मिशन-2027 की जीत का आधार बनेगा मजबूत बूथ : विजय रघुवंशी*

*की-वोटर्स, लाभार्थियों और प्रभावशाली लोगों से संपर्क बढ़ाने पर जोर*

*8 से 14 जून तक चलेगा भाजपा का विशेष संपर्क अभियान*

सुलतानपुर। भाजपा ने मिशन-2027 को लेकर बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने की तैयारी तेज कर दी है। इसी क्रम में इसौली विधानसभा के धम्मौर मंडल की मासिक एवं कामकाजी बैठक पिकौरा स्थित एक निजी विद्यालय परिसर में मंडल अध्यक्ष राम जतन यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
मुख्य अतिथि भाजपा जिला मीडिया प्रमुख एवं मंडल प्रभारी विजय रघुवंशी ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति उसका बूथ स्तर तक सक्रिय संगठन और समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि मिशन-‌ 2027 में विजय का मार्ग मजबूत बूथों से होकर गुजरता है, इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठन विस्तार, जनसंपर्क और संवाद अभियान में सक्रिय भूमिका निभानी होगी।

उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार के 12 वर्ष एवं प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 21 जून तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।इसके तहत 8 से 14 जून तक विशेष संपर्क अभियान चलाकर सरकार की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी समाज के प्रबुद्ध एवं प्रभावशाली लोगों तक पहुंचाई जाएगी।रघुवंशी ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर की-वोटर्स, योजना लाभार्थियों, विभिन्न वर्गों के प्रभावशाली व्यक्तियों तथा पार्टी के सक्रिय एवं साधारण सदस्यों की सूची तैयार करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इन सभी को व्हाट्सएप समूहों से जोड़कर नियमित संवाद स्थापित किया जाए, ताकि संगठन और समाज के बीच सतत संपर्क बना रहे।मण्डल अध्यक्ष राम जतन यादव ने अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। संचालन राजेश कुमार तिवारी ने किया।बैठक में महामंत्री राम प्रकाश वर्मा,गणेश दत्त पांडेय,संजय सिंह, हेमंत तिवारी, सुनील पांडेय, राहुल सिंह,राम शंकर मौर्य,कृष्ण कुमार उपाध्याय,राम कुमार मौर्य, संजीव तिवारी,राजेश कुमार मौर्य,जेपी मिश्रा, कमलेश मिश्रा, अनुराग वर्मा,लालजी वर्मा, सुनील मौर्य, सुरेश चंद्र वर्मा,शरद कुमार तिवारी,विनोद चौरसिया, संदीप वर्मा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विश्व पर्यावरण दिवस-2026 के अवसर पर ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ अभियान के अंतर्गत जनपद में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन।
जनपद प्रभारी मंत्री जी द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण कर कार्यक्रम का किया गया शुभारम्भ।
सुलतानपुर,विश्व पर्यावरण दिवस-2026 के अवसर पर राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार),खेल एवं युवा कल्याण विभाग उ०प्र०/ जनपद प्रभारी मंत्री गिरीश चन्द्र यादव की अध्यक्षता में ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’अभियान के अंतर्गत खुर्शीद क्लब परिसर,सुलतानपुर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधिगण,प्रशासनिक अधिकारी व नागरिकों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल,प्रतिनिधि विधायक लम्भुआ पंकज पटेल,जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह,पुलिस अधीक्षक चारू निगम,मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह,बार एसोसिएशन अध्यक्ष दिनेश कुमार दुबे सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। जिलाधिकारी द्वारा मा0 प्रभारी मंत्री जी का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। तत्पश्चात मा0 जनपद प्रभारी मंत्री जी द्वारा बेल का पौधा रोपित कर ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ अभियान का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम के दौरान अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा आंवला,पीपल,सीता अशोक, बरगद,महोगनी सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। वृक्षारोपण के उपरांत आयोजित हस्ताक्षर अभियान में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं नागरिकों ने पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण को जनआंदोलन बनाने का संकल्प लेते हुए हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने जनपद प्रभारी मंत्री को चंदन का पौधा एवं विरासत वृक्ष का स्मृति चिन्ह स्वरूप भेंट किया। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष को चंदन का पौधा एवं विरासत वृक्ष चित्र स्मृति चिन्ह स्वरूप भेंट किया गया। वहीं प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी वन प्रभाग ने जिलाधिकारी,पुलिस अधीक्षक तथा मुख्य विकास अधिकारी को विरासत वृक्ष का चित्र स्मृति चिन्ह के रूप में प्रदान किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने प्रभारी मंत्री का स्वागत करते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिकाधिक वृक्ष लगाने तथा जन- सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ अभियान को सरकार की महत्वपूर्ण पर्यावरणीय पहल बताते हुए इसे जनआंदोलन बनाने की आवश्यकता पर विशेष बल दिया।
जनपद प्रभारी मंत्री जी ने जनसामान्य को सम्बोधित करते हुये कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पूरे उत्तर प्रदेश में 5 करोड़ पौधे रोपित किए जा रहे हैं, जबकि जनपद में 5 लाख 94 हजार पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने जनसामान्य से अपील की कि प्रत्येक परिवार कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसके संरक्षण का भी संकल्प ले। उन्होंने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं हैं,बल्कि मानव जीवन के आधार हैं। पीपल,बरगद, नीम एवं अन्य फलदार तथा उपयोगी वृक्ष हमारी संस्कृति,स्वास्थ्य एवं पर्यावरण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। ऐसे पौधों का अधिकाधिक रोपण कर भावी पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण का निर्माण किया जा सकता है।

प्रभारी मंत्री ने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी भी उपस्थित जनसमुदाय को प्रदान की तथा पर्यावरण संरक्षण को जनसहभागिता से जोड़ने पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी वन प्रभाग ने जनसामान्य से वृक्षारोपण अभियान में सक्रिय सहभागिता की अपील करते हुए बताया कि जनपद में ग्राम्य विकास, पंचायती राज, कृषि, उद्यान, नगर विकास एवं अन्य विभागों के सहयोग से व्यापक स्तर पर पौधरोपण कराया जा रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि निर्धारित लक्ष्य को शत-प्रतिशत प्राप्त किया जाएगा तथा पौधों के संरक्षण पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी वन प्रभाग ने सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।

‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का यह संदेश जन-जन तक पहुँचाने तथा वृक्षारोपण को सामाजिक दायित्व के रूप में अपनाने की प्रेरणा प्रदान की गई।
विश्व पर्यावरण दिवस-2026’’ के अवसर पर नगर पालिका परिषद सुलतानपुर द्वारा एक पेड़ मॉं के नाम अभियान के तहत नवीन वर्कशाप परिसर वृक्षारोपण किया गया*
आज दिनांक 5 जून, 2026 को ‘‘विश्व पर्यावरण दिवस-2026’’ के अवसर पर नगर पालिका परिषद सुलतानपुर द्वारा एक पेड़ मॉं के नाम अभियान के तहत पालिका के गोराबारिक स्थित नवीन वर्कशाप परिसर में पालिका अध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में शहर के विभिन्न सामाजिक संगठन, संयुक्त सेवा समिति व भारतीय जनता पार्टी सुलतानपुर के प्रमुखों की उपस्थिति में समारोहपूर्वक वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी रहे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ चिकित्सक डा0 ए0के0 सिंह एवं संयुक्त समिति के अध्यक्ष डा0 सुधाकर सिंह, जगजीत सिंह छंगू, श्रीमती रीना जायसवाल, अयोध्या वर्मा आशीष सिंह, रज्जन सिंह, दिनकर सिंह आदि सामाजिक संगठन से जुड़े हुए कार्यकर्ता द्वारा वृक्षारोपण किया गया। पालिकाध्यक्ष ने अपने सम्बोधन में कहा कि गत वर्ष सामाजिक संगठनों के सहयोग से पालिका द्वारा ‘‘स्वच्छ सुन्दर हरित सुल्तानपुर‘‘ के संकल्प को दोहराते हुए ‘‘एक पेड़ मॉं के नाम‘‘ वृहद् वृक्षारोपण महाअभियान-2025 के अन्तर्गत ‘‘पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ‘‘ एवं ‘‘पेड़ लगाओ पर्यावरण बचाओ‘‘ के नारे के साथ आक्सीजन बैंक के रूप में वाल्मीकि उपवन का निर्माण किया, नगर के प्रमुख मार्गों के डिवाइडरों व दोनों पटरियों पर नगर क्षेत्र में कुल लगभग 16000 की संख्या में वृक्षारोपण का कार्य कराया गया। जिसकी सुरक्षा हेतु पालिका द्वारा विशेष कर्मचारियों व की ड्यूटी लगाते हुए लगभग 90ः पेड़ों का संरक्षण किया है तथा यह भी कहा कि पर्यावरण एवं जल-संरक्षण को दृष्टिगत रखते हुए पालिका द्वारा विभिन्न तालाब पोखर व पार्कों का निर्माण कराया जा रहा है, आज 05 जून को यह कार्यक्रम एक संकल्प दिवस के रूप में देश के प्रधानमन्त्री मा0 श्री नरेन्द्र मोदी जी व प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री मा0 योगी जी की प्रेरणा से प्रेरित होकर आयोजित किया गया है। इस वर्ष भी नगर पालिका द्वारा नगर क्षेत्र के विभिन्न बचे हुए स्थल, सड़क, डिवाइडर व पार्कों में लगभग 10000 पौधों का वृक्षारोपण कराया जायेगा। समारोह में संयुक्त समिति के अध्यक्ष डा0 सुधाकर सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि सामाजिक संस्थाओं को जोड़कर नगर पालिकाध्यक्ष द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से किये जा रहे कार्यों की सराहना की तथा लोगों से अपील की कि जल संरक्षण एवं वाटर हार्वेस्टिंग पर विशेष जोर दिया जाय व संकल्प लें कि पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षारोपण के इस महाअभियान में एक जुट होकर वृक्षारोपण करेंगे। हम सभी पेड़ लगाते हैं, जिनके प्रति अपनी संवेदना को भी जगाना होगा, हमंे नदियों, पौधों आदि सभी को बचाना है, इस पर गम्भीर चिंतन करने की आवश्यकता है, तभी हमारी आने वाली पीढ़ियों को हम स्वच्छ रोगरहित वातावरण दे पायंेगे। वरिष्ठ चिकित्सक डा0 ए0के0 सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि पेड़ लगाना और उसका संरक्षण करना आज हर व्यक्ति की नैतिक जिम्मेदारी है। सभी समितियां व आम जनमानस स्वयं आगे बढ़कर पेड़ लगाने व जल संरक्षण का कार्य करें व कहा कि पेड़ वही व्यक्ति लगाये, जो उसका संरक्षण कर सके। मुख्य अतिथि श्री सुशील त्रिपाठी ने कहा कि वर्तमान समय में देश की सरकार मा0 श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में एवं प्रदेश की सरकार मा0 श्री योगी जी के नेतृत्व में समग्र विकास की दृष्टि से सफलतापूर्वक कार्य कर रही है, भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता इस मुहिम में बढ़चढ़कर अपना योगदान दे रहा है। वृक्षारोपण सहित अन्य कार्याें की सराहना की तथा अपील किया कि यह एक पुनीत अवसर है, इसमें अधिक से अधिक औषधीय एवं आक्सीजन युक्त पेड़ लगाने पर जोर दिया। कार्यक्रम का समापन अधिशासी अधिकारी लाल चन्द्र सरोज ने सबका आभार व्यक्त करते हुए इस आश्वासन के साथ किया कि शासन की योजनाओं को प्राथमिकता पर लेते हुए सफलतापूर्वक क्रियान्वयन व लागू किया जायेगा। कार्यक्रम का संयोजन सभासद दिनेश चौरसिया ने तथा संचालन सभासद प्रवीण मिश्र ने किया। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष, मुख्य अतिथि व सम्मानित आगन्तुकों द्वारा आम, नीम, चितवन आदि पेड़ों का वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर सभासद संजय कप्तान, विजय जायसवाल, मीना जायसवाल, अरूण कुमार तिवारी, अफजल अंसारी, रवि अग्रहरि, रेनू सिंह व मंगरू प्रसाद प्रजापति, सन्दीप सोनकर, मनीष जायसवाल तथा सामाजिक संगठनों के पदाधिकारीगण सहित भाजपा के कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
पौध रोपड से ज्यादा जरूरी है पुराने व लगे हुए बृक्षों को देखभाल करना*
सुल्तानपुर,पौध रोपड से ज्यादा जरूरी है पुराने व लगे हुए बृक्षों को सहेजना। डॅा.दिनकर वर्षों से विश्व हिन्दू महासंघ के जिला अध्यक्ष व गोमती मित्र मंडल समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी डॅा.कुंवर दिनकर प्रताप सिंह गोमती नदी के तट व खाली स्थानों पर बड़ी संख्या में पौधरोपण करते आ रहे हैं। डॅा.दिनकर कहते हैं कि हर किसी को अपने जन्मदिन व विवाह दिवस पर या किसी भी शुभ अवसर पर एक पौधा जरूर लगाना चाहिए पर उसे पेड बनने तक उसकी सेवा बच्चों की तरह करना होगा।,जैसे हम अपने बच्चों व परिजनों का ध्यान रखते है वैसे ही अपने द्वारा लगाए पौधों की देखभाल करके उन्हें बड़ा करने का दायित्व भी हमारा होना चाहिए। पृथ्वी हमारी माता है और इसका संरक्षण हमारी प्रतिबद्धता है।आइए,आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का प्रण लें और प्रकृति के प्रति अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन करें। विश्व पर्यावरण दिवस एवं उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्य मन्त्री मा.योगी आदित्य नाथ जी महाराज के जन्मदिवस पर विश्व हिन्दू महासंघ के जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रमुख स्थानों पर वृक्षारोपड किया गया। प्रातःवेला में सीताकुण्ड धाम पर नीम,अमरूद,आंवला सहित पांच पेड,अमहट में नगर पालिका परिषद द्वारा निर्मित वर्कशाप परिसर में पाकड के दो पेड व कदम्ब का एक पेड तथा गनपत सहाय पी.जी.कालेज पयागीपुर में पांच पेड रोपे गये,साथ ही सभी पेडों को सुरक्षित रखने का संकल्प भी लिया गया। इस मौके पर जनपद के वरिष्ठ डाक्टर ए.के.सिंह विभाग संघचालक,प्रो.अंग्रेज सिंह”राणा”, प्रो.मो. शाहिद,रुद्र प्रताप सिंह मदन,रतन जी कसौंधन,मुन्ना सोनी,प्रो.राजीव श्रीवास्तव, प्रो.मनोज मिश्र,राजेन्द्र शर्मा,अभिषेक सिंह, अनुराग पाण्डेय,राजीव कसौंधन, सच्चिदानन्द सिंह सोनू,डॅा.अजय मिश्र, शुभेन्द्र वीर सिंह,राजेश पाठक इत्यादि लोग उपस्थित रहे।
गनपत सहाय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 'विश्व पर्यावरण दिवस' पर बृहद वृक्षारोपण : प्रकृति संरक्षण का लिया संकल्प*
गनपत सहाय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आज'विश्व पर्यावरण दिवस' के शुभ अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना की समस्त पांचों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय के पयागीपुर परिसर में महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ.ओम प्रकाश पाण्डेय 'बजरंगी'की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन तथा महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.अंग्रेज सिंह ”राणा” के नेतृत्व में एक भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया एवं जन जागरूकता के लिए पयागीपुर परिसर से एक विशाल रैली निकाली गई जोकि अहिमने,जोगीवीर झालापुर होते हुए पुनःपयागीपुर परिसर पर समाप्त हुई। प्राचार्य प्रो.अंग्रेज सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि ग्लोबल वार्मिंग के इस दौर में वृक्ष ही हमारे सबसे बड़े रक्षक हैं। आज का यह वृक्षारोपण केवल एक औपचारिकता नहीं,बल्कि हमारी आने वाली पीढ़ियों को एक स्वस्थ वातावरण देने का हमारा एक छोटा सा प्रयास है। मुख्य परिसर प्रभारी प्रो.मो.शाहिद द्वारा उपस्थित सभी प्राध्यापकों और छात्र-छात्राओं को पर्यावरण को हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त बनाने की शपथ दिलाई। इस पुनीत कार्य को धरातल पर उतारने में राष्ट्रीय सेवा योजना के सभी कार्यक्रम अधिकारियों डॉ.शाहनवाज आलम, डॉ.दीपा सिंह,डॉ.विष्णु शंकर अग्रहरि,डॉ.भोलानाथ,डा.देवेन्द्र नाथ मिश्र का विशेष और सराहनीय सहयोग रहा।

इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने न केवल उत्साहपूर्वक पौधे लगाए,बल्कि भविष्य में उनकी देखभाल और सुरक्षा करने की जिम्मेदारी भी ली।आज के इस विशेष अभियान के तहत महाविद्यालय परिसर में आम,पीपल,बरगद,आंवला और जामुन जैसे अनेक छायादार व औषधीय पौधे रोपे गए। कार्यक्रम के अंत में डॉ भोलानाथ द्वारा इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी कार्यक्रमाधिकारियों,शिक्षक एवं छात्र छात्राओं का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर प्रो.राजीव श्रीवास्तव, प्रो मनोज मिश्र,डॉ.मो.शकील खान,डॉ.अजय कुमार मिश्र,डॉ.कुंवर दिनकर प्रताप सिंह एवं बड़ी संख्या में स्वयंसेवक और स्वयंसेविकाएं उपस्थित रहे।
*कटका क्लब सामाजिक संस्था ने बनमई गांव में आयोजित किया "दुःख दूरियां" कार्यक्रम*

गोसाईंगंज (सुल्तानपुर)। कटका क्लब सामाजिक संस्था के तत्वावधान में गुरुवार को गोसाईंगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बनमई गांव में "दुःख दूरियां" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व संस्था से जुड़े राज देव वर्मा ने किया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने एकत्र होकर सामाजिक समरसता, आपसी सहयोग एवं जनकल्याण से जुड़े विषयों पर चर्चा की। इस अवसर पर राम जीत वर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता और भाईचारे को मजबूत करने का कार्य करते हैं तथा लोगों को एक-दूसरे के सुख-दुख में सहभागी बनने की प्रेरणा देते हैं। संस्था के अध्यक्ष डॉ. सौरभ मिश्र 'विनम्र' ने कहा कि कटका क्लब सामाजिक संस्था लगातार समाजसेवा, पर्यावरण संरक्षण एवं जनजागरण के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रही है। संस्था का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहयोग और संवेदनशीलता का भाव पहुंचाना है।कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने गुड़, चना एवं लाई का प्रसाद ग्रहण किया तथा श्रद्धापूर्वक अवसान माता की कथा का श्रवण किया। धार्मिक एवं सामाजिक वातावरण में संपन्न हुए इस आयोजन में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के अंत में समाज की सुख-समृद्धि एवं क्षेत्र के कल्याण की कामना के साथ सभी के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

इस मौके पर गीता देवी, मंजू देवी, किरन वर्मा, अनिता, सुमन, संगीता, ज्योति,के साथ 251 महिलाओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर आगामी 05 जून, 2026 से 21 जून, 2026 के मध्य आयोजित कार्यक्रम की
सुलतानपुर,शासन द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन स्थित प्रेरणा सभागार में केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आगामी 05 जून, 2026 से 21 जून, 2026 के मध्य, जनपद, ब्लाक, नगर पालिका, नगर पंचायत स्तर पर आयोजित कार्यक्रम की तैयारियों के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। उक्त बैठक में समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत व अन्य सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
           
मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा केन्द्र व राज्य सरकार की नीतियों, संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की उपलब्धियों तथा जनसामान्य के जीवन में आये सकारात्मक परिवर्तनों को प्रदर्शित करते हुए सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान के मूलभाव के अनुरूप सादगी, अनुशासन, ईधन-बचत, पर्यावरण संरक्षण एवं जनभागीदारी को प्राथमिकता देते हुए प्रदेश के समस्त विकास खण्डों एवं नगरीय निकायों में समेकित जन-कल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान की तैयारियों हेतु समस्त सम्बन्धित अधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश दिये गये।
सुलतानपुर के दौरे पर गुरुवार को आएंगे नवनियुक्त प्रभारी मंत्री गिरीश चन्द्र यादव

*संगठन पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे मंथन*

सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चन्द्र यादव को सुलतानपुर का प्रभारी मंत्री बनाया गया है। गुरुवार 4 जून को नवनियुक्त प्रभारी मंत्री गिरीश चन्द्र यादव का जनपद में  प्रथम आगमन होगा। भाजपा जिला मीडिया प्रमुख विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अमहट चौराहे पर 9.45 बजे प्रभारी मंत्री का भव्य स्वागत करेंगे।इसके बाद प्रभारी मंत्री संगठन पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठनात्मक गतिविधियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और आगामी कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे।11.30 बजे प्रभारी मंत्री पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पर जिला समन्वय समिति की बैठक करेंगे।12.30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक करने के बाद 2.00 बजे सुलतानपुर से जौनपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।भाजपा कार्यकर्ताओं में प्रभारी मंत्री के आगमन को लेकर उत्साह का माहौल है तथा स्वागत की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
ग्राम प्रधानों के स्वागत समारोह में वरिष्ठ पत्रकार अविनाश पांडेय का सम्मान
सुल्तानपुर। जनपद के ब्लॉक एवं विधानसभा क्षेत्र जयसिंहपुर में विधायक राज प्रसाद उपाध्याय तथा ब्लॉक प्रमुख प्रभाकर शुक्ला (रिंकू शुक्ला) के नेतृत्व में ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने के निर्णय के उपलक्ष्य में एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवक अविनाश दिनेश पांडेय उपस्थित रहे। इस अवसर पर विधायक एवं ब्लॉक प्रमुख ने उनका पुष्पगुच्छ, शॉल एवं माल्यार्पण कर सम्मानपूर्वक स्वागत किया। सम्मान प्राप्त करने के उपरांत अविनाश दिनेश पांडेय ने सभी ग्राम प्रधानों, विधायक राज प्रसाद उपाध्याय तथा ब्लॉक प्रमुख प्र. प्रभाकर (रिंकू) शुक्ला के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों और समाज के बीच समन्वय एवं सहयोग से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सोयाइटी फॉर प्रिवेन्शन आफ क्रूएल्टी टू एनीमल की बैठक हुई आयोजित।*
सुलतानपुर,जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह की अध्यक्षता व मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह की उपस्थिति में एस•पी•सी•ए• (सोसाइटी फॉर प्रिवेन्शन आफ क्रूएल्टी टू एनीमल) की बैठक आयोजित की गयी। उक्त बैठक में सर्वप्रथम डा० प्रमोद कुमार शर्मा द्वारा गत बैठक की कार्यवाही की अनुपालन आख्या से सभी को अवगत कराया गया। तत्पश्चात निर्धारित एजेण्डावार कार्यवाही की गयीः-

1•एस०पी०सी०ए० के नवीनीकरण के सम्बन्ध में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि सम्बन्धित अधिकारी को नवीनीकरण हेतु अभिलेख उपलब्ध करा दिया गया है एक सप्ताह में नवीनीकरण हो जायेगा।
2•एस०सी०सी०ए० के बैंक खाते के संचालन के सम्बन्ध में सीवीओ द्वारा के०वाई०सी० करवा दिया गया है। बैंक खाता संख्या 41940790173 आई०एफ•एस•सी•कोड SBIN0000188 भारतीय स्टेट बैंक,शाखा सिविल लाइन सुलतानपुर में संचालित है।
3•एस०पी०सी०ए० के प्रस्तर 7 एवं 8 के सम्बन्ध में सीवीओ द्वारा अवगत कराया गया कि प्रस्तर 07 हेतु 5 सदस्य एवं प्रस्तर-8 हेतु 02 सदस्य शासन स्तर से नामित हो चुके है। 4•रेलवे एवं राजमार्गाे द्वारा अवैध पशु परिवहन के सम्बन्ध में ए०आर०टी०ओ० द्वारा अवगत कराया गया कि सतर्कता एवं निगरानी की जा रही है, वर्तमान में कोई प्रकरण संज्ञान में नहीं आया है, जिस पर जिलाधिकारी महोदय द्वारा निर्देश दिया गया कि रात्रि के समय सीमांत जनपदों पर विशेष निगरानी एवं पुलिस विभाग के सहयोग से सघन चेकिंग अभियान समय-समय पर चलाया जाय।
5•दुधारू पशुओं के अवैध बध व अनाधिकृत परिवहन के सम्बन्ध में जिलाधिकारी महोदय द्वारा बैठक में उपस्थित सी०ओ० नगर को निर्देश दिया गया कि एस०एच०ओ० से बात कर कार्यवाही कराने का निर्देश दिया गया।
6•मांस की दुकानों का परीक्षण कराने हेतु खाद्य सुरक्षा अधिकारी/मुख्य पशुचिकित्साधिकारी द्वारा समय-समय पर मांस की दुकानों की आकस्मिक निरीक्षण करने हेतु निर्देश दिया गया।
7•गैर सरकारी सदस्यों द्वारा अवगत कराया गया कि उनके पास वर्तमान में एक एम्बुलेन्स उपलब्ध है, जिसकी मरम्मत की अत्यन्त आवश्यकता है, जिस पर जिलाधिकारी महोदय द्वारा स्टीमेट तैयार कर एस०पी०सी०ए० के संचालित खाते से धनराशि की व्यवस्था किये जाने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी महोद द्वारा एस०पी०सी०ए० के संचालित खाते में पशु कल्याण हेतु दान कराने हेतु सम्बन्धित सदस्यगण से अपेक्षा की गयी।
8. सदस्यगणों द्वारा जनपद में डाग फीडिंग सेण्टर/ए०वी०सी० (एनीमल बीडिंग सेण्टर) बनाने हेतु मांग की गयी, जिस पर जिलाधिकारी महोदय द्वारा अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका सुलतानपुर एवं उपजिलाधिकारी सदर को जमीन चिन्हित कर अविलम्ब प्रस्ताव प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में डीएफओ अमित सिंह, प्रभारी सीवीओ डा० प्रमोद कुमार शर्मा, क्षेत्राधिकारी, नगर शैलेन्द्र तिवारी, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, लाल चन्द्र सरोज, अधिशाषी अधिकारी, नगर पालिका परिषद, रमाशंकर पटेल, पीएस०ओ० कुमार सिंह, प्रतिनिधि जिला पंचायत व शासन स्तर से नामित गैर सरकारी सदस्य प्रशान्त द्विवेदी, प्रवीन दूबे, जितेन्द्र श्रीवास्तव, श्रीमती संगीता शुक्ला आदि सदस्यगण व पशुपालन विभाग के सम्बन्धित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।