गुन्नौर तहसील क्षेत्र के प्रशासन ने बाघउ में अवैध रूप से निर्मित मजार को प्रशासन ने किया जमीदोज

संभल । जनपद संभल की गुन्नौर तहसील क्षेत्र के प्रशासन ने बाघउ में अवैध रूप से निर्मित मजार को प्रशासन ने किया जमीदोज। उत्तर प्रदेश में अवैध रूप से निर्मित मदरसों और मजारों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है इसी क्रम में आज जनपद संभल की गुन्नौर तहसील क्षेत्र के गांव बाघउ में अवैध रूप से निर्मित मजार को जिला प्रशासन ने चार खानों की पुलिस के साथ मिलकर जमीदोज किया है।

इस दौरान मौके पर जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल और और पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई के साथ गुन्नौर के एसडीएम और तहसीलदार भी मौजूद रहे इस दौरान सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन ने चार थानों की पुलिस को मौके पर तैनात किया था मजार को जमीदोज करने के लिए बुलडोजर मौके पर मौजूद था और बुलडोजर की मदद से प्रशासन ने अवैध रूप से निर्मित मजार को जमीदोज कर दिया।
इस विषय में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल ने बताया कि यहां सार्वजनिक जमीन पर अतिक्रमण का मामला है धारा 67 में तहसीलदार की कोर्ट में वाद दर्ज हुआ जिसमें यह अवैध पाया गया इस ऑर्डर के बाद यह मामला जिलाधिकारी की कोर्ट में अपील के लिए आया जहां इनसे साक्ष्य मांगे गए लेकिन इसमें कोई साक्ष्य प्रस्तुत न कर सके जिसके चलते इसमें अंतिम आदेश पारित करते हुए आज इस अवैध निर्माण को आज हटाया जा रहा है ।
वही इस विषय में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक संभल कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि जनपद संभल की गुन्नौर तहसील क्षेत्र के बाघउ में अवैध रूप से निर्मित मजार को जमींदोज किया और अब तक जनपद में 100 हेक्टेयर से अधिक जमीन को अवैध कब्जे से कब्जा मुक्त कराया गया है।
विश्व पर्यावरण दिवस पर दिव्यांगजनों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, आकांक्षा सोसाइटी ने कराया पौधारोपण

संभल।  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आकांक्षा सोसाइटी द्वारा दिव्यांग एवं निराश्रित दिव्यांगजनों हेतु संचालित आवश्यक ग्रह से प्रशिक्षण केंद्र में पर्यावरण जागरूकता एवं पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर  पर दिव्यांगजनों द्वारा गमलों में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ दिव्यांगजनों को सामाजिक एवं रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना था। पौधारोपण के दौरान दिव्यांगजनों ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ सहभागिता की। उन्होंने पौधे लगाकर यह संदेश दिया कि समाज के हर वर्ग की तरह दिव्यांगजन भी पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता के कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

इस अवसर पर आकांक्षा सोसाइटी की अध्यक्ष श्री मति संगीता भार्गव जी ने उपस्थित लोगों को बताया   कि विश्व पर्यावरण दिवस प्रतिवर्ष 5 जून को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का एहसास कराना है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ता प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और वृक्षों की लगातार हो रही कटाई चिंता का विषय है। ऐसे में अधिक से अधिक पौधे लगाना और उनकी देखभाल करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि आज दिव्यांगजनों द्वारा किया गया यह पौधारोपण केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के लिए एक प्रेरणादायक संदेश है। यह पहल दर्शाती है कि यदि अवसर और प्रोत्साहन मिले तो दिव्यांगजन भी समाज और पर्यावरण के हित में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। उन्होंने सभी से अपील की कि वे पर्यावरण संरक्षण को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं और वर्ष में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं।
कार्यक्रम के दौरान दिव्यांगजनों ने पौधों की देखभाल करने का संकल्प भी लिया। सभी ने पर्यावरण को स्वच्छ, हरित और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करने का संदेश दिया। उपस्थित लोगों ने जल संरक्षण, प्लास्टिक के कम उपयोग और स्वच्छता के महत्व पर भी चर्चा की।

कार्यक्रम को सफल बनाने में आकांक्षा सोसाइटी के सदस्य सरिता, सोनल ,काजल, निशा, शालू, अध्या, रूपाली, हर्ष, कुमुद एवं अंकुश सहित अन्य सहयोगियों का विशेष योगदान रहा। सभी ने मिलकर दिव्यांगजनों का उत्साहवर्धन किया तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
अंत में सभी ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ लेते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने, उनकी देखभाल करने तथा पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि पर्यावरण संरक्षण एक सामूहिक जिम्मेदारी है और इसमें समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी आवश्यक है।
रामशरण रस्तोगी के परिजनों ने सरकार द्वारा पट्टा मिलने पर सीएम योगी को कहा धन्यवाद

संभल। जनपद संभल में 1978 में हुए दंगों में दंगाइयों के हाथों जान गंवाने वाले रामशरण रस्तोगी के परिजनों ने सरकार द्वारा पट्टा मिलने पर सीएम योगी को कहा धन्यवाद।सन 1978 में संभल में हुए दंगों में रामशरण रस्तोगी की हत्या कर शव को क्षत-विक्षत कर कुएं में फेंक दिया था इसके खिलाफ उनके पुत्र सुभाष चंद्र रस्तोगी के द्वारा एफआईआर दर्ज कराई गई थी पिछले वर्ष उनका पौत्र कपिल रस्तोगी अपनी माता के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले थे मुख्यमंत्री ने उक्त परिवार के पुनर्वास हेतु भूमि उपलब्ध करने का आश्वासन दिया था इसके बाद अब प्रशासन ने मृतक की पुत्रवधू रुक्मन रस्तोगी को आज ग्राम शेरखां सराय बाहर चुंगी में 100 वर्ग मीटर भूमि का आवासीय पट्टा आवंटित कर दिया है। जिसका प्रमाण पत्र प्रदेश सरकार में सहकारिता राज्यमंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर ने मंडालायुक्त आनंजेन्य कुमार,जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल और पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई की उपस्थिति में मृतक रामशरण रस्तोगी के परिजनों को सौपा साथ ही भूमि पर कब्जा हस्तांतरित करके नींव की प्रथम ईट भी प्रभारी मंत्री के द्वारा रखी गई।

वहीं मृतक रामशरण रस्तोगी के पौत्र कपिल रस्तोगी ने बताया कि 29 मार्च 1978 को मेरे दादा जी रामशरण रस्तोगी अपनी दुकान पर बैठे थे तभी दंगाईयों की भीड़ आती है दुकान में लुट पाट करती है लुट पाट का विरोध मेरे दादा जी ने किया जिस पर दंगाइयों ने मेरे दादा जी पर चाकुओं से वार किए मेरे दादा जी चिल्लाते रहे उन्होंने 109 चाकू मारे ओर उनकी हत्या कर दी हत्या करने के बाद दुकान पर रखे तराजू ओर बाट में बांध कर उन्हें कुएँ में फेंक दिया हम इस समय दिल्ली में रहते हैं 2005 में दंगाइयों की धमकी मुकदमे को लेकर मिली जिसकी वजह से हमने यहां से पलायन किया विधानसभा में योगी जी ने संभल में 184 हिंदुओं की किस तरह से निर्मम हत्या हुई बताया जिसका योगी जी ने संज्ञान लिया मैने एक पत्र योगी जी के आवास पर दिया फिर योगी जी से हमारी मुलाकात हुई जिसके बाद योगी जी ने जिला प्रशासन को कार्यवाही के लिए कहा अब हमें संभल में बसाने के लिए शेरखां सराय में 100 वर्ग मीटर जमीन का पट्टा मिल रहा है पट्टा देने का घर यहां बसाने से हमें यह लग रहा है कि हमारे साथ कहीं न कहीं अब जाकर न्याय हुआ है 48 साल की लम्बी लड़ाई के बाद योगी जी और जिला प्रशासन ने हमारी सुध ली है। इस मौके पर संभल के प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश सरकार में सहकारिता राज्य मंत्री जेपीएस राठौर ने कहा कि ऐसा है कि हमारे लिए बहुत दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है कि 1978 के दंगों में 100 से अधिक लोगों की जानें गई उनके घरों को जलाया गया लोगो को जलाने का काम यहां हुआ इस धरती को अपवित्र करने का काम यहां हुआ यहां लोगों पर जुल्म ढाये गए थे लोग यहां से घर छोड़ कर चले गए थे उनके घरों में फिर से आशियाना बनाने के लिए 100/100 वर्ग मीटर का पट्टा देने का काम कर रहे माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा ऐसा निर्णय लिया गया है ओर ऐसे लोगों की पुनर्वापसी घर वापसी हो ओर ऐसे लोग आए ओर सुकून की नींद यहां सोयें ।
वही इस विषय में मृतक रामशरण रस्तोगी की पुत्रवधू रुक्मन रस्तोगी ने कहा कि 1978 के दंगों के बाद हमें धमकी मिलने लगी जिसके चलते हम पलायन को मजबूर हुए अब हमें पट्टा मिल गया है हम यहां बसना चाहते हैं और घर बनाना चाहते हैं योगी जी का बहुत बहुत धन्यवाद और संभल के शासन प्रशासन का बहुत बहुत धन्यवाद हमने लंबे अरसे तक बहुत मुश्किले झेली हमें पट्टा मिला है बहुत खुशी हो रही है योगी जी का बहुत बहुत धन्यवाद।
भाकियू द्वारा चमरौआ में किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर किसान गोष्ठी का आयोजन
संभल।भारतीय किसान यूनियन (बीआरएसएस) भारत राष्ट्रीय सेवक संघ के तत्वावgccधान में शुक्रवार को चमरौआ में किसान मसीहा, भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा व किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष कामेन्द्र चौधरी ने कहा कि चौधरी साहब ने अपना पूरा जीवन गांव, गरीब, किसान और मजदूर के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने नारा दिया था "जिसका हाथ हल की मूठ पर, जमीन उसकी" और इसी सोच के साथ जमींदारी प्रथा को खत्म कर किसान को जमीन का असली मालिक बनाया। आज जब किसान को गन्ने का भुगतान समय पर नहीं मिल रहा, डीएपी-यूरिया के लिए लाइन लगानी पड़ रही है और बिजली कटौती से फसल सूख रही है, तब चौधरी साहब की नीतियों की सबसे ज्यादा जरूरत है। उन्होंने कहा कि संगठन चौधरी साहब के रास्ते पर चलकर ही किसानों का भला कर सकता है और एक-एक कार्यकर्ता उनके आदर्शों को घर-घर तक पहुंचाएगा। जिला उपाध्यक्ष मिंकू चौधरी बोले कि युवा किसानों को चौधरी साहब से प्रेरणा लेकर संगठित होना होगा। युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने कहा कि चौधरी चरण सिंह जी ने जमींदारी उन्मूलन, चकबंदी और कर्ज माफी जैसे फैसले लेकर किसान को जमीन का मालिक बनाया। आज एमएसपी, बिजली, खाद की समस्या का समाधान चौधरी साहब की नीतियों में है। किसान गोष्ठी के बाद कार्यकर्ताओं द्वारा गांव में कैंप लगाकर राहगीरों को शरबत वितरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारी पुलिस बल के साथ मौके पर थाना प्रभारी क्राइम सत्यविजय सिंह, चौकी प्रभारी अरुण कुमार, उपनिरीक्षक विशांत मलिक, उपनिरीक्षक रविन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक सुधीर कुमार, उपनिरीक्षक कैलाश सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने शासन-प्रशासन का धन्यवाद व्यक्त किया।
मुख्य रूप से युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप शर्मा, जिला अध्यक्ष कामेन्द्र चौधरी, जिला उपाध्यक्ष मिंकू चौधरी, जिला संरक्षक शिवनारायण सैनी, जिला सलाहकार सरदार गुरु वचन सिंह, जिला मंत्री खेमपाल यादव, युवा जिला मीडिया प्रभारी निर्देश कुमार, तहसील संरक्षक सेवक सैनी, तहसील अध्यक्ष (अ. मो.) मेहंदी हसन, युवा तहसील महासचिव राजीव कुमार, ब्लॉक महासचिव पवाशा श्रीपाल यादव, सुरेन्द्र भाटी, सुनील राठी, धर्म सिंह, कनिक चौधरी, अनवार अली, अंकुल कुमार एवं महिला मोर्चा से सोनी शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भाकियू ने बिजली कटौती के विरोध में बिजली घर में दिया धरना
संभल।भारतीय किसान यूनियन (बीआरएसएस) भारत राष्ट्रीय सेवक संघ द्वारा शनिवार को लखौरी जलालपुर, खिरनी व सिंहपुर सानी क्षेत्र हो रही अघोषित बिजली कटौती के विरोध में बिजली घर सिंहपुर सानी का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया गया ! जिला अध्यक्ष कामेन्द्र चौधरी ने कहा कि बिजली घर सिंहपुर सानी में ट्रांसफार्मर ओवरलोड, लो-वोल्टेज, जर्जर तार व रात्रि में कर्मचारी न होने से किसान बर्बादी की कगार पर हैं और नलकूप न चलने से फसलें सूख रही हैं, जिला उपाध्यक्ष मिंकू चौधरी ने कहा कि सरकार के 18 घंटे बिजली के वादे के बावजूद गांवों में सप्लाई नहीं मिल रही जो किसानों के साथ छलावा है ! युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने चेतावनी दी कि यदि आश्वासन के अनुरूप आपूर्ति नहीं हुई तो अगला घेराव जनपद मुख्यालय पर होगा ! घेराव की सूचना पर एसडीओ चन्द्रभूषण सिंह एवं जेई सिंहपुर सानी रवीश कुमार त्यागी मौके पर पहुंचे और करीब दो घंटे की वार्ता के बादआश्वासन दिया कि 24 घंटे के अंदर रोस्टर के अनुसार निर्बाध आपूर्ति शुरू की जाएगी, जर्जर तार व खराब ट्रांसफार्मर 48 घंटे में बदले जाएंगे और बिजली घर पर रात्रि कर्मचारी की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी ! आश्वासन मिलने के बाद घेराव समाप्त कर दिया गया !
मुख्य रूप से युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप शर्मा, जिला अध्यक्ष संभल कामेन्द्र चौधरी, जिला उपाध्यक्ष मिंकू चौधरी, जिला संगठन मंत्री चौधरी ऋषिपाल सिंह, जिला मंत्री खेमपाल यादव,जिला मंत्री (अ. मो) सुफियान पाशा, तहसील अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह, तहसील संरक्षक सेवक सैनी युवा तहसील महासचिव राजीव कुमार, ब्लाक महासचिव पवाशा श्रीपाल यादव, चेतन सिंह, चंद्रपाल सिंह, भूदेव सिंह, हेमेंद्र सिंह, महेश कुमार, गुरमीत सिंह, विवेक शर्मा, रिशु, मोहित शर्मा, प्रकाशवीर चौधरी एवं महिला मोर्चा से ननिहा देवी ब्लॉक महासचिव, सोनी शर्मा,भूरी देवी, कश्मीरी देवी, रामवती आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे !
बीजेपी की वाशिंग मशीन में धुल जाते हैं भ्रष्टाचारी - सम्भल में कांग्रेस का योगी सरकार पर बड़ा हमला, भाजपा नेताओं की संपत्तियों की हो जांच
Sambhal । सम्भल में कांग्रेस ने योगी सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार, महंगाई और कानून व्यवस्था को लेकर जोरदार हमला बोला। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिलाध्यक्ष आरिफ तुर्की ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच चुका है और सत्ता पक्ष के नेताओं की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

आरिफ तुर्की ने कहा कि बीजेपी सरकार भले ही “ज़ीरो टॉलरेंस” की बात करती हो, लेकिन हकीकत इससे बिल्कुल अलग है। उन्होंने दावा किया कि बीजेपी के ही कई विधायक अपनी सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा चुके हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि जब कोई नेता विपक्ष में होता है तो बीजेपी उसे भ्रष्टाचारी बताती है, लेकिन जैसे ही वह बीजेपी में शामिल हो जाता है, उसके खिलाफ चल रही जांच खत्म हो जाती है। उन्होंने इसे “बीजेपी की वाशिंग मशीन” करार दिया। कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई, डीजल के दामों में लगातार बढ़ोतरी और गैस की किल्लत को लेकर भी सरकार को घेरा। आरिफ तुर्की ने मांग की कि बीजेपी नेताओं और उनके परिवारों की 2017 से अब तक की संपत्तियों की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार ने मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो कांग्रेस संभल की चारों विधानसभाओं में बड़ा आंदोलन और प्रदर्शन करेगी।
समर कैंप के तीसरे दिन भी बच्चों में सीखने, खेलने एवं नई गतिविधियों को अपनाने का अद्भुत उत्साह देखने को मिला
संभल ।एबीसी किड्स मॉन्टेसरी स्कूल में समर कैंप के तृतीय दिवस का उल्लासपूर्ण वातावरण में आयोजन किया गया। समर कैंप के तीसरे दिन भी बच्चों में सीखने, खेलने एवं नई गतिविधियों को अपनाने का अद्भुत उत्साह देखने को मिला। विद्यालय परिसर बच्चों की मुस्कान, रचनात्मकता एवं ऊर्जा से सराबोर दिखाई दिया। बच्चों ने पूरे आत्मविश्वास एवं जोश के साथ विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

समर कैंप के अंतर्गत बच्चों को योगा, बॉलीवुड एवं हॉलीवुड डांस, आर्ट एंड क्राफ्ट, स्केचिंग, इनडोर गेम्स, क्ले एवं फैब्रिक पेंटिंग, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, हैंडराइटिंग एवं कैलिग्राफी, मेंटल मैथ्स, स्केटिंग, ताइक्वांडो तथा पर्सनैलिटी डेवलपमेंट जैसी गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया।

डांस गतिविधि में बच्चों ने “पिंगा-पिंगा” एवं “मैं निकला गड्डी लेके” जैसे लोकप्रिय गीतों पर आकर्षक प्रस्तुति दी। योगा सत्र में बच्चों को स्वास्थ्य, फिटनेस एवं नियमित योग के लाभों के बारे में जानकारी दी गई तथा विभिन्न योगासन भी कराए गए।
आर्ट एंड क्राफ्ट गतिविधि के दौरान बच्चों ने सुंदर एवं आकर्षक गुल्लक तैयार किए। वहीं क्ले एवं फैब्रिक पेंटिंग में बच्चों की रचनात्मक सोच एवं कल्पनाशीलता देखने को मिली। “बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट” गतिविधि में बच्चों ने प्लास्टिक की बोतलों से तबला बनाना सीखा तथा बेकार वस्तुओं का सदुपयोग करना जाना।

मेंटल मैथ्स गतिविधि में रोचक गणितीय खेलों एवं जोड़ की गतिविधियों के माध्यम से बच्चों की तार्किक क्षमता एवं एकाग्रता को विकसित किया गया। इनडोर गेम्स में शूटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। इससे बच्चों की निर्णय क्षमता एवं आत्मविश्वास में वृद्धि हुई।
स्केटिंग प्रशिक्षण में बच्चों ने संतुलन एवं गति का शानदार प्रदर्शन किया। प्रशिक्षकों द्वारा बच्चों को स्केटिंग की मूल तकनीकों के साथ सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी भी दी गई। ताइक्वांडो सत्र में बच्चों को आत्मरक्षा के महत्वपूर्ण गुर सिखाए गए तथा अनुशासन एवं फिटनेस का महत्व बताया गया।
पर्सनैलिटी डेवलपमेंट गतिविधि में बच्चों ने रैंप वॉक कर अपने आत्मविश्वास एवं मंच प्रस्तुति का बेहतरीन परिचय दिया। हैंडराइटिंग एवं कैलिग्राफी सत्र में बच्चों को सुंदर लेखन शैली का अभ्यास कराया गया।

विद्यालय की संचालिका श्रीमती संगीता भार्गव जी ने बताया कि समर कैंप बच्चों के सर्वांगीण विकास का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। ऐसे आयोजन बच्चों की छिपी प्रतिभाओं को निखारने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं रचनात्मक सोच का विकास करते हैं। उन्होंने अभिभावकों से भी बच्चों को इस प्रकार की रचनात्मक गतिविधियों में सहभागिता के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया।
समर कैंप के सफल संचालन में विद्यालय की शालू, निशा, प्रिया, रुपाली, सोनल, नीरज, काजल, सरिता, रक्षा, अर्शी, संतोष, शिल्पा, मनप्रीत, शिल्की, अंकिता, मीनू, गौरव, अंकुश, हर्ष, कुमुद, वंशिका, हुमा, दीपा एवं दीक्षा आदि समस्त शिक्षिकाओं एवं प्रशिक्षकों का विशेष सहयोग रहा।
आकांक्षा सोसाइटी द्वारा निराश्रित दिव्यांगजन एवं दिव्यांग बच्चों के लिए एक विशेष सेवा एवं सहयोग कार्यक्रम का आयोजन किया गया
संभल ।आकांक्षा सोसाइटी द्वारा निराश्रित दिव्यांगजन एवं दिव्यांग बच्चों के लिए एक विशेष सेवा एवं सहयोग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत संस्था के सदस्यों ने प्रशिक्षण केंद्र पहुंचकर वहां रह रहे दिव्यांग बच्चों एवं जरूरतमंद लोगों के साथ समय बिताया तथा उन्हें विभिन्न उपयोगी वस्तुएँ वितरित कीं।

कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांग बच्चों के जीवन में खुशी, आत्मविश्वास एवं अपनत्व की भावना को बढ़ावा देना रहा।
इस अवसर पर बच्चों को समोसे एवं जलेबी खिलाकर उनके साथ खुशी के पल साझा किए गए। साथ ही आकांक्षा सोसाइटी की ओर से बच्चों को टी-शर्ट, चप्पल, स्लेट, पुस्तकें तथा पढ़ाई से संबंधित अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की गई।
संस्था द्वारा जरूरतमंद बच्चों को दैनिक उपयोग की वस्तुएँ प्रदान कर उनके चेहरे पर मुस्कान लाने का सराहनीय प्रयास किया गया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों के साथ विभिन्न मनोरंजक एवं खेल गतिविधियों का भी आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। खेल-कूद गतिविधियों ने बच्चों में नई ऊर्जा एवं आत्मविश्वास का संचार किया। संस्था के सदस्यों ने बच्चों के साथ मिलकर पौधारोपण भी किया तथा गमलों में पौधे लगवाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर आकांक्षा सोसाइटी की सदस्या डॉ. वंदना जी की पुत्री “आशी” का जन्मदिन दिव्यांग बच्चों के साथ प्रशिक्षण केंद्र पहुंचकर बड़े ही स्नेह एवं उत्साह के साथ मनाया गया। आशी द्वारा भी बच्चों एवं जरूरतमंद लोगों को खाने-पीने की सामग्री वितरित की गई। बच्चों के साथ मिलकर जन्मदिन मनाने से वातावरण और अधिक आनंदमय एवं भावुक हो गया। सभी बच्चों ने मिलकर जन्मदिन की खुशियाँ साझा कीं तथा आशी को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।

आकांक्षा सोसाइटी की अध्यक्षा श्रीमती संगीता भार्गव जी ने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि वह जरूरतमंद एवं दिव्यांग बच्चों के जीवन में खुशियाँ लाने का प्रयास करे। उन्होंने बताया कि संस्था का उद्देश्य केवल सहायता प्रदान करना ही नहीं, बल्कि बच्चों को आत्मनिर्भर एवं आत्मविश्वासी बनाना भी है। श्रीमती संगीता भार्गव जी ने बच्चों के साथ समय बिताकर उनका उत्साहवर्धन किया तथा सभी को सेवा भाव एवं मानवता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में आकांक्षा सोसाइटी के सदस्यों डॉ. वंदना, काजल, सरिता, शालू, रूपाली, नीरज, सोनल एवं आदि का विशेष योगदान रहा। सभी सदस्यों ने पूरे उत्साह एवं सेवा भाव के साथ कार्यक्रम में अपनी सहभागिता निभाई।

आकांक्षा सोसाइटी द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम सेवा, सहयोग एवं मानवता की भावना का प्रेरणादायक उदाहरण बना। संस्था के इस सराहनीय प्रयास की सभी उपस्थित लोगों ने प्रशंसा की तथा भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं सेवा कार्य निरंतर करते रहने की बात कही।
बसपा को बड़ा झटका : असमोली के मुस्लिम चेहरे फिरोज खान ने थामा चंद्रशेखर आजाद का हाथ
संभल । उत्तर प्रदेश की राजनीति में बहुजन समाज पार्टी को उस समय बड़ा झटका लगा, जब असमोली विधानसभा क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता और बसपा से जुड़े मोहम्मद फिरोज खान हिंदुस्तानी ने पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया। उन्होंने बहुजन समाज पार्टी के मंडल और जिला स्तर के पदाधिकारियों पर उत्पीड़न, टिकट के नाम पर धन उगाही और कार्यकर्ताओं की अनदेखी जैसे गंभीर आरोप लगाए। इसके साथ ही उन्होंने आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की सदस्यता ग्रहण कर ली।
मोहम्मद फिरोज खान हिंदुस्तानी ने एक विस्तृत बयान जारी करते हुए कहा कि वह लंबे समय से बहुजन समाज पार्टी में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे थे और असमोली क्षेत्र में शिक्षा, सामाजिक न्याय और जनहित के मुद्दों को लेकर संघर्ष करते रहे। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2011-12 में मायावती सरकार के दौरान बने राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज असगरीपुर को बचाने के लिए उन्होंने 14 वर्षों तक संघर्ष किया और अंततः सरकार द्वारा अधूरे कार्यों के लिए धन आवंटित कराया गया।
उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी की विधायक पिंकी यादव से सांठगांठ कर बसपा के कुछ जिला और मंडल स्तर के पदाधिकारियों ने उन्हें लगातार पार्टी कार्यक्रमों और बैठकों से दूर रखा। उनका कहना है कि असमोली विधानसभा सीट पर टिकट वितरण में धनबल और राजनीतिक सौदेबाजी का खेल चलता है, जिससे समर्पित कार्यकर्ताओं की अनदेखी होती है।
फिरोज खान ने यह भी आरोप लगाया कि बहुजन समाज पार्टी में आम कार्यकर्ताओं की आवाज नहीं सुनी जाती और राष्ट्रीय नेतृत्व तक पहुंचने के लिए भी भारी रकम की मांग की जाती है। उन्होंने दावा किया कि 24 मार्च 2026 को उन्हें मायावती से मिलवाने के नाम पर दो लाख रुपये लिए गए थे।
अपने बयान में उन्होंने संभल हिंसा, मुस्लिम समाज से जुड़े मुद्दों, बुलडोजर कार्रवाई, बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार जैसे विषयों पर भी पार्टी नेतृत्व की चुप्पी पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि उनकी राजनीति का उद्देश्य दलाली या चापलूसी नहीं, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, सड़क, रोजगार और संवैधानिक अधिकारों के लिए संघर्ष करना है।
इसके बाद मोहम्मद फिरोज खान हिंदुस्तानी ने नागीना सांसद Chandrashekhar Azad के नेतृत्व में Azad Samaj Party (Kanshi Ram) की सदस्यता ग्रहण कर ली। पार्टी जॉइनिंग के दौरान पूर्व आईपीएस अधिकारी अमित वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष सुनील चित्तौड़ और अन्य नेता भी मौजूद रहे।
फिरोज खान ने कहा कि वर्तमान समय में संविधान, सामाजिक न्याय और भाईचारे की रक्षा के लिए आजाद समाज पार्टी ही मजबूती से संघर्ष कर रही है और वह अब पूरी निष्ठा के साथ पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
Sambhal ईदुल अज़हा पर AIMIM ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन, कहा- कुर्बानी में न हो रुकावट, अमन-चैन रहे कायम
सम्भल में ईदुल अज़हा के त्योहार को लेकर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर बिजली, पानी, सफाई और कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने की मांग की है। AIMIM के प्रभारी एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी शकील अहमद अशरफी और जिलाध्यक्ष असद अब्दुल्ला के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता एसडीएम कार्यालय पहुंचे और त्योहार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने की अपील की।

शकील अहमद अशरफी ने कहा कि सम्भल शरीफ सूफी संतों और बुजुर्गों की धरती है, इसलिए यहां गंगा-जमुनी तहज़ीब और भाईचारे का माहौल बना रहना चाहिए। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि ईदुल अज़हा के दौरान कुर्बानी में किसी तरह की कोई रुकावट न हो और सफाई व्यवस्था को मजबूत किया जाए। उन्होंने पशुओं के अवशेष उठाने के लिए अतिरिक्त सफाईकर्मी और वाहन लगाने की भी मांग की। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि अक्सर कुर्बानी का गोश्त ले जाते समय मुस्लिम समुदाय के लोगों को अनावश्यक रूप से परेशान किया जाता है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से अपील की कि किसी भी व्यक्ति को बेवजह परेशान न किया जाए ताकि त्योहार अमन और शांति के साथ मनाया जा सके। वहीं AIMIM जिलाध्यक्ष असद अब्दुल्ला ने कहा कि पार्टी की ओर से ज्ञापन देकर प्रशासन से बिजली, पानी, सफाई और मजबूत कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की गई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराएगा।