जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सोयाइटी फॉर प्रिवेन्शन आफ क्रूएल्टी टू एनीमल की बैठक हुई आयोजित।*
सुलतानपुर,जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह की अध्यक्षता व मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह की उपस्थिति में एस•पी•सी•ए• (सोसाइटी फॉर प्रिवेन्शन आफ क्रूएल्टी टू एनीमल) की बैठक आयोजित की गयी। उक्त बैठक में सर्वप्रथम डा० प्रमोद कुमार शर्मा द्वारा गत बैठक की कार्यवाही की अनुपालन आख्या से सभी को अवगत कराया गया।
तत्पश्चात निर्धारित एजेण्डावार कार्यवाही की गयीः-
1•एस०पी०सी०ए० के नवीनीकरण के सम्बन्ध में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि सम्बन्धित अधिकारी को नवीनीकरण हेतु अभिलेख उपलब्ध करा दिया गया है एक सप्ताह में नवीनीकरण हो जायेगा।
2•एस०सी०सी०ए० के बैंक खाते के संचालन के सम्बन्ध में सीवीओ द्वारा के०वाई०सी० करवा दिया गया है। बैंक खाता संख्या 41940790173 आई०एफ•एस•सी•कोड SBIN0000188 भारतीय स्टेट बैंक,शाखा सिविल लाइन सुलतानपुर में संचालित है।
3•एस०पी०सी०ए० के प्रस्तर 7 एवं 8 के सम्बन्ध में सीवीओ द्वारा अवगत कराया गया कि प्रस्तर 07 हेतु 5 सदस्य एवं प्रस्तर-8 हेतु 02 सदस्य शासन स्तर से नामित हो चुके है। 4•रेलवे एवं राजमार्गाे द्वारा अवैध पशु परिवहन के सम्बन्ध में ए०आर०टी०ओ० द्वारा अवगत कराया गया कि सतर्कता एवं निगरानी की जा रही है, वर्तमान में कोई प्रकरण संज्ञान में नहीं आया है, जिस पर जिलाधिकारी महोदय द्वारा निर्देश दिया गया कि रात्रि के समय सीमांत जनपदों पर विशेष निगरानी एवं पुलिस विभाग के सहयोग से सघन चेकिंग अभियान समय-समय पर चलाया जाय।
5•दुधारू पशुओं के अवैध बध व अनाधिकृत परिवहन के सम्बन्ध में जिलाधिकारी महोदय द्वारा बैठक में उपस्थित सी०ओ० नगर को निर्देश दिया गया कि एस०एच०ओ० से बात कर कार्यवाही कराने का निर्देश दिया गया।
6•मांस की दुकानों का परीक्षण कराने हेतु खाद्य सुरक्षा अधिकारी/मुख्य पशुचिकित्साधिकारी द्वारा समय-समय पर मांस की दुकानों की आकस्मिक निरीक्षण करने हेतु निर्देश दिया गया।
7•गैर सरकारी सदस्यों द्वारा अवगत कराया गया कि उनके पास वर्तमान में एक एम्बुलेन्स उपलब्ध है, जिसकी मरम्मत की अत्यन्त आवश्यकता है, जिस पर जिलाधिकारी महोदय द्वारा स्टीमेट तैयार कर एस०पी०सी०ए० के संचालित खाते से धनराशि की व्यवस्था किये जाने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी महोद द्वारा एस०पी०सी०ए० के संचालित खाते में पशु कल्याण हेतु दान कराने हेतु सम्बन्धित सदस्यगण से अपेक्षा की गयी।
8. सदस्यगणों द्वारा जनपद में डाग फीडिंग सेण्टर/ए०वी०सी० (एनीमल बीडिंग सेण्टर) बनाने हेतु मांग की गयी, जिस पर जिलाधिकारी महोदय द्वारा अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका सुलतानपुर एवं उपजिलाधिकारी सदर को जमीन चिन्हित कर अविलम्ब प्रस्ताव प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया।बैठक में डीएफओ अमित सिंह, प्रभारी सीवीओ डा० प्रमोद कुमार शर्मा, क्षेत्राधिकारी, नगर शैलेन्द्र तिवारी, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, लाल चन्द्र सरोज, अधिशाषी अधिकारी, नगर पालिका परिषद, रमाशंकर पटेल, पीएस०ओ० कुमार सिंह, प्रतिनिधि जिला पंचायत व शासन स्तर से नामित गैर सरकारी सदस्य प्रशान्त द्विवेदी, प्रवीन दूबे, जितेन्द्र श्रीवास्तव, श्रीमती संगीता शुक्ला आदि सदस्यगण व पशुपालन विभाग के सम्बन्धित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

सुलतानपुर,जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह की अध्यक्षता व मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह की उपस्थिति में एस•पी•सी•ए• (सोसाइटी फॉर प्रिवेन्शन आफ क्रूएल्टी टू एनीमल) की बैठक आयोजित की गयी। उक्त बैठक में सर्वप्रथम डा० प्रमोद कुमार शर्मा द्वारा गत बैठक की कार्यवाही की अनुपालन आख्या से सभी को अवगत कराया गया।
तत्पश्चात निर्धारित एजेण्डावार कार्यवाही की गयीः-
बैठक में डीएफओ अमित सिंह, प्रभारी सीवीओ डा० प्रमोद कुमार शर्मा, क्षेत्राधिकारी, नगर शैलेन्द्र तिवारी, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, लाल चन्द्र सरोज, अधिशाषी अधिकारी, नगर पालिका परिषद, रमाशंकर पटेल, पीएस०ओ० कुमार सिंह, प्रतिनिधि जिला पंचायत व शासन स्तर से नामित गैर सरकारी सदस्य प्रशान्त द्विवेदी, प्रवीन दूबे, जितेन्द्र श्रीवास्तव, श्रीमती संगीता शुक्ला आदि सदस्यगण व पशुपालन विभाग के सम्बन्धित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

सुल्तानपुर,
धनपतगंज क्षेत्र के ग्राम अतरसुमा कला निवासी 24 वर्षीय युवक वरुण यादव की 18 मार्च 2026 को सऊदी अरब में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई थी। घटना के संबंध में परिजनों एवं क्षेत्रीय नागरिकों के मन में कई प्रकार की शंकाएं और प्रश्न बने हुए थे। परिजनों का कहना था कि मृत्यु की परिस्थितियां स्पष्ट नहीं हैं, इसलिए मामले की निष्पक्ष जांच आवश्यक है।
सुल्तानपुर पंचायत सहायक कर्मचारी यूनियन अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पैदल मार्च करते हुए तिकोनिया पार्क से
जनपद शाखा सुल्तानपुर के बैनर तले सैकड़ों कर्मचारियों ने आज सोमवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर कार्य बहिष्कार किया। कर्मचारियों ने सरकार को
15 जून 2026 तक का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो बड़ा आंदोलन और तेज किया जाएगा।
समाधान नहीं तो कार्य नहीं’ का नारा पुरुष और महिला पंचायत सहायकों ने ‘समाधान नहीं तो कार्य नहीं’ का नारा लगाया। यूनियन के बैनर पर सरकार से की गई प्रमुख मांगें अंकित थीं, जिनमें मानदेय बढ़ोतरी,नियमितीकरण,सेवा नियमावली लागू करना शामिल है। प्रदर्शनकारियों के अनुसार,
पंचायत सहायकों को वर्तमान में मिल रहा मानदेय बहुत कम है और समय पर नहीं मिलता।
साथ ही महिला कर्मचारियों के लिए मातृत्व अवकाश और सभी के लिए और अन्य सुविधा लागू करने की बात भी कही। यूनियन जिला अध्यक्ष ने बताया कि शासन को कई बार ज्ञापन देने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। मजबूर होकर कर्मचारियों को कार्य बहिष्कार का रास्ता अपनाना पड़ा।
उन्होंने कहा कि यदि 15 जून 2026 तक मांगें पूरी नहीं होतीं,तो जिले की सभी ग्राम पंचायतों में कामकाज पूरी तरह ठप कर दिया जाएगा और लखनऊ में एक विशाल प्रदर्शन किया जायेगा। प्रदर्शन के बाद कर्मचारियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से सरकार (मुख्यमंत्री) को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान बड़ी संख्या में पुरुष के साथ महिला पंचायत सहायक भी मौजूद रहीं। कार्य बहिष्कार के चलते जिले की कई ग्राम पंचायतों में रोजमर्रा के कामकाज प्रभावित है आज।
सुल्तानपुर,जिले के विवेकनगर मोहल्ले निवासी मेधावी छात्र आर्यन गुप्ता ने जेईई एडवांस 2026 परीक्षा उत्तीर्ण कर आईआईटी में प्रवेश का मार्ग प्रशस्त किया है। आर्यन ने जनरल वर्ग में 9068वीं तथा ओबीसी वर्ग में 2162वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है।
Jun 03 2026, 17:22
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.7k