Sambhal ईदुल अज़हा पर AIMIM ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन, कहा- कुर्बानी में न हो रुकावट, अमन-चैन रहे कायम
सम्भल में ईदुल अज़हा के त्योहार को लेकर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर बिजली, पानी, सफाई और कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने की मांग की है। AIMIM के प्रभारी एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी शकील अहमद अशरफी और जिलाध्यक्ष असद अब्दुल्ला के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता एसडीएम कार्यालय पहुंचे और त्योहार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने की अपील की।

शकील अहमद अशरफी ने कहा कि सम्भल शरीफ सूफी संतों और बुजुर्गों की धरती है, इसलिए यहां गंगा-जमुनी तहज़ीब और भाईचारे का माहौल बना रहना चाहिए। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि ईदुल अज़हा के दौरान कुर्बानी में किसी तरह की कोई रुकावट न हो और सफाई व्यवस्था को मजबूत किया जाए। उन्होंने पशुओं के अवशेष उठाने के लिए अतिरिक्त सफाईकर्मी और वाहन लगाने की भी मांग की। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि अक्सर कुर्बानी का गोश्त ले जाते समय मुस्लिम समुदाय के लोगों को अनावश्यक रूप से परेशान किया जाता है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से अपील की कि किसी भी व्यक्ति को बेवजह परेशान न किया जाए ताकि त्योहार अमन और शांति के साथ मनाया जा सके। वहीं AIMIM जिलाध्यक्ष असद अब्दुल्ला ने कहा कि पार्टी की ओर से ज्ञापन देकर प्रशासन से बिजली, पानी, सफाई और मजबूत कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की गई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराएगा।
ईद-उल-अजहा पर सख्त पहरा: शांति की उम्मीद में सड़कों पर उतरा प्रशासन, हर गली में सुरक्षा का घेरा”
संभल। संभल  में बकरीद को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। डीएम और एसपी ने भारी पुलिस बल के साथ नखासा और कोतवाली क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और लोगों से शांति व भाईचारे की अपील की।
संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और अधिकारियों ने संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए हैं। गुन्नौर क्षेत्र में भी 70 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं तथा 30 से अधिक मस्जिदों में ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की जाएगी।
प्रशासन ने कुर्बानी के बाद स्वच्छता और निर्धारित स्थानों के उपयोग पर विशेष जोर दिया है तथा पशुपालकों को पशुओं को खुले में न छोड़ने की हिदायत दी गई है। मौलानाओं ने भी लोगों से सार्वजनिक स्थानों पर कुर्बानी न करने और प्रतिबंधित पशुओं से बचने की अपील की है।
Sambhal जहां पहले कुर्बानी होती थी, वहीं होगी - ईद-उल-अज़हा पर सपा नेता का बड़ा बयान, प्रशासन को सौंपा 5 सूत्रीय ज्ञापन

सम्भल में आगामी ईद-उल-अज़हा को लेकर सियासत और प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। समाजवादी पार्टी के जिला सचिव सईद अख्तर इसराइली ने एसडीएम सम्भल को पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपते हुए बिजली, पानी, सफाई और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने की मांग की।

सपा नेता सईद अख्तर इसराइली ने कहा कि ईद-उल-अज़हा का त्योहार तीन दिन तक चलता है, इसलिए लगातार बिजली, पानी और सफाई की व्यवस्था बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि लाइट आएगी तो पानी आएगा और पानी आएगा तो सफाई होगी।0सईद अख्तर इसराइली ने शहरवासियों से भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील करते हुए कहा कि हिन्दू-मुस्लिम एकता कायम रखी जाए और ऐसा कोई काम न किया जाए जिससे दूसरे समुदाय की भावनाएं आहत हों। उन्होंने प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी से बचने की भी अपील की और कहा कि इस्लाम भी इसकी इजाज़त नहीं देता। वहीं सार्वजनिक स्थानों पर कुर्बानी के सवाल पर सपा नेता का बयान चर्चा में आ गया। उन्होंने कहा जहां-जहां हमारी कुर्बानी होती आई थी, वहीं होगी। मुसलमान हमेशा कानून का पालन करता आया है और आगे भी करता रहेगा। ज्ञापन में ईदगाहों और मस्जिदों के आसपास विशेष सफाई, अतिरिक्त पुलिस बल तैनाती, खराब बिजली लाइनों की मरम्मत और पर्याप्त जलापूर्ति की मांग की गई है।
सिविल जज सीनियर डिवीजन ने सुनवाई की अगली तिथि 21 जुलाई नियत की

संभल।जनपद संभल की सदर तहसील क्षेत्र में स्थित शाही जामा मस्जिद को हरिहर मंदिर होने का दावा पेश करने वाली याचिका में आज सिविल जज सीनियर डिवीजन ने सुनवाई की अगली तिथि 21 जुलाई नियत की।

जनपद संभल की सदर तहसील क्षेत्र में स्थित शाही जामा मस्जिद को हरिहर मंदिर होने का दावा पेश करने वाली याचिका पर आज 26 मई को जिला न्यायलय में सिविल जज सीनियर डिवीज़न आदित्य सिंह के कोर्ट में सुनवाई हुई लेकिन सुप्रीम कोर्ट से स्टे होने के कारण न्यायलय ने इस मामले में सुनवाई के लिए अगली तिथि 21 जुलाई 2026 नियत की है।
आपको बता दे कि संभल की जामा मस्जिद को हरिहर मंदिर होने की आठ याचियों की ओर से दावा करने वाली एक याचिका सिविल जज सीनियर डिवीज़न के यहाँ 19 नवंबर 2024 को दाखिल की गई थी जिस पर आज सुनवाई होनी थी।
इससे पूर्व सिविल जज सीनियर डिवीज़न आदित्य सिंह के कोर्ट में पिछली सुनवाई 22 अप्रैल को हुई थी आज हुई सुनवाई में न्यायलय ने इस मामले में सुनवाई की अगली तारीख 21 जुलाई तय की है।
इस विषय में जानकारी देते हुए हिंदू पक्ष के अधिवक्ता श्रीगोपाल शर्मा ने बताया कि 21 जुलाई की डेट आज लगाई है चूंकि इसमें सुप्रीम कोर्ट का आदेश है जो न्यायालय का आदेश है जो न्यायालय का सर्वे का आदेश था उसके अगेंस्ट मस्जिद पक्ष हाई कोर्ट गया था हाईकोर्ट ने न्यायालय सिविल जज सीनियर डिवीजन के आदेश को सही ठहराया और उनकी रिट को निरस्त कर दिया हाईकोर्ट के निर्णय के विरुद्ध मस्जिद पक्ष सुप्रीम कोर्ट गया सुप्रीम कोर्ट ने उसमें स्टे जारी कर दिया उसमें सुप्रीम कोर्ट में एक बार सुनवाई हो चुकी है लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने उसमें कोई निर्णय नहीं दिया है जिससे उनका स्टे ऑर्डर स्टैंड कर रहा है जिसके चलते सिविल जज सीनियर डिवीजन संभल ने इसमें 21 जुलाई 2026 दी है।
वही इस मामले में शाही जामा मस्जिद पक्ष के अधिवक्ता शकील अहमद वारसी ने बताया कि क्योंकि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट का स्टे चल रहा है इसलिए न्यायालय ने इस मामले की सुनवाई के लिए अगली तारीख 21 जुलाई 2026 नियत की है।
सिविल जज सीनियर डिवीजन ने सुनवाई की अगली तिथि 21 जुलाई नियत की

संभल।जनपद संभल की सदर तहसील क्षेत्र में स्थित शाही जामा मस्जिद को हरिहर मंदिर होने का दावा पेश करने वाली याचिका में आज सिविल जज सीनियर डिवीजन ने सुनवाई की अगली तिथि 21 जुलाई नियत की।

जनपद संभल की सदर तहसील क्षेत्र में स्थित शाही जामा मस्जिद को हरिहर मंदिर होने का दावा पेश करने वाली याचिका पर आज 26 मई को जिला न्यायलय में सिविल जज सीनियर डिवीज़न आदित्य सिंह के कोर्ट में सुनवाई हुई लेकिन सुप्रीम कोर्ट से स्टे होने के कारण न्यायलय ने इस मामले में सुनवाई के लिए अगली तिथि 21 जुलाई 2026 नियत की है।
आपको बता दे कि संभल की जामा मस्जिद को हरिहर मंदिर होने की आठ याचियों की ओर से दावा करने वाली एक याचिका सिविल जज सीनियर डिवीज़न के यहाँ 19 नवंबर 2024 को दाखिल की गई थी जिस पर आज सुनवाई होनी थी।
इससे पूर्व सिविल जज सीनियर डिवीज़न आदित्य सिंह के कोर्ट में पिछली सुनवाई 22 अप्रैल को हुई थी आज हुई सुनवाई में न्यायलय ने इस मामले में सुनवाई की अगली तारीख 21 जुलाई तय की है।
इस विषय में जानकारी देते हुए हिंदू पक्ष के अधिवक्ता श्रीगोपाल शर्मा ने बताया कि 21 जुलाई की डेट आज लगाई है चूंकि इसमें सुप्रीम कोर्ट का आदेश है जो न्यायालय का आदेश है जो न्यायालय का सर्वे का आदेश था उसके अगेंस्ट मस्जिद पक्ष हाई कोर्ट गया था हाईकोर्ट ने न्यायालय सिविल जज सीनियर डिवीजन के आदेश को सही ठहराया और उनकी रिट को निरस्त कर दिया हाईकोर्ट के निर्णय के विरुद्ध मस्जिद पक्ष सुप्रीम कोर्ट गया सुप्रीम कोर्ट ने उसमें स्टे जारी कर दिया उसमें सुप्रीम कोर्ट में एक बार सुनवाई हो चुकी है लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने उसमें कोई निर्णय नहीं दिया है जिससे उनका स्टे ऑर्डर स्टैंड कर रहा है जिसके चलते सिविल जज सीनियर डिवीजन संभल ने इसमें 21 जुलाई 2026 दी है।
वही इस मामले में शाही जामा मस्जिद पक्ष के अधिवक्ता शकील अहमद वारसी ने बताया कि क्योंकि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट का स्टे चल रहा है इसलिए न्यायालय ने इस मामले की सुनवाई के लिए अगली तारीख 21 जुलाई 2026 नियत की है।
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा कि हिंदुस्तान अपने दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दे रहा

संभल।जनपद संभल पहुंचे प्रदेश सरकार के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा कि हिंदुस्तान अपने दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दे रहा है।

उत्तर प्रदेश सरकार में उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक आज जनपद संभल पहुंचे जहां पर उन्होंने सबसे पहले असमोली विकासखंड एवं पंचायत असमोली के सचिवालय का निरीक्षण किया जिसके बाद वह संभल स्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पहुंचे और वहां पहुंचकर उन्होंने कार्यकर्ताओं एवं पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात की जिसके बाद वह जिला अस्पताल पहुंचे और वहां की स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लेने के बाद बहजोई रोड स्थित सिंदूर वाटिका पहुंचे जहां पर उन्होंने लगाए गए राफेल फाइटर विमान का भी उद्घाटन किया।

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि संभल जनपद को नंबर एक पर लाना है गरीब जन कल्याणकारी योजनाएं जन-जन तक पहुंचे इस मामले में भी जनपद को नंबर एक पर लाना है डेवलपमेंट के मुद्दे पर संभल अव्वल दर्जे पर आए इसको हम जमीन पर उतार कर रहेंगे समीक्षा बैठक के उपरांत जो भी आवश्यकताएं सम्भलजनपद को हैं उसे हम जल्द से जल्द पूरा करेंगे आज यहां सिंदूर वाटिका जनता को लोकार्पित की गई है वहां जनता के मन के अनुरूप मैं हिंदुस्तान  जिस ढंग से मुँह तोड़ जवाब दे रहा है ऑपरेशन सिंदूर को याद दिलाने के लिए सिंदूर वाटिका का लोकार्पण हुआ वहां पर आपको एक फाइटर विमान भी देखने को मिलेगा।
उन्होंने कहा कि 27 में प्रचंड बहुमत के साथ एक तरफा बीजेपी की सरकार बनेगी उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के गुंडाराज को अभी लोग भूले नहीं हैं कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने जिस ढंग से महिला आरक्षण संशोधन विधेयक को रोकने का काम किया नारी शक्ति बंधन अधिनियम को, प्रदेश व देश की महिलाएं कभी भी समाजवादी पार्टी और कांग्रेस को माफ नहीं करेंगे।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के लिहाज से मैं कहता हूं कि उत्तर प्रदेश में भाजपा अपने सहयोगी जनों को साथ देकर एनडीए की प्रचंड बहुमत की सरकार बनाएगी।
पत्रकारों के सवाल कि अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश की विद्युत व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं पर उन्होंने कहा कि आप अखिलेश जी से पूछिएगा कि हम लगातार  काम कर रहे हैं आप अपना भी जरा विचार करे सपा के शासनकाल में एक हफ्ता दिन में तो एक हफ्ता रात में बिजली आती थी ।
पुलिस परिवार परामर्श सुलह समझौता केंद्र की बैठक थानाध्यक्ष डा0 रूकमपाल सिंह अध्यक्षता में पुलिस लाइन बहजोई में संपन्न हुई
संभल -।पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी मनोज कुमार रावत  के निर्देश अनुसार चलाए जा रहे पुलिस परिवार परामर्श सुलह समझौता केंद्र की बैठक थानाध्यक्ष डा0 रूकमपाल सिंह अध्यक्षता में पुलिस लाइन बहजोई में संपन्न हुई।  जिसमें पति-पत्नी के मध्य हुए आपसी विवादों को काउंसलर्स के सहयोग से सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित करने का प्रयास किया गया।

दौरान काउंसलिंग कुल 98 पत्रावलियों को सुनकर 22 पत्रावलियों का निस्तारण किया गया। काउंसलिंग में दोनों पक्षों के मध्य समझौते के आधार पर 05 परिवारों को मिलाया गया एवं 02 पत्रावलियों में विधिक कार्यवाही की संस्तुति की गई तथा 15 पत्रावलियों पर आवेदिका/आवेदक द्वारा काउंसलिंग में उपस्थित न होने व बल न दिये जाने के कारण बन्द किया गया। इस अवसर पर काउंसलर अखिलेश अग्रवाल,  लवमोहन वार्ष्णेय, संगीता भार्गव, कंचन माहेश्वरी , श्वेता गुप्ता,  बबिता शर्मा तथा कांस्टेबल शहजाद मलिक , महिला हेड कांस्टेबल रश्मि गहलौत,  महिला आरक्षी ज्योति तथा महिला आरक्षी विनीता आदि लोग उपस्थित रहे।
एबीसी किड्स मॉन्टेसरी स्कूल में समर कैंप के तृतीय दिवस का उल्लासपूर्ण वातावरण में आयोजन किया गया


संभल। एबीसी किड्स मॉन्टेसरी स्कूल में समर कैंप के तृतीय दिवस का उल्लासपूर्ण वातावरण में आयोजन किया गया। समर कैंप के तीसरे दिन भी बच्चों में सीखने, खेलने एवं नई गतिविधियों को अपनाने का अद्भुत उत्साह देखने को मिला। विद्यालय परिसर बच्चों की मुस्कान, रचनात्मकता एवं ऊर्जा से सराबोर दिखाई दिया। बच्चों ने पूरे आत्मविश्वास एवं जोश के साथ विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

समर कैंप के अंतर्गत बच्चों को योगा, बॉलीवुड एवं हॉलीवुड डांस, आर्ट एंड क्राफ्ट, स्केचिंग, इनडोर गेम्स, क्ले एवं फैब्रिक पेंटिंग, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, हैंडराइटिंग एवं कैलिग्राफी, मेंटल मैथ्स, स्केटिंग, ताइक्वांडो तथा पर्सनैलिटी डेवलपमेंट जैसी गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया।

डांस गतिविधि में बच्चों ने “पिंगा-पिंगा” एवं “मैं निकला गड्डी लेके” जैसे लोकप्रिय गीतों पर आकर्षक प्रस्तुति दी। योगा सत्र में बच्चों को स्वास्थ्य, फिटनेस एवं नियमित योग के लाभों के बारे में जानकारी दी गई तथा विभिन्न योगासन भी कराए गए।
आर्ट एंड क्राफ्ट गतिविधि के दौरान बच्चों ने सुंदर एवं आकर्षक गुल्लक तैयार किए। वहीं क्ले एवं फैब्रिक पेंटिंग में बच्चों की रचनात्मक सोच एवं कल्पनाशीलता देखने को मिली। “बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट” गतिविधि में बच्चों ने प्लास्टिक की बोतलों से तबला बनाना सीखा तथा बेकार वस्तुओं का सदुपयोग करना जाना।

मेंटल मैथ्स गतिविधि में रोचक गणितीय खेलों एवं जोड़ की गतिविधियों के माध्यम से बच्चों की तार्किक क्षमता एवं एकाग्रता को विकसित किया गया। इनडोर गेम्स में शूटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। इससे बच्चों की निर्णय क्षमता एवं आत्मविश्वास में वृद्धि हुई।
स्केटिंग प्रशिक्षण में बच्चों ने संतुलन एवं गति का शानदार प्रदर्शन किया। प्रशिक्षकों द्वारा बच्चों को स्केटिंग की मूल तकनीकों के साथ सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी भी दी गई। ताइक्वांडो सत्र में बच्चों को आत्मरक्षा के महत्वपूर्ण गुर सिखाए गए तथा अनुशासन एवं फिटनेस का महत्व बताया गया।
पर्सनैलिटी डेवलपमेंट गतिविधि में बच्चों ने रैंप वॉक कर अपने आत्मविश्वास एवं मंच प्रस्तुति का बेहतरीन परिचय दिया। हैंडराइटिंग एवं कैलिग्राफी सत्र में बच्चों को सुंदर लेखन शैली का अभ्यास कराया गया।

विद्यालय की संचालिका श्रीमती संगीता भार्गव जी ने बताया कि समर कैंप बच्चों के सर्वांगीण विकास का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। ऐसे आयोजन बच्चों की छिपी प्रतिभाओं को निखारने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं रचनात्मक सोच का विकास करते हैं। उन्होंने अभिभावकों से भी बच्चों को इस प्रकार की रचनात्मक गतिविधियों में सहभागिता के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया।
समर कैंप के सफल संचालन में विद्यालय की शालू, निशा, प्रिया, रुपाली, सोनल, नीरज, काजल, सरिता, रक्षा, अर्शी, संतोष, शिल्पा, मनप्रीत, शिल्की, अंकिता, मीनू, गौरव, अंकुश, हर्ष, कुमुद, वंशिका, हुमा, दीपा एवं दीक्षा आदि समस्त शिक्षिकाओं एवं प्रशिक्षकों का विशेष सहयोग रहा।
Sambhal लखनऊ लाठीचार्ज के विरोध में वकीलों का फूटा गुस्सा, सम्भल बार एसोसिएशन का प्रदर्शन
लखनऊ कचहरी में अधिवक्ताओं के चैंबर तोड़े जाने और पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में सम्भल जिला बार एसोसिएशन के वकीलों ने जोरदार प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग उठाई।

जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शकील अहमद अशरफी ने आरोप लगाया कि लखनऊ प्रशासन और पुलिस ने अधिवक्ताओं के साथ बर्बरता की है। उन्होंने कहा कि वकीलों को चैंबरों से खींचकर पीटा गया और कई अधिवक्ता घायल हुए हैं। उन्होंने मांग की कि दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए तथा घायल अधिवक्ताओं को ₹10-10 लाख मुआवजा दिया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने कार्रवाई नहीं की तो पूरे उत्तर प्रदेश के वकील सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेंगे। जिला बार एसोसिएशन की उपाध्यक्ष मुख्तार फात्मा ने कहा कि अधिवक्ताओं के साथ लगातार अत्याचार की घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि कानून और न्याय के लिए लड़ने वाले वकीलों की ही सुनवाई नहीं हो रही है। महिला अधिवक्ताओं के साथ मारपीट की घटना को उन्होंने बेहद शर्मनाक बताया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। बार एसोसिएशन के सचिव सरफराज नवाज़ ने कहा कि लखनऊ कचहरी में करीब 30 वर्षों से अधिवक्ताओं के चैंबर बने हुए थे, लेकिन प्रशासन ने बुलडोजर और पुलिस बल के दम पर कार्रवाई की। उन्होंने आरोप लगाया कि महिला अधिवक्ताओं तक को नहीं छोड़ा गया और कई वकील अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग उठाते हुए कहा कि अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है। अधिवक्ताओं ने साफ कहा कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन को प्रदेश स्तर तक और तेज किया जाएगा।
मानसिक मंदित आश्रय गृह का तीन दिवसीय सोशल ऑडिट हुआ संपन्न

संभल । जनपद में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा अनुदानित सर्व हिताय संस्थान, मोहल्ला गणेश कॉलोनी चंदौसी में संचालित मानसिक मंदित आश्रय गृह सह-प्रशिक्षण केन्द्र का सोशल आडिट जिलाधिकारी महोदय, सम्भल द्वारा गठित पांच सदस्यीय टीम द्वारा किया गया.जिसमें अनुपमा सिंह, अध्यक्ष द्वारकाधीस प्रेरणा संकुल स्तरीय समिति बनियाखेड़ा की अध्य्क्षयता में टीम के सदस्य सुरेन्द्र पाल- ब्लाक सोशल आडिट कोआर्डिनेटर बनियाखेड़ा, संगीता भार्गव- सोशल वर्कर, पिंकी- सोशल आडिट टीम सदस्य, ज्योति- बैंक सखी ने संस्था द्वारा वर्ष 2025-26 में प्राप्त अनुदान का उपयोग निर्धारित उद्देश्य के अनुरूप हुआ है या नहीं व लाभार्थियों को योजनाओं का वास्तविक लाभ प्राप्त हो रहा है या नहीं तथा अभिलेखों एवं वित्तीय विवरणों की सत्यता एवं पारदर्शिता एवं संस्था द्वारा कराये जा रहे कार्यों का भौतिक सत्यापन जैसे बिन्दुओं पर किया गया।

संगीता भार्गव द्वारा पाया गया कि केन्द्र का संचालन किराये के भवन में किया जा रहा है। जो संवासी के लिये सुविधाजनक है। केन्द्र में निवासरत संवासियों के नाश्ता भोजन के सम्बन्ध में पाया गया कि निर्धारित मेन्यू के अनुसार नाश्ता एवं भोजन सभी संवारियों को प्रतिदिन सुबह शाम निर्धारित समय पर दिया जाता है। मेन्यू किचेन की दीवार पर लगा हुआ पाया गया। भोजन की गुणवत्ता का परीक्षण कुछ संवासियों से पूछकर किया गया जो कि सन्तोषजनक बताया गया रसोईघर के निरीक्षण में आवश्यक उपकरण एवं हरी सब्जिया, चीनी, मसाले, दालें व राशन आदि उपलब्ध पाये गये। पूछने पर रसोईया द्वारा अवगत कराया गया कि समस्त निवासरत सवासियों को प्रतिदिन निर्धारित मेन्यू के आधार पर ताजा गर्म व शुद्ध भोजन दिया जाता है।

निवासरत संवासियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा, मनोरंजन भोजन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाता है। मौके पर 01 कार्यालय, 03 हाल बेडरूम, 01 स्टाफ रूम,  01 रसोईघर, 03 बाथरूम 04 शौचालय एवं साफ-सफाई आदि का निरीक्षण किया गया जो कि सन्तोषजनक पाया गया। संवासियों के संवासियों के घूमने हेतु बड़ा आँगन भी है। संस्था समन्वयक को सुझाव किया गया कि संस्था मे नियमित साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा गया है पानी की टंकी के पास समय-समय पर चूने का प्रयोग किया जाय व इस व्यवस्था को निरतंर जारी रखा जाये। केन्द्र में बायोमैट्रिक, एल०ई०डी०टी०वी०, डिश कनेक्शन, आर०ओ० वाटर प्यूरीफायर, वाशिंग मशीन की सुविधा उपलब्ध है और फर्स्ट एण्ड बाक्स, अग्निशमन यंत्र, सी०सी०टी०वी० कैमरे, फ्रिज, इन्वर्टर एवं वाशिंग मशीन भी लगे पाए गए। संवासियों के शयन कक्षों का निरीक्षण किया गया जिसमें शयन कक्ष हवादार व प्रकाश युक्त तथा प्रत्येक संवासी के लिए आवश्यक फर्नीचर, तख्त, बिस्तर गद्दे तकिया व चादर की व्यवस्था होने के अतिरिक्त बिजली-पंखे, कूलर चालू हालत में पाये गये। संवासियों के लिए उचित  व्यवस्था पायी गयी।

संगीता भार्गव ने  निर्देशित किया physiotherapist  को दिन मे बुलाया जाए.  तिरपाल. आदि की जरूरत है...अभिलेखों के निरीक्षण में यह पाया गया कि संस्था सोसायटी एक्ट व दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिनियम के अन्तर्गत पंजीकृत है। संस्था राज्य मानसिक स्वास्थ्य देखरेख अधिनियम, 2017 के अंतर्गत पंजीकृत है। संस्था में कार्यरत उपस्थित कार्मिको संवासियों की उपस्थिति पंजिका आय व्यय पंजिका, बिल वाउचर, राशन पंजिका, अनुदान पंजिका, चिकित्सा पंजिका, स्टॉक पंजिका एवं विजिटर्स रजिस्टर आदि अभिलेख बने हुए है व अभिलेखों का रख रखाव भी अच्छा पाया गया। निरीक्षण में बताया गया कि सभी संवासियों के यू०डी०आई०डी० कार्ड बनबाने हेतु समय-समय पर दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग व मुख्य चिकित्सा कार्यालय के सहयोग से शत-प्रतिशत यू०डी०आई०डी० कार्ड बनबाने हेतु प्रयास किये जा रहे हैं ।