केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर श्रमिक जागरूकता अभियान, विभिन्न योजनाओं की दी गई जानकारी
लखनऊ। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे '12 साल विश्वास के, विकास के, जन-कल्याण के' अभियान के तहत प्रदेशभर में 05 जून से 21 जून 2026 तक समेकित जन-कल्याण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में लखनऊ के मलिहाबाद ब्लॉक में उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की विभिन्न योजनाओं के प्रचार-प्रसार तथा श्रमिक पंजीयन के लिए विशेष शिविर एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
अपर श्रमायुक्त कल्पना श्रीवास्तव ने बताया कि लेबर अड्डा, तेलीबाग में श्रमिकों को बोर्ड में पंजीकरण, नवीनीकरण एवं संचालित कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही असंगठित क्षेत्र के पात्र श्रमिकों, गिग एवं प्लेटफॉर्म वर्कर्स को ई-श्रम पोर्टल पर पंजीयन कराने तथा प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना (PM-SYM) एवं राष्ट्रीय पेंशन योजना-व्यापारी (NPS-Trader) जैसी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत कारखाना प्रभाग के अधिकारियों द्वारा व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं कार्यदशा संहिता-2020 पर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। इस दौरान सुरक्षा ऑडिट, कार्यस्थल पर दुर्घटना निवारण एवं श्रमिक सुरक्षा उपायों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में महिला श्रमिकों की सुरक्षा को विशेष प्राथमिकता देते हुए महिला सुरक्षा एवं पॉश (POSH) जागरूकता कार्यक्रम, अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण तथा आपदा प्रबंधन संबंधी मॉक ड्रिल का भी आयोजन किया गया। अपर श्रमायुक्त ने बताया कि पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम की प्रक्रिया भी इसी माह प्रारंभ की जाएगी, जिससे श्रमिकों के कौशल उन्नयन एवं रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी।
जन-जागरूकता अभियान के सफल संचालन में श्रम प्रवर्तन अधिकारी अंकित सिंह एवं संतोष कुमार का विशेष योगदान रहा। कल्पना श्रीवास्तव ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य केंद्र सरकार की 12 वर्षों की जन-कल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े श्रमिक तक पहुंचाना है। उन्होंने सभी पात्र श्रमिकों से योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।
अधिक जानकारी के लिए श्रमिक टोल फ्री नंबर 1800-180-5412 अथवा अपर श्रमायुक्त कार्यालय, 23 ए.पी. सेन रोड, लखनऊ से संपर्क कर सकते हैं।




**लखनऊ।** केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे **'12 साल विश्वास के, विकास के, जन-कल्याण के'** अभियान के तहत प्रदेशभर में 05 जून से 21 जून 2026 तक समेकित जन-कल्याण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में लखनऊ के मलिहाबाद ब्लॉक में उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की विभिन्न योजनाओं के प्रचार-प्रसार तथा श्रमिक पंजीयन के लिए विशेष शिविर एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास, 5 कालिदास मार्ग, लखनऊ में योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
लखनऊ । सवर्ण आर्मी भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरज प्रसाद चौबे ने सवर्ण समाज के लोगों के बीच बोलते हुए कहा कि जब राजनीति का उद्देश्य समाज को जोड़ने के बजाय जाति ,वर्ग ,भाषा और धर्म के नाम पर विभाजित करना बन गया है,जब राष्ट को एक वैकल्पिक विचार की आवश्यकता होती है जो केवल सत्ता नहीं ,बल्कि समाज के समग्र उत्थान की बात करें राष्ट्रीय विकल्प मोर्चा (RVM) की यह घोषणा उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल प्रतीत होती है आज देश की राजनीति का बड़ा हिस्सा वोट बैंक की गणित में उलझ चुका है।
* श्रवण धाम में वृक्षारोपण कर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की शुरुआत, विकास प्रदर्शनी, स्वास्थ्य मेले और योग कार्यक्रम होंगे आयोजित
* पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण का किया गया आह्वान
* जनगणना और शिक्षा व्यवस्था में संतुलन बनाते हुए लिया गया निर्णय : संदीप सिंह
4 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.6k