*कटका क्लब सामाजिक संस्था ने बनमई गांव में आयोजित किया "दुःख दूरियां" कार्यक्रम*

गोसाईंगंज (सुल्तानपुर)। कटका क्लब सामाजिक संस्था के तत्वावधान में गुरुवार को गोसाईंगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बनमई गांव में "दुःख दूरियां" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व संस्था से जुड़े राज देव वर्मा ने किया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने एकत्र होकर सामाजिक समरसता, आपसी सहयोग एवं जनकल्याण से जुड़े विषयों पर चर्चा की। इस अवसर पर राम जीत वर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता और भाईचारे को मजबूत करने का कार्य करते हैं तथा लोगों को एक-दूसरे के सुख-दुख में सहभागी बनने की प्रेरणा देते हैं। संस्था के अध्यक्ष डॉ. सौरभ मिश्र 'विनम्र' ने कहा कि कटका क्लब सामाजिक संस्था लगातार समाजसेवा, पर्यावरण संरक्षण एवं जनजागरण के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रही है। संस्था का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहयोग और संवेदनशीलता का भाव पहुंचाना है।कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने गुड़, चना एवं लाई का प्रसाद ग्रहण किया तथा श्रद्धापूर्वक अवसान माता की कथा का श्रवण किया। धार्मिक एवं सामाजिक वातावरण में संपन्न हुए इस आयोजन में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के अंत में समाज की सुख-समृद्धि एवं क्षेत्र के कल्याण की कामना के साथ सभी के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

इस मौके पर गीता देवी, मंजू देवी, किरन वर्मा, अनिता, सुमन, संगीता, ज्योति,के साथ 251 महिलाओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर आगामी 05 जून, 2026 से 21 जून, 2026 के मध्य आयोजित कार्यक्रम की
सुलतानपुर,शासन द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन स्थित प्रेरणा सभागार में केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आगामी 05 जून, 2026 से 21 जून, 2026 के मध्य, जनपद, ब्लाक, नगर पालिका, नगर पंचायत स्तर पर आयोजित कार्यक्रम की तैयारियों के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। उक्त बैठक में समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत व अन्य सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
           
मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा केन्द्र व राज्य सरकार की नीतियों, संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की उपलब्धियों तथा जनसामान्य के जीवन में आये सकारात्मक परिवर्तनों को प्रदर्शित करते हुए सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान के मूलभाव के अनुरूप सादगी, अनुशासन, ईधन-बचत, पर्यावरण संरक्षण एवं जनभागीदारी को प्राथमिकता देते हुए प्रदेश के समस्त विकास खण्डों एवं नगरीय निकायों में समेकित जन-कल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान की तैयारियों हेतु समस्त सम्बन्धित अधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश दिये गये।
सुलतानपुर के दौरे पर गुरुवार को आएंगे नवनियुक्त प्रभारी मंत्री गिरीश चन्द्र यादव

*संगठन पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे मंथन*

सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चन्द्र यादव को सुलतानपुर का प्रभारी मंत्री बनाया गया है। गुरुवार 4 जून को नवनियुक्त प्रभारी मंत्री गिरीश चन्द्र यादव का जनपद में  प्रथम आगमन होगा। भाजपा जिला मीडिया प्रमुख विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अमहट चौराहे पर 9.45 बजे प्रभारी मंत्री का भव्य स्वागत करेंगे।इसके बाद प्रभारी मंत्री संगठन पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठनात्मक गतिविधियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और आगामी कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे।11.30 बजे प्रभारी मंत्री पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पर जिला समन्वय समिति की बैठक करेंगे।12.30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक करने के बाद 2.00 बजे सुलतानपुर से जौनपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।भाजपा कार्यकर्ताओं में प्रभारी मंत्री के आगमन को लेकर उत्साह का माहौल है तथा स्वागत की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
ग्राम प्रधानों के स्वागत समारोह में वरिष्ठ पत्रकार अविनाश पांडेय का सम्मान
सुल्तानपुर। जनपद के ब्लॉक एवं विधानसभा क्षेत्र जयसिंहपुर में विधायक राज प्रसाद उपाध्याय तथा ब्लॉक प्रमुख प्रभाकर शुक्ला (रिंकू शुक्ला) के नेतृत्व में ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने के निर्णय के उपलक्ष्य में एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवक अविनाश दिनेश पांडेय उपस्थित रहे। इस अवसर पर विधायक एवं ब्लॉक प्रमुख ने उनका पुष्पगुच्छ, शॉल एवं माल्यार्पण कर सम्मानपूर्वक स्वागत किया। सम्मान प्राप्त करने के उपरांत अविनाश दिनेश पांडेय ने सभी ग्राम प्रधानों, विधायक राज प्रसाद उपाध्याय तथा ब्लॉक प्रमुख प्र. प्रभाकर (रिंकू) शुक्ला के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों और समाज के बीच समन्वय एवं सहयोग से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सोयाइटी फॉर प्रिवेन्शन आफ क्रूएल्टी टू एनीमल की बैठक हुई आयोजित।*
सुलतानपुर,जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह की अध्यक्षता व मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह की उपस्थिति में एस•पी•सी•ए• (सोसाइटी फॉर प्रिवेन्शन आफ क्रूएल्टी टू एनीमल) की बैठक आयोजित की गयी। उक्त बैठक में सर्वप्रथम डा० प्रमोद कुमार शर्मा द्वारा गत बैठक की कार्यवाही की अनुपालन आख्या से सभी को अवगत कराया गया। तत्पश्चात निर्धारित एजेण्डावार कार्यवाही की गयीः-

1•एस०पी०सी०ए० के नवीनीकरण के सम्बन्ध में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि सम्बन्धित अधिकारी को नवीनीकरण हेतु अभिलेख उपलब्ध करा दिया गया है एक सप्ताह में नवीनीकरण हो जायेगा।
2•एस०सी०सी०ए० के बैंक खाते के संचालन के सम्बन्ध में सीवीओ द्वारा के०वाई०सी० करवा दिया गया है। बैंक खाता संख्या 41940790173 आई०एफ•एस•सी•कोड SBIN0000188 भारतीय स्टेट बैंक,शाखा सिविल लाइन सुलतानपुर में संचालित है।
3•एस०पी०सी०ए० के प्रस्तर 7 एवं 8 के सम्बन्ध में सीवीओ द्वारा अवगत कराया गया कि प्रस्तर 07 हेतु 5 सदस्य एवं प्रस्तर-8 हेतु 02 सदस्य शासन स्तर से नामित हो चुके है। 4•रेलवे एवं राजमार्गाे द्वारा अवैध पशु परिवहन के सम्बन्ध में ए०आर०टी०ओ० द्वारा अवगत कराया गया कि सतर्कता एवं निगरानी की जा रही है, वर्तमान में कोई प्रकरण संज्ञान में नहीं आया है, जिस पर जिलाधिकारी महोदय द्वारा निर्देश दिया गया कि रात्रि के समय सीमांत जनपदों पर विशेष निगरानी एवं पुलिस विभाग के सहयोग से सघन चेकिंग अभियान समय-समय पर चलाया जाय।
5•दुधारू पशुओं के अवैध बध व अनाधिकृत परिवहन के सम्बन्ध में जिलाधिकारी महोदय द्वारा बैठक में उपस्थित सी०ओ० नगर को निर्देश दिया गया कि एस०एच०ओ० से बात कर कार्यवाही कराने का निर्देश दिया गया।
6•मांस की दुकानों का परीक्षण कराने हेतु खाद्य सुरक्षा अधिकारी/मुख्य पशुचिकित्साधिकारी द्वारा समय-समय पर मांस की दुकानों की आकस्मिक निरीक्षण करने हेतु निर्देश दिया गया।
7•गैर सरकारी सदस्यों द्वारा अवगत कराया गया कि उनके पास वर्तमान में एक एम्बुलेन्स उपलब्ध है, जिसकी मरम्मत की अत्यन्त आवश्यकता है, जिस पर जिलाधिकारी महोदय द्वारा स्टीमेट तैयार कर एस०पी०सी०ए० के संचालित खाते से धनराशि की व्यवस्था किये जाने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी महोद द्वारा एस०पी०सी०ए० के संचालित खाते में पशु कल्याण हेतु दान कराने हेतु सम्बन्धित सदस्यगण से अपेक्षा की गयी।
8. सदस्यगणों द्वारा जनपद में डाग फीडिंग सेण्टर/ए०वी०सी० (एनीमल बीडिंग सेण्टर) बनाने हेतु मांग की गयी, जिस पर जिलाधिकारी महोदय द्वारा अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका सुलतानपुर एवं उपजिलाधिकारी सदर को जमीन चिन्हित कर अविलम्ब प्रस्ताव प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में डीएफओ अमित सिंह, प्रभारी सीवीओ डा० प्रमोद कुमार शर्मा, क्षेत्राधिकारी, नगर शैलेन्द्र तिवारी, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, लाल चन्द्र सरोज, अधिशाषी अधिकारी, नगर पालिका परिषद, रमाशंकर पटेल, पीएस०ओ० कुमार सिंह, प्रतिनिधि जिला पंचायत व शासन स्तर से नामित गैर सरकारी सदस्य प्रशान्त द्विवेदी, प्रवीन दूबे, जितेन्द्र श्रीवास्तव, श्रीमती संगीता शुक्ला आदि सदस्यगण व पशुपालन विभाग के सम्बन्धित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
सुल्तानपुर के प्रशांत पांडे का प्रथम श्रेणी अधिकारी के पद पर चयन

सुल्तानपुर । जनपद के कादीपुर तहसील स्थित बहाउद्दीनपुर गांव निवासी प्रशांत पांडे पुत्र विजय शंकर पांडे ने उत्तराखंड पीसीएस की परीक्षा पास कर ली । उनका चयन सहायक नगर आयुक्त /अधिशासी अधिकारी (श्रेणी वन) पद पर हुआ है। बचपन से ही पढ़ाई में अव्वल रहे प्रशांत पांडे जौनपुर जनपद के बदलापुर तहसील अंतर्गत स्थित खजूरन निवासी तथा पूर्व प्रधान प्रमोद शुक्ला के दामाद हैं।  प्रशांत पांडे का चयन होने पर राजेन्द्र प्रसाद तिवारी, दिवाकर सिंह, अखिलेश तिवारी, राजन सिंह, मनोज तिवारीl, सुरेंद्र सिंह, संजय सिंह आजाद गुप्ता समेत अनेक लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी है।
उत्तर प्रदेश सऊदी अरब में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत युवक के शव का पोस्टमार्टम कराने के जिलाधिकारी के निर्णय की सराहना*

सुल्तानपुर, धनपतगंज क्षेत्र के ग्राम अतरसुमा कला निवासी 24 वर्षीय युवक वरुण यादव की 18 मार्च 2026 को सऊदी अरब में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई थी। घटना के संबंध में परिजनों एवं क्षेत्रीय नागरिकों के मन में कई प्रकार की शंकाएं और प्रश्न बने हुए थे। परिजनों का कहना था कि मृत्यु की परिस्थितियां स्पष्ट नहीं हैं, इसलिए मामले की निष्पक्ष जांच आवश्यक है।

सामाजिक कार्यकर्ता संदीप पाण्डेय एवं पंकज पाण्डेय के प्रयासों और सहयोग से मृतक का शव भारत लाया गया। इसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी सुल्तानपुर ने संवेदनशीलता और प्रशासनिक तत्परता का परिचय देते हुए शव के पोस्टमार्टम की अनुमति प्रदान की, जिससे मृत्यु के वास्तविक कारणों की निष्पक्ष जांच का मार्ग प्रशस्त हुआ है।

•जिलाधिकारी के इस निर्णय का क्षेत्रीय जनता,ग्रामीणों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों ने स्वागत करते हुए सराहना की है। लोगों का मानना है कि प्रशासन का यह कदम न्याय व्यवस्था के प्रति आम नागरिकों के विश्वास को मजबूत करेगा तथा सत्य सामने लाने में सहायक सिद्ध होगा।

इस अवसर पर अधिवक्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता संदीप पाण्डेय ने कहा कि किसी भी नागरिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मृत्यु की निष्पक्ष जांच होना आवश्यक है। उन्होंने जिलाधिकारी द्वारा लिए गए इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि इससे पीड़ित परिवार को न्याय की उम्मीद मिली है।

•पंकज पाण्डेय ने कहा कि प्रशासन द्वारा उठाया गया यह कदम मानव संवेदनाओं और न्यायिक प्रक्रिया के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि जांच की प्रक्रिया निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से पूरी होगी और सत्य सभी के सामने आएगा।

•सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे भविष्य में भी जनहित, सामाजिक न्याय एवं पीड़ितों के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।

जारीकर्ता : संदीप पाण्डेय अधिवक्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश संपर्क : 9794034069
पंचायत सहायक कर्मचारियों ने सुल्तानपुर में किया कार्य बहिष्कार,15 जून तक का दिया अल्टीमेटम, नहीं तो होगा बड़ा आंदोलन*
सुल्तानपुर पंचायत सहायक कर्मचारी यूनियन अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पैदल मार्च करते हुए तिकोनिया पार्क से जनपद शाखा सुल्तानपुर के बैनर तले सैकड़ों कर्मचारियों ने आज सोमवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर कार्य बहिष्कार किया। कर्मचारियों ने सरकार को 15 जून 2026 तक का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो बड़ा आंदोलन और तेज किया जाएगा। समाधान नहीं तो कार्य नहीं’ का नारा पुरुष और महिला पंचायत सहायकों ने ‘समाधान नहीं तो कार्य नहीं’ का नारा लगाया। यूनियन के बैनर पर सरकार से की गई प्रमुख मांगें अंकित थीं, जिनमें मानदेय बढ़ोतरी,नियमितीकरण,सेवा नियमावली लागू करना शामिल है। प्रदर्शनकारियों के अनुसार, पंचायत सहायकों को वर्तमान में मिल रहा मानदेय बहुत कम है और समय पर नहीं मिलता। साथ ही महिला कर्मचारियों के लिए मातृत्व अवकाश और सभी के लिए और अन्य सुविधा लागू करने की बात भी कही। यूनियन जिला अध्यक्ष ने बताया कि शासन को कई बार ज्ञापन देने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। मजबूर होकर कर्मचारियों को कार्य बहिष्कार का रास्ता अपनाना पड़ा। उन्होंने कहा कि यदि 15 जून 2026 तक मांगें पूरी नहीं होतीं,तो जिले की सभी ग्राम पंचायतों में कामकाज पूरी तरह ठप कर दिया जाएगा और लखनऊ में एक विशाल प्रदर्शन किया जायेगा। प्रदर्शन के बाद कर्मचारियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से सरकार (मुख्यमंत्री) को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इस दौरान बड़ी संख्या में पुरुष के साथ महिला पंचायत सहायक भी मौजूद रहीं। कार्य बहिष्कार के चलते जिले की कई ग्राम पंचायतों में रोजमर्रा के कामकाज प्रभावित है आज।
सुल्तानपुर का आर्यन गुप्ता का आईआईटी में चयन,जेईई एडवांस में शानदार रैंक,बढ़ाया जिले का मान*
सुल्तानपुर,जिले के विवेकनगर मोहल्ले निवासी मेधावी छात्र आर्यन गुप्ता ने जेईई एडवांस 2026 परीक्षा उत्तीर्ण कर आईआईटी में प्रवेश का मार्ग प्रशस्त किया है। आर्यन ने जनरल वर्ग में 9068वीं तथा ओबीसी वर्ग में 2162वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है।

आर्यन की सफलता से परिवार और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। उनकी माता नीलम गुप्ता परिषदीय विद्यालय में शिक्षिका हैं, जबकि पिता भरत गुप्ता इंजीनियर हैं। उनके नाना रमेश गुप्ता सिविल कोर्ट में वरिष्ठ अधिवक्ता हैं। शैक्षणिक उपलब्धियों की बात करें तो आर्यन ने वर्ष 2023 में केएनआईसी से सीबीएसई हाईस्कूल परीक्षा में 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। इसके बाद वर्ष 2025 की इंटरमीडिएट परीक्षा में 94.5 प्रतिशत अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था। जेईई मेन्स में 99.8 परसेंटाइल प्राप्त करने के बाद उन्होंने जेईई एडवांस के लिए क्वालीफाई किया और अब उत्कृष्ट रैंक हासिल कर आईआईटी में चयनित हुए हैं। आर्यन की इस उपलब्धि पर परिजनों, शिक्षकों और जिले के गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। उनकी सफलता से जिले के अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी।
राष्ट्रीय लोकदल संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का आह्वान*
क्षेत्रीय अध्यक्ष चौधरी राम सिंह पटेल ने कार्यकर्ताओं से सक्रिय सदस्य जोड़ने की अपील*

सुलतानपुर,राष्ट्रीय लोक दल के संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के उद्देश्य से रविवार को सुलतानपुर स्थित एक गेस्ट हाउस में जिला पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बेलाल अहमद ने की तथा संचालन जिला प्रवक्ता अशोक शुक्ला एडवोकेट ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष चौधरी राम सिंह पटेल उपस्थित रहे। उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी संगठन को गांव-गांव और शहर के प्रत्येक वार्ड तक मजबूत करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायत स्तर पर तथा शहरी क्षेत्रों में वार्ड स्तर पर संगठन को सशक्त बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को सक्रिय रूप से जनसंपर्क अभियान चलाना होगा। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक क्षेत्र में कम से कम 50 सक्रिय कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ा जाए,जिससे संगठन की पकड़ जमीनी स्तर पर और मजबूत हो सके। साथ ही किसानों के हितों को प्राथमिकता देते हुए बंद पड़ी के.एम. शुगर मिल मसौधा हैदरगढ़ को पुनः चालू कराने की मांग पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि इस संबंध में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी से मिलकर मिल को चालू कराने का प्रयास किया जाएगा। बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष चौधरी राम सिंह पटेल के आगमन पर जिलाध्यक्ष बेलाल अहमद ने माल्यार्पण कर उनका भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर शाह आलम, रमेश मोदनवाल, विकास यादव, अंकित मिश्रा, रामलोट सरोज, राजकुमार त्रिपाठी, सिराज अहमद, डॉ. सोरस, धर्मेश चौरसिया पुष्पलता मौर्या एडवोकेट सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।