स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में जनकल्याण एवं जागरूकता अभियान का आयोजन*
![]()
सुल्तानपुर,केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय,दुबेपुर,सुल्तानपुर में जनकल्याण एवं जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत वृक्षारोपण अभियान,स्वच्छता अभियान तथा प्रबुद्ध जनों से संवाद एवं जनसंपर्क गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण,स्वच्छता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय,सुल्तानपुर से प्रधानाचार्य डॉ.प्रियंका वर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित,डॉ.सलिल कुमार श्रीवास्तव, प्रोफेसर,फार्माकोलॉजी विभाग,डॉ.संगीता श्रीवास्तव,स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, सुल्तानपुर,डॉ.राजीव मौर्य,एसोसिएट प्रोफेसर,सामुदायिक चिकित्सा विभाग,डॉ. आशीष बनर्जी,विभागाध्यक्ष,सामुदायिक चिकित्सा विभाग,डॉ.अमित उपाध्याय, विभागाध्यक्ष,फिजियोलॉजी विभाग,डॉ. अंकित गंगवार,विभागाध्यक्ष,दंत चिकित्सा विभाग,डॉ.पायल सिंह,सहायक आचार्य, सामुदायिक चिकित्सा विभाग,डॉ.मधुमिता दीक्षित,सीनियर रेजिडेंट,फार्माकोलॉजी विभाग डॉ.अमित,सीनियर रेजिडेंट, जैव रसायन विभाग तथा डॉ.राकेश,ईएनटी विभाग उपस्थित रहे।
भारत विकास परिषद के सदस्य अभय शर्मा,कमल सेठ,शरद खरे,आलोक आर्य, डॉ.भरत सिंह तथा अरुण आर्य सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी सहभागिता की। कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संचालन महाविद्यालय के चिकित्सकों,संकाय सदस्यों,रेजिडेंट चिकित्सकों,कर्मचारियों एवं अन्य सहयोगियों के सक्रिय सहभागिता एवं सहयोग से संपन्न हुआ।
उपस्थित सभी सदस्यों ने जनकल्याण एवं सामाजिक जागरूकता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन का संकल्प लिया।

सुल्तानपुर। पवित्र श्री सीताकुण्ड धाम स्थित आदि गंगा माँ गोमती में बड़ी संख्या में मछलियों के मृत मिलने की घटना पर गौ रक्षा वाहिनी ने गहरी चिंता और आक्रोश व्यक्त किया है। संगठन के प्रदेश प्रभारी सर्वेश कुमार सिंह ने इसे पर्यावरण, जलीय जैव विविधता और जनआस्था से जुड़ा गंभीर विषय बताते हुए प्रशासन से तत्काल प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।
भाजपा नेत्री मनीषा पांडेय के संयोजन में होगा धार्मिक आयोजन,श्रद्धालुओं में उत्साह।
सुल्तानपुर,धार्मिक और ऐतिहासिक नगरी सुल्तानपुर के प्रमुख आस्था केंद्र श्री सीताकुण्ड धाम पर उस समय हड़कंप मच गया जब आदि गंगा माँ गोमती के आंचल में सैंकड़ों की तादाद में मरी हुई मछलियां तैरती पाई गईं। इस हृदयविदारक दृश्य को देखकर सुबह घाट पर पहुंचे श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों में भारी आक्रोश फैल गया।
आशंका जताई जा रही है कि नदी के पानी में किसी घातक केमिकल का रिसाव हुआ है या फिर जल प्रदूषण का स्तर अचानक खतरनाक सीमा तक बढ़ गया है। घटना की सूचना मिलते ही तट पर सक्रिय रहने वाले गोमती मित्र मण्डल के पदाधिकारी और सदस्य मौके पर एकत्र हो गए। गोमती मित्र मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह,प्रबंधक राजेंद्र शर्मा,मुन्ना सोनी,राजेश पाठक, आलोक तिवारी,दिनकर सिंह,अजय वर्मा, रामु सोनी समेत वहां मौजूद तमाम श्रद्धालुओं ने इस स्थिति पर गहरा दुख और कड़ा विरोध दर्ज कराया।
संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि माँ गोमती को स्वच्छ और अविरल रखने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन इस तरह की घटनाएं पर्यावरण और जलीय जीवों के लिए एक बड़ा संकट है। तट पर मौजूद प्रबुद्ध नागरिकों और गोमती मित्रों ने स्थानीय प्रशासन, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और मत्स्य विभाग से तत्काल इस मामले का संज्ञान लेने की मांग करते हुये कहा की नदी के पानी का सैंपल लेकर तत्काल लैब टेस्टिंग कराई जाए ताकि मौत की सही वजह (केमिकल या ऑक्सीजन की कमी) साफ हो सके और यदि यह किसी फैक्ट्री,गंदे नाले या शरारती तत्वों द्वारा नदी में जहरीला पदार्थ बहाया गया है,तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई हो।
श्रद्धालुओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही पानी की गुणवत्ता में सुधार और इस घटना की निष्पक्ष जांच नहीं की गई, तो पर्यावरण प्रेमी और आम जनता आंदोलन के लिए बाध्य होगी। पवित्र सीताकुण्ड घाट पर इस तरह की लापरवाही आस्था और पर्यावरण दोनों के साथ खिलवाड़ है।
सुल्तानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह जी ने क्षेत्रवासियों को एक बड़ी सौगात दी है। मार्गों की उच्चीकरण के नए कार्यों हेतु एकमुश्त व्यवस्था योजनांतर्गत उन्होंने करीब 11 किलोमीटर लंबी सड़क के सुदृढ़ीकरण एवं चौड़ीकरण कार्य का उन्होंने बहरौली के गोपाला बाबा मंदिर के पास इसका भूमिपूजन कर शिलान्यास कर दिया।
करीब 39 करोड़ की लागत से बनने वाली ये सड़क अयोध्या प्रयागराज हाईवे के पकड़ी, बहरौली, गौहानी से होते हुए ये सड़क लौहर दक्खिन गांव में जाकर मिलेगी, जिससे क्षेत्र के करीब 15 गांव के लाखों लोगों और राहगीरों का आवागमन सुलभ हो जाएगा। इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने इस कार्य की जनता को बधाई दी। उन्होंने इस कार्य योजना के लिए सीएम मुख्यमंत्री और विभागीय अधिकारियों को धन्यवाद दिया।
उन्होंने कहा कि देश में पांच प्रदेशों में विधान चुनाव हुआ। बंगाल में टीएमसी का क्या हश्र हुआ, आज वहां ममता बनर्जी अकेली पड़ गई है। आज उनके सांसद घर से निकलना बंद कर दिया है। उन्होंने पीएम मोदी और अमित शाह की रणनीति की जमकर सराहना की।
उन्होंने कहा कि टीएमसी के समय में लाखों घुसपैठियों को यहां लाया गया। वहां हिंदू परिवारों की मां बहन के साथ अत्याचार किया गया। लेकिन उनकी सुनवाई नहीं होती थी। लेकिन पीएम मोदी, अमित साह और सीएम योगी ने बंगाल में वो कर दिखाया जिसे वहां के लोगों सपने में भी नहीं सोचा था। उन्होंने कहा कि आज बुलडोजर बाबा हर जगह गरज रहे हैं।
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और अमित शाह की अगुवाई में बीजेपी ने बंगाल से टीएमसी को जड़ से उखाड़ फेंका है। उन्होंने योगी जी की तारीफ करते हुए कहा कि बिना किसी भेदभाव के उनका दरवाजा खुला हुआ है, मैंने अपने क्षेत्र के लोगों की बिना किसी भेदभाव और बिना किसी का जातिधर्म देखे चिकित्सा में मदद की और क्षेत्र के करीब करीब हर गांव में विकास किया। पहलगाम का जिक्र करते हुए विनोद सिंह ने कहा कि वहां हिंदुओं की जघन्य हत्या हुई लेकिन किसी भी मुस्लिम भाई ने उसकी आलोचना नहीं की। पहले हम डर और भय के चलते नहीं बोलते थे, लेकिन मोदी और योगी जी ने उस डर को खत्म किया। हर मुसलमान आतंकी नहीं है, लेकिन हर आतंकवादी मुस्लिम ही क्यों है। ये लोग चाहते हैं कि योगी और मोदी खत्म हो जाएं।
उन्होंने कहा कि सपा सरकार में अनूप संडा के विधायक रहते 57 गांव बल्दीराय तहसील में चले गए, वे कुछ नहीं कर पाए लेकिन योगी जी के आशीर्वाद से इन 57 गांव को पुनः सदर तहसील में जोड़ा गया। इसके साथ ही कटका से मायंग की सड़क उनके लिए बड़ी चुनौती थी लेकिन आपसब के सहयोग से हमने उसे भी पूरा कर दिया। विनोद सिंह ने योगी आदित्यनाथ के नारे को कोड करते हुए कहा कि हम बटेंगे तो कटेंगे इस पर लोगों से ध्यान देने दीजिए। उन्होंने कहा कि हमें बंटना नहीं है और आने वाल चुनाव में हमे इस बात का ख्याल रखना है।
सुल्तानपुर:-5 और 6 जून को स्वदेशी जागरण मंच काशी प्रांत एवं 'स्वावलंबी भारत अभियान' के संयुक्त तत्वावधान मे वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के सेवा योजन भवन सभागार में दो दिवसीय प्रांतीय विचार वर्ग"भारत माता एवं दत्तोपंत ठेंगड़ी की प्रतिमा के समकक्ष दीप प्रज्वलित कर अत्यंत गरिमापूर्ण एवं उत्साहजनक शुभारंभ हुआ।
सुल्तानपुर जिले के दूबेपुर ब्लॉक का बहरौली गांव प्रधान एवं पूर्व मंत्री व विधायक सुल्तानपुर द्वारा बड़ी सौगात आज मिल रही है। लंबे समय से जर्जर सड़कों से परेशान क्षेत्रवासियों को अब जल्द ही राहत मिलेगी। आज सोमवार को
ग्राम बहरौली में 11.765 किलोमीटर लंबी सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमिपूजन किया गया। जिसकी कुल लागत 3895.35 लाख रुपये स्वीकृत है जिसकी कुल लंबाई 11.765 किलोमीटर कि योजना है जिसमें इस प्रकार से सड़कें शामिल है।
NH-330 के किमी 66 पकड़ी बाजार से NH-128 के किमी 73 बनकेपुर तक - पकड़ी-भाई-महेशरगंज मार्ग-बहरौली- लौहर पश्चिम-बनकेपुर मार्ग। इन सड़कों को डेढ़ लेन में चौडीकरण और मजबूत किया जाएगा। इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री व सुल्तानपुर विधायक विनोद सिंह विधायक की गरिमामयी उपस्थिति रही।
अब ग्रामवासियों का आवागमन आसान होगा। जों पकड़ी बाजार,बनकेपुर,बहरौली, लौहर पश्चिम के हजारों लोगों को रोजाना टूटी सड़कों और जाम से छुटकारा मिलेगा। NH-330 और NH-128 को जोड़ने वाला ये मार्ग किसानों और व्यापारियों के लिए माल ढुलाई के लिए भी आसान करेगा। यह सड़क चौड़ी होने से यात्रा का समय घटेगा और सड़क हादसों में भी कमी आएगी। स्थानीय लोगों ने इस कदम का जोरदार स्वागत किया है। विधायक विनोद सिंह ने मंच से बोले बटोगे तो कटोगे।
ग्रामीणों का कहना है कि सालों से इस सड़क की मांग की जा रही थी। अब काम शुरू होने से क्षेत्र के विकास को रफ्तार मिलेगी। जिसका भूमिपूजन आज सुल्तानपुर विधायक विनोद सिंह द्वारा संपन्न हुआ है। निर्माण कार्य जल्द शुरू होकर तय समय में पूरा होने की बात कही जा रही है।
3 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.8k