सपाइयों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया:कानून व्यवस्था, पेपर लीक, महंगाई पर राज्यपाल को ज्ञापन भेजा
![]()
नितेश श्रीवास्तव
भदोही। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या समाजवादीयो ने जिला मुख्यालय पर बिगड़ती कानून व्यवस्था, रोजगार परख परिक्षायो मे पेपर लिक,पेट्रोल डीजल, रसोई गैस,महगाई,चीर हरण,फर्जी मुकदमा लिखकर फर्जी मुठभेड़ में इन्काउटर,भष्टाचार के खिलाफ भरी हुंकार राज्यपाल के नाम कलेक्टर भदोही को 6 सुत्री सौंपा ज्ञापन कहा जन मानस राहत के तत्काल प्रदेश सरकार बर्खास्त करे। मौजूद समय में उ०प्र० के अन्दर आवश्यक वस्तुओं की मूल्य वृद्धि, बिगड़ती कानून व्यवस्था, भ्रष्ट्राचार पर अंकुश लगाने में सरकार की विफलता, शिक्षिक बेरोजगारों की रोजगार परख परीक्षाओं में पेपर लिक जैसी समस्या रोक पाने में विफल एवं प्रदेश में खुलेआम हो रहे चीर हरण के सम्बंध में।
1- मौजूदा समय मे पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस एवं बिजली बिल के दामों में लगातार वृद्धि से जनमानस में हाँ हाँ कार मचा है गरीब, किसान मजदूर की क्षमता से किमते अधिक होने के कारण गैस सिलेण्डर खरीद में मुश्किल हो रहा था, वही डिजल की किमते बढ़ने से जहाँ खेतो की जुताई आदि प्रभावित हो रही है वही यातायात का किराया बढ़ाने से कृषि सम्बन्धित अन्य वस्तुओं की मूल्यों में बेतहाता वृद्धि होने से गरीब किसान मजदूर जिसे निजात दिलाने हेतु उचित कदम उठाया जाना समय की जरूरत है।
2-एक तरफ नवजवान शिक्षित बेरोजगार की तलाश में भटक रहे है दूसरी तरफ प्रदेश सरकार रोजगार परख परीक्षाओं के पेपर लिक होने से रोकने में पूर्ण रूपेण विफल है। कोई भी भर्ती परीक्षा समय से सम्पन्न करापाना सरकार की क्षमता के बाहर है। जिससे बेरोजगारी बढ़ने तथा भुखमरी की समस्या को बढावा मिल रहा है। जिसे तत्काल रोक लगायी जाय भर्ती परख परीक्षाओं को समय से सकुशल कराया जाय।
2/-3- मौजूद समय में प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है जिसे रोक पाने में प्रदेश सरकार पूरी तरह से विफल है। भ्रष्टाचार रोकने का कोई उपक्रम सरकार के पास नहीं है। बल्कि प्रदेश में कानून का राज होने का झूठा ढिढोरा पीट रही है। जिससे भ्रष्टाचार को और बढ़ावा मिल रहा है। अधिकारी, कर्मचारी निरंकुश है जिसका प्रभाव गरीब किसान मजदूर बेरोजगार पर पड़ रहा है। पुलिस प्रशासन भी निरंकुश होकर नंगा नाच नाच रही है। जिस पर तत्काल अंकुश लगाया जाकर प्रदेश की जनता को राहत दिलाया जाय।
4- समाज के बहुसंख्य, गरीब, दबे कुचले, कमजोर, के विरूद्ध पुलिस झूठा मुकदमा कायम करके फर्जी मुठभेड़ दिखाकर उनकी निर्मम हत्या करके सरकार की झूठी वॉह-वाही लूट रही है। कुछ बडे अपराधी सड़क पर खुल्ला घूम रहे है उन पर कोई रोक नही। जिससे एक तरफ समाज में अपराध को बढ़ावा मिल रहा है वही दूसरी तरफ भय का वातावरण बना हुआ है। सरकार की दोहरी नीति पर तत्काल रोक लगाया जाकर जिससे जनमानस को राहत मिल सके।
5-प्रदेश में गोड जाति के समस्त अभ्यर्थियों को निष्पक्ष रूप से आरक्षण का लाभ दिया जाय।
6-प्रदेश में लगातार हो रही चीरहरण, बलात्कार, हत्या, से महिलाये भय से पीड़ित है। गरीब भूख से दुखी है। धन बल के आतंक गरीब अपमान का शिकार हो रहा है।
ऐसे अनैतिक क्रिया कलापों को रोकने में पूर्ण रूप से विफल प्रदेश की सरकार को बर्खास्त कर जनता को राहत दिलाया जाय
मौके पर विधायक जाहिद बेग ह्रदय नारायण प्रजापति, राम किशोर बिद,विकास यादव,आरिफ सिद्दीकी,सोभनाथ यादव,अजनी सरोज, मधुबाला पासी,श्यामला सरोज,अंजनी शुक्ल,कल्लन यादव,सन्तोष यादव,अजित सिंह,लालचन्द बिंद,केशनारायण यादव,सरिता बिद,रिता प्रजापति, आसिफ खा.आदि।


नितेश श्रीवास्तव

*जिलाधिकारी ने नगमालपुर आंगनबाड़ी केंद्र पर टीकाकरण सत्र का किया आकस्मिक निरीक्षण*
1 hour and 29 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1