हजारीबाग में अवैध विदेशी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में शराब व स्पिरिट बरामद
हजारीबाग जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री, संचय एवं परिवहन पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत उत्पाद विभाग को बड़ी सफलता मिली है। सहायक आयुक्त उत्पाद, हजारीबाग के निर्देशन एवं निरीक्षक उत्पाद के पर्यवेक्षण में पदमा थाना क्षेत्र के दौरवा गांव में मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे छापेमारी की गई।
प्राप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में दौरवा गांव स्थित एक मुर्गी फार्म में संचालित अवैध मिनी फैक्ट्री का खुलासा हुआ। छापेमारी के दौरान विभिन्न ब्रांड की अवैध विदेशी शराब, स्पिरिट, लेबल, तैयार रंगीन शराब, होलोग्राम, कैरामेल, ढक्कन, कार्टन, पंचिंग मशीन तथा बड़ी संख्या में खाली बोतलें बरामद की गईं।
उत्पाद विभाग ने मौके से करीब 180 लीटर अवैध विदेशी शराब एवं 105 लीटर स्पिरिट जब्त किया है। मामले में दौरवा गांव निवासी अशोक बाड़ा सहित अन्य संलिप्त लोगों की पहचान कर उनके विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
छापेमारी दल में निरीक्षक उत्पाद सौरव कुमार झा, अवर निरीक्षक उत्पाद सुमितेश कुमार, सहायक अवर निरीक्षक सय्यद बसीरुद्दीन तथा सशस्त्र गृह रक्षा वाहिनी के जवान शामिल थे।

हजारीबाग जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री, संचय एवं परिवहन पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत उत्पाद विभाग को बड़ी सफलता मिली है। सहायक आयुक्त उत्पाद, हजारीबाग के निर्देशन एवं निरीक्षक उत्पाद के पर्यवेक्षण में पदमा थाना क्षेत्र के दौरवा गांव में मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे छापेमारी की गई।
हजारीबाग, 09 जून 2026। हजारीबाग जिले के बड़ा बाजार ओपी क्षेत्र में साधु का भेष बनाकर लोगों को ठगने वाले तीन अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से ठगी कर ले जाए गए सोने के जेवर एवं अन्य सामान भी बरामद किए गए हैं।
उपायुक्त हेमन्त सती के निर्देशानुसार जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात सुरक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं जिला सड़क सुरक्षा टीम द्वारा संयुक्त रूप से ब्लैक स्पॉट तथा दुर्घटना संभावित स्थलों का निरीक्षण किया गया।
उपायुक्त हेमन्त सती के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री, संचय एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण हेतु लगातार सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सहायक आयुक्त उत्पाद, हजारीबाग के निर्देशन में कोर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर आज प्रातः 4:30 बजे सिंदूर चौक के समीप वाहन जांच अभियान चलाया गया।
स्वतंत्रता संग्राम,आदिवासी समाज की अस्मिता और अधिकारों की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर उनकी प्रतिमा पर उपायुक्त श्री हेमन्त सती ने माल्यार्पण कर अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। उपायुक्त ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जीवन साहस, स्वाभिमान और बलिदान का प्रतीक है। ‘उलगुलान’ आंदोलन के माध्यम से अन्याय, अत्याचार और शोषण के विरुद्ध जो अलख उन्होंने जगाई थी,वह आज भी जनजातीय समाज और सम्पूर्ण भारतवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
हजारीबाग जिले के कटकमदाग प्रखंड अंतर्गत ग्राम पसई में सोमवार को ग्रामीणों और परिजनों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। बताया जा रहा है कि लगभग दो माह पूर्व पसई निवासी राजेश साव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। परिजनों का आरोप है कि घटना के इतने समय बीत जाने के बावजूद उन्हें न्याय नहीं मिला है और मामले में दोषियों के खिलाफ अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
जनगणना 2026 में अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए अलग कॉलम जोड़ने की मांग को लेकर राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा, झारखंड प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड के महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में मांग की गई कि राष्ट्रीय जनगणना 2026 के House Listing Schedule में अनुसूचित जाति (SC) एवं अनुसूचित जनजाति (ST) की तरह अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) का भी अलग कॉलम अनिवार्य रूप से शामिल किया जाए।
हजारीबाग, 06 जून 2026। हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक द्वारा शुक्रवार को कटकमसांडी थाना का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना की विधि-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, लंबित कांडों की स्थिति तथा अपराध नियंत्रण से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की गई।
हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के हजारीबाग नगर अवस्थित शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एसबीएमसीएच) की चरमराती स्वास्थ्य व्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं के घोर अभाव को लेकर हजारीबाग संसदीय क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने गंभीर है। सांसद मनीष जायसवाल के निर्देश पर गुरुवार को उनके संसदीय क्षेत्र के मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल के अधीक्षक डॉ. के.के. सिंह से उनके कार्यालय कक्ष में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की गंभीर लापरवाहियों और व्यवस्थागत कमियों को उजागर करते हुए एक शिकायती पत्र सौंपा। सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि यह अस्पताल पूरे क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था की जीवनरेखा है, लेकिन वर्तमान में प्रबंधन की लापरवाही के कारण यहां आने वाले गरीब और जरूरतमंद मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल परिसर में स्थापित एक पीएसए ऑक्सीजन प्लांट लंबे समय से खराब पड़ा है, जिसके कारण मरीजों की जान पर बन आ रही है।
3 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.5k