा विलंबित नाल क्लैम्पिंग (Delayed Cord Clamping) शामिल हैं।
• प्रसवोत्तर एवं प्यूर्परल देखभाल, जिसमें स्तनपान, मातृ मानसिक स्वास्थ्य तथा संक्रमण की रोकथाम पर विशेष बल दिया गया।
• नवजात देखभाल सत्र में पुनर्जीवन (Resuscitation), तापमान संरक्षण (Thermal Care), फीडिंग ए।
विपिन राठौर मीरापुर मुज़फ्फरनगर रुपयों के लेनदेन में दो पक्षों में मारपीट व पथराव,महिला समेत तीन घायल
मीरापुर।संवाददाता-कस्बें में रुपयों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट पर पथराव हो गया।पथराव व मारपीट में एक पक्ष से महिला व उसका पति और पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए।पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भिजवाया।
मीरापुर के मौहल्ला दक्षिणी मुश्तर्क निवासी इकरामुद्दीन मेवाती व परवेज मेवाती पक्ष के बीच कब्रिस्तान के रुपयों को लेकर विवाद चल रहा है।गुरुवार को बकरीद की देर शाम परवेज पक्ष द्वारा रुपये मांगने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई।जो कि मारपीट में बदल गई।,कुछ ही देर में मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों से महिलाएं व पुरुष भी आमने सामने आ गए और एक दूसरे पर हमला कर दिया। तथा पथराव शुरू हो गया।आरोप है कि इस दौरान परवेज पक्ष के लोगों ने लाठी डंडों से इकराम पक्ष पर हमला कर दिया।परवेज पक्ष द्वारा किये गए हमलें व पथराव में इकरामुद्दीन पक्ष से सिर में चोट लगने से इकरामुद्दीन उसकी पत्नी सायरा व पुत्र शहजाद गंभीररूप से घायल हो गए।सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुँच गयी।और घायलों को उपचार के लिए सीएचसी जानसठ भिजवाया।घायल इकरामुद्दीन ने दूसरे पक्ष के जावेद,परवेज,इमरान,फैजान व जीशान के विरुद्ध तहरीर दी है।पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी है।समाचार लिखें जाने तक मामलें में कोई लिखापढ़ी नही हुई थी।इंस्पेक्टर राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर प्राप्त नही हुई है तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।
विपिन राठौर मीरापुर मुज़फ्फरनगर किशोरी के साथ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज
मीरापुर। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने गांव निवासी युवक पर अपनी 12 वर्ष की पुत्री के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है
क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का आरोप है कि 28 मई को उनकी 12 वर्ष की पुत्री घर पर अकेली थी उसी समय गांव निवासी जावेद उनके घर में घुस गया और उनकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ करने लगा। किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी है
मुजफ्फरनगर सांसद हरेन्द्र मलिक और चरथावल विधायक पंकज मलिक ने सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों से फोन पर कराए समाधान के प्रयास
आशीष कुमार

मुजफ्फरनगर से समाजवादी पार्टी सांसद हरेन्द्र मलिक और चरथावल विधायक पंकज मलिक ने आज अपने प्रेमपुरी स्थित आवास पर क्षेत्र से आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और विस्तृत वार्ता की। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने अपनी विभिन्न जनसमस्याएं उनके समक्ष रखीं।

दोनों जनप्रतिनिधियों ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों से फोन पर वार्ता की और कई मामलों में तत्काल समाधान कराने के निर्देश दिए। वहीं कुछ मामलों में मौके पर ही समस्याओं के निस्तारण की प्रक्रिया भी शुरू कराई गई।

इस दौरान सांसद हरेन्द्र मलिक ने कहा कि जनता की सेवा और उनकी समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता ने जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने के लिए लगातार लोगों के बीच रहकर उनकी समस्याओं का समाधान कराया जा रहा है और आगे भी यह सेवा कार्य निरंतर जारी रहेगा।

वहीं विधायक पंकज मलिक ने भी लोगों को आश्वस्त किया कि क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे और आमजन की आवाज को प्रशासन तक मजबूती से पहुंचाया जाएगा।