श्रीमद् भागवत ईश्वर के प्रति भक्ति, ज्ञान और वैराग्य प्रदान करता है : अजय महाराज
जौनपुर। श्रीमद्भागवत कथा का मुख्य उद्देश्य जीव को सांसारिक मोह-माया से मुक्त कर ईश्वर के प्रति सच्ची भक्ति, ज्ञान और वैराग्य प्रदान करना है। इसे वेदों और उपनिषदों का सार माना गया है। यह कथा मनुष्य के मन को निर्मल करती है और उसे मोक्ष की ओर ले जाती है। बदलापुर तहसील अंतर्गत स्थित सियरावासी गांव में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा मैं ब्याह स्पीड से बोलते हुए काशी के प्रख्यात कथावाचक अजय महाराज (गुरु जी) ने उपरोक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि ईश्वर के अलावा कहीं भी मन लगाया तो अंत में पछताना ही पड़ेगा। 01 जून से आरंभ कथा का समापन 08 जून को महाप्रसाद भंडारा के साथ संपन्न होगा। प्रतिदिन शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक भारी संख्या में लोग कथा सुनने आ रहे हैं। कथा के संयोजक सुभाषचंद्र तिवारी ने लोगों से कथा श्रवण का लाभ उठाने की अपील की है। कथा में उपस्थित गणमान्य लोगों में भाजपा की जिला कार्य समिति सदस्य सुचिता तिवारी, डॉ श्रीपाल पांडे, अमरनाथ तिवारी, राम अनंद पांडे, वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, अखिलेश पांडे, डॉ विजय शंकर तिवारी, श्रवण कुमार तिवारी, राजकुमार तिवारी, ध्रुव शंकर तिवारी, समाजसेवी डी एस तिवारी , राधेश्याम तिवारी आदि का समावेश रहा।
सुरेंद्र कुमार पांडेय को रक्षक मोर्चा संगठन में मिली बड़ी जिम्मेदारी
जौनपुर। सामाजिक एवं राष्ट्र निर्माण के उद्देश्य से कार्यरत रक्षक मोर्चा संगठन ने सुरेंद्र कुमार पांडेय को जौनपुर जनपद का जिला कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया है। संगठन की ओर से जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार यह नियुक्ति 1 जून 2026 से प्रभावी होगी।रक्षक मोर्चा के संस्थापक एडवोकेट अनिल मिश्रा एवं संगठन के पदाधिकारियों ने आशा व्यक्त की है कि सुरेंद्र कुमार पांडेय पूर्ण निष्ठा, समर्पण एवं क्षमता के साथ संगठन को मजबूत करने तथा समाज हित के कार्यों में सक्रिय योगदान देंगे। नियुक्ति पत्र में उनसे ईमानदारी एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करने का आह्वान किया गया है।सुरेंद्र कुमार पांडेय मूल रूप से महराजगंज, उदयभानपुर, इब्राहिमपुर, जौनपुर (उ.प्र.) के निवासी हैं। उनकी नियुक्ति पर क्षेत्र के शुभचिंतकों एवं संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
रक्षक मोर्चा के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में संगठन की गतिविधियों को नई गति मिलेगी तथा समाज सेवा एवं राष्ट्र निर्माण के उद्देश्यों को और मजबूती प्राप्त होगी।
डिजिटल मीडिया पर शोध के लिए राना सिंह को पीएचडी की गौरवपूर्ण उपाधि
जौनपुर । जनपद के धर्मापुर विकास खंड के गोविन्दपुर मनिहाँ निवासी रणजीत सिंह के पुत्र राना सिंह को सैम ग्लोबल यूनिवर्सिटी, भोपाल मध्य प्रदेश द्वारा विद्या वाचस्पति (पीएचडी) की उपाधि प्रदान की गई है।पत्रकारिता एवं जनसंचार के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक उपलब्धि हासिल करने वाले राना सिंह ने "डिजिटल मीडिया उपभोग करने में युवाओं की प्रवृत्ति का अध्ययन" विषय पर अपना शोध कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण किया। उनकी इस उपलब्धि से पत्रकारिता, शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
राना सिंह ने अपने शोध में युवाओं के बीच डिजिटल मीडिया के बढ़ते प्रभाव, उसके उपयोग के स्वरूप तथा सामाजिक एवं व्यवहारिक प्रभावों का गहन विश्लेषण किया। व्यापक सर्वेक्षण, डेटा संग्रहण एवं वैज्ञानिक अध्ययन के आधार पर प्रस्तुत उनके शोध निष्कर्षों को विशेषज्ञों ने पत्रकारिता एवं जनसंचार के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान बताया है। उनकी मौखिकी (फाइनल वायवा) परीक्षा के दौरान शोध निर्देशक डॉ. संदीप श्रीवास्तव, विषय विशेषज्ञ डॉ. चंदन गुप्ता, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के डीन डॉ. संजीव गुप्ता, सैम ग्लोबल यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डॉ. अखिलेश सिंह, डॉ. रश्मि सिंह, डॉ. सुनील सहित अनेक शिक्षाविदों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।
राना सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी मां आशा सिंह और पिता रणजीत सिंह के साथ साथ अपने गुरुजनों और पूर्व सांसद धनंजय सिंह को दिया। पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने भी राना सिंह को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि न केवल उनके व्यक्तिगत परिश्रम और अध्ययनशीलता का परिणाम है, बल्कि पूरे क्षेत्र और पत्रकारिता जगत के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राना सिंह अपने ज्ञान, शोध एवं अनुभव के माध्यम से पत्रकारिता और जनसंचार के क्षेत्र में नए मानदंड स्थापित करेंगे तथा समाज को सकारात्मक दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के जनसंचार एवं पत्रकारिता विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. मनोज मिश्र ने कहा कि डिजिटल युग में मीडिया की भूमिका लगातार बढ़ रही है। ऐसे समय में डिजिटल मीडिया पर किया गया यह शोध समाज, शिक्षा जगत तथा नीति-निर्माताओं के लिए अत्यंत उपयोगी और मार्गदर्शक सिद्ध होगा।
राना सिंह की इस उपलब्धि पर पत्रकारिता एवं जनसंचार जगत से जुड़े शिक्षकों, शोधार्थियों, पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
स्वतंत्रता संग्राम से आज तक हिंदी पत्रकारिता का महत्वपूर्ण योगदान :  शशिमोहन सिंह क्षेम
जौनपुर। हिंदी पत्रकारिता का स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आज तक देश व समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उक्त विचार जौनपुर पत्रकार संघ के अध्यक्ष शशिमोहन सिंह क्षेम ने हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में व्यक्त किया। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में उन्होंने कहाकि आज देश के लाखों युवा हिंदी समाचार पत्रों को पढ़कर उनसे ज्ञान अर्जित करके विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल हो रहे हैं। उन्होंने आज के दौर में पत्रकारिता के क्षेत्र में आ रही गिरावट पर भी चिंता व्यक्त की। श्री क्षेम ने कहाकि आज उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय भी समाचार पत्रों में प्रकाशित समस्याओं पर संज्ञान लेकर कार्यवाही भी रहा है। ऐसे में पत्रकारों को सजग होकर कलम चलाने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में बोलते हुए वरिष्ठ पत्रकार रामश्रृंगार शुक्ल गदेला ने कहाकि दो सौ वर्षाें पूर्व पं. जुगल किशोर ने कलकत्ता से उदन्त मार्तण्ड नामक पत्र प्रकाशित करके हिंदी पत्रकारिता की नींव डाली थी। उस समय देश गुलामी की बेडियों में जकड़ा हुआ था। बाद में गणेशशंकर विद्यार्थी ने प्रताप समाचार पत्र का प्रकाशन आरंभ किया। पत्रकार लोलारख दूबे ने कहाकि इलेक्ट्रानिक मीडिया के दौर में भी प्रिंट मीडिया का महत्व कम नहीं हुआ है। छात्रों और नौजवानों के समाचार पत्रों से राजनीति, उद्योग, कला साहित्य आदि क्षेत्रों में मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। उक्त अवसर पर डा. भारतेन्दु मिश्र, प्रदीप सिंह सफायर, पं. रामदयाल द्विवेदी, राजेश मौर्य, विनोद विश्वकर्मा, अखिलेश तिवारी अकेला, जेपी मौर्य, सुधीर सिंह, जुल्पिफकार हुसैन बाबू, चन्द्रप्रकाश शुक्ल, पंकज, गौरव, शशिशेखर सिंह, राजेश मिश्र, बेहोश जौनपुरी, बुद्धिनाथ तिवारी आदि मौजूद रहे। संचालन डा. मधुकर तिवारी ने किया।
कॉकरोच जनता पार्टी पर डिजिटल प्रतिबंध की कड़ी निंदा
जौनपुर।  सीपीडी आर एस पूर्वी उत्तर प्रदेश कमेटी के इंचार्ज प्रमोद कुमार शुक्ल ने सेंटर फॉर प्रोटेक्शन ऑफ डेमोक्रेटिक राइट्स एंड सेक्युलरिज़्म (CPDRS) इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौ‌द्योगिकी मंत्रालय (MeitY) द्वारा आईटी एक्ट की धारा 69 (A) का उपयोग करते हुए "कॉकरोच जनता पार्टी" (CJP) के सोशल मीडिया हैंडल और वेबसाइट को ब्लॉक करने के हालिया निर्णय की स्पष्ट रूप से निंदा किया है। उन्होंने कहा है कि एक जीवंत और स्वस्थ लोकतंत्र में इतनी परिपक्वता अवश्य होनी चाहिए कि वह व्यंग्य, हास्य और राजनीतिक कटाक्ष को सह सके, स्वीकार कर सके और उनसे संवाद कर सके। मुख्यतः छात्रों, युवाओं और डिजिटल रूप से जुड़े जेन-ज़ी द्वारा संचालित CJP का तेज़ी से वायरल होना कोई सशस्त्र विद्रोह नहीं था; बल्कि यह व्यापक बेरोज़गारी, पेपर लीक और भ्रष्टाचार जैसी व्यवस्थागत समस्याओं को लेकर गहरी चिंता की एक व्यंग्यात्मक अभिव्यक्ति थी।
लोकतंत्र का एक प्रिय स्वप्न यह है कि शासन जनता के प्रति जवाबदेह हो। युवाओं और जेन-ज़ी द्वारा किए गए डिजिटल व्यंग्य को राष्ट्रीय सुरक्षा और संप्रभुता के लिए खतरा मानना राज्य द्वारा प्रशासनिक अतिरेक का रास्ता चुनना है। यह एक अत्यंत चिंताजनक और दमनकारीकदम है। इंचार्ज प्रमोद शुक्ल ने आगे कहा है कि इतिहास गवाह है कि युवाओं की वैध और रचनात्मक अभिव्यक्तियों को दबाने से उन मूलभूत समस्याओं का समाधान नहीं होता जो असंतोष को जन्म देती हैं। राजनीतिक हास्य के मंचों को बंद करने का प्रयास यह दर्शाता है कि सत्तारूढ़ व्यवस्था युवाओं की निराशा के मूल कारणों को संबोधित करने में न तो सक्षम है और न ही इच्छुक । उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा है कि ऐसे निरंकुश कदमों का विरोध किया जाना राष्ट्र एवं प्रदेश हित में होगा।
संकट मोचन मंदिर में विशाल भंडारा एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न
जौनपुर। ज्येष्ठ माह के पवित्र चतुर्थ मंगलवार के अवसर पर संकट मोचन मंदिर, बीआरपी कॉलेज परिसर में आयोजित विशाल भंडारा एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रामभक्त एवं क्षेत्रीय श्रद्धालु शामिल हुए और प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।भंडारे के दौरान भगवान श्री हनुमान जी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई तथा भक्तों ने हनुमान चालीसा एवं भजन-कीर्तन में सहभागिता की। आयोजन स्थल पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था, जो देर शाम तक जारी रहा। पूरे परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा।आयोजक राकेश तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार डॉ.मधुकर तिवारी, अनुराग तिवारी एवं समस्त तिवारी परिवार ने उपस्थित सभी श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए प्रसाद वितरण की व्यवस्था संभाली। कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और भगवान बजरंगबली से सुख, समृद्धि एवं मंगल की कामना की।आयोजकों ने भंडारे को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी भक्तों, सहयोगियों एवं क्षेत्रवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में जौनपुर के प्रख्यात समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह भी शामिल हुए। कार्यक्रम का समापन आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ सम्पन्न हुआ।
अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा.) ने किया विधायक रमेश चंद्र मिश्रा का सम्मान
जौनपुर। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा.) के तत्वावधान में शुक्ला मैरेज हॉल में क्षेत्रीय विधायक रमेश चंद्र मिश्रा का भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पं. श्रीपति उपाध्याय पूर्व ब्लाक प्रमुख बक्सा ने किया। समारोह में बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सचिव पं. अवध नारायण तिवारी एवं जयेद्र कुमार शुक्ला वाराणसी मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में हुआ कार्यक्रम में विधायक रमेश चंद्र मिश्र का माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर समाज की एकजुटता, शिक्षा, संस्कृति एवं सामाजिक उत्थान से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने ब्राह्मण समाज की सहभागिता और संगठन की मजबूती पर बल दिया। वहीं जिले के जाने-माने वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अरुण कुमार मिश्र ने अपनी वक्तव्य में ब्राह्मण एक जूटता पर बल देते हुए कार्यक्रम की खूब सराहना की वही उनके ओजस्वपूर्ण वक्तव्य को सुनकर लोगों ने खूब ताली बजाई इस मौके पर सुनील तिवारी जिला महामंत्री, रामसहाय पांडेय, पंडित रामकृष्ण त्रिपाठी, रामदयाल द्विवेदी, रामजी तिवारी, अजय त्रिपाठी (संरक्षक), डॉ. ज्ञानप्रकाश मिश्र (प्राचार्य), कोल परशुराम सेना के जिलाध्यक्ष पं. रविन्द्र मिश्रा, माला शुक्ला, प्रयास उपाध्याय, अनुज मिश्र कुसाव, विश्व हिन्दू परिषद के जिला उपाध्यक्ष कृष्णानंद उपाध्याय, शिव सहाय मिश्रा, संतोष मिश्र, अरविंद मिश्रा ब्लॉक अध्यक्ष सत्यसिल त्रिपाठी, दीपक पांडे, पंकज मिश्रा, सुंदरम दुबे, संजीव पाठक, कुशल पांडे, स्वयं मिश्रा, अश्वनी शुक्ला सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम की व्यवस्था की सभी अतिथियों ने सराहना की। आयोजकों ने बताया कि समारोह में अपेक्षा से अधिक लोगों की उपस्थिति रही, जिससे पूरा हॉल खचाखच भरा रहा। अंत में अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए समाज के हित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया गया।तत्वावधान में शुक्ला मैरेज हॉल में क्षेत्रीय विधायक रमेश चंद्र मिश्रा का भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पं. श्रीपति उपाध्याय पूर्व ब्लाक प्रमुख बक्सा ने किया। समारोह में बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सचिव पं. अवध नारायण तिवारी एवं जयेद्र कुमार शुक्ला वाराणसी मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में हुआ कार्यक्रम में विधायक रमेश चंद्र मिश्र का माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर समाज की एकजुटता, शिक्षा, संस्कृति एवं सामाजिक उत्थान से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने ब्राह्मण समाज की सहभागिता और संगठन की मजबूती पर बल दिया। वहीं जिले के जाने-माने वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अरुण कुमार मिश्र ने अपनी वक्तव्य में ब्राह्मण एक जूटता पर बल देते हुए कार्यक्रम की खूब सराहना की वही उनके ओजस्वपूर्ण वक्तव्य को सुनकर लोगों ने खूब ताली बजाई इस मौके पर सुनील तिवारी जिला महामंत्री, रामसहाय पांडेय, पंडित रामकृष्ण त्रिपाठी, रामदयाल द्विवेदी, रामजी तिवारी, अजय त्रिपाठी (संरक्षक), डॉ. ज्ञानप्रकाश मिश्र (प्राचार्य), कोल परशुराम सेना के जिलाध्यक्ष पं. रविन्द्र मिश्रा, माला शुक्ला, प्रयास उपाध्याय, अनुज मिश्र कुसाव, विश्व हिन्दू परिषद के जिला उपाध्यक्ष कृष्णानंद उपाध्याय, शिव सहाय मिश्रा, संतोष मिश्र, अरविंद मिश्रा ब्लॉक अध्यक्ष सत्यसिल त्रिपाठी, दीपक पांडे, पंकज मिश्रा, सुंदरम दुबे, संजीव पाठक, कुशल पांडे, स्वयं मिश्रा, अश्वनी शुक्ला सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम की व्यवस्था की सभी अतिथियों ने सराहना की। आयोजकों ने बताया कि समारोह में अपेक्षा से अधिक लोगों की उपस्थिति रही, जिससे पूरा हॉल खचाखच भरा रहा। अंत में अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए समाज के हित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया गया।
विद्यार्थी जीवन तपस्या का जीवन – बाबा दुबे, टॉपर विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित
जौनपुर। बदलापुर तहसील के  शाहपुर स्थित टारगेट कोचिंग क्लासेज में कल 24 मई को सम्मान समारोह का कार्यक्रम बहुत ही हर्षोल्लास के साथ किया गया। मुख्य अतिथि बदलापुर के पूर्व विधायक ओमप्रकाश दुबे (बाबा) एवं श्री गणेश राम इंटर कालेज   बटाऊबीर के प्रधानाचार्य अनिल यादव के सानिध्य में इस वर्ष बोर्ड की परीक्षा में सभी सफल छात्र एवं छात्राओं को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।मेडल पाने वाले छात्र कक्षा 10 के जिला टॉपर राजशेखर सिंह एवं द्वितीय स्थान सविनय गुप्ता,महक,शिवांगी, प्रियांशी,अनामिका,कृतिका,आरुषि,उत्कर्ष, नितिन,विपिन,कृष्णा और अन्य छात्र एवं छात्राओं को दोनों अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का संचालन कोचिंग के प्रबंधक अखिलेश सर एवं प्रेमचंद सर द्वारा किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए बाबा दुबे ने कहा कि विद्यार्थी जीवन तपस्या का जीवन है। विद्यार्थी को किसी तपस्वी की तरह लगातार कठिन परिश्रम करते हुए अपने लक्ष्य को प्राप्त करना चाहिए। संघर्ष से मिली जीत असली जीत कहलाती है।  सम्मान समारोह कार्यक्रम में प्रधानाचार्य अनिल यादव द्वारा सभी छात्र एवं छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य एवं शिक्षा को एक नये शिखर पर ले जाने और जीवन मे निरन्तर आगे बढ़ने का शुभ आशिर्वाद प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए सचिन सर ने आये हुए सभी अतिथियों का आभार प्रकट किए। इस अवसर पर कोचिंग के टीचिंग स्टाफ अभिषेक सर,सन्तोष सर,सतीश सर ,एवं अन्य वरिष्ठ लोगो में समरनाथ एडवोकेट, बबलू, प्रवीण, अरुण ,अनिल, प्रभातजी आदि उपस्थित रहे।
अशोक कुमार शर्मा का ढाई माह बाद भी नहीं लगा सुराग

जौनपुर। जनपद के बदलापुर तहसील अंतर्गत स्थित ओंका गाँव निवासी अशोक कुमार शर्मा 15 अप्रैल, 2026 को लखनऊ के केजीएमयू से अचानक लापता हो गए। तब से उनके परिजन लगातार उनकी तलाश कर रहे हैं, परंतु अभी तक उनका कोई सुराग नहीं मिला है। साढ़े पांच  फुट लंबे अशोक कुमार शर्मा उस समय काले रंग का हॉफपैंट और भूरे रंग का टी शर्ट पहने हुए थे। जिस भी व्यक्ति को अशोक कुमार शर्मा के बारे में जानकारी मिली, वह थाना प्रभारी चौक लखनऊ से मोबाइल क्रमांक 9454 4038 47 या 97 21 18 30 55 पर संपर्क कर सकता है। श्री शर्मा का सुराग बताने वाले को उचित इनाम भी दिया जाएगा।
बारात में दूल्हे की हत्या का बदला, एक लाख का इनामी रवि यादव पुलिस एनकाउंटर में ढेर
जौनपुर में STF और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, गोलीबारी में इंस्पेक्टर घायल; फरार बदमाशों की तलाश तेज

जौनपुर । जौनपुर के चर्चित दूल्हा हत्याकांड में वांछित मुख्य आरोपी रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। देर रात खेतासराय थाना क्षेत्र में पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई के दौरान हुई मुठभेड़ में आरोपी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार खेतासराय थाना क्षेत्र के रानीमऊ मोड़ के पास सूचना मिली थी कि आरोपी रवि यादव इलाके में मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस और एसटीएफ की टीम ने घेराबंदी शुरू की। खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से रवि यादव घायल हो गया।मुठभेड़ के दौरान लाइन बाजार थाना प्रभारी केके सिंह के बाएं हाथ में गोली लगी। वहीं खेतासराय थाना प्रभारी श्रीप्रकाश शुक्ला और एसओजी टीम के प्रवीण यादव की बुलेटप्रूफ जैकेट में भी गोली लगी, जिससे दोनों बाल-बाल बच गए। घायल पुलिसकर्मियों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

गौरतलब है कि एक मई को 25 वर्षीय आजाद बिंद की शादी के लिए बारात जाते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था। पुलिस ने मामले में सात लोगों को नामजद किया था। इनमें रवि यादव, प्रदीप बिंद और भोले राजभर पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था।घटना के बाद से पुलिस और एसटीएफ की कई टीमें लगातार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही थीं। दिल्ली, Varanasi, Prayagraj, Sultanpur समेत कई जगहों पर छापेमारी की जा रही थी। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी प्रदीप बिंद और भोले राजभर की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी है।