समर कैंप के तीसरे दिन भी बच्चों में सीखने, खेलने एवं नई गतिविधियों को अपनाने का अद्भुत उत्साह देखने को मिला
संभल ।एबीसी किड्स मॉन्टेसरी स्कूल में समर कैंप के तृतीय दिवस का उल्लासपूर्ण वातावरण में आयोजन किया गया। समर कैंप के तीसरे दिन भी बच्चों में सीखने, खेलने एवं नई गतिविधियों को अपनाने का अद्भुत उत्साह देखने को मिला। विद्यालय परिसर बच्चों की मुस्कान, रचनात्मकता एवं ऊर्जा से सराबोर दिखाई दिया। बच्चों ने पूरे आत्मविश्वास एवं जोश के साथ विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
समर कैंप के अंतर्गत बच्चों को योगा, बॉलीवुड एवं हॉलीवुड डांस, आर्ट एंड क्राफ्ट, स्केचिंग, इनडोर गेम्स, क्ले एवं फैब्रिक पेंटिंग, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, हैंडराइटिंग एवं कैलिग्राफी, मेंटल मैथ्स, स्केटिंग, ताइक्वांडो तथा पर्सनैलिटी डेवलपमेंट जैसी गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया।
डांस गतिविधि में बच्चों ने “पिंगा-पिंगा” एवं “मैं निकला गड्डी लेके” जैसे लोकप्रिय गीतों पर आकर्षक प्रस्तुति दी। योगा सत्र में बच्चों को स्वास्थ्य, फिटनेस एवं नियमित योग के लाभों के बारे में जानकारी दी गई तथा विभिन्न योगासन भी कराए गए।
आर्ट एंड क्राफ्ट गतिविधि के दौरान बच्चों ने सुंदर एवं आकर्षक गुल्लक तैयार किए। वहीं क्ले एवं फैब्रिक पेंटिंग में बच्चों की रचनात्मक सोच एवं कल्पनाशीलता देखने को मिली। “बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट” गतिविधि में बच्चों ने प्लास्टिक की बोतलों से तबला बनाना सीखा तथा बेकार वस्तुओं का सदुपयोग करना जाना।
मेंटल मैथ्स गतिविधि में रोचक गणितीय खेलों एवं जोड़ की गतिविधियों के माध्यम से बच्चों की तार्किक क्षमता एवं एकाग्रता को विकसित किया गया। इनडोर गेम्स में शूटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। इससे बच्चों की निर्णय क्षमता एवं आत्मविश्वास में वृद्धि हुई।
स्केटिंग प्रशिक्षण में बच्चों ने संतुलन एवं गति का शानदार प्रदर्शन किया। प्रशिक्षकों द्वारा बच्चों को स्केटिंग की मूल तकनीकों के साथ सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी भी दी गई। ताइक्वांडो सत्र में बच्चों को आत्मरक्षा के महत्वपूर्ण गुर सिखाए गए तथा अनुशासन एवं फिटनेस का महत्व बताया गया।
पर्सनैलिटी डेवलपमेंट गतिविधि में बच्चों ने रैंप वॉक कर अपने आत्मविश्वास एवं मंच प्रस्तुति का बेहतरीन परिचय दिया। हैंडराइटिंग एवं कैलिग्राफी सत्र में बच्चों को सुंदर लेखन शैली का अभ्यास कराया गया।
विद्यालय की संचालिका श्रीमती संगीता भार्गव जी ने बताया कि समर कैंप बच्चों के सर्वांगीण विकास का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। ऐसे आयोजन बच्चों की छिपी प्रतिभाओं को निखारने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं रचनात्मक सोच का विकास करते हैं। उन्होंने अभिभावकों से भी बच्चों को इस प्रकार की रचनात्मक गतिविधियों में सहभागिता के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया।
समर कैंप के सफल संचालन में विद्यालय की शालू, निशा, प्रिया, रुपाली, सोनल, नीरज, काजल, सरिता, रक्षा, अर्शी, संतोष, शिल्पा, मनप्रीत, शिल्की, अंकिता, मीनू, गौरव, अंकुश, हर्ष, कुमुद, वंशिका, हुमा, दीपा एवं दीक्षा आदि समस्त शिक्षिकाओं एवं प्रशिक्षकों का विशेष सहयोग रहा।![]()
![]()
![]()

संभल ।एबीसी किड्स मॉन्टेसरी स्कूल में समर कैंप के तृतीय दिवस का उल्लासपूर्ण वातावरण में आयोजन किया गया। समर कैंप के तीसरे दिन भी बच्चों में सीखने, खेलने एवं नई गतिविधियों को अपनाने का अद्भुत उत्साह देखने को मिला। विद्यालय परिसर बच्चों की मुस्कान, रचनात्मकता एवं ऊर्जा से सराबोर दिखाई दिया। बच्चों ने पूरे आत्मविश्वास एवं जोश के साथ विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

संभल ।आकांक्षा सोसाइटी द्वारा निराश्रित दिव्यांगजन एवं दिव्यांग बच्चों के लिए एक विशेष सेवा एवं सहयोग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत संस्था के सदस्यों ने प्रशिक्षण केंद्र पहुंचकर वहां रह रहे दिव्यांग बच्चों एवं जरूरतमंद लोगों के साथ समय बिताया तथा उन्हें विभिन्न उपयोगी वस्तुएँ वितरित कीं।
संभल । उत्तर प्रदेश की राजनीति में बहुजन समाज पार्टी को उस समय बड़ा झटका लगा, जब असमोली विधानसभा क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता और बसपा से जुड़े मोहम्मद फिरोज खान हिंदुस्तानी ने पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया। उन्होंने बहुजन समाज पार्टी के मंडल और जिला स्तर के पदाधिकारियों पर उत्पीड़न, टिकट के नाम पर धन उगाही और कार्यकर्ताओं की अनदेखी जैसे गंभीर आरोप लगाए। इसके साथ ही उन्होंने आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की सदस्यता ग्रहण कर ली।
सम्भल में ईदुल अज़हा के त्योहार को लेकर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर बिजली, पानी, सफाई और कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने की मांग की है। AIMIM के प्रभारी एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी शकील अहमद अशरफी और जिलाध्यक्ष असद अब्दुल्ला के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता एसडीएम कार्यालय पहुंचे और त्योहार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने की अपील की।
संभल। संभल में बकरीद को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। डीएम और एसपी ने भारी पुलिस बल के साथ नखासा और कोतवाली क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और लोगों से शांति व भाईचारे की अपील की।
संभल।जनपद संभल पहुंचे प्रदेश सरकार के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा कि हिंदुस्तान अपने दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दे रहा है।
May 29 2026, 15:43
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1