जनपद की आठ ग्राम पंचायत बाल श्रम घोषित, ग्राम प्रधान होंगे सम्मानित
फर्रुखाबाद l जनपद को वर्ष 2027 में बाल श्रम मुक्त बनाने की दिशा में तेज़ी से कार्यवाही
8 ग्राम पंचायतें बाल श्रम मुक्त घोषित करने की प्रक्रिया पूर्ण, 167 बच्चों को कराया गया मुक्त
उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा लिए गए संकल्प "बाल श्रम मुक्त उत्तर प्रदेश" के अंतर्गत वर्ष 2027 तक प्रदेश को बाल श्रम मुक्त घोषित किए जाने के लक्ष्य की प्राप्ति हेतु जनपद फर्रुखाबाद में व्यापक स्तर पर कार्यवाही की जा रही है। जनपद के विकास खण्ड बढ़पुर की 05 और विकास खण्ड शमशाबाद की 03 ग्राम पंचायतों को बाल श्रम मुक्त घोषित किए जाने की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है।
सहायक श्रमायुक्त द्वारा अवगत कराया गया कि उक्त कार्य को अंतिम रूप देने के लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी के नेतृत्व में विभिन्न विभागीय टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों द्वारा संबंधित ग्राम पंचायतों में ग्राम बाल कल्याण एवं संरक्षण समितियों की बैठकें आयोजित कर प्रस्ताव पारित कराए गए तथा विकास खण्ड स्तर पर ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण समितियों से भी अनुमोदन प्राप्त किया गया। तत्पश्चात जिला स्तर पर इन प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई। साथ ही आगामी एक वर्ष तक इन ग्राम पंचायतों की सतत निगरानी एवं अनुश्रवण भी किया जाएगा।
इस महत्वपूर्ण अभियान में शिक्षा, पंचायत राज, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास सहित विभिन्न विभागों का सक्रिय सहयोग लिया जा रहा है। जनपद की अन्य ग्राम पंचायतों को भी चरणबद्ध तरीके से बाल श्रम मुक्त बनाने की कार्यवाही निरंतर जारी है।
बाल श्रम उन्मूलन के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने हेतु श्रम विभाग द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, नगर पालिका परिषद फर्रुखाबाद के वार्ड सदस्यों के साथ बाल श्रम उन्मूलन विषयक गोष्ठी आयोजित की गई। उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया तथा उनके माध्यम से व्यापारिक प्रतिष्ठानों के स्वामियों से बाल श्रम न कराने की अपील की गई। विधायक भोजपुर नागेन्द्र राठौर ने क्षेत्रवासियों एवं व्यापारियों से अपील करते हुए कहा कि बच्चों को श्रम में लगाने के स्थान पर शिक्षा से जोड़ें तथा उन्हें सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग करें। वहीं ईंट निर्माता समिति के अध्यक्ष कृष्ण दत्त द्विवेदी ने जनपद के सभी ईंट भट्ठा संचालकों से अपील की कि वे अपने प्रतिष्ठानों पर 18 वर्ष से कम आयु के किसी भी बच्चे से कोई कार्य न लें।
विशेष अभियान के प्रभावी संचालन हेतु जिला समन्वयक जीशान अंसारी, चाइल्ड राइट्स एसोसिएट (ए.वी.ए.) को जनपद में तैनात किया गया है, जो श्रम विभाग को तकनीकी एवं मैदानी सहयोग प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने आमजन से अपील की कि यदि कहीं कोई बाल श्रमिक कार्य करता हुआ दिखाई दे तो उसकी सूचना तत्काल टोल फ्री नम्बर 1098, 1800-102-7222 अथवा PENCIL पोर्टल पर उपलब्ध कराएं।
अंतर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस पर 12 जून 2026 को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में एक भव्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में बाल श्रम मुक्त घोषित क्षेत्रों के ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में जनपद से बाल श्रम उन्मूलन समिति के सदस्य, व्यापार मंडल के पदाधिकारी, जिला पंचायती राज विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, बाल कल्याण समिति, चाइल्ड लाइन, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट  विभिन्न गैर-सरकारी संगठनों के लगभग 45 से 50 प्रतिनिधि प्रतिभाग करेंगे।
सहायक श्रमायुक्त ने बताया कि
14 वर्ष से कम आयु के बच्चों का किसी भी प्रतिष्ठान में नियोजन पूर्णतः प्रतिबंधित है। उल्लंघन की स्थिति में सेवायोजकों के विरुद्ध अभियोजन की कार्यवाही करते हुए आर्थिक दण्ड एवं कारावास का प्रावधान है। इसी प्रकार 14 से 18 वर्ष आयु वर्ग के किशोरों को खतरनाक उद्योगों एवं प्रक्रियाओं में नियोजित करना भी प्रतिबंधित है।
उन्होंने बताया कि दोषी पाए जाने वाले सेवायोजकों के विरुद्ध मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में वाद दायर किया जाता है साथ ही निर्धारित दण्डात्मक कार्यवाही की जाती है। किशोर श्रमिकों के नियोजन की स्थिति में भी कार्यघंटों, विश्राम अवधि, साप्ताहिक अवकाश तथा अभिलेख संधारण से संबंधित नियमों का पालन अनिवार्य है।
सहायक श्रमायुक्त द्वारा जानकारी दी गई कि एक अप्रैल 2024 से 31 मई 2026 तक जनपद में संचालित विशेष निरीक्षण अभियानों के दौरान 142 निरीक्षणों में 167 बच्चों को बाल श्रम से मुक्त कराया गया। जिन प्रतिष्ठानों पर बच्चे कार्यरत पाए गए, उनके स्वामियों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की गई है।
उन्होंने कहा कि जनपद को पूर्णतः बाल श्रम मुक्त बनाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है, इस संबंध में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी द्वारा जनपद स्तरीय टास्क फोर्स का पुनर्गठन किया गया है, जो निरंतर भ्रमण कर बाल श्रम की रोकथाम हेतु निरीक्षण करेगी तथा दोषी प्रतिष्ठान स्वामियों के विरुद्ध कठोर दण्डात्मक कार्यवाही सुनिश्चित कराएगी।
जनपद प्रशासन ने सभी नागरिकों, व्यापारियों, औद्योगिक प्रतिष्ठानों, ईंट भट्ठा संचालकों तथा समाज के विभिन्न वर्गों से बाल श्रम उन्मूलन अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करने की अपील की है, ताकि प्रत्येक बच्चे को सुरक्षित बचपन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर भविष्य उपलब्ध कराया जा सके।

बाढ़ से निपटने के लिए तीनों तहसीलों में हुआ मार्क ड्रिल का अभ्यास,बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में मार्क ड्रिल रिहर्सल से दी गई जानकारी
फर्रुखाबाद । जनपद में बाढ़ आपदा से निपटने हेतु राज्य स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन
संभावित बाढ़ आपदा की स्थिति में जनपद की तैयारियों का परीक्षण एवं विभिन्न विभागों के मध्य समन्वय को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा गुरुवार को राज्य स्तरीय मेगा बाढ़ मॉक ड्रिल का सफल आयोजन किया गया। जनपद की तीनों तहसीलों के चिन्हित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आयोजित इस अभ्यास का शुभारम्भ सुबह किया गया इस दौरान विभिन्न आपदा परिदृश्यों का सफलतापूर्वक प्रदर्शन एवं अभ्यास करते हुए इसका समापन सायं काल हुआ ।
मॉक ड्रिल के अंतर्गत तहसील सदर के ग्राम पंखियाँ की मड़ैया, मजरा कटरी धरमपुर, थाना मऊदरवाजा, विकास खण्ड बढ़पुर में बाढ़ चौकी, राहत शिविर (शेल्टर होम) एवं फील्ड हॉस्पिटल की स्थापना का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान प्रभावित व्यक्तियों को राहत शिविरों तक सुरक्षित पहुंचाने, आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा राहत सामग्री वितरण की प्रक्रिया का अभ्यास किया गया।
तहसील अमृतपुर में बाढ़ के दौरान नाव पलटने की काल्पनिक घटना का परिदृश्य तैयार कर प्रभावित व्यक्तियों के सुरक्षित रेस्क्यू, प्राथमिक उपचार, चिकित्सकीय सहायता तथा त्वरित राहत कार्यों का सफल प्रदर्शन किया गया। आपदा प्रतिक्रिया दलों द्वारा बचाव कार्यों में आवश्यक उपकरणों एवं संसाधनों के प्रभावी उपयोग का भी प्रदर्शन किया गया।  तहसील कायमगंज के ग्राम गुटैटी दक्षिण, थाना एवं विकास खण्ड शमसाबाद में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित निकालकर वाहनों के माध्यम से राहत शिविरों तक पहुंचाने, राहत सामग्री वितरण, चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने तथा विभिन्न विभागों के मध्य समन्वित कार्यवाही का सफल अभ्यास किया गया।
मॉक ड्रिल के दौरान तीनों तहसीलों में संबंधित उप जिलाधिकारियों ने नोडल अधिकारी एवं इंसिडेंट कमाण्डर के रूप में संपूर्ण गतिविधियों का नेतृत्व किया तथा विभिन्न विभागों के मध्य समन्वय स्थापित करते हुए अभ्यास को सफलतापूर्वक संपन्न कराया।
इस अवसर पर जनपद की विभिन्न आपदा प्रतिक्रिया एजेंसियों एवं विभागों द्वारा सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की गई। मॉक ड्रिल में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), आर्मी, पुलिस विभाग, फ्लड पीएसी, अग्निशमन विभाग, स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल टीमें एवं एम्बुलेंस सेवाएं, आपदा मित्र, अग्नि सचेतक, राजस्व विभाग, होमगार्ड, सिंचाई विभाग, ग्राम स्तरीय आपदा प्रबंधन समितियां तथा अन्य संबंधित विभागों एवं एजेंसियों ने प्रतिभाग करते हुए आपसी समन्वय एवं त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता का प्रभावी प्रदर्शन किया।
मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा की स्थिति में विभिन्न विभागों एवं आपदा प्रतिक्रिया बलों की तैयारियों का मूल्यांकन करना, उपलब्ध संसाधनों एवं व्यवस्थाओं की प्रभावशीलता का परीक्षण करना, विभागीय समन्वय को सुदृढ़ बनाना तथा जनसामान्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही का अभ्यास करना था।
अभ्यास के दौरान राहत एवं बचाव कार्य, चिकित्सा सहायता, आपात संचार व्यवस्था, प्रभावित व्यक्तियों का सुरक्षित पुनर्स्थापन, राहत शिविर संचालन, खाद्य एवं पेयजल व्यवस्था तथा आपदा प्रबंधन की अन्य महत्वपूर्ण गतिविधियों का सफलतापूर्वक प्रदर्शन किया गया। संबंधित विभागों द्वारा निर्धारित मानकों एवं प्रोटोकॉल के अनुरूप कार्यवाही करते हुए आपदा प्रबंधन की समग्र तैयारियों का प्रभावी प्रदर्शन किया गया।
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा आयोजित यह मेगा मॉक ड्रिल जनपद में आपदा प्रबंधन संबंधी सतत तैयारियों, विभागीय समन्वय तथा त्वरित प्रतिक्रिया तंत्र की दक्षता का परिचायक रही। अभ्यास के सफल आयोजन पर जिला प्रशासन एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने सभी संबंधित विभागों, अधिकारियों, कर्मचारियों, स्वयंसेवकों एवं आपदा मित्रों के सहयोग की सराहना करते हुए भविष्य में भी आपदा प्रबंधन संबंधी तैयारियों को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने का आह्वान किया।
दर्जनों ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन,एक किलोमीटर निजी केवल डालकर जला रहे बिजली, नहीं है गांव में ट्रांसफार्मर, कई बार दे चुके अधिका
फर्रुखाबाद। द्वारिका धाम कॉलोनी के दर्जनों नागरिकों ने श्याम बाबू के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचकर मूलभूत समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया बाद में जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया है जिसमें कहा है कि गांव में कई साल से ना तो कोई ट्रांसफार्मर लगा है और ना ही बिजली है 1 किलोमीटर दूर से निजी केवल डालकर बिजली का प्रयोग कर रहे हैं जबकि कई बार इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को अवगत करा चुके हैं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि इस भीषण गर्मी में सड़क और बिजली न होने से कॉलोनी में बीमारी फैल रही है सफाई का भी बुरा हाल है। कच्ची सड़कों पर पानी भर जाने से आने-जाने में दिक्कतें हो रही है।
गैंगस्टर आरोपी पुलिस मुठभेड़ में हुआ लंगड़ा,चोरी लूट और डकैती की घटनाओं को भी दिया अंजाम, पुलिस मुठभेड़ को कराया भर्ती

फर्रुखाबाद। गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे साथ ही चोरी,लूट और डकैती की घटनाओं को अंज़ाम देने वाला आरोपी कपिल थाना पुलिस की मुठभेड़ में गोली लगने से लंगड़ा हो गया है जिसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 10 जून को रात्रि कपिल थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा था तभी एक संदिग्ध व्यक्ति बिना नंबर प्लेट की वाइक से आता हुआ दिखाई दिया जब पुलिस के द्वारा उसे रोकने का इशारा किया गया तो वह तेजी से आगे बढ़ा लें गया और पुलिस टीम पर फायरिंग करने लगा तो कंपिल पुलिस ने ज़बाब में फायरिंग की तो उसके दाहिने पैर में गोली लगने से लंगड़ा हो गया और पुलिस टीम ने उसे चारों तरफ से घेर कर गिरफ्तार कर लिया । गिरफ़्तार अभियुक्त ने अपना नाम रविदास उर्फ करिया जनपद कन्नौज का रहने वाला है किसी घटना को अंजाम देने की फ़िराक में था। उन्होंने बताया कि उसके पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं,10 से अधिक अपराधिक मामले थानों में दर्ज हैं उन सभी की पड़ताल की जा रही है।
जेल जाने के बाद भी भू माफिया ने जबरन कब्जा करके जमीन बेच दी, पीड़ित ने जिलाधिकारी से की न्याय की गुहार
फर्रुखाबाद। नगर पालिका परिषद कायमगंज क्षेत्र के मोहल्ला कोट मऊ रशीदाबाद निवासी ज्या अजमत जमाल ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर भू माफिया के खिलाफ जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है जिसमें कहा है कि भू माफिया जेल जाने के बावजूद भी जमीन पर जबरन कब्जा करके बेंच रहे हैं, ऐसे माफिया के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है जिससे उसे उसकी भूमि मिल सके।
3 साल के पुत्र को लेकर विवाहिता मायके से हुई गायब, पति ने पुलिस और जिलाधिकारी को पत्र देकर लगाई न्याय की गुहार

फर्रुखाबाद। शादी के 4 साल बाद विवाहित अपनी अपनी तीन वर्षीय पुत्र को लेकर अपने मायके से गायब हो गई है पति ने पुलिस और जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाइए।
थाना मऊ दरवाजा क्षेत्र के हैवतपुर गढ़िया काशीराम कॉलोनी निवासी पवन पुत्र सतीश चंद्र ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिला अधिकारी को पत्र दिया है जिसमें कहा है कि उनकी पत्नी किसी के साथ घर छोड़कर कहीं चली गई है घटना की सूचना संबंधित थाने को दे दी गई है आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
पुलिस भर्ती अभ्यर्थियों के लिए फर्रुखाबाद विकास मंच ने की भोजन और रहने की निशुल्क व्यवस्था
फर्रुखाबाद।
पुलिस भर्ती परीक्षा 2026 के आखिरी दिन 10 जून के लिए जनपद फर्रुखाबाद में बनाए गए परीक्षा केदो पर परीक्षार्थियों के द्वारा परीक्षा के लिए विभिन्न जनपदों से बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों का आना प्रारंभ हुआ फर्रुखाबाद विकास मंच जिला अध्यक्ष भईयन मिश्रा ने इन परीक्षार्थियों के रहने भोजन चाय नाश्ते आदि की निशुल्क व्यवस्था कर रखी है बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों को दिसंबर दयाल धर्मशाला ,हिंदी भवन ,दुर्गा मंदिर, सिंधी धर्मशाला आदि जगहों पर रुकाया जा रहा है जानकारी देते हुए फर्रुखाबाद विकास मंच के जिला अध्यक्ष भईयन मिश्रा ने बताया कि 10 जून को भर्ती परीक्षा का आखिरी दिन है और परीक्षा देने के लिए आज सर्वाधिक भीड़ आ रही है क्योंकि जो छात्र एवं छात्राएं यहां पर रख कर गए उन लोगों ने अपने परीक्षितों को बताया कि वहां पर सब व्यवस्थाएं बहुत अच्छी हैं किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं है इस वजह से आज बड़ी संख्या में छात्र एवं छात्राएं आ रहे हैं या हम सब लोगों के लिए बाद खुशी का विषय है कि हम लोगों को मेहनत सफल हो रही है आज लगभग  700 से अधिक परीक्षार्थी हम लोगों के द्वारा बनाए गए स्थान पर ढहराये गए हैं इनकी सारी सुख सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जा रहा है कि किसी भी प्रकार की इनको परेशानी या असुविधा का सामना न करना पड़े इसके लिए पूरी टीम विशेष ध्यान रख रही है उन्होंने बताया कि सर्वाधिक छात्र ललितपुर की तरफ से आए हैं इसके अलावा उरई जालौन कानपुर देहात  हरदोई  के भी परीक्षार्थीआए हुए हैं बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों ने  यहां की व्यवस्थाओं को देखकर बहुत खुशी व्यक्त की उन्होंने कहा कि आज तक ऐसी व्यवस्था हमने कहीं नहीं देखी है जहां पर बिना किसी स्वार्थ के इस प्रकार की व्यवस्था की गई है कि घर जैसा वातावरण घर जैसा खाना आदि मिल रहा है इसके लिए हम बहुत-बहुत धन्यवाद देना चाहते हैं ऐसी व्यवस्था अगर सब जगह होने लगे तो हम सब छात्रों को बहुत सुविधा हो जाएगी
परमार्थ संस्थान केशव भान साध के द्वारा जो छात्र बस स्टैंड एवं रेलवे स्टेशन से धर्मशाला तक आए उसके लिए उन्होंने ई-रिक्शा की व्यवस्था निशुल्क की थी उसका भी लाभ बहुत से परीक्षार्थियों ने उठाया
पिछले चार दिनों से लगातार दिन रात मेहनत करने वाले अपने सभी साथियों का फर्रुखाबाद विकास मंच के जिला अध्यक्ष भईयन मिश्रा ने धन्यवाद देते हुए कहा कि आप सबके सहयोग के बिना इतना बड़ा आयोजन संभव नहीं था किसी भी छात्र को कोई परेशानी नहीं हुई और कितनी बड़ी संख्या में लोगों के रोकने के बाद भी किसी भी प्रकार की कोई अव्यवस्था नहीं  हुई यह बहुत बड़ी बात है इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में श्याम बाबू वर्मा, सुनील बाजपेई, मुकेश सक्सेना,कोमल पांडे जिला महामंत्री अतराष्ट्रीय हिंदू परिषद, प्रिंस शुक्ला,निशित दुबे उर्फ नीशू पूर्व सभासद, ओम निवास पाठक, आशुतोष त्रिपाठी, शिवांग बाजपेई, राम जी मिश्रा, लकी गुप्ता ,नीरज गुप्ता , आलोक दुबे भरे, दिलीप भारद्वाज, आयुष सक्सेना, आशू मिश्रा,रईस नवाब, हाजी शादाब, राजीव वर्मा, अराफात खान, शमशाद खान मुन्नी , अनंत राम श्रीवास्तव कुलदीप दीक्षित, मोहित खन्ना, सहित  बड़ी संख्या में लोगों ने इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में अपना पूरा योगदान दिया
बरसात से पहले नगर पालिका एवं नगर पंचायतो को नालों की सफाई कराएं,  जिलाधिकारी ने समीक्षा के दौरान दिए निर्देश
फर्रुखाबाद l
वर्षा ऋतु से पूर्व नालों की सफाई कार्य में तेजी, 102 में से 65 नालों की सफाई पूर्ण
जलभराव की समस्या से निपटने हेतु सभी निकायों को निर्धारित समयावधि में शेष नालों की सफाई पूर्ण करने के निर्देश
आगामी वर्षा ऋतु के दौरान नगरीय क्षेत्रों में जलभराव की समस्या को रोकने तथा वर्षा जल की सुचारु निकासी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जनपद की समस्त नगर पालिका परिषदों एवं नगर पंचायतों में नालों की व्यापक सफाई अभियान चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी के निर्देश पर सभी अधिशासी अधिकारियों को अपने-अपने निकाय क्षेत्रों में स्थित प्रमुख एवं सहायक नालों की समयबद्ध सफाई सुनिश्चित कराने, नियमित निरीक्षण करने तथा सफाई कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं।
नगर विकास विभाग द्वारा निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार जनपद के सभी नगरीय निकायों में स्थित नालों की स्थिति की समीक्षा की गई। अधिशासी अधिकारियों से प्राप्त अद्यतन सूचना के अनुसार जनपद में कुल 102 नालों के सापेक्ष अब तक 65 नालों की सफाई का कार्य पूर्ण कर लिया गया है, जबकि शेष 37 नालों की सफाई का कार्य प्रगति पर है, जिसे निर्धारित समयसीमा के अंतर्गत 15 जून एवं 20 जून, 2026 तक पूर्ण कर लिया जाएगा।
समीक्षा के दौरान यह जानकारी दी गई कि नगर पालिका परिषद फर्रुखाबाद क्षेत्र में कुल 16 नालों के सापेक्ष 05 नालों की सफाई पूर्ण कर ली गई है तथा शेष 11 नालों की सफाई का कार्य युद्धस्तर पर कराया जा रहा है, जिसे 20 जून, 2026 तक पूर्ण कर लिया जाएगा। नगर पालिका परिषद कायमगंज में कुल 15 नालों में से 05 नालों की सफाई पूर्ण हो चुकी है तथा शेष 10 नालों की सफाई 15 जून, 2026 तक पूरी कर ली जाएगी।
नगर पंचायत शमशाबाद में सभी 08 नालों की सफाई का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इसी प्रकार नगर पंचायत नवाबगंज में कुल 16 नालों में से 12 नालों की सफाई पूर्ण हो चुकी है तथा शेष 04 नालों की सफाई 15 जून तक पूरी कर ली जाएगी। नगर पंचायत संकिसा-बसंतपुर में स्थित सभी 09 नालों की सफाई का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।
नगर पंचायत मोहम्मदाबाद में भी सभी 08 नालों की सफाई का कार्य पूर्ण हो चुका है। नगर पंचायत कमालगंज में कुल 07 नालों में से 03 नालों की सफाई पूर्ण की जा चुकी है तथा शेष 04 नालों की सफाई 20 जून तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। नगर पंचायत खिमसेपुर में कुल 17 नालों में से 10 नालों की सफाई पूर्ण कर ली गई है तथा शेष 07 नालों की सफाई चरणबद्ध ढंग से 15 जून एवं 20 जून तक पूर्ण कर ली जाएगी। नगर पंचायत कम्पिल में स्थित सभी 06 नालों की सफाई का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।
जिलाधिकारी द्वारा सभी अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वर्षा ऋतु प्रारम्भ होने से पूर्व सभी नालों की सफाई शत-प्रतिशत पूर्ण कर ली जाए तथा निकाले गए सिल्ट, कूड़ा-कचरे एवं अवशेषों का तत्काल निस्तारण भी सुनिश्चित किया जाए, जिससे पुनः नालों में अवरोध उत्पन्न न हो। साथ ही संवेदनशील एवं जलभराव प्रभावित क्षेत्रों की विशेष निगरानी करते हुए आवश्यकतानुसार अतिरिक्त सफाई कर्मियों एवं संसाधनों की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने कहा कि नालों की नियमित सफाई से न केवल जल निकासी व्यवस्था सुदृढ़ होगी, बल्कि मच्छरों के प्रजनन पर भी प्रभावी नियंत्रण होगा तथा संक्रामक एवं जलजनित रोगों की संभावना में कमी आएगी। वर्षा ऋतु के दौरान नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।
सभी अधिशासी अधिकारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों के नालों का स्थलीय निरीक्षण किया जा रहा है तथा सफाई कार्य की दैनिक समीक्षा भी की जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा कार्यों की निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है ताकि निर्धारित समयसीमा के भीतर सभी अवशेष कार्य पूर्ण किए जा सकें।
जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे नालों एवं नालियों में कूड़ा-कचरा, प्लास्टिक अथवा अन्य अपशिष्ट पदार्थ न डालें तथा स्वच्छता बनाए रखने में स्थानीय निकायों का सहयोग करें। नागरिकों के सहयोग से ही जलभराव मुक्त एवं स्वच्छ नगरीय वातावरण का लक्ष्य सफलतापूर्वक प्राप्त किया जा सकता है।
इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेंट हाउस में भीषण आग, डीजे स्पीकर समेत डेढ़ लाख से अधिक का सामान जलकर राख
फर्रुखाबाद। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला घिर सामु खा में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब मेराज हुसैन के नवीन इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेंट हाउस फार्म में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरा सामान चपेट में आ गया ।  घटना से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।
आग की इस  घटना में डीजे स्पीकर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, टेंट हाउस का कीमती सामान सहित करीब डेढ़ लाख रुपये से अधिक का नुकसान बताया जा रहा है। पीड़ित के अनुसार कई महंगे साउंड सिस्टम और डीजे उपकरण पूरी तरह जलकर राख हो गए।
घटना की सूचना तत्काल दमकल विभाग को दी गई, लेकिन  टीम सातनपुर मंडी से  वापस लौट गई जबकि डायल 112 पर भी सूचना दी गई, पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर वापस चली गई। थाना कोतवाली पुलिस को भी पूरे मामले से अवगत करा दिया गया है।
घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आग की ऊंची-ऊंची लपटें और जलता हुआ सामान साफ दिखाई दे रहा है। स्थानीय लोगों में दमकल व्यवस्था को लेकर भारी नाराजगी देखी जा रही है। पीड़ित मेराज हुसैन ने प्रशासन से आर्थिक सहायता और मामले की गंभीर जांच की मांग की है।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है,पूरा मामला घेर शामू खां गौसिया मस्जिद के पास है।