*प्रेस आमंत्रण (Press Invitation):-पुलिस अधीक्षक*
*प्रेस आमंत्रण (Press Invitation)* सादर अवगत कराना है कि पुलिस लाइन, सुलतानपुर में "27वीं अन्तर जनपदीय लखनऊ जोन,लखनऊ वालीबाल व सेपक टकरा (महिला/पुरुष) प्रतियोगिता वर्ष 2026" का भव्य आयोजन होने जा रहा है।
इस खेल प्रतियोगिता के गरिमामयी पलों और खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन को कवर करने के लिए आप सभी पत्रकार बंधु सादर आमंत्रित हैं। *समय* -सुबह 08.00 बजे। *कार्यक्रम का विवरण:* दिनांक: 12 जून 2026 से 14 जून 2026 तक यह आयोजन होगा। *स्थान: पुलिस लाइन,सुलतानपुर (उत्तर प्रदेश)* विशेष अनुरोध: प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के समस्त सम्मानित पत्रकार साथियों से निवेदन है कि गरिमामयी उपस्थिति प्रदान कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं और इस खेल उत्सव को अपने सम्मानित मीडिया माध्यमों से जन-जन तक पहुँचाने में सहयोग करें। *पुलिस मीडिया सेल,जनपद सुलतानपुर*
कटका बाजार में सड़क पर धान की बुवाई कर जताया विरोध,जर्जर सड़क से लोगों में आक्रोश
अयोध्या-प्रयागराज राज्यमार्ग स्थित कटका बाजार में सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढे राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बन चुके हैं। सड़क की बदहाल स्थिति से नाराज स्थानीय लोगों ने गुरुवार को सड़क पर धान की बुवाई कर विरोध प्रदर्शन किया और जिम्मेदार विभागों का ध्यान समस्या की ओर आकर्षित करने का प्रयास किया।

कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए सौरभ मिश्र विनम्र ने बताया कि कटका बाजार की सड़क लंबे समय से गड्ढों में तब्दील है। आए दिन लोग दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं, लेकिन संबंधित विभाग समस्या के समाधान के प्रति गंभीर नहीं दिख रहा है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

इस मौके पर उपस्थित अमित यादव ने बताया कि सड़क पर बने गहरे गड्ढों के कारण वाहन चालकों, स्कूली बच्चों और राहगीरों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से दुर्घटना की आशंका और बढ़ जाती है।

व्यापारी अमित सिंह ने बताया कि खराब सड़क का असर स्थानीय व्यापार पर भी पड़ रहा है। ग्राहक बाजार आने से बचते हैं और जाम की समस्या भी बनी रहती है। उन्होंने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से तत्काल सड़क की मरम्मत कराने की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान स्थानीय लोगों ने जल्द से जल्द सड़क को गड्ढामुक्त बनाने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि समस्या का समाधान न होने पर जनआंदोलन तेज किया जाएगा।
बेख़ौफ़ दबंगों द्वारा युवकों की सनसनी खेज पिटाई का वीडियो शोशल मीडिया पर हुआ वायरल,पुलिस ने लिया संज्ञान,कार्यवाही में जुटी*
सुल्तानपुर में बेख़ौफ़ दबंगों द्वारा युवकों की सनसनी खेज पिटाई का मामला सामने आया है। आरोप है कि बाइक से जा रहे युवकों को रोककर दबंगों ने जबरन धार्मिक नारे लगवाने का दबाव बनाया और नारा बोलने पर उनकी जमकर पिटाई कर डाली। बहरहाल अब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मचा हुआ है, वहीं पीड़ित पक्ष आज शिकायत करने थाने पहुंचा और कार्यवाही की मांग कर रहा है। दरअसल प्रतापगढ़ के देवसरा थानाक्षेत्र के रामगंज का रहने वाला आफताब आलम दोस्तपुर के रहने वाले अपने रिश्तेदार जुनैद के साथ ढखवा बाजार की तरफ सामान लेने जा रहा था। रास्ते में चांदा कोतवाली क्षेत्र के सोनावां गांव के पास वहां कुछ दबंगों ने उन्हें रोक लिया और जबरन उनसे धार्मिक नारा लगाने को कहा। आफताब और जुनैद ने कुछ विरोध करना चाहा तो दबंगों ने इन दोनों की पिटाई शुरू कर दी। दोनों ने धार्मिक नारे भी लगाए, लेकिन दबंगों का मन नहीं भरा और उन्होंने आफताब और जुनैद को जा कर पीटा। आरोप है कि पिटाई के साथ साथ दबंगों ने 25 हजार रूपये और ड्रिल मशीन भी छीन लिया। इतना सब होने के बावजूद आफताब और जुनैद ने अपने घर वालों को उस दिन कुछ नहीं बताया आज जब सोशल मीडिया पर पिटाई का वीडियो वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया। फिलहाल आज आफताब चांदा कोतवाली पहुंचा और वायरल वीडियो के आधार पर चिन्हित आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही को लेकर तहरीर दी और कड़ी कार्यवाही की मांग की। फिलहाल चांदा पुलिस के अनुसार पीड़ित पक्ष की तहरीर पर केस दर्ज करने की बात कही जा रही है।
महाकाल आश्रम पीठाधीश्वर मौनी महाराज का विशेष अनुष्ठान शुरू
सुल्तानपुर शिव योगी महाकाल आश्रम पीठाधीश्वर मौनी महाराज का विशेष अनुष्ठान शुरू।

सीताकुंड धाम महाकाल आश्रम से शुरू हुई चक्रवर्ती परिक्रमा।

प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी जिले के भारी संख्या में श्रद्धालु हो रहे सामिल। मार्ग की साफ सफाई व जल छिड़काव के बाद लेट कर परिक्रमा कर रहे शिवयोगी मौनी महाराज।

दीवानी चौराहा,कलेक्ट्रेट चौराहा,पंचमुखी मंदिर चौराहा,शाहगंज चौराहा,चौक ठठेरी बाजार होते हुए पहुंचेंगे रामलीला मैदान सिद्धेश्वर महादेव के मंदिर,पूजा अर्चना कर महादेव का लेंगे आशीर्वाद। बीते 15 मई से सीताकुंड धाम स्थित महाकाल आश्रम में चल रहा विशेष अनुष्ठान...
दो सगी बहनों से छेड़खानी का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल,तमंचा,कारतूस व चोरी की बाइक बरामद*
आज बीती रात 10/11 जून लगभग सवा दो बजे रात्रि के आसपास थाना कोतवाली नगर को यह विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई कि एक अभियुक्त हवाई पट्टी के पास खड़ा है। यदि उसको रोका जाए तो उसके पास से लाभप्रद परिणाम प्राप्त होंगे। विश्वसनीय सूचना के आधार पर जनपदीय एसओजी (SOG) टीम और स्थानीय थाना कोतवाली नगर की टीम घेराबंदी कर पकड़ने का प्रयास किया,तो अपने को घिरता देख अभियुक्त ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया,वही पुलिस भी आत्मरक्षार्थ में जवाबी कार्रवाई
की। जिसमें अभियुक्त के पैर में गोली लगी और घायल हो गया,जिसके बाद अभियुक्त को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है, जहां उसकी हालत खतरे के बाहर बताई जा रही है। उससे पूछताछ की गई तो वह बताया कि उसका नाम मो.आसिफ,पुत्र इश्तियाक अहमद,उम्र 27 वर्ष,शास्त्री नगर,थाना कोतवाली नगर का निवासी है। पुलिस के अनुसार 9 जून को दो सगी बहनें घर जा रही थीं,जहाँ एक सुनसान इलाके में लाइट कट गई और उक्त अभियुक्त के द्वारा उन बहनों के साथ छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया गया। जिसके संदर्भ में स्थानीय थाना कोतवाली नगर में एक अभियोग भी पंजीकृत किया गया है। जिसकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही थी। आखिर पुलिस को आज सफलता मिल ही गई और पुलिस राहत की संस्कार ली। अभियुक्त के पास से एक .315 बोर का तमंचा,एक जिंदा कारतूस,एक खोखा कारतूस और एक चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद किया गया है। अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है,मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।
सुल्तानपुर शमशान घाट को मिली बड़ी सौगात,पूर्व मंत्री व विधायक विनोद सिंह बोले-प्रदेश का पहला विद्युत् शवदाह गृह होगा*
सुल्तानपुर,विकास की ओर अग्रसर सुल्तानपुर विधानसभा में एक और कड़ी जुड़ने जा रही है। सुल्तानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री के लंबे प्रयास के बाद सुल्तानपुर के हथियानाला पर जल्द ही विद्युत शवदाह केंद्र बनने जा रहा है। इसी कड़ी में आज एक कार्यक्रम के तहत सुल्तानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह नगर के हथियानाला पहुंचे और विधिवत भूमिपूजन कर इसका शिलान्यास कर दिया। वहीं मंच पर संबोधन के उन्होंने कहा कि कुछ वर्षों पूर्व उनके मन में आया कि यहां पर भी विद्युत शवदाह गृह होना चाहिए, तभी से उन्होंने इसके लिए प्रयास शुरू किया। उन्होंने कहा कि इसके बन जाने से गरीब तबके के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। जिनके पास धन नहीं है उनके लिए ये समर्पित है। वहीं विनोद सिंह ने इसके लिए सूबे के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और नगर विकास मंत्री का आभार व्यक्त किया कि उन्होंने इस पुनीत कार्य में अपना योगदान दिया। उन्होंने कहा कि प्राइवेट और एनजीओ के द्वारा कई विद्युत शवदाह गृह लगवाए गए हैं, लेकिन। सुल्तानपुर में बनने वाला ये पहला सरकारी विद्युत शवदाह केंद्र है। वहीं मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि अभी लखनऊ वाराणसी और सुल्तानपुर रायबरेली हाईवे पर अमहट चौराहे पर बड़ा जाम लगता है, इसके लिए वहां वे फ्लाईओवर के लिए प्रयासरत हैं। ये फ्लाईओवर उनके बड़े कार्यों में शामिल हैं, जिस पर वे लगे हुए हैं। इसके लिए वे उन्होंने तमाम विभागीय मंत्रियों और आलाधिकारियों से मुलाकात की है। उन्होंने उम्मीद जताई कि चुनाव से पहले ये प्रपोजल पास हो जाएगा। वहीं वरिष्ठ समाजसेवी करतार केशव यादव ने भी विद्युत शवदाह केंद्र का शिलान्यास करने के लिए बीजेपी और विधायक विनोद सिंह का आभार व्यक्त किया। वहीं मंच से संबोधन के दौरान जिलाध्यक्षक्ष सुशील त्रिपाठी ने कहा कि बीजेपी सरकार आज बिना किसी भेदभाव के लोगों को रोटी कपड़ा और मकान मुहैया करवा रही है, लेकिन जब चुनाव आता है तब हमें अपनी जाति का प्रत्याशी दिखाई देने लगता है। उन्होंने कहा कि हमें बंटना नहीं है, बंगाल में लोग जब तक बंटे थे, तब तक उनके साथ दुर्व्यवहार होता था, जहां सारी जातियां एक जुट हुई तो उन्होंने वहां से टीएमसी को उखाड़ फेंका, हमें भी बंटना नहीं है और बीजेपी को ही वोट करना है।
12 साल में अभूतपूर्व विकास का सपना हुआ साकार : सुशील त्रिपाठी
*चुने हुए प्रधानमंत्री के रूप में मोदी ने नेहरू का रिकॉर्ड पीछे छोड़ा*

*मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर 26 मंडलों में हुए धार्मिक आयोजन*

सुलतानपुर।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की एनडीए सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने तथा नेहरू के 4398 दिनों का रिकॉर्ड तोड़कर लगातार 4399 दिनों तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सबसे लंबा कार्यकाल पूरा करने पर बुधवार को जनपद के सभी 26 भाजपा मंडलों में धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यकर्ताओं ने मंदिरों में पूजन-अर्चन, सुंदरकांड पाठ और आरती कर प्रधानमंत्री के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की।
नगर मंडल अध्यक्ष रीना जायसवाल के संयोजन में सिविल लाइंस स्थित हनुमान मंदिर में आयोजित सुंदरकांड पाठ एवं हनुमान आरती कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी और शहर विधायक विनोद सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश ने गरीब कल्याण, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और अभूतपूर्व विकास का नया अध्याय लिखा है।शहर विधायक  विनोद सिंह ने कहा सरकार की तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है।इस मौके पर कार्यक्रम के जिला संयोजक आशीष सिंह रानू,अयोध्या प्रसाद वर्मा,संदीप सिंह,विजय सिंह रघुवंशी,चन्दन नारायन सिंह,कमला सिंह, अनुज प्रताप सिंह,रमेश सिंह टिन्नू,सौरभ पाण्डेय आदि मौजूद रहे।इसी क्रम में सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय ने मोतिगरपुर मंडल अध्यक्ष डॉ विनय प्रजापति के संयोजन में दियरा स्थित छेंदुवारी हनुमान मंदिर, कादीपुर विधायक राजेश गौतम ने बिजेथुआ महावीरन धाम तथा भाजपा प्रदेश सह- संयोजक रामचंद्र मिश्रा व पूर्व जिला महामंत्री कृपा शंकर मिश्रा ने मण्डल अध्यक्ष राम जतन यादव के संयोजन में धम्मौर स्थित श्री महेशनाथ धाम मंदिर में पूजन-अर्चन कर प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।
इसी क्रम में जनपद के सभी 26 मंडलों में मंडल अध्यक्षों के नेतृत्व में विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान डॉ प्रीति प्रकाश, रामेंद्र प्रताप सिंह,किन्नू तिवारी, मंजू तिवारी,राहुल भान,हिमांशु गुप्ता, मोहित समेत भाजपा पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने मनाया सेवा संकल्प दिवस*
सुलतानपुर,अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय पूर्व मंत्री संदीप बंसल के जन्मदिवस को संगठन सेवा संकल्प दिवस के रूप में मनाता हैं। उत्तरप्रदेश के सभी जिला कार्यकारिणी सेवा संकल्प दिवस को बहुत ही भव्य रूप से मनाते हैं,जिसमें जरुरत मंद एवं असहाय लोगों की सेवा फलस्वरूप फल वितरण, शरबत वितरण आदि का आयोजन किया जाता है। इसी कड़ी में सुलतानपुर जनपद में प्रदेश मंत्री हिमांशु मालवीय के नेतृत्व में सेवा संकल्प दिवस एवं बड़े मंगल के उपलक्ष्य में शरबत वितरण का आयोजन किया गया,जिसमें हजारों श्रद्धांलुओं एवं जरुरत मंद लोगों ने शरबत ग्रहण किया। कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगर टीम व जिला युवा टीम के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मुख्य रूप से जिला प्रभारी परविंद्र भालोठिया, जिला संरक्षक अजय जायसवाल, जिला संगठन महामंत्री अमरचंद साहू,जिला मंत्री सुनील सिंह, जिला संगठन मंत्री धर्मेंद्र सिंह, नगर महामंत्री राजेश श्रीवास्तव, जिला युवा अध्यक्ष श्याम सुंदर कसौधन, युवा नगर अध्यक्ष भोलानाथ सोनी, बजरंगी साहू, यश जायसवाल, अमनमोहन श्रीवास्तव, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष पूनम अग्रहरि, गीता, शर्मा, विकासवती श्रीवास्तव ,सुनीता टंडन आरती शर्मा ,गीता गुप्ता ,अमरेश कुमारी यादव आदि कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
गोमती नदी में मछलियों की मौत पर सम्मानित पत्रकार बन्धुओं की तत्परता से प्रशासन की त्वरित कार्यवाही,गोमती मित्रों ने जताया आभार*
स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में जनकल्याण एवं जागरूकता अभियान का आयोजन*
सुल्तानपुर,केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय,दुबेपुर,सुल्तानपुर में जनकल्याण एवं जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत वृक्षारोपण अभियान,स्वच्छता अभियान तथा प्रबुद्ध जनों से संवाद एवं जनसंपर्क गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण,स्वच्छता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय,सुल्तानपुर से प्रधानाचार्य डॉ.प्रियंका वर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित,डॉ.सलिल कुमार श्रीवास्तव, प्रोफेसर,फार्माकोलॉजी विभाग,डॉ.संगीता श्रीवास्तव,स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, सुल्तानपुर,डॉ.राजीव मौर्य,एसोसिएट प्रोफेसर,सामुदायिक चिकित्सा विभाग,डॉ. आशीष बनर्जी,विभागाध्यक्ष,सामुदायिक चिकित्सा विभाग,डॉ.अमित उपाध्याय, विभागाध्यक्ष,फिजियोलॉजी विभाग,डॉ. अंकित गंगवार,विभागाध्यक्ष,दंत चिकित्सा विभाग,डॉ.पायल सिंह,सहायक आचार्य, सामुदायिक चिकित्सा विभाग,डॉ.मधुमिता दीक्षित,सीनियर रेजिडेंट,फार्माकोलॉजी विभाग डॉ.अमित,सीनियर रेजिडेंट, जैव रसायन विभाग तथा डॉ.राकेश,ईएनटी विभाग उपस्थित रहे। भारत विकास परिषद के सदस्य अभय शर्मा,कमल सेठ,शरद खरे,आलोक आर्य, डॉ.भरत सिंह तथा अरुण आर्य सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी सहभागिता की। कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संचालन महाविद्यालय के चिकित्सकों,संकाय सदस्यों,रेजिडेंट चिकित्सकों,कर्मचारियों एवं अन्य सहयोगियों के सक्रिय सहभागिता एवं सहयोग से संपन्न हुआ। उपस्थित सभी सदस्यों ने जनकल्याण एवं सामाजिक जागरूकता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन का संकल्प लिया। ‎