तालाब किनारे पेड़ से लटका मिला व्यक्ति का शव, आत्महत्या की आशंका

रितेश मिश्रा 

हरदोई। थाना बघौली क्षेत्र के ग्राम प्योदी मजरा सहोरिया बुजुर्ग में एक व्यक्ति का शव गांव के बाहर तालाब किनारे बबूल के पेड़ से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम करीब 4 बजे भैया लाल पुत्र बद्री निवासी ग्राम प्योदी मजरा सहोरिया बुजुर्ग ने पुलिस को सूचना दी कि उनके पुत्र प्रताप (45 वर्ष), जाति पासी, ने गांव के बाहर तालाब के किनारे स्थित बबूल के पेड़ पर अपनी शर्ट के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

सूचना मिलते ही थाना बघौली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है तथा गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।

एके शर्मा के प्रयास रंग लाए, मऊ-बलिया फोरलेन परियोजना को मिली मंजूरी

55.57 किमी राष्ट्रीय राजमार्ग-128बी के चौड़ीकरण से पूर्वांचल को मिलेगी नई रफ्तार, एनएचएआई से निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करने का अनुरोध

लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा के सतत प्रयासों और प्रभावी पैरवी के परिणामस्वरूप मऊ-बलिया राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-128बी के 55.57 किलोमीटर लंबे खंड के चौड़ीकरण एवं फोरलेन निर्माण परियोजना को स्वीकृति मिल गई है। इसे पूर्वांचल के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि माना जा रहा है।

परियोजना को जल्द धरातल पर उतारने के उद्देश्य से मंत्री श्री शर्मा ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अध्यक्ष को पत्र लिखकर टेंडर प्रक्रिया में तेजी लाने तथा निर्माण कार्य तत्काल प्रारंभ कराने का अनुरोध किया है। उन्होंने पत्र में उल्लेख किया है कि इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए वह लगातार प्रयासरत रहे हैं तथा क्षेत्र की जनता लंबे समय से इसकी मांग कर रही थी।

मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि मऊ-बलिया फोरलेन केवल सड़क निर्माण परियोजना नहीं, बल्कि पूर्वांचल के आर्थिक, सामाजिक और औद्योगिक विकास का मजबूत आधार बनेगी। इसके निर्माण से यातायात व्यवस्था अधिक सुगम होगी, यात्रा समय में उल्लेखनीय कमी आएगी और सड़क सुरक्षा के मानकों में भी सुधार होगा।

परियोजना के तहत कई रेलवे ओवरब्रिजों का निर्माण प्रस्तावित है, जिससे आवागमन में आने वाली बाधाएं समाप्त होंगी और लोगों को निर्बाध परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी। बेहतर संपर्क व्यवस्था से व्यापारिक गतिविधियों को गति मिलेगी, निवेश के नए अवसर पैदा होंगे तथा किसानों, व्यापारियों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों को प्रत्यक्ष लाभ पहुंचेगा।

मंत्री श्री शर्मा ने विश्वास जताया कि परियोजना पूरी होने के बाद मऊ, बलिया और आसपास के जनपदों में आर्थिक गतिविधियों को नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह फोरलेन मार्ग पूर्वांचल की अर्थव्यवस्था के लिए एक नए ग्रोथ कॉरिडोर के रूप में उभरेगा और क्षेत्र के समग्र विकास को नई दिशा प्रदान करेगा।

मुख्यमंत्री योगी से मिले डॉ. संजय निषाद, जनहित के मुद्दों पर सौंपे मांग पत्र

* कमलेश बिंद एनकाउंटर की SIT जांच, आजाद बिंद हत्याकांड में कार्रवाई और मझवार-तुरैहा आरक्षण पर उठाए सवाल

लखनऊ। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के मत्स्य विभाग के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद ने रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।
भेंट के दौरान डॉ. निषाद ने जनहित एवं समाजहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को मुख्यमंत्री के समक्ष प्रमुखता से उठाया। उन्होंने गाजीपुर के चर्चित कमलेश बिंद एनकाउंटर प्रकरण की निष्पक्ष जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित कर उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग संबंधी पत्र मुख्यमंत्री को सौंपा। साथ ही निषाद-बिंद समाज की भावनाओं एवं अपेक्षाओं से भी उन्हें अवगत कराया।
डॉ. निषाद ने जौनपुर के स्वर्गीय आजाद बिंद हत्याकांड का मुद्दा भी उठाते हुए दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने मझवार-तुरैहा आरक्षण को लेकर विपक्षी दलों द्वारा समाज में फैलाए जा रहे कथित भ्रम और दुष्प्रचार पर चिंता व्यक्त करते हुए सरकार एवं भारतीय जनता पार्टी की ओर से सकारात्मक पहल किए जाने का आग्रह किया। इसके अलावा चौरी-चौरा विधानसभा क्षेत्र के नई बाजार में नाली निर्माण एवं जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान हेतु आवश्यक कार्यवाही किए जाने संबंधी मांग पत्र भी मुख्यमंत्री को सौंपा गया।
बैठक के दौरान केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा मछुआ समाज के कल्याण और उत्थान के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं पर भी विस्तृत चर्चा हुई। डॉ. निषाद ने मत्स्य विभाग की विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति से मुख्यमंत्री को अवगत कराते हुए इनके प्रभावी क्रियान्वयन तथा अधिक से अधिक लाभार्थियों तक लाभ पहुंचाने के उपायों पर विचार-विमर्श किया।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी विषयों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित मामलों में आवश्यक एवं उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
लोकतंत्र को सशक्त बनाने में मीडिया की भूमिका निर्णायक : केशव प्रसाद मौर्य
* नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के राष्ट्रीय सम्मेलन को उप मुख्यमंत्री ने किया संबोधित

* एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया वृक्षारोपण


लखनऊ / आगरा। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आगरा में आयोजित नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (एनयूजे),के राष्ट्रीय सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता करते हुए कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र की प्राणवायु है और लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण एवं जिम्मेदारपूर्ण है। लोकतंत्र तभी सशक्त और जीवंत रह सकता है जब उसके सभी स्तंभ अपनी-अपनी भूमिका का निष्पक्षता और स्वतंत्रता के साथ निर्वहन करें।
कार्यक्रम का शुभारम्भ उप मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस अवसर पर उन्होंने "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण भी किया।
उप मुख्यमंत्री ने सम्मेलन में उपस्थित देश के विभिन्न राज्यों से आए पत्रकारों का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए कहा कि पत्रकारिता केवल एक पेशा नहीं बल्कि राष्ट्र और समाज के प्रति उत्तरदायित्व का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि पत्रकार दिन-रात समाज को जागरूक करने, जनभावनाओं को अभिव्यक्ति देने तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का कार्य करते हैं।
श्री मौर्य ने कहा कि लोकतंत्र में मीडिया की कलम में अपार शक्ति होती है। यदि सरकार जनहित के कार्यों में कहीं कमी छोड़ती है तो पत्रकार उसे सामने लाने का अधिकार रखते हैं और यदि कोई अच्छा कार्य होता है तो उसे जनता तक पहुंचाने में भी मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में तेजी से आगे बढ़ रहा है। वन नेशन-वन इलेक्शन की अवधारणा संसाधनों की बचत और विकास की गति को और तेज करने में सहायक होगी। देश की युवा पीढ़ी और आम नागरिक भी इस विचार का व्यापक समर्थन कर रहे हैं।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भारत वैश्विक चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना कर रहा है। ऊर्जा संकट, वैश्विक अस्थिरता और अंतरराष्ट्रीय चुनौतियों के बावजूद भारत आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। रक्षा उत्पादन, ऊर्जा सुरक्षा और तकनीकी विकास के क्षेत्र में देश ने उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के निर्माण से रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और देश की अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी।
उन्होंने कहा कि भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा का प्रमाण यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विश्व के अनेक देशों द्वारा सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रदान किए गए हैं। यह सम्मान केवल प्रधानमंत्री का नहीं बल्कि 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है।
श्री मौर्य ने कहा कि सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म ने अभिव्यक्ति के नए अवसर प्रदान किए हैं, लेकिन इसके साथ-साथ जिम्मेदारी भी बढ़ी है। पत्रकारिता को तथ्यों, निष्पक्षता और राष्ट्रहित के मूल्यों के साथ आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार लोकतांत्रिक मूल्यों की समर्थक है तथा पत्रकारों से जुड़े विषयों और समस्याओं के समाधान के प्रति संवेदनशील है।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि  डबल इन्जन सरकार सुशासन, विकास और जनकल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने पत्रकारों से लोकतंत्र को और अधिक सशक्त बनाने में अपनी रचनात्मक भूमिका निभाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी, राष्ट्रीय महामंत्री प्रदीप तिवारी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अरविंद सिंह,राष्ट्रीय संगठन मंत्री व कार्यक्रम संयोजक प्रमोद गोस्वामी, प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र दुबे, प्रदेश महामंत्री द्विजेंद्र शर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष अरुण कुमार अवस्थी, संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारीगण, डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर आशु रानी, विधान परिषद सदस्य विजय शिवहरे, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पोनिया, भाजपा महानगर अध्यक्ष
राजकुमार गुप्‍ता, एनयूजेआई परिवार के सदस्यगण, जनप्रतिनिधिगण, शिक्षाविद्  अन्य प्रतिष्ठितजन एवं बड़ी संख्या में पत्रकारों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर श्रमिक जागरूकता अभियान, विभिन्न योजनाओं की दी गई जानकारी

लखनऊ। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे '12 साल विश्वास के, विकास के, जन-कल्याण के' अभियान के तहत प्रदेशभर में 05 जून से 21 जून 2026 तक समेकित जन-कल्याण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में लखनऊ के मलिहाबाद ब्लॉक में उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की विभिन्न योजनाओं के प्रचार-प्रसार तथा श्रमिक पंजीयन के लिए विशेष शिविर एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

अपर श्रमायुक्त कल्पना श्रीवास्तव ने बताया कि लेबर अड्डा, तेलीबाग में श्रमिकों को बोर्ड में पंजीकरण, नवीनीकरण एवं संचालित कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही असंगठित क्षेत्र के पात्र श्रमिकों, गिग एवं प्लेटफॉर्म वर्कर्स को ई-श्रम पोर्टल पर पंजीयन कराने तथा प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना (PM-SYM) एवं राष्ट्रीय पेंशन योजना-व्यापारी (NPS-Trader) जैसी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत कारखाना प्रभाग के अधिकारियों द्वारा व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं कार्यदशा संहिता-2020 पर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। इस दौरान सुरक्षा ऑडिट, कार्यस्थल पर दुर्घटना निवारण एवं श्रमिक सुरक्षा उपायों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में महिला श्रमिकों की सुरक्षा को विशेष प्राथमिकता देते हुए महिला सुरक्षा एवं पॉश (POSH) जागरूकता कार्यक्रम, अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण तथा आपदा प्रबंधन संबंधी मॉक ड्रिल का भी आयोजन किया गया। अपर श्रमायुक्त ने बताया कि पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम की प्रक्रिया भी इसी माह प्रारंभ की जाएगी, जिससे श्रमिकों के कौशल उन्नयन एवं रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी।

जन-जागरूकता अभियान के सफल संचालन में श्रम प्रवर्तन अधिकारी अंकित सिंह एवं संतोष कुमार का विशेष योगदान रहा। कल्पना श्रीवास्तव ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य केंद्र सरकार की 12 वर्षों की जन-कल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े श्रमिक तक पहुंचाना है। उन्होंने सभी पात्र श्रमिकों से योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।

अधिक जानकारी के लिए श्रमिक टोल फ्री नंबर 1800-180-5412 अथवा अपर श्रमायुक्त कार्यालय, 23 ए.पी. सेन रोड, लखनऊ से संपर्क कर सकते हैं।

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर श्रमिक जागरूकता अभियान, विभिन्न योजनाओं की दी गई जानकारी
**लखनऊ।** केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे **'12 साल विश्वास के, विकास के, जन-कल्याण के'** अभियान के तहत प्रदेशभर में 05 जून से 21 जून 2026 तक समेकित जन-कल्याण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में लखनऊ के मलिहाबाद ब्लॉक में उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की विभिन्न योजनाओं के प्रचार-प्रसार तथा श्रमिक पंजीयन के लिए विशेष शिविर एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
अपर श्रमायुक्त **कल्पना श्रीवास्तव** ने बताया कि लेबर अड्डा, तेलीबाग में श्रमिकों को बोर्ड में पंजीकरण, नवीनीकरण एवं संचालित कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही असंगठित क्षेत्र के पात्र श्रमिकों, गिग एवं प्लेटफॉर्म वर्कर्स को ई-श्रम पोर्टल पर पंजीयन कराने तथा **प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना (PM-SYM)** एवं **राष्ट्रीय पेंशन योजना-व्यापारी (NPS-Trader)** जैसी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत कारखाना प्रभाग के अधिकारियों द्वारा **व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं कार्यदशा संहिता-2020** पर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। इस दौरान सुरक्षा ऑडिट, कार्यस्थल पर दुर्घटना निवारण एवं श्रमिक सुरक्षा उपायों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में महिला श्रमिकों की सुरक्षा को विशेष प्राथमिकता देते हुए **महिला सुरक्षा एवं पॉश (POSH) जागरूकता कार्यक्रम**, अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण तथा आपदा प्रबंधन संबंधी मॉक ड्रिल का भी आयोजन किया गया।
अपर श्रमायुक्त ने बताया कि पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के **स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम** की प्रक्रिया भी इसी माह प्रारंभ की जाएगी, जिससे श्रमिकों के कौशल उन्नयन एवं रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी।
जन-जागरूकता अभियान के सफल संचालन में श्रम प्रवर्तन अधिकारी **अंकित सिंह** एवं **संतोष कुमार** का विशेष योगदान रहा।
कल्पना श्रीवास्तव ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य केंद्र सरकार की 12 वर्षों की जन-कल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े श्रमिक तक पहुंचाना है। उन्होंने सभी पात्र श्रमिकों से योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।
अधिक जानकारी के लिए श्रमिक **टोल फ्री नंबर 1800-180-5412** अथवा अपर श्रमायुक्त कार्यालय, **23 ए.पी. सेन रोड, लखनऊ** से संपर्क कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री योगी को उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने दी जन्मदिवस की शुभकामनाएं
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास, 5 कालिदास मार्ग, लखनऊ में योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर जनसेवा के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त करते हुए प्रदेश के विकास और सुशासन के लिए उनके नेतृत्व की प्रशंसा की।
सुनियोजित तरीके से सवर्ण समाज को कमजोर किया जा रहा है : सुरज प्रसाद चौबे राष्ट्रीय अध्यक्ष
लखनऊ । सवर्ण आर्मी भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरज प्रसाद चौबे ने सवर्ण समाज के लोगों के बीच बोलते हुए कहा कि जब राजनीति का उद्देश्य समाज को जोड़ने के बजाय जाति ,वर्ग ,भाषा और धर्म के नाम पर विभाजित करना बन गया है,जब राष्ट को एक वैकल्पिक विचार की आवश्यकता होती है जो केवल सत्ता नहीं ,बल्कि समाज के समग्र उत्थान की बात करें राष्ट्रीय विकल्प मोर्चा (RVM) की यह घोषणा उसी दिशा  में एक महत्वपूर्ण पहल प्रतीत होती है आज देश की राजनीति का बड़ा हिस्सा वोट बैंक की गणित में उलझ चुका है।

समाज को जातियों में बाट कर,वर्ग संघर्ष को बढ़ाकर और तुष्टिकरण की राजनीति के माध्य से सत्ता प्राप्त करना अनेक दलों की राजनीति बन गई है। परिणाम स्वरूप सामाजिक सौहार्द कमजोर हुआ योग्यताएं उपेक्षित हुई और लोकतंत्र का मूल  उद्देश्य सबके लिए समान अवसर कही पीछे छूटता दिखाई  देने लगा । नं जाती का भेद भाव न कोई उच नीच सिर्फ योग्यता और न्याय का संदेश आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन चुका है यदि राजनीत का केंद्र राष्ट हित ,शिक्षा समान अधिकार और न्याय बने तो भारत केवल आर्थिक महाशक्ति ही नहीं बल्कि सामाजिक समरसता का भी वैशिक उदाहरण बन सकता हैं आवश्यकता इस बात की है समाज भावात्मक नारे से ऊपर उठ कर उन विचारों का समर्थन  जो राष्ट को जोड़ते है तोड़ते नहीं है 2027 में सवर्ण समाज उनकी बात करेगा जो सवर्ण की बात करेंगे।
05 से 21 जून तक चलेगा जन-कल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान, प्रभारी मंत्री ने किया शुभारंभ
* श्रवण धाम में वृक्षारोपण कर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की शुरुआत, विकास प्रदर्शनी, स्वास्थ्य मेले और योग कार्यक्रम होंगे आयोजित

अम्बेडकरनगर/ लखनऊ। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनपद अम्बेडकरनगर में 05 जून से 21 जून 2026 तक व्यापक जन-कल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान संचालित किया जाएगा। अभियान का शुभारंभ विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रदेश के पंचायती राज एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री तथा जनपद प्रभारी मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने पौराणिक धार्मिक स्थल श्रवण धाम में ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के तहत वृक्षारोपण कर किया।

इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य हरिओम पांडे, विधायक कटेहरी धर्मराज निषाद, जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा (साधु वर्मा), जिलाधिकारी ईशा प्रिया, मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, प्रभागीय वनाधिकारी सहित अनेक जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने भी पौधरोपण किया।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है। उन्होंने लोगों से कम से कम एक पौधा अपनी माता के नाम लगाने और उसकी देखभाल करने का आह्वान किया। साथ ही बेटा-बेटी में भेदभाव समाप्त कर बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

वृक्षारोपण कार्यक्रम के बाद मंत्री ने जेल रोड स्थित लोरपुर ताजन पौधशाला का निरीक्षण कर महाभियान की तैयारियों का जायजा लिया। वन विभाग ने उन्हें अवगत कराया कि जनपद में निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप पर्याप्त पौधे उपलब्ध हैं और सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
बाद में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में प्रभारी मंत्री ने 05 से 21 जून तक चलने वाले जन-कल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान की तैयारियों की समीक्षा की। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि अभियान के अंतर्गत जनसंपर्क कार्यक्रम, स्वच्छता अभियान, मीडिया संवाद, जन-कल्याण शिविर, स्वास्थ्य मेले, विकसित भारत संकल्प सम्मेलन, विकास प्रदर्शनी, प्राकृतिक खेती कार्यशाला तथा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
14 से 16 जून तक सभी विकासखंडों में जन-कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले लगाए जाएंगे, जहां विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित लाभ और सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। वहीं 17 से 20 जून तक कलेक्ट्रेट परिसर में विकास प्रदर्शनी आयोजित होगी, जबकि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जनपद एवं विकासखंड स्तर पर सामूहिक योग कार्यक्रम होंगे।
बैठक में प्रभारी मंत्री ने सभी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने विद्युत विभाग को रोस्टर के अनुसार निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा कृषि विभाग को किसानों की आवश्यकता के अनुरूप पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही स्वच्छता एवं प्लास्टिक मुक्त वातावरण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने पर विशेष बल दिया। बैठक में जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ अधिकारियों एवं अभियान से जुड़े सभी नोडल अधिकारियों ने भाग लिया।
विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायालय परिसर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित
* पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण का किया गया आह्वान

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के तत्वावधान में पुराना उच्च न्यायालय परिसर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता  प्रभारी जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ हुसैन अहमद अंसारी ने की। इस अवसर पर उनके कर कमलों द्वारा न्यायालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया।
कार्यक्रम में प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ अभिषेक गुप्ता सहित न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए छायादार, फलदार तथा औषधीय गुणों से युक्त पौधों का रोपण किया। वृक्षारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर  प्रभारी जनपद न्यायाधीश  हुसैन अहमद अंसारी ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण मानवता की सबसे बड़ी आवश्यकताओं में से एक है। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों को देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति को अपने व्यवहार और जीवनशैली में सकारात्मक परिवर्तन लाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधों के बिना जीवन की कल्पना संभव नहीं है, क्योंकि यही हमें शुद्ध वायु, स्वच्छ पर्यावरण और संतुलित पारिस्थितिकी तंत्र प्रदान करते हैं।