शिक्षा में उत्कृष्ट कार्य  को लेकर सुहेलदेव विश्वविद्यालय के कुलपति को ग्रापए ने किया सम्मानित

उपेन्द्र कुमार पांडेय



आजमगढ़::ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक स्व0 बाबू बालेश्वर लाल जी  की 39वीं पुण्यतिथि पर महाराजा सुहेल देव विश्वविद्यालय आजमगढ़ के कुलपति प्रोफेसर डॉ 0 संजीव कुमार जी को शिक्षा के क्षेत्र में उनकी उत्कृष्ट सेवा के लिए बाबू बालेश्वर लाल सम्मान पत्र दिया गया । ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के ज़िला अध्यक्ष बृजभूषण उपाध्याय, तहसील अध्यक्ष सदर संतोष कुमार उपाध्याय व एसोसिएशन के सदस्य एवं दैनिक देवल के कार्यकारी संपादक द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर
सुहेल देव विश्वविद्यालय आजमगढ़ के पत्रकारिता एवं जनसंपर्क विभाग के  प्रोफेसर डॉ विजय प्रकाश उपाध्याय उपस्थित रहें।
संतों की महिमा अपार : विजय बहादुर पाठक
विशाल भंडारे के साथ हरिहरात्मक यज्ञ संपन्न
 


उपेन्द्र कुमार पांडेय

      आजमगढ़। दुर्वासा धाम पर ब्रह्मलीन सिद्ध संत दुर्वासा महामण्डलेश्वर मौनी बाबा के ध्वजवाहक श्री श्री 108  शुभम दास जी महाराज के मार्गदर्शन में  चल रहे 7 दिवसीय हरिहरात्मक यज्ञ के समापन पर रविवार को देर रात तक विशाल भंडारा चला।
     भंडारे में शामिल एम एल सी विजय बहादुर पाठक ने  कहा  कि संतों की महिमा अपार है। यज्ञ से मन व वायु मंडल शुद्ध होता है और संत दर्शन, आशीर्वाद से मिलने वाला पुण्य अनेक यज्ञों के समान है।
        कार्यक्रम में साहित्यकार पं. सुभाष चन्द्र  तिवारी कुन्दन, दैवज्ञ दुर्वासा मंडल मुन्ना बाबा, जयराम उपाध्याय, राममिलन सिंह,लक्ष्मण दुबे, रासबिहारी सिंह प्रधान, हाकिम बाबा, हरिद्वार सिंह , सुभाष शास्त्री, शिशिर दुबे , कुलबुल सिंह, प्रेमचंद गिरी, कृष्णा पाठक , जनार्दन सिंह, उमेश सिंह, आशुतोष सिंह, प्रदीप यादव, रामकवल तिवारी , नीरज गिरि सहित भारी संख्या में लोग शामिल थे।
जनगणना ड्यूटी पर तैनात महिला कर्मचारी से मारपीट, मुकदमा दर्ज


उपेन्द्र कुमार पांडेय


आजमगढ़। जनपद के शहर कोतवाली क्षेत्र में सरकारी कार्य पर निकली एक महिला कर्मचारी के साथ बर्बरता का मामला सामने आया है। हाफिजपुर उच्च प्राथमिक विद्यालय में अनुचर और वर्तमान में जनगणना (मकान सूचीकरण) कार्य में प्रगणक के रूप में तैनात उर्फी फातमा के साथ एक किराएदार ने अभद्रता की।

पीड़िता के अनुसार, जब वह हाफिजपुर क्षेत्र के मकान सूचिकारण ब्लॉक संख्या 1459 के मकान नंबर 102 में जनगणना के लिए ऊपरी मंजिल पर गईं, तो वहां रहने वाले किराएदार ओंकार नाथ यादव ने बिना किसी वजह के गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने महिला कर्मचारी के साथ लात-घूसों से मारपीट की और उन्हें सीढ़ियों से नीचे धक्का दे दिया।

घटना से आक्रोशित शिक्षकों और शिक्षा विभाग के कर्मचारियों ने खंड शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार वर्मा व उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष उपेंद्र दत्त शुक्ल
के नेतृत्व में कोतवाली पहुंचकर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने देर रात कोल बाज बहादुर निवासीनी पीड़िता उर्फी फातिमा की तहरीर के आधार पर आरोपी ओंकार नाथ यादव के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने और मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इस दौरान पंकज सिंह, राजन शुक्ला, रवि पाठक, विकास राय, डॉक्टर सुरेंद्र यादव, संगम सिंह, निखिल उपाध्याय, सुशील, आशुतोष राय, राणा राघवेंद्र प्रताप सिंह, सुजीत सिंह, हेमंत श्रीवास्तव, जितेंद्र कुमार यादव आदि शिक्षक उपस्थित रहे।