श्री राम जन्म की पौराणिक कथा सुनने से पुण्यफल की प्राप्ति : पं० धर्मराज तिवारी
जौनपुर। त्रेतायुग में पृथ्वी पर असुरों के संहार और धर्म की स्थापना के लिए भगवान विष्णु ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के रूप में अयोध्या के राजा दशरथ और रानी कौशल्या के घर अवतार लिया था। बदलापुर तहसील अंतर्गत स्थित महदा,बहरीपुर गांव में आयोजित श्री राम कथा में व्यास पीठ से बोलते हुए प्रख्यात कथावाचक पंडित धर्मराज तिवारी ने उपरोक्त बातें कही। उन्होंने कहा श्री राम जन्म की पौराणिक कथा सुनने से जन्म जन्मांतर के पाप धुल जाते हैं और मनुष्य की सारी मनोकामना पूर्ण होती है।पंडित प्रिंस उपाध्याय ने वैदिक विधि विधान से व्यास पीठ की पूजा कराई। राम जन्म के समय  बच्चों और महिलाओं के बीच चॉकलेट, खिलौने तथा द्रव्य लुटाया गया।  इस अवसर पर कमला प्रसाद तिवारी बड़े बाबू, पूर्व प्रधान राम जियावन तिवारी, पूर्व प्रधानाचार्य भानु प्रताप यादव, दरोगा लाल बहादुर यादव, डॉक्टर कृष्ण कुमार तिवारी , समाजसेवी वीरेंद्र उपाध्याय, वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे ,पत्रकार प्रमोद पांडे , पत्रकार शिवपूजन मिश्रा, युवा समाजसेवी खरपत्तू निषाद, वीरेंद्र सिंह, प्रमोद तिवारी समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। अंत में उपाध्याय परिवार की तरफ से रामजी उपाध्याय के दोनों पुत्रों मुंबई के उद्योगपति हरिवंश उपाध्याय और जन प्रकृति सेवा ट्रस्ट के संस्थापक रघुवंश उपाध्याय ने समस्त लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। 08 जून से प्रारंभ कथा का समापन 14 जून को होगा। 15 जून को महाप्रसाद भंडारा का आयोजन किया गया है। कथा का समय शाम 5 बजे से 8 बजे तक रखा गया। कथा के संयोजक रामजी उपाध्याय ने सभी श्रद्धालु जनों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर कथा सुनने का लाभ उठाने का निवेदन किया  है।
उत्तर प्रदेश में भी महायुति का हिस्सा बने शिवसेना : संतोष सिंह
जौनपुर। श्री राम जन्मभूमि अयोध्या में शिवसैनिकों द्वारा की गई कार सेवा व शिवसेना का पूरे भारत में बढ़ते हुए जनाधार एवं शिवसेना नेता और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की लोकप्रियता को देखते हुए शिवसेना उत्तर भारतीय संगठन, मुंबई के उपाध्यक्ष संतोष सिंह ने महाराष्ट्र की तरह उत्तर प्रदेश में भी शिवसेना को महायुद्ध का हिस्सा बनाने तथा  पूर्वांचल के प्रत्येक जिले में एक-एक विधानसभा में शिवसेना को टिकट देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि जिस तरह से उत्तर प्रदेश में क्षेत्रीय दलों जैसे अपना दल, निषाद पार्टी एवं सुभासपा के साथ भारतीय जनता पार्टी की महायुति है, उसी प्रकार उनकी पार्टी शिवसेना को भी महायुति का हिस्सा बनाया जाए और शिवसेना की राजनीतिक भागीदारी तय की जाए।  संतोष सिंह ने कहा कि मुंबई में उत्तर भारतीयों की भूमिका को देखते हुए हम चाहते हैं कि पूर्वांचल के हर जिले में कम से कम एक विधानसभा चुनाव लड़ने की सहमति बने और खास करके जौनपुर की एक विधानसभा विशेष शिवसेना को टिकट दिया जाए।  मुंबई में रहने वाले हर चार में से एक उत्तर भारतीय जौनपुर से होता है। उन्होंने कहा कि हमारे दल के शीर्ष पदाधिकारी से अनुरोध है वे भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय व उत्तर प्रदेश  के शीर्ष पदाधिकारी से वार्ता करें और हमारी भागीदारी तय करें।
श्री गणपति पूजा महासमिति के मुख्य संरक्षक बने  लोलारक दुबे

जौनपुर। श्री गणपति पूजा महासमिति, जौनपुर की एक विशेष बैठक शहर के उर्दू बाजार स्थित श्री घनश्यामदास बैंकर के बगीचा में वरिष्ठ संरक्षक राकेश श्रीवास्तव समाजसेवी की अध्यक्षता में सपन्न हुई। जिसमें सर्व प्रथम पंडित ईशान चतुर्वेदी ने पूरे विधि विधान से आराध्य देव भगवान गणेश जी की पूजन अर्चना कराया। ज्ञात हो कि बीते दिनों  एक सड़क हादसे में महासमिति के मुख्य संरक्षक पंडित अवधेश चतुर्वेदी जी के निधन हो जाने के पश्चात उक्त पद रिक्त था। श्री गणेश चतुर्थी का पर्व समीप आते देख महासमिति के संरक्षक सदस्यगण, विशिष्ट सदस्य एवं पदाधिकारियों ने एक निर्णय लिया कि महासमिति के संरक्षकगणों के बीच ही किसी वरिष्ठ सदस्य को ही मुख्य संरक्षक का दायित्व सौंपा जाए जिससे आने वाले महासमिति के प्रत्येक कार्यकमों को सुचारू रूप से संपन्न कराया जा सके जिसके लिए विशेष बैठक में उपस्थित जनों ने विस्तार पूर्वक अपनी राय रखी। आपसी विचार विमर्श से वरिष्ठ पत्रकार व मौजूदा संरक्षक लोलारक दुबे जी को मुख्य संरक्षक बनाए जाने का प्रस्ताव आया व आम सहमति बनी। सभी के विचारों को सुनने के बाद कार्यक्रम के अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ने मुख्य संरक्षक के पद के लिए लोलारक दुबे एवं  नये संरक्षक सदस्य के रूप पंडित ईशान चतुर्वेदी के नाम की घोषणा करते हुए कहा कि लोलारक दुबे जी एक वरिष्ठ पत्रकार होने के साथ साथ सामाजिक एवं मृदुभाषी व सरल स्वभाव के व्यक्ति है जिन्होंने सदैव महासमिति को अपना योगदान दिया है ऐसे में इन्हें मुख्य संरक्षक का दायित्व सौंपे जाने से महासमिति का भविष्य उज्जवल होगा और बल मिलेगा।घोषणा होते ही उपस्थित लोगों ने करतल ध्वनि से निर्णय का समर्थन किया तथा माला पहना कर स्वागत किया।
उक्त अवसर पर लोलरक दुबे ने कहा कि आप ने मुझे जो ये दायित्व सौंपा है उसका मै पूरी ईमानदारी और निष्ठा से से निर्वहन करूंगा और  प्रत्येक संरक्षक सदस्य व विशिष्ट सदस्यों के साथ साथ मै महासमिति के प्रत्येक ऊर्जावान पदाधिकारियों को यह विश्वास दिलाता हूं कि जब भी मेरी आवश्यकता पड़ेगी मै हर स्तर से तैयार मिलूंगा, आपके इस निर्णय के लिए मैं आप सभी का आभारी हूं और आपके इस निर्णय को कभी कलंकित नहीं दूंगा। बैठक में मुख्य रूप से सर्वश्री अशोक शर्मा एडवोकेट, शशि कुमार श्रीवास्तव, अरशद कुरैशी, आनंद मिश्रा एडवोकेट, संजय अस्थाना पत्रकार, डॉ0 अतुल प्रकाश यादव, अतुल सिंह, मेहदी रज़ा एडवोकेट, मनोज मिश्र एडवोकेट, विक्रम मौर्य, हरिद्वारी प्रसाद विश्वकर्मा एडवोकेट, डॉ0 अंजना सिंह, जगदीश प्रसाद मौर्य सभासद,श्रीमती उर्वशी सिंह, श्रीमती तुलिका श्रीवास्तव, कैलाश यादव एडवोकेट, जयहिंद यादव प्रधान, राधेरमण जायसवाल, अश्वनी बैंकर,गौरव यादव, शकील मुमताज, ज्ञानप्रकाश पांडेय, संजय प्रजापति,आनंद अग्रहरि, अदालत यादव रमेश सिंह व डॉ0 प्रवेश सिंह आदि लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए ।
आगंतुकों का स्वागत नवीन सिंह बसगोती संयोजक, व आभार दीपक जावा अध्यक्ष व संजय जांडवानी कोआर्डिनेटर ने संयुक्त रूप से किया एवं बैठक का संचालन संजीव कुमार एडवोकेट मुख्य ट्रस्टी ने किया।
बैठक को सफल बनाने में पवन दुबे महासचिव, विशाल खत्री कोषाध्यक्ष, आशीष बोस उपाध्यक्ष, चंद्रेश यादव, सुधांशु विश्वकर्मा, आदर्श श्रीवास्तव,अजय यादव, पृथु गुप्ता अर्जुन पंजाबी, करन बिन्द, संतोष पांडेय, शिवम बरनवाल, मनीष पांडेय गुड्डू, शशिकेश साहू, सौरभ बैंकर, पंकज जांडवानी, सुनील मोदनवाल, शिशिर गुप्ता, वीरेंद्र मोदनवाल, सुनील सिंह पत्रकार, संजय विश्वकर्मा कमलेश मौर्य, अखिलेश मौर्य, पवन मोदनवाल, अमित जावा, प्रेमदर्शन विश्वकर्मा, आदि लोगों ने अपना योगदान दिया।
टेट प्रभावित शिक्षकों की सेवाएं सुरक्षित रखने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री से मिला शिक्षक प्रतिनिधिमंडल
जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के माननीय सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह और राज बहादुर सिंह चंदेल के नेतृत्व में 'उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ' के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट की। इस प्रतिनिधिमंडल में संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनय तिवारी एवं संयुक्त महामंत्री अमित सिंह मुख्य रूप से शामिल रहे।
मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने सर्वप्रथम प्रदेश के लाखों शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों और रसोइयों के लिए लागू की गई ऐतिहासिक कैशलेस चिकित्सा योजना के लिए मुख्यमंत्री का हृदय से आभार व्यक्त किया और इसे शिक्षक हित में एक बड़ा कदम बताया। विशेष विभागीय टेट (TET) परीक्षा की मांग:
वार्ता के दौरान शिक्षक नेताओं ने मुख्यमंत्री का ध्यान सर्वोच्च न्यायालय के एक हालिया आदेश की ओर आकर्षित किया, जिससे लंबे समय से विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे टेट (TET) प्रभावित शिक्षकों के भविष्य पर संकट मंडराने लगा है। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मांग की कि इन कार्यरत शिक्षकों के लंबे सेवा अनुभव को आधार मानते हुए, उन्हें वेटेज (भारांक) दिया जाए और एक विशेष विभागीय टेट परीक्षा आयोजित कर उनकी सेवाओं को पूर्ण रूप से सुरक्षित किया जाए। प्रतिनिधिमंडल की बातों को बेहद संवेदनशीलता से सुनते हुए मुख्यमंत्री जी ने आश्वस्त किया कि राज्य सरकार शिक्षकों के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के शिक्षकों के लंबे और मूल्यवान कार्य अनुभव को देखते हुए ही राज्य सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय के 1 सितंबर 2025 के आदेश के विरुद्ध पहले ही पुनर्विचार याचिका (Review Petition) दायर कर दी है। सरकार का प्रयास है कि किसी भी शिक्षक का अहित न हो। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया कि सरकार वैधानिक और प्रशासनिक स्तर पर सभी प्रभावित शिक्षकों की सेवाएं सुरक्षित रखने के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री के इस सकारात्मक आश्वासन पर शिक्षक संघ ने उनका आभार प्रकट किया।
अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा संगठन की बैठक में मिली नई जिम्मेदारी
जौनपुर । अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला अध्यक्ष डॉ. अतुल कुमार दुबे की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने तथा समाज हित में कार्यों को गति देने पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में संगठन के विभिन्न पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।बैठक के दौरान संगठन विस्तार को लेकर कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गईं। पंकज उपाध्याय को महराजगंज ब्लॉक अध्यक्ष, श्याम मिश्रा को बदलापुर तहसील अध्यक्ष, दीपक मिश्रा को महराजगंज ब्लॉक प्रभारी तथा राजकमल मिश्रा को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष डॉ. अतुल कुमार दुबे ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज के हर वर्ग की सेवा करना और ब्राह्मण समाज को संगठित एवं सशक्त बनाना है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनसेवा के कार्यों को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करने का भरोसा दिलाया।
पुरुषोत्तम मास में रामजी उपाध्याय के यहां श्री रामकथा का भव्य आयोजन

जौनपुर । पुरुषोत्तम मास (अधिक मास) में राम कथा का श्रवण और पाठ अत्यंत पुण्यकारी और आध्यात्मिक रूप से उन्नत माना जाता है। यह मास भगवान विष्णु और श्रीकृष्ण को समर्पित है। राम कथा सुनने से साधक के पाप नष्ट होते हैं और उसे धर्म, सदाचार और मोक्ष की प्राप्ति होती है। जनपद के बदलापुर तहसील अंतर्गत स्थित महदा, बहरीपुर में समाजसेवी रामजी उपाध्याय के यहां 8 जून से 14 जून तक संगीतमय श्री रामकथा का भव्य आयोजन किया गया है। 15 जून को पूर्णाहुति और प्रीतिभोज के साथ कार्यक्रम संपन्न होगा। कथा का समय शाम 4 बजे से 7:30 बजे तक रखा गया है। पूर्वांचल के प्रख्यात कथावाचक धर्मराज तिवारी महाराज कथा व्यास के रूप में अपनी मधुर वाणी में कथा सुनाएंगे। रामजी उपाध्याय ने सभी भक्तजनों से कथा में उपस्थित रहकर श्रवण लाभ उठाने की अपील की है।
श्री कृष्ण और रुक्मणी का विवाह सच्चे प्रेम ,भक्ति और समर्पण की विजय कहानी : अजय महाराज

जौनपुर। भगवान श्रीकृष्ण का जीवन केवल धर्म स्थापना और युद्ध विजय तक सीमित नहीं था, बल्कि यह प्रेम, भक्ति और आध्यात्मिक चेतना से भी जुड़ा हुआ था। उनके जीवन की अनेक लीलाओं में से एक सबसे महत्वपूर्ण घटना थी रुक्मिणी विवाह। यह केवल एक राजकुमारी और एक राजकुमार का विवाह नहीं था, बल्कि यह सच्चे प्रेम, भक्ति और समर्पण की विजय की कहानी है। बदलापुर तहसील अंतर्गत स्थित सियरावासी गांव में आयोजित संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ में छठे दिन व्यास पीठ से बोलते हुए काशी के प्रख्यात कथावाचक अजय महाराज गुरुजी ने रुक्मणी विवाह पर कथा सुनाते हुए उपरोक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि रुक्मिणी ने भगवान श्रीकृष्ण को मन, वचन और कर्म से अपना पति मान लिया था, लेकिन उनके भाई रुक्मी ने उनके विवाह को रोकने के लिए हर संभव प्रयास किया। फिर भी, जब प्रेम सच्चा हो और भक्ति अडिग हो, तो स्वयं भगवान उसे सफल बनाते हैं। यही सिद्धांत इस कथा का मूल है। मंच पर श्री कृष्णा और रुक्मणी का विवाह कराया गया श्रद्धालु महिलाओं ने कन्यादान कर धार्मिक रस्म को पूरा किया। कथा में शामिल होने वाले प्रमुख लोगों में काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य अर्चक राजेश पाठक, पूर्व विधायक बाबा दुबे के भाई प्रेम दुबे, डॉ श्रीपाल पांडे, रामअनंद पांडे , रामनयन तिवारी, ओमकार तिवारी,  सदापति तिवारी, दयाराम उपाध्याय, अवधेश यादव, कैलाश नाथ पांडे सरपंच, अवधेश तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, पत्रकार प्रमोद पांडे, राजीव पांडे, समाजसेवी डी एस तिवारी, श्रवण तिवारी, संतोष दुबे, ध्रुव शंकर तिवारी, ओमप्रकाश तिवारी, समाजसेवी शरद मिश्रा,सोनू तिवारी, राम शिरोमणि तिवारी, रमाशंकर तिवारी, राजकुमार तिवारी, राधेश्याम तिवारी, ग्राम प्रधान संगीता तिवारी, प्रभात मिश्रा, राम कीर्तास तिवारी आदि का समावेश रहा।
मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर जौनपुर में परिश्रम का अविस्मरणीय कार्यक्रम
54 दिव्यांगों को ट्राई साइकिल और 54 छात्राओं को साइकिल वितरित

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 54वें जन्मदिवस एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर महाराष्ट्र की प्रमुख सामाजिक संस्था परिश्रम द्वारा एक भव्य एवं ऐतिहासिक जनसेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री के जन्मदिन को अविस्मरणीय बनाते हुए संस्था के अध्यक्ष कृपाशंकर सिंह एवं सचिव एडवोकेट अखिलेश चौबे के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में 54 दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल तथा 54 छात्राओं को साइकिल वितरित की गई। साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अतिथियों  ने एक पेड़ मा के नाम लगाकर पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 11 किलो के मावा के केक का काटकर उत्साहपूर्वक जन्मोत्सव मनाया गया। उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद के.पी. सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि सामाजिक संस्था परिश्रम द्वारा किया जा रहा यह कार्य समाज के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस को जनसेवा और पर्यावरण संरक्षण से जोड़ना एक सराहनीय पहल है। इससे समाज में सेवा, सहयोग और संवेदनशीलता का संदेश जाता है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद के पी सिंह रहे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर आर एन त्रिपाठी ने की। संस्था के अध्यक्ष कृपाशंकर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि संस्था का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और उनके जन्मदिवस पर जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित कर संस्था ने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का प्रयास किया है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। संस्था के सचिव एडवोकेट अखिलेश चौबे ने सभी अतिथियों, सहयोगियों एवं उपस्थित जनसमूह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के सहयोग से ही ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम सफल होते हैं। उन्होंने भविष्य में भी इसी प्रकार सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखने की बात कही। इसके बाद अतिथियों ने ट्राइसाइकिल एवं साईकिल प्राप्त किये लाभार्थियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया,साइकिल प्राप्त करते ही छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। छात्राओं ने कहा कि अब उन्हें विद्यालय आने-जाने में काफी सुविधा होगी, जिससे उनकी शिक्षा प्रभावित नहीं होगी। वहीं ट्राइसाइकिल पाकर दिव्यांगजन भी भावुक हो उठे और संस्था के इस मानवीय प्रयास की सराहना की।कार्यक्रम के समापन पर देशभक्ति गीतों की मधुर धुनों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा। डीजे पर बज रहे राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत गीतों के बीच दिव्यांगजन अपनी नई ट्राइसाइकिलों पर तथा छात्राएं अपनी साइकिलों के साथ एक कतार में आगे बढ़ती दिखाई दीं। यह दृश्य उपस्थित लोगों के लिए अत्यंत भावुक और प्रेरणादायक रहा। पूरे परिसर में उत्साह, सेवा भावना और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम ने न केवल मुख्यमंत्री के जन्मदिवस को यादगार बनाया बल्कि समाज सेवा, शिक्षा प्रोत्साहन और पर्यावरण संरक्षण का एक सशक्त संदेश भी दिया। यह आयोजन जनपद जौनपुर में लंबे समय तक एक ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम के रूप में याद किया जाएगा। इस मौके पर जौनपुर  पूर्व मंत्री जगदीश सोनकर,भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति,मछलीशहर भाजपा जिला अध्यक्ष अजय सिंह,सुरेंद्र प्रताप सिंह पूर्व विधायक,हरेन्द्र प्रसाद सिंह पूर्व विधायक जाफराबाद, सुषमा पटेल पूर्व विधायक, प्रदेश प्रवक्ता ओमप्रकाश सिंह,सतीश कुमार सिंह पूर्व प्रत्याशी मल्हनी, सुनील यादव मम्मन, राघवेंद्र सिंह प्रबंधक टीडी डिग्री कालेज,सत्य प्रकाश सिंह ' माला प्रबंधक टीडी इंटर कॉलेज,सत्य प्रकाश सिंह प्रिंसिपल टीडी इंटर कॉलेज, ऋतु राज सिंह छोटू समाजसेवी,सत्येंद्र सिंह फ़ंटू,बृजेश यादव प्रमुख खुटहन,राहुल सिंह प्रमुख रामपुर ब्लॉक प्रमुख,मुकेश सिंह डोभी,वीरेंद्र एडवोकेट, सुशील मिश्रा पूर्व  जिला महामंत्री,पप्पू माली, महिला मोर्चा की अध्यक्ष रागिनी सिंह,पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्यामराज सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। अंत में परिश्रम संस्था के सचिव एडवोकेट अखिलेश चौबे ने समस्त लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
विश्व पर्यावरण दिवस पर विकासखंड महाराजगंज में हुआ वृक्षारोपण
जौनपुर । विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शासन की मंशा के अनुरूप चलाए जा रहे "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत विकासखंड महाराजगंज परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधरोपण किया।इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी दिनेश कुमार मौर्य, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी अंकित सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं सवंसा प्रधान यादवेन्द्र प्रताप सिंह "लवकुश", क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी पंकज सिंह, तकनीकी सहायक निखिलेश यादव, इंद्रजीत मौर्य, लाल बहादुर गौतम सहित विकासखंड कार्यालय के अन्य कर्मचारियों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
खंड विकास अधिकारी ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। पर्यावरण को संतुलित रखने तथा आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण प्रदान करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल भी करनी चाहिए कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित लोगों ने पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने के लिए लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया। इस अवसर पर विकासखंड परिसर हरियाली से सराबोर दिखाई दिया और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों में उत्साह देखने को मिला।
थानाध्यक्ष सुजानगंज को हस्त निर्मित चित्र देकर किया सम्मानित
जौनपुर । स्थानीय क्षेत्र पूराकोदई गांव निवासी सन्तोष कुमार तिवारी द्वारा थानाध्यक्ष सुजानगंज अमित पांडे को हस्त निर्मित सम्मान चित्र देकर सम्मानित किया गया। प्राप्त जानकारी अनुसार हस्त निर्मित चित्र को सन्तोष कुमार तिवारी की पुत्री द्वारा बनाया गया था, जिसमें सहयोगी गण बच्चियां जैसे यू ट्यूबर कुमारी वैभवी तिवारी एवं कुमारी सौम्या पुत्री सन्तोष कुमार तिवारी द्वारा हस्त निर्मित सम्मान चित्र बाल विश्वविद्यालय वाराणसी से लाकर थानाध्यक्ष सुजानगंज अमित पांडे को सम्मान के रूप में भेंट किया गया। थानाध्यक्ष द्वारा आभार व्यक्त किया गया। इस मौके पर  मानस तिवारी,अजय निर्मल, वरुण यादव, रवि गुप्ता,गया पटेल, विकास सिंह ग्राम प्रधान फरीदाबाद, राकेश तिवारी, आदि लोग उपस्थित रहे।